Strategy Inc (MSTR) ने सोमवार को 6% की तेजी दिखाई क्योंकि Bitcoin का वीकेंड बाउंस आखिरकार शेयर मार्केट में पहुंच गया। लेकिन मंगलवार के प्री-मार्केट में $131 पर Strategy Inc (MSTR) ने सोमवार को 6% की तेजी दिखाई क्योंकि Bitcoin का वीकेंड बाउंस आखिरकार शेयर मार्केट में पहुंच गया। लेकिन मंगलवार के प्री-मार्केट में $131 पर

MicroStrategy में वॉलेटिलिटी 106% पहुंची, वॉल्यूम गिरा—अब $124 पर नजर

2026/03/04 00:00
6 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Strategy Inc (MSTR) ने सोमवार को 6% की तेजी दिखाई क्योंकि Bitcoin का वीकेंड बाउंस आखिरकार शेयर मार्केट में पहुंच गया। लेकिन मंगलवार के प्री-मार्केट में $131 पर यह पूरी तेजी वापस दे चुका है। सोमवार के बंद भाव से यह लगभग 5% की स्विंग है, रिपोर्ट लिखने तक।

साप्ताहिक ट्रेडेड वैल्यू फरवरी के ऑल-टाइम हाई से 67% कम है और वोलैटिलिटी 106% पर है। ऐसे में MicroStrategy का स्टॉक लिक्विडिटी कम होने से तकनीकी संकेत और भी ज्यादा असरदार हो सकते हैं। $124 के लेवल पर यह स्टॉक खतरनाक जोन में पहुंच सकता है।

Bitcoin में तेजी, लेकिन वॉल्यूम और वोलैटिलिटी दिखा रही अलग Story

वीकेंड पर Bitcoin $63,000 तक गिरा क्योंकि US-Iran में टेंशन थी, लेकिन रविवार रात तक इसमें तेजी आई। MSTR एक स्टॉक है, इसलिए यह सोमवार तक रिएक्ट नहीं कर सका। शुक्रवार का क्लोज लगभग $129 पर था, जिसमें दो दिन के Bitcoin प्राइस एक्शन का असर एक ही कैंडल में दिखा — स्टॉक ने गैपअप किया और सोमवार के क्लोज तक 6% से ज्यादा उछलकर $137 के पास पहुंच गया। लेकिन फिर रात में Bitcoin $66,800 तक गिर गया, और मंगलवार के प्री-मार्केट में $131 पर पिछले लॉस हो गए।

यह वही पैटर्न है — Bitcoin रात या वीकेंड में जैसा भी करता है, MSTR स्टॉक मार्केट खुलते ही झटके में उसका असर ले लेता है।

यह कंप्रेशन 30-डे एनुअलाइज्ड वोलैटिलिटी को 105.8% पर ले गया है — जो US के मेजर लार्ज-कैप्स में सबसे ज्यादा है। यह खुद Bitcoin के 67.5% से भी ज्यादा है और MSTR के सालाना एवरेज 57.2% से लगभग डबल है।

MSTR वोलैटिलिटीMSTR वोलैटिलिटी: Saylor Tracker

ज्यादा वोलैटिलिटी यानी दोनों साइड में तेज प्राइस मूवमेंट, वाइडर स्प्रेड और किसी भी टाइम अचानक लिक्विडेशन का ज्यादा खतरा। जब ट्रेडर्स कम होते हैं, तो भागीदारी कम होने की वजह से रिस्क और बढ़ जाता है।

साप्ताहिक एवरेज ट्रेडेड वैल्यू $7.8 बिलियन के ऑल-टाइम हाई (फरवरी की शुरुआत) से 67% गिरकर अब $2.59 बिलियन है। मंथली एवरेज $3.30 बिलियन है, जो उसी पीक से 58% कम है। गिरती वॉल्यूम और बढ़ती वोलैटिलिटी का मतलब है कि कम MicroStrategy शेयरहोल्डर्स ज्यादा बड़ी मूवमेंट कर रहे हैं— जिससे मूवमेंट अनरिलाएबल हो जाती है और कीमत में अचानक तेज झटका आ सकता है।

