इस हफ्ते तेल के प्राइस में तेज बढ़ोतरी देखी गई जब Middle East में संघर्ष के चलते Brent crude फ्यूचर्स (ICEEUR:BRN1!) $82 तक पहुंच गया, जो कई महीनों का सबसे बड़ाइस हफ्ते तेल के प्राइस में तेज बढ़ोतरी देखी गई जब Middle East में संघर्ष के चलते Brent crude फ्यूचर्स (ICEEUR:BRN1!) $82 तक पहुंच गया, जो कई महीनों का सबसे बड़ा

$82 पर Oil प्राइस वॉर प्रीमियम का रियलिटी चेक, अभी शुरुआत या Blow-Off टॉप?

2026/03/02 22:15
6 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

इस हफ्ते तेल के प्राइस में तेज बढ़ोतरी देखी गई जब Middle East में संघर्ष के चलते Brent crude फ्यूचर्स (ICEEUR:BRN1!) $82 तक पहुंच गया, जो कई महीनों का सबसे बड़ा झटका रहा। Brent ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क है, जिसका इंटरनेशनल क्रूड के प्राइस तय करने में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होता है। इसलिए यह जियोपॉलिटिकल रिस्क पर ऑयल प्राइस के रिएक्शन का सबसे साफ पैमाना माना जाता है।

यह ब्रेकआउट CFD (Contract for Difference) चार्ट्स पर ट्रैक किया जाता है, जो प्राइस स्ट्रक्चर दिखाते हैं लेकिन असली पोजीशन नहीं। लेकिन ICE Futures Europe के लेटेस्ट फ्यूचर्स डेटा ने यह कन्फर्म किया कि रियल ट्रेडर्स मार्केट में आए, जिससे तेल प्राइस का यह उछाल जियोपॉलिटिकल और पोजिशनिंग-ड्रिवन दोनों हिसाब से वेरिफाइ हो जाता है।

Oil प्राइस बढ़ी और Dollar मजबूत हुआ, $82 पर शुरुआती दबाव

तेल का प्राइस लगभग $72 से बढ़कर $82 तब पहुंच गया जब US-इजरायल ने ईरान पर स्ट्राइक्स कीं। इस जवाबी कार्रवाई से Strait of Hormuz के जरिए सप्लाई में बाधा आने का डर बढ़ गया, जो दुनिया के करीब पांचवे हिस्से का ग्लोबल ऑयल फ्लो ले जाता है। इस अचानक के री-प्राइसिंग ने वॉर प्रीमियम जोड़ दिया, यानी ट्रेडर्स ने तेल के प्राइस को ऊपर धकेला क्योंकि सप्लाई रिस्क की एक्सपेक्टेशन बढ़ गई थी, न कि तुरंत कमी के कारण।

इस झटके की वजह से Brent crude oil में गैप-अप ओपनिंग हो गई। अक्सर ऐसा होता है कि ऐसे मूव्स को शुरुआती स्ट्रेस का सामना करना पड़ता है, क्योंकि मार्केट्स आमतौर पर इस जंप के हिस्से को रीटेस्ट करने के बाद ही ऊपर बढ़ते हैं।

यह स्ट्रेस $82 के पास दिखाई दी, जब Brent crude oil का प्राइस गिरकर $79 पहुंच गया।

लेटेस्ट कैंडल हाई वॉल्यूम के साथ रेड बंद हुई है। रेड वॉल्यूम यह इंडीकेट करता है कि ऑयल प्राइस गैप-अप के बाद करेक्ट होते समय एक्टिव सेलिंग प्रेशर रहा और ज़्यादा ट्रेडिंग हुई।

ब्रेंट फ्यूचर्स के लिए हाई वॉल्यूमहाई वॉल्यूम: TradingView

इसी दौरान, US Dollar Index (DXY), जो डॉलर की मजबूती को मेजर करेंसीज़ के खिलाफ ट्रैक करता है, वह भी ऊपर जा रही है। चूंकि ऑयल ग्लोबल लेवल पर डॉलर में ट्रेड होता है, एक मजबूत डॉलर इंटरनेशनल खरीदारों के लिए ऑयल को महंगा बना देता है। यह एक बियरिश साइन है।

