XRP प्राइस काफी समय से लंबी डाउनट्रेंड में ट्रेड कर रहा है, जिससे पिछले कुछ महीनों से कोई मजबूत अपसाइड देखने को नहीं मिली है। यह altcoin बार-बार प्रमुख रेसिस्टेXRP प्राइस काफी समय से लंबी डाउनट्रेंड में ट्रेड कर रहा है, जिससे पिछले कुछ महीनों से कोई मजबूत अपसाइड देखने को नहीं मिली है। यह altcoin बार-बार प्रमुख रेसिस्टे

XRP whales के पास अब 83.7% सर्क्युलेटिंग सप्लाई, प्राइस पर क्या असर पड़ेगा

2026/03/03 06:00
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

XRP प्राइस काफी समय से लंबी डाउनट्रेंड में ट्रेड कर रहा है, जिससे पिछले कुछ महीनों से कोई मजबूत अपसाइड देखने को नहीं मिली है। यह altcoin बार-बार प्रमुख रेसिस्टेंस लेवल्स को पार करने में असफल रहा है। हाल ही में शॉर्ट-टर्म सेंटिमेंट में हल्का सुधार दिख रहा है, लेकिन बड़ा मैक्रो स्ट्रक्चर अब भी सतर्कता की ओर इशारा करता है।

हाल के ऑन-चेन डेवलपमेंट्स ने मार्केट में एक जटिल डायनामिक पैदा कर दिया है। व्हेल्स द्वारा की गई accumulation से XRP के rebound को लेकर विश्वास दिख रहा है। वहीं, मुनाफावसूली की गतिविधियां और कमजोर होती नेटवर्क ग्रोथ structural risks को उजागर कर रही हैं, जिससे recovery की कोशिशें सीमित हो सकती हैं।

XRP व्हेल्स खरीदारी कर रहे हैं

XRP के बड़े होल्डर्स, मुश्किल मार्केट कंडीशंस के बावजूद accumulation में जुटे हुए हैं। फरवरी के पूरे महीने में, 100,000 से ज्यादा XRP होल्ड करने वाले एड्रेस ने अपना collective ownership बढ़ा लिया। अब ये वॉलेट्स कुल XRP सप्लाई का 83.7% कंट्रोल कर रहे हैं।

इस concentration से high-capital participants की strong conviction झलकती है। आमतौर पर, व्हेल्स कंसोलिडेशन फेज के दौरान accumulation करती हैं ताकि भविष्य की अपवर्ड के लिए पोजिशन बना सकें। उनका buying price recovery की उम्मीद दिखाता है, न कि तुरंत distribution की। लगातार accumulation सर्क्युलेटिंग सप्लाई को कम कर सकता है और वोलैटिलिटी को स्टेबलाइज कर सकता है।

ऐसे ही और टोकन insights पाना चाहते हैं? Editor Harsh Notariya का डेली क्रिप्टो न्यूज़लेटर यहाँ सब्सक्राइब करें।

XRP सप्लाई डिस्ट्रीब्यूशनXRP सप्लाई डिस्ट्रीब्यूशन. स्रोत: Glassnode

बियरिश सिग्नल्स दिखे

हालांकि, ऑन-चेन डेटा से profit-taking के शुरुआती संकेत मिल रहे हैं। नेटवर्ट रियलाइज्ड प्रॉफिट एंड लॉस मैट्रिक पिछले 24 घंटों में बढ़कर $207 मिलियन हो गया है। यह पिछले लगभग एक महीने में पहली बार है जब इतनी बड़ी मात्रा में प्रॉफिट बुकिंग हुई है।

मीडियम लेवल की मुनाफावसूली मार्केट स्ट्रक्चर के लिए स्वस्थ मानी जाती है, लेकिन अगर सेलिंग तेज हो जाए तो bullish setups पर असर पड़ सकता है। अगर शॉर्ट-टर्म गेंस के कारण ज्यादा distribution शुरू हुआ, तो XRP की recovery रुक सकती है। sustained upside potential का आकलन करने के लिए realized profit trends पर नजर रखना जरूरी होगा।

XRP नेटवर्क रियलाइज्ड प्रॉफिट/लॉसXRP नेटवर्क रियलाइज्ड प्रॉफिट/लॉस. स्रोत: Santiment

नई एड्रेस मोमेंटम एक ज्यादा सतर्क मैक्रो तस्वीर दिखाता है। यह इंडिकेटर हर महीने (लाल रंग) नई एड्रेस ग्रोथ को सालाना (नीला रंग) ट्रेंड्स से कंपेयर करता है। जब मंथली ग्रोथ, ईयरली एवरेज से कम हो जाती है, तो यह नेटवर्क एक्टिविटी में कंस्ट्रक्शन का सिग्नल देती है।

दिसंबर 2025 की शुरुआत से, XRP की मंथली नई एड्रेस ग्रोथ सालाना लेवल्स से नीचे बनी हुई है। यह फर्क कम होती ऑन-चेन एंगेजमेंट और घटती नेटवर्क यूटिलाइजेशन को दिखाता है। कमजोर ऑनबोर्डिंग अक्सर स्लो कैपिटल इनफ्लो से जुड़ी रहती है।