ट्रेडिंग वॉल्यूम गिरावटट्रेडिंग वॉल्यूम गिरावट: Saylor Tracker

इसी बैकग्राउंड में Strategy ने 2 मार्च को अपनी 101वीं Bitcoin खरीदने की घोषणा की। कंपनी के पास अब कुल 720,737 BTC हैं, जिन्हें एवरेज $75,985 की क़ीमत पर खरीदा गया है।

लेटेस्ट Bitcoin खरीदलेटेस्ट Bitcoin खरीद: Strategy

Bitcoin करीब $67,000 पर है और कंपनी की पोजीशन लगभग $6–7 बिलियन घाटे में है। कंपनी लगातार खरीदारी कर रही है। लेकिन मार्केट उसका रिवार्ड नहीं दे रहा है। और इंडिकेटर्स बता रहे हैं कि सोमवार का उछाल शायद सिर्फ एक बार की बात थी। बियरिश ट्रेंड आगे भी जारी रह सकता है।

मोमेंटम, मनी फ्लो और ऑप्शंस एक्टिविटी एक साथ मंद पड़े

Chaikin Money Flow (CMF) रीडिंग 0.06 है, जो 101वीं खरीद को बड़ी तस्वीर से जोड़ती है। CMF को अक्सर इंस्टीट्यूशनल खरीदारी का proxy माना जाता है। Strategy ने 3,015 BTC जोड़े हैं, फिर भी CMF में कोई बड़ा उछाल नहीं दिखा। यह फरवरी के मध्य से प्राइस के साथ-साथ नीचे आ रहा है। CMF मूव दिखाता तो है bullish, लेकिन जब यह मैट्रिक MSTR stock प्राइस के मुकाबले हायर हाई नहीं बना पाई, तो यह कमजोरी को इंडिकेट करता है।

अगर CMF जीरो के नीचे चला जाता है (अभी नहीं हुआ है), तो यह कन्फर्म करता है कि नेट मनी MSTR से बाहर जा रही है — जो कि साप्ताहिक ट्रेडेड वैल्यू में 67% गिरावट से मेल खाता है।

CMF लगातार नीचेCMF लगातार नीचे: TradingView

डेली Relative Strength Index (RSI), जो एक मोमेंटम इंडिकेटर है, इस कमजोर पड़ते मोमेंटम को और स्ट्रॉन्ग करता है। 9 दिसंबर से 2 मार्च तक, MSTR की प्राइस लगातार लोअर हाई बना रही है। लेकिन RSI हायर हाई दिखा रहा है। यह छुपा हुआ बियरिश डाइवर्जेंस है, जिससे इंडिकेट होता है कि बड़ा डाउनट्रेंड फिर से शुरू हो सकता है, और गिरावट आ सकती है। अगर नेट केंडल $140 से नीचे बनती है, तो यह कमजोरी पक्की हो जाएगी।

pre-market प्राइस भी इस रिस्क कन्फर्मेशन को सपोर्ट कर रही है।

RSI डाइवर्जेंसRSI डाइवर्जेंस: TradingView

Options डेटा भी ऐसी ही कहानी दिखाता है। Put/call वॉल्यूम रेशियो 0.92 और ओपन इंटरेस्ट रेशियो 0.93 है, जो लगभग न्यूट्रल है: बुलिश कॉल्स और बियरिश पुट्स में लगभग बराबर मनी फ्लो हो रहा है।

फरवरी की घबराहट अब खत्म हो गई है, लेकिन उसकी जगह अब तक कोई मजबूत भरोसा नहीं आया है। इम्प्लाइड वोलैटिलिटी 77.98% पर है, जो पहले दिखी 105.8% रियलाइज्ड वोलैटिलिटी से काफी कम है। इसका मतलब है कि मार्केट आने वाले दिनों में शांत रहने की उम्मीद कर रहा है। शायद अगर BTC इसी रेंज में चलता रहा।

पुट/कॉल अनुपातपुट/कॉल अनुपात: Barchart

ऐसी और इनसाइट्स चाहिए? एडिटर Harsh Notariya का डेली क्रिप्टो न्यूज़लेटर यहां से सब्सक्राइब करें।