DXY बढ़ रहा हैDXY बढ़ रहा है: TradingView

लेकिन एक और मुख्य इंडिकेटर पूरी तस्वीर दिखाता है। ओपन इंटरस्ट, जिसे OI भी कहते हैं, Brent फ्यूचर्स (ICEEUR:BRN1!) में तेजी से बढ़ा है। ओपन इंटरस्ट का बढ़ना यह दिखाता है कि नए ट्रेडर्स मार्केट में आ रहे हैं, न कि सिर्फ पोजीशन क्लोज कर रहे हैं। इससे शॉर्ट-टर्म बुलिश सेंटिमेंट को वैलिडेशन मिलता है।

ऑयल प्राइस और ओपन इंटरेस्टऑयल प्राइस और ओपन इंटरेस्ट: TradingView

इससे पता चलता है कि ऑयल प्राइस में गिरावट रुचि की कमी के कारण नहीं हो रही है। इसके बजाय, मार्केट में बिकवाली को अब्जॉर्ब किया जा रहा है जबकि नई पोजिशन भी बन रही हैं। हालांकि, ट्रेडर्स को फ्लैट होती ओपन इंटरेस्ट पर नजर बनाए रखना जरूरी है।

जब प्राइस बढ़ती है लेकिन ओपन इंटरेस्ट फ्लैट रहती है, तो इसका मतलब है कि यह मूवमेंट शॉर्ट कवरिंग की वजह से हो रहा है, न कि नई खरीदारी से। ऐसी स्थिति में ट्रेंड कमजोर होता है और लंबे समय तक टिक नहीं पाता।

OPEC सप्लाई बढ़ने से भविष्य में खतरा, फिलहाल युद्ध से प्राइस ऊंची

इसी समय, OPEC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज) ने घोषणा की कि वह अप्रैल से प्रोडक्शन को 2,06,000 बैरल प्रतिदिन बढ़ाएगा। OPEC दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों का एक ग्रुप है जो ग्लोबल सप्लाई का बड़ा हिस्सा कंट्रोल करता है।

आमतौर पर, जब सप्लाई बढ़ती है तो ऑयल प्राइस कम हो जाती है क्योंकि अधिक ऑयल उपलब्ध हो जाता है।

हालांकि, ऑयल प्राइस में तेजी जारी रही क्योंकि युद्ध का रिस्क सप्लाई को तुरंत प्रभावित करता है, जबकि OPEC का प्रोडक्शन इंक्रीज बाद में लागू होगा। इससे शॉर्ट-टर्म सप्लाई को लेकर डर और लॉन्ग-टर्म सप्लाई ग्रोथ के बीच कन्फ्लिक्ट पैदा हो गया।

होर्मुज़ का जलडमरूमध्य इस रिस्क का केंद्र बना हुआ है। यहां डिस्टर्बेंस की संभावना ही ट्रेडर्स में सतर्कता बनाए रखने और ऑयल प्राइस पर अपवर्ड प्रेशर बनाए रखने के लिए काफी है। यही वजह है कि ओपन इंटरेस्ट फ्लैटन हो रही है और गैप-अप ओपनिंग के बाद बिकवाली का प्रेशर बना, क्योंकि ट्रेडर्स अचानक सप्लाई और मैक्रो शिफ्ट्स के रिस्क को लेकर ऑयल प्राइस के हाईयर लेवल्स पर खरीदने से बच रहे हैं।

Futures पोजीशनिंग से दिखा मार्केट बड़ी ऑयल प्राइस मूवमेंट के लिए तैयार

फ्यूचर्स पोजिशनिंग दिखाती है कि ऑयल प्राइस ब्रेकआउट को काफी मजबूत भागीदारी मिल रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल फ्यूचर्स (ICEEUR: BRN1!) में ओपन इंटरेस्ट में तेजी से वृद्धि के कारण यह कन्फर्म होता है कि वोलैटिलिटी बढ़ने के साथ ट्रेडर्स नई पोजिशन ले रहे हैं।

यह पोजिशनिंग ट्रेंड अब पारंपरिक मार्केट्स के अलावा भी फैल रहा है। जैसे, Aster नाम की क्रिप्टो-आधारित डेरिवेटिव्स एक्सचेंज ने ऑयल परपैचुअल फ्यूचर्स लॉन्च किए हैं।

क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स पर ऑयल ट्रेडिंग में इजाफा दिखाता है कि यह पोजिशनिंग कितनी वाइडस्प्रेड हो गई है। यह फाइनेंशियल मार्केट्स में ब्रॉड पोजिशनिंग को दर्शाता है।