XRP नई एड्रेस मोमेंटमXRP नई एड्रेस मोमेंटम। स्रोत: Glassnode

लगातार कंस्ट्रक्शन से ऑर्गेनिक डिमांड पर असर पड़ता है। अगर एक्टिव एड्रेस में कंसिस्टेंट ग्रोथ नहीं होती, तो प्राइस रिकवरी मौजूदा होल्डर्स पर डिपेंड हो जाती है, नए पार्टिसिपेंट्स पर नहीं। पुराने डेटा से पता चलता है कि, लंबे समय तक यह फर्क रहने पर रैली दब सकती है, जब तक कि ग्रोथ नॉर्मल नहीं हो जाती।

अगर यह ट्रेंड रिवर्स होता है, तो फंडामेंटल्स में सुधार का सिग्नल मिलेगा। जब मंथली नई एड्रेस, ईयरली एवरेज के ऊपर आ जाएगी, तो यह नए एडॉप्शन को इंडिकेट करेगा। जब तक यह शिफ्ट नहीं होता, तब तक मैक्रो फंडामेंटल्स कमजोर बने रहेंगे, भले ही व्हेल्स पॉजिटिव हों।

XRP प्राइस डाउनट्रेंड बरकरार

XRP फिलहाल $1.34 पर ट्रेड कर रहा है और यही स्तर क्रिटिकल सपोर्ट बना हुआ है। यह altcoin अब भी $1.47 की रेजिस्टेंस से ऊपर नहीं जा पा रहा है। 2026 की शुरुआत से एक्टिव डिसेंडिंग ट्रेंडलाइन, अपवर्ड मूवमेंट को लिमिट कर रही है।

अगर bearish मोमेंटम मजबूत होता है, तो XRP यह $1.34 सपोर्ट खो सकता है। साथ ही, प्रॉफिट-टेकिंग बढ़ने से, यह ब्रेकडाउन प्राइस को $1.28 तक ले जा सकता है। अगर कमजोरी और बढ़ती है, तो लॉसेस $1.21 तक जा सकते हैं, जिससे डाउनट्रेंड स्ट्रक्चर और कन्फर्म होगा।

XRP प्राइस एनालिसिस. XRP प्राइस एनालिसिस। स्रोत: TradingView

दूसरी तरफ, अगर रियलाइज्ड प्रॉफिट्स में स्टेबिलिटी आती है, तो $1.34 के ऊपर कंसोलिडेशन को सपोर्ट मिलेगा। इस लेवल को होल्ड करने से डिसेंडिंग रेजिस्टेंस लाइन कमजोर हो सकती है। अगर प्राइस $1.47 के ऊपर मजबूत ब्रेक देता है, तो bearish सोच गलत साबित होगी। लगातार अच्छी मोमेंटम से XRP को $1.58 तक पुश किया जा सकता है जिससे मार्केट सेंटीमेंट में बड़ा बदलाव आ सकता है।

The post XRP whales के पास अब 83.7% सर्क्युलेटिंग सप्लाई, प्राइस पर क्या असर पड़ेगा appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
XRP लोगो
XRP मूल्य(XRP)
$1.429
$1.429$1.429
-0.19%
USD
XRP (XRP) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

वैश्विक क्रिप्टो अपनाने में गिरावट; तुर्की ने इस गिरावट को तोड़ा

वैश्विक क्रिप्टो अपनाने में गिरावट; तुर्की ने इस गिरावट को तोड़ा

पहली तिमाही में वैश्विक क्रिप्टो अपनाने की गति धीमी पड़ गई, क्योंकि मजबूत डॉलर, ऊंची ब्याज दरों और व्यापक जोखिम-विमुख माहौल के चलते खुदरा गतिविधि को बाधाओं का सामना करना पड़ा
शेयर करें
Crypto Breaking News2026/04/24 10:02
कैपिटल हिल पीट हेग्सेथ की युद्ध के बीच की बर्खास्तगियों से नाखुश

कैपिटल हिल पीट हेग्सेथ की युद्ध के बीच की बर्खास्तगियों से नाखुश

वॉशिंगटन — प्रतिनिधि पैट रयान (डी-एनवाई) ने रक्षा सचिव पीट हेग्सेथ की कड़ी आलोचना की, जब उन्होंने बिना किसी स्पष्टीकरण के नौसेना सचिव जॉन फेलन को बर्खास्त कर दिया, जबकि
शेयर करें
Rawstory2026/04/24 10:04
$1 मिलियन तक पहुँचने के लिए आपको वास्तव में कितने Pi Tokens की ज़रूरत है?

$1 मिलियन तक पहुँचने के लिए आपको वास्तव में कितने Pi Tokens की ज़रूरत है?

यह पोस्ट How Many Pi Tokens Do You Actually Need to Reach $1 Million? सबसे पहले Coinpedia Fintech News पर दिखाई दी। अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी संपत्ति की कहानियां एक परिचित
शेयर करें
CoinPedia2026/04/24 11:01

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!