Bitcoin (BTC) हाल ही में साइडवेज मूवमेंट के साथ संघर्ष कर रहा है, जो $70,000 और $65,000 के बीच ट्रेड हो रहा है। Bitcoin में वो बुलिश मोमेंटम नहीं दिखा है, जो इसBitcoin (BTC) हाल ही में साइडवेज मूवमेंट के साथ संघर्ष कर रहा है, जो $70,000 और $65,000 के बीच ट्रेड हो रहा है। Bitcoin में वो बुलिश मोमेंटम नहीं दिखा है, जो इस

Bitcoin ने 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 5 महीने से घाटे में – अब प्राइस का क्या होगा

2026/03/03 22:56
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Bitcoin (BTC) हाल ही में साइडवेज मूवमेंट के साथ संघर्ष कर रहा है, जो $70,000 और $65,000 के बीच ट्रेड हो रहा है। Bitcoin में वो बुलिश मोमेंटम नहीं दिखा है, जो इस कंसोलिडेशन से बाहर निकाल सके, जिससे Bitcoin फिलहाल होल्डिंग पैटर्न में बना हुआ है। 

यह ठहराव पिछले कई महीनों से जारी है और अभी कोई स्पष्ट दिशा दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि, आने वाले दिनों में मार्केट कंडीशन बदल सकती है, क्योंकि इंस्टीट्यूशनल बिहेवियर और जियोपॉलिटिकल तनातनी जैसे फैक्टर्स क्रिप्टो किंग के अगले मूव को ड्राइव कर सकते हैं।

2018-19 के बाद Bitcoin की सबसे लंबी bearish streak

Bitcoin ने अब लगातार पांच महीने रेड में बंद किए हैं, जो 2018-2019 के बाद सबसे लंबी बियरिश स्ट्रिक है। उस समय BTC ने छह महीने तक लॉसेस दर्ज किए थे, जिसका मुख्य कारण था क्रिप्टो एड बैन और ICO बबल का फूटना जैसे एक्सटर्नल फैक्टर्स।

आज के समय की बात करें तो Bitcoin एक बार फिर निगेटिव मार्केट कंडीशन का सामना कर रहा है। मौजूदा गिरावट का प्रमुख कारण बढ़ता जियोपॉलिटिकल टेंशन और रेग्युलेटरी कंसर्न है, जिससे इनवेस्टर्स की सेंटिमेंट पर भारी दबाव पड़ा है।

ऐसी और टोकन इनसाइट्स चाहिए? एडिटर Harsh Notariya का डेली क्रिप्टो न्यूज़लेटर पाने के लिए यहाँ साइन अप करें।

Bitcoin का ऐतिहासिक प्रदर्शन।Bitcoin का ऐतिहासिक प्रदर्शन। स्रोत: CryptoRank

आगे देखें तो, मार्च भी पुराने डाउनटर्न्स की तरह दिखाई दे सकता है। मिडल ईस्ट क्राइसिस और एनर्जी प्राइस के बढ़ने का खतरा जैसी जियोपॉलिटिकल परिस्थितियां मार्केट को प्रभावित कर सकती हैं। इनवेस्टर्स सतर्क हैं, क्योंकि ये अनिश्चितताएं ब्रॉडर फाइनेंशियल मार्केट को प्रभावित कर रही हैं, जिससे Bitcoin के लिए किसी भी तरह के इमीडिएट ब्रेकआउट की संभावना कम हो जाती है।

Bitcoin को फिर मिला इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट

कई हफ्तों की बियरिश परफॉर्मेंस के बाद Bitcoin में इंस्टीट्यूशनल बिहेवियर में बदलाव देखा गया है। क्रिप्टोकरेन्सी ने लगातार पांच हफ्ते ऑउटफ्लो झेला, जो इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की कॉन्फिडेंस की कमी को दर्शाता है।

हालांकि, इस ट्रेंड में बदलाव आया जब 27 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में $881 मिलियन का महत्वपूर्ण इनफ्लो आया। यह पॉजिटिव चेंज था, जहां Bitcoin ने फरवरी महीने को $311 मिलियन के इनफ्लो के साथ क्लोज किया।

Bitcoin इंस्टीट्यूशनल फ्लोBitcoin इंस्टीट्यूशनल फ्लो। स्रोत: CoinShares

यह बदलाव दिखाता है कि बड़े वॉलेट होल्डर्स एक बार फिर Bitcoin में भरोसा जता रहे हैं, जो मार्केट रिकवरी के लिए एक पॉजिटिव संकेत हो सकता है।