ऑयल प्राइस के की लेवल्स को ब्रेंट क्रूड CFD से ट्रैक किया जाता है, जबकि वॉल्यूम और ओपन इंटरेस्ट को ट्रैक करने के लिए ब्रेंट क्रूड ऑयल फ्यूचर्स का इस्तेमाल होता है।

मुख्य रेजिस्टेंसमुख्य रेजिस्टेंस: TradingView

चार्ट के अनुसार, पहला रेजिस्टेंस $82 बना हुआ है, जो Fibonacci रिट्रेसमेंट (नीचे आगे बताया गया है) के साथ मेल खाता है।

अगर क्रूड ऑयल का प्राइस $82 के ऊपर ब्रेक करता है तो अगला टारगेट $85 होगा, जो ascending channel ब्रेकआउट प्रोजेक्शन पर आधारित है। इससे ऊपर, $93 और $104 के स्तर रेजिस्टेंस के रूप में दिख सकते हैं, अगर जियोपॉलिटिकल रिस्क जारी रहता है। इस समय की मजबूती को बढ़ाने में Exponential Moving Average (EMA) का पोजिशनिंग भी योगदान दे रहा है।

EMA उस दौर के औसत प्राइस को दिखाता है, जिसमें हाल की डाटा को ज्यादा वेटेज दिया जाता है। हाल ही में यहाँ पर गोल्डन क्रॉसओवर कन्फर्म हुआ है, जिसमें 50-डे EMA ने 200-डे EMA को ऊपर की ओर क्रॉस किया। यह पहले भी एक अहम अपवर्ड मूवमेंट से पहले देखा गया था। फिलहाल, 100-डे EMA भी 200-डे EMA की तरफ बढ़ रहा है, जो ट्रेंड सपोर्ट के मजबूत होने का संकेत देता है।

EMA पैटर्न्सEMA पैटर्न्स: TradingView

अगर यह bullish क्रॉसओवर कन्फर्म होता है, तो ascending channel की projection के आधार पर $85 का टारगेट सबसे पहले देखने को मिल सकता है।

हालांकि, सबसे अहम सपोर्ट लेवल $75 है।

क्रूड ऑयल प्राइस एनालिसिसक्रूड ऑयल प्राइस एनालिसिस: TradingView

अगर क्रूड ऑयल का प्राइस $75 से नीचे जाता है तो यह $73 और $71 तक गिर सकता है। हालांकि, bullish स्ट्रक्चर सिर्फ तभी कमजोर पड़ सकता है जब संभावित शांति वार्ता हो और प्राइस $67 से नीचे चला जाए।

The post $82 पर Oil प्राइस वॉर प्रीमियम का रियलिटी चेक, अभी शुरुआत या Blow-Off टॉप? appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

SHIB होल्डर पते 1.573 मिलियन से अधिक हुए क्योंकि Shibarium ने 1 बिलियन लेनदेन पार किए

SHIB होल्डर पते 1.573 मिलियन से अधिक हुए क्योंकि Shibarium ने 1 बिलियन लेनदेन पार किए

TLDR: SHIB ने 19 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2026 के बीच Ethereum पर 10,000 से अधिक नए होल्डर पते जोड़े। लगभग 505 अरब SHIB केंद्रीकृत एक्सचेंजों से बाहर चले गए, जो संकेत करता है
शेयर करें
Blockonomi2026/04/24 07:15
बिटकॉइन चक्र अलग है: क्रिप्टो विशेषज्ञ ने बताया कि कीमत फिर कब $100,000 पार करेगी

बिटकॉइन चक्र अलग है: क्रिप्टो विशेषज्ञ ने बताया कि कीमत फिर कब $100,000 पार करेगी

Bitcoin और crypto ने पहले ही साबित कर दिया है कि छह अंकों की कीमत हासिल की जा सकती है, जिसमें कीमत $100,000 से आगे बढ़कर 2025 में $126,198 के शिखर तक पहुंच गई। हालांकि, the
शेयर करें
NewsBTC2026/04/24 08:00
रेड स्टेट रिपब्लिकन ने ट्रंप के प्रतिशोध अभियान को अस्वीकार किया

रेड स्टेट रिपब्लिकन ने ट्रंप के प्रतिशोध अभियान को अस्वीकार किया

पोलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उन आठ इंडियाना रिपब्लिकन राज्य सीनेटरों को हटाने की इच्छा, जिन्होंने उनके कठोर मध्य-दशक जेरीमैंडर का विरोध किया था, अब बाधाओं का सामना कर रही है
शेयर करें
Alternet2026/04/24 08:15

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!