Polymarket ने एक ही दिन में $478 मिलियन का नॉशनल ट्रेडिंग वॉल्यूम रिकॉर्ड किया, जिसमें केवल पॉलिटिक्स कैटेगरी का वॉल्यूम $220 मिलियन रहा, जो कि डेली एक्टिविटी कPolymarket ने एक ही दिन में $478 मिलियन का नॉशनल ट्रेडिंग वॉल्यूम रिकॉर्ड किया, जिसमें केवल पॉलिटिक्स कैटेगरी का वॉल्यूम $220 मिलियन रहा, जो कि डेली एक्टिविटी क

Polymarket ने $478 मिलियन का रिकॉर्ड तोड़ा, Kalshi Khamenei मार्केट पर बवाल

2026/03/02 03:38
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Polymarket ने एक ही दिन में $478 मिलियन का नॉशनल ट्रेडिंग वॉल्यूम रिकॉर्ड किया, जिसमें केवल पॉलिटिक्स कैटेगरी का वॉल्यूम $220 मिलियन रहा, जो कि डेली एक्टिविटी का लगभग आधा हिस्सा है।

वहीं, राइवल prediction market Kalshi को Khamenei मार्केट को लेकर एक विवादास्पद contract के कारण यूज़र्स के बैकलैश का सामना करना पड़ा।

Polymarket ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया, जियोपोलिटिकल टेंशन से क्रिप्टो बेटिंग में तेजी

Prediction markets ने ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छू लिया जब United States और Israel ने coordinated strikes ईरान पर कीं।

Polymarket नॉशनल वॉल्यूम $478 मिलियन पहुंचाPolymarket नॉशनल वॉल्यूम $478 मिलियन पहुंचा। स्रोत: Defioasis

Polymarket ने प्लेटफॉर्म और उसके पॉलिटिकल मार्केट्स दोनों में all-time high छू लिया। Defioasis द्वारा जुटाए गए डेटा के अनुसार, Polymarket की यह तेज़ी सीधे strikes के समय के साथ हुई।

यह प्लेटफॉर्म की क्षमता को दर्शाता है कि वह ट्रेडफाई markets या polling models से भी तेज़ जियोपॉलिटिकल इवेंट्स की प्राइसिंग कर सकता है।

कुछ स्ट्राइक-टाइमिंग contracts ने अपने ही रिकॉर्ड बना लिए, जहां इंडिविजुअल ट्रेड्स में $90 मिलियन तक क्लीयर हुए, जिससे प्लेटफॉर्म में आई बड़ी liquidity दिखती है।

हालांकि, इस बढ़ती एक्टिविटी में इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोप भी लगे। Bubblemaps ने कम से कम छह addresses पहचाने, जिन्होंने ईरान conflict से जुड़े bets से करीब $1.2 मिलियन का फायदा कमाया।

एक्टिविटी में यह उछाल दिखाता है कि prediction markets कैसे financial speculation और geopolitical forecasting के बीच की लाइन धुंधली कर रही हैं, जिसपर ट्रेडर्स, कानून निर्माताओं और रेग्युलेटर्स का ध्यान भी जा रहा है।

रियल-वर्ल्ड इवेंट्स की सही समय पर प्राइसिंग blockchain-आधारित markets की efficiency दिखाती है। हालांकि, इससे ट्रांसपेरेंसी और फेयरनेस को लेकर चिंता भी बढ़ती है, खासकर तब, जब कुछ wallets outcome को पहले से ही बिल्कुल सही अंदाजा लगा लेते हैं।

Kalshi पर Khamenei मार्केट को लेकर विवाद, CEO ने settlement और ethics का किया बचाव

इसी बीच, Kalshi, एक US-रेग्युलेटेड prediction market, को contract “Ali Khamenei out as Supreme Leader?” को लेकर अपनी ही controversy का सामना करना पड़ा।

इस market ने टोटल वॉल्यूम में $50 मिलियन से ज्यादा जोड़ लिए थे, और सिर्फ स्ट्राइक वाले दिन करीब $20 मिलियन का ट्रेड हुआ।

Strikes के दौरान Khamenei की रिपोर्टेड डेथ के बाद, critics ने कहा कि प्लेटफॉर्म ने एक तरह का proxy death market बना दिया, जबकि इसके अपने रूल्स डेथ outcomes से प्रॉफिट कमाने के खिलाफ हैं।