Bitcoin की हॉट कैपिटल शेयर में काफी गिरावट आई है, जो 27.6% से घटकर 24.1% पर आ गई है। यह बदलाव इसे 32.8% के लो स्टैटिस्टिकल बैंड से और भी नीचे ले जाता है। इस गिरावट से साफ है कि स्पेकुलेटिव और फास्ट-मूविंग कैपिटल Bitcoin से बाहर हो रही है, जिससे निकट भविष्य में सेल-साइड लिक्विडिटी रिस्क कम हो रहा है। 

यह डेवेलपमेंट Bitcoin के लिए एक ज्यादा स्टेबल मार्केट एनवायरनमेंट की ओर इशारा करता है, जिसमें वोलैटिलिटी कम होगी और सेल-साइड पर दबाव भी घटेगा। जैसे-जैसे स्पेकुलेटिव कैपिटल निकल रही है, Bitcoin को एक शांत और स्टेबल मार्केट मिल सकती है, जिससे फ्यूचर में अपवर्ड मूवमेंट्स के ज्यादा चांस बन सकते हैं।

Bitcoin हॉट कैपिटल शेयरBitcoin हॉट कैपिटल शेयर। स्रोत: Glassnode

BTC प्राइस ब्रेकआउट का इंतजार

Bitcoin प्राइस पिछले एक महीने से रेंज-बाउंड है, और $70,000 से $65,000 के बीच ट्रेंड कर रहा है। क्रिप्टोकरेन्सी को इस कंसोलिडेशन फेज से ब्रेकआउट करना होगा, तभी यह अपवर्ड मूवमेंट शुरू कर पाएगा। अगर Bitcoin मौजूदा रेंज से ऊपर निकलकर अपवर्ड मोमेंटम हासिल कर लेता है, तो यह बियरिश ट्रेंड के खत्म होने और रिकवरी की शुरुआत का संकेत दे सकता है।

इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट और कम सेल-साइड लिक्विडिटी रिस्क, Bitcoin प्राइस को ऊपर ले जा सकते हैं। अगर Bitcoin, $72,294 के लेवल को सपोर्ट बना लेता है, तो यह बुलिश ट्रेंड की पुष्टि करेगा और आगे और भी गेन मिलने की संभावना को इंडिकेट करेगा।

Bitcoin प्राइस एनालिसिसBitcoin प्राइस एनालिसिस। स्रोत: TradingView

हालांकि, अगर जियोपोलिटिकल तनाव बढ़ता है, तो Bitcoin अपनी कंसोलिडेशन को जारी रख सकता है और bearish ट्रेंड को बढ़ा सकता है। इससे कोई भी bullish कीमत भविष्यवाणी गलत साबित हो जाएगी और वर्तमान ठहराव और लंबा हो सकता है।

The post Bitcoin ने 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 5 महीने से घाटे में – अब प्राइस का क्या होगा appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Bitcoin लोगो
Bitcoin मूल्य(BTC)
$77,612.7
$77,612.7$77,612.7
-0.96%
USD
Bitcoin (BTC) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

वैश्विक क्रिप्टो अपनाने में गिरावट; तुर्की ने इस गिरावट को तोड़ा

वैश्विक क्रिप्टो अपनाने में गिरावट; तुर्की ने इस गिरावट को तोड़ा

पहली तिमाही में वैश्विक क्रिप्टो अपनाने की गति धीमी पड़ गई, क्योंकि मजबूत डॉलर, ऊंची ब्याज दरों और व्यापक जोखिम-विमुख माहौल के चलते खुदरा गतिविधि को बाधाओं का सामना करना पड़ा
शेयर करें
Crypto Breaking News2026/04/24 10:02
कैपिटल हिल पीट हेग्सेथ की युद्ध के बीच की बर्खास्तगियों से नाखुश

कैपिटल हिल पीट हेग्सेथ की युद्ध के बीच की बर्खास्तगियों से नाखुश

वॉशिंगटन — प्रतिनिधि पैट रयान (डी-एनवाई) ने रक्षा सचिव पीट हेग्सेथ की कड़ी आलोचना की, जब उन्होंने बिना किसी स्पष्टीकरण के नौसेना सचिव जॉन फेलन को बर्खास्त कर दिया, जबकि
शेयर करें
Rawstory2026/04/24 10:04
$1 मिलियन तक पहुँचने के लिए आपको वास्तव में कितने Pi Tokens की ज़रूरत है?

$1 मिलियन तक पहुँचने के लिए आपको वास्तव में कितने Pi Tokens की ज़रूरत है?

यह पोस्ट How Many Pi Tokens Do You Actually Need to Reach $1 Million? सबसे पहले Coinpedia Fintech News पर दिखाई दी। अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी संपत्ति की कहानियां एक परिचित
शेयर करें
CoinPedia2026/04/24 11:01

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!