एक अनाम ऑन-चेन ट्रेडर “0x007” ने हाल ही में सिल्वर के टॉप के करीब शॉर्ट करके $2.04 मिलियन कमाए। यह तब हुआ जब कुछ ही दिनों बाद कीमती धातुओं में जबरदस्त सेल-ऑफ़ आएक अनाम ऑन-चेन ट्रेडर “0x007” ने हाल ही में सिल्वर के टॉप के करीब शॉर्ट करके $2.04 मिलियन कमाए। यह तब हुआ जब कुछ ही दिनों बाद कीमती धातुओं में जबरदस्त सेल-ऑफ़ आ

ऑन-चेन ‘James Bond’ ने Silver को शॉर्ट करके कमाए $2 मिलियन, Jane Street की वजह से वॉलिटिलिटी डिबेट तेज

2026/03/03 22:29
2 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

एक अनाम ऑन-चेन ट्रेडर “0x007” ने हाल ही में सिल्वर के टॉप के करीब शॉर्ट करके $2.04 मिलियन कमाए।

यह तब हुआ जब कुछ ही दिनों बाद कीमती धातुओं में जबरदस्त सेल-ऑफ़ आया और इसका असर ग्लोबल रिस्क मार्केट्स पर भी दिखा।

On-Chain ‘James Bond’ को 2 Million का मुनाफा, Jane Street की Silver पोजिशन से Volatility की चिंता

ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Arkham Intelligence ने James Bond का नाम हाईलाइट करते हुए ट्रेड की परफेक्ट टाइमिंग को इंडिकेट किया।

यह मूव ऐसे समय में हुआ जब सिल्वर ने सालों में अपनी सबसे उथल-पुथल भरी फेज देखी, प्राइस $96 प्रति औंस के ऊपर गई थी, लेकिन फिर अचानक से गिर गई।

सिल्वर (XAG) प्राइस परफॉर्मेंससिल्वर (XAG) प्राइस परफॉर्मेंस। स्रोत: TradingView

इस प्राइस स्विंग ने कीमती धातुओं के मार्केट से बड़ी वैल्यू मिटा दी और इसकी वजह से ईक्विटी और क्रिप्टो मार्केट्स में भी झटके महसूस हुए।

Jane Street के Silver Stake से मैनिपुलेशन पर बहस तेज

सेल-ऑफ़ ऐसे माहौल में आया जो पहले ही काफी वोलाटाइल था। Bloomberg टर्मिनल डेटा के अनुसार, Jane Street ने Q4 2025 में iShares Silver Trust (SLV) के 20.6 मिलियन शेयर खरीदे।

यह एक ही तिमाही में रिकॉर्ड खरीददारी थी, जिससे यह क्वांटिटेटिव ट्रेडिंग फर्म इस ETF की सबसे बड़ी होल्डर बन गई और उसकी कुल वैल्यू करीब $1.6 बिलियन हो गई। Jane Street का यह होल्डिंग, BlackRock और Morgan Stanley से भी ज्यादा पहुंच गई।

एनालिस्ट Bull Theory के मुताबिक, Jane Street की हिस्सेदारी SLV के कुल 3.6% आउटस्टैंडिंग शेयर के बराबर है।

इस डिस्क्लोजर के बाद ऑनलाइन डिबेट शुरू हो गई कि क्या इतनी बड़ी और कंसेंट्रेटेड पोजीशन वाले वर्ल्ड के सबसे बड़े फिजिकली बैक्ड सिल्वर ETF में प्राइस डायनेमिक्स प्रभावित हो सकते हैं, खासकर जब फर्म का डेरिवेटिव्स में भी बड़ा एक्सपोजर हो।

गौर करने वाली बात है कि Jane Street पहले भी रेग्युलेटरी जांच का सामना कर चुकी है, जब भारतीय अथॉरिटीज ने 2025 में derivatives manipulation के लिए इस फर्म पर जुर्माना लगाया था। यह इतिहास अब इसके ट्रेडिंग footprint पर ज्यादा सेंसिटिविटी ला चुका है, खासकर दूसरे मार्केट्स में जैसे कि Bitcoin।

फर्म ने manipulation के आरोपों को केवल conspiracy theories बताया है और साफ कहा है कि वह liquidity provider के तौर पर ऑपरेट करती है।

The post ऑन-चेन ‘James Bond’ ने Silver को शॉर्ट करके कमाए $2 मिलियन, Jane Street की वजह से वॉलिटिलिटी डिबेट तेज appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

वैश्विक क्रिप्टो अपनाने में गिरावट; तुर्की ने इस गिरावट को तोड़ा

वैश्विक क्रिप्टो अपनाने में गिरावट; तुर्की ने इस गिरावट को तोड़ा

पहली तिमाही में वैश्विक क्रिप्टो अपनाने की गति धीमी पड़ गई, क्योंकि मजबूत डॉलर, ऊंची ब्याज दरों और व्यापक जोखिम-विमुख माहौल के चलते खुदरा गतिविधि को बाधाओं का सामना करना पड़ा
शेयर करें
Crypto Breaking News2026/04/24 10:02
कैपिटल हिल पीट हेग्सेथ की युद्ध के बीच की बर्खास्तगियों से नाखुश

कैपिटल हिल पीट हेग्सेथ की युद्ध के बीच की बर्खास्तगियों से नाखुश

वॉशिंगटन — प्रतिनिधि पैट रयान (डी-एनवाई) ने रक्षा सचिव पीट हेग्सेथ की कड़ी आलोचना की, जब उन्होंने बिना किसी स्पष्टीकरण के नौसेना सचिव जॉन फेलन को बर्खास्त कर दिया, जबकि
शेयर करें
Rawstory2026/04/24 10:04
$1 मिलियन तक पहुँचने के लिए आपको वास्तव में कितने Pi Tokens की ज़रूरत है?

$1 मिलियन तक पहुँचने के लिए आपको वास्तव में कितने Pi Tokens की ज़रूरत है?

यह पोस्ट How Many Pi Tokens Do You Actually Need to Reach $1 Million? सबसे पहले Coinpedia Fintech News पर दिखाई दी। अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी संपत्ति की कहानियां एक परिचित
शेयर करें
CoinPedia2026/04/24 11:01

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!