फिर भी, MicroStrategy के स्टॉक प्राइस की असली मूवमेंट में सपोर्ट नहीं मिला। ट्रेडर्स साइडलाइन पर बैठे हुए हैं, और दोनों ही डायरेक्शन में कोई बड़ा दांव नहीं लगा रहे हैं। यही ट्रेंड ट्रेडेड वॉल्यूम और यहां तक कि CMF में भी घटती भागीदारी में दिखता है।

MicroStrategy स्टॉक प्राइस फोरकास्ट: $124 बनाएगा सबकुछ

MSTR लगभग चार हफ्तों से $140 और $124 के बीच फंसा हुआ है, बस कुछ वोलैटाइल मूव्स को छोड़ दें तो। सोमवार की रैली $140 पर रेजिस्टेंस से टकराकर वापस आ गई। $124 पर फ्लोर है: 0.236 फिबोनैची लेवल, जो अब देखने के लिए सबसे अहम है, और यह सोमवार के क्लोज से लगभग 10% नीचे है।

सबूतों का वजन: छुपी बियरिश RSI डाइवर्जेंस, कमजोर होता CMF, न्यूट्रल ऑप्शन्स पोजिशनिंग, मैक्रो प्रेशर और तेजी से घटती वॉल्यूम – ये सभी एक डाउनसाइड मूव की तरफ झुक रहे हैं।

अगर डेली क्लोज $124 से नीचे आती है, तो अगला लेवल $115 है। उसके नीचे $107 और $100 भी फोकस में आ जाएंगे।

MicroStrategy स्टॉक प्राइस एनालिसिसMicroStrategy स्टॉक प्राइस एनालिसिस: TradingView

फिर भी, एक पॉजिटिव अपसाइड कैटेलिस्ट बाकी है। अगर Bitcoin $69,000 से ऊपर रिक्लेम करके वहां ठहर जाता है, तो $140 पर स्ट्रॉन्ग वॉल्यूम के साथ डीसाइसिव क्लोज बियरिशनेस को इनवैलिडेट कर सकती है और शार्प रि-पोजिशनिंग करा सकती है। MSTR की बढ़ी हुई वोलैटिलिटी को देखते हुए, ऐसी मूव हाई तक जा सकती है।

तब तक, $124 ही वो लाइन है जो MicroStrategy स्टॉक प्राइस के लिए मायने रखती है। इसे होल्ड करें, तो रेंज कंटिन्यू रहेगी। अगर ब्रेक हो गया, तो करेक्शन तेजी से बढ़ सकता है।

The post MicroStrategy में वॉलेटिलिटी 106% पहुंची, वॉल्यूम गिरा—अब $124 पर नजर appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

वैश्विक क्रिप्टो अपनाने में गिरावट; तुर्की ने इस गिरावट को तोड़ा

वैश्विक क्रिप्टो अपनाने में गिरावट; तुर्की ने इस गिरावट को तोड़ा

पहली तिमाही में वैश्विक क्रिप्टो अपनाने की गति धीमी पड़ गई, क्योंकि मजबूत डॉलर, ऊंची ब्याज दरों और व्यापक जोखिम-विमुख माहौल के चलते खुदरा गतिविधि को बाधाओं का सामना करना पड़ा
शेयर करें
Crypto Breaking News2026/04/24 10:02
कैपिटल हिल पीट हेग्सेथ की युद्ध के बीच की बर्खास्तगियों से नाखुश

कैपिटल हिल पीट हेग्सेथ की युद्ध के बीच की बर्खास्तगियों से नाखुश

वॉशिंगटन — प्रतिनिधि पैट रयान (डी-एनवाई) ने रक्षा सचिव पीट हेग्सेथ की कड़ी आलोचना की, जब उन्होंने बिना किसी स्पष्टीकरण के नौसेना सचिव जॉन फेलन को बर्खास्त कर दिया, जबकि
शेयर करें
Rawstory2026/04/24 10:04
$1 मिलियन तक पहुँचने के लिए आपको वास्तव में कितने Pi Tokens की ज़रूरत है?

$1 मिलियन तक पहुँचने के लिए आपको वास्तव में कितने Pi Tokens की ज़रूरत है?

यह पोस्ट How Many Pi Tokens Do You Actually Need to Reach $1 Million? सबसे पहले Coinpedia Fintech News पर दिखाई दी। अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी संपत्ति की कहानियां एक परिचित
शेयर करें
CoinPedia2026/04/24 11:01

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!