Kalshi के CEO Tarek Mansour ने X (Twitter) पर प्रतिक्रियाओं का जवाब देते हुए बताया कि सभी पोजिशन प्री-डेथ लास्ट-ट्रेडेड प्राइस पर सैटल की जाएंगी। वहीं, डेथ के बाद की पोजिशन को पूरी तरह से रिफंड किया जाएगा, जिसमें सभी ट्रेडिंग फीस भी शामिल होंगी।

Mansour ने मार्केट के डिज़ाइन को यूएस रेग्युलेशन्स के अनुसार सही बताया। उन्होंने कहा कि ईरान में लीडरशिप बदलाव का भारी जियोपोलिटिकल, इकोनॉमिक और नेशनल सिक्योरिटी प्रभाव होता है। इसी वजह से ऐसे मार्केट्स जरूरी हैं, क्योंकि ये डायरेक्टली डेथ को बढ़ावा नहीं देते।

उन्होंने सैटलमेंट प्रोसेस को CFTC-द्वारा फाइल किए गए कॉन्ट्रैक्ट टर्म्स के अनुसार बताया, जिसमें Khamenei की डेथ से ठीक पहले की लास्ट-ट्रेडेड प्राइस का ही रेफरेंस लिया गया, भले ही रिपोर्टिंग टाइमलाइन में कन्फ्यूज़न रहा हो।

एक तरफ Polymarket जियोपोलिटिकल टेंशन के बीच ट्रेडिंग वॉल्यूम के नए बेंचमार्क सेट कर रहा है। वही Kalshi को नैतिक सवालों का सामना करना पड़ रहा है।

ये दोनों घटनाएं prediction मार्केट के पोटेंशियल और रिस्क को उजागर करती हैं। ये प्लेटफॉर्म्स दुनिया भर की घटनाओं की प्राइसिंग में पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा स्पीड और ट्रांसपेरेंसी देते हैं।

हालांकि, जैसा कि 28 फरवरी को देखा गया, ये प्लेटफॉर्म्स एथिकल डाइलेमाज़ और रेग्युलेटरी फोकस को भी तेज करते हैं, खासतौर पर जब क्रिप्टो-स्पेक्युलेशन की बात आती है।

The post Polymarket ने $478 मिलियन का रिकॉर्ड तोड़ा, Kalshi Khamenei मार्केट पर बवाल appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

हाउस ने VP सारा दुतेर्ते के टैक्स रिकॉर्ड खोलने से क्यों परहेज किया

हाउस ने VP सारा दुतेर्ते के टैक्स रिकॉर्ड खोलने से क्यों परहेज किया

VEEP. उपराष्ट्रपति सारा दुतेर्ते.
शेयर करें
Rappler2026/04/24 07:15
SHIB होल्डर पते 1.573 मिलियन से अधिक हुए क्योंकि Shibarium ने 1 बिलियन लेनदेन पार किए

SHIB होल्डर पते 1.573 मिलियन से अधिक हुए क्योंकि Shibarium ने 1 बिलियन लेनदेन पार किए

TLDR: SHIB ने 19 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2026 के बीच Ethereum पर 10,000 से अधिक नए होल्डर पते जोड़े। लगभग 505 अरब SHIB केंद्रीकृत एक्सचेंजों से बाहर चले गए, जो संकेत करता है
शेयर करें
Blockonomi2026/04/24 07:15
Zcash (ZEC) मूल्य शॉक परिदृश्य – क्या होगा अगर Robinhood एक प्राइवेसी सुपरसाइकिल को ट्रिगर करे?

Zcash (ZEC) मूल्य शॉक परिदृश्य – क्या होगा अगर Robinhood एक प्राइवेसी सुपरसाइकिल को ट्रिगर करे?

Zcash (ZEC) लगभग $321.48 के करीब ट्रेड कर रहा है, जिसमें लगभग $427.69M का ट्रेडिंग वॉल्यूम है। एक मजबूत ऊपर की ओर हुई चाल के बाद आज कीमत की दिशा तटस्थ है, जिसने ZEC की कीमत को ऊपर धकेल दिया
शेयर करें
Captainaltcoin2026/04/24 06:00

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!