Ethereum (ETH) इस साल की शुरुआत से $2,000 के आस-पास साइडवेज़ ट्रेंड कर रहा है। इस प्राइस मूवमेंट से एथेरियम निवेशकों के बीच जमाखोरी की भावना मजबूत हुई है और उन्Ethereum (ETH) इस साल की शुरुआत से $2,000 के आस-पास साइडवेज़ ट्रेंड कर रहा है। इस प्राइस मूवमेंट से एथेरियम निवेशकों के बीच जमाखोरी की भावना मजबूत हुई है और उन्

31.6 मिलियन ETH का ऑउटफ्लो, Vitalik ने Ethereum “Sanctuary” टेक की जरूरत बताई

2026/03/04 15:02
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Ethereum (ETH) इस साल की शुरुआत से $2,000 के आस-पास साइडवेज़ ट्रेंड कर रहा है। इस प्राइस मूवमेंट से एथेरियम निवेशकों के बीच जमाखोरी की भावना मजबूत हुई है और उन्होंने अपनी संपत्ति exchanges से निकाल कर निजी वॉलेट्स में जमा करना शुरू कर दिया है। ताजा डेटा के अनुसार, ETH विदड्रॉअल्स में कई नए रिकॉर्ड बने हैं, जो एसेट में निवेशकों का विश्वास दिखाते हैं।

इस बीच, Ethereum के को-फाउंडर Vitalik Buterin ने अपील की है कि मौजूदा ग्लोबल जियोपॉलिटिकल अस्थिरता के बीच Ethereum को एक व्यापक sanctuary टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम के रूप में बनाया जाए।

पिछले एक महीने में Investors ने exchanges से 31 मिलियन से ज्यादा ETH निकाले

Lookonchain की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉलेट एड्रेस gammafund.eth ने आज Binance से 9,000 ETH ($17.86 मिलियन) विदड्रॉ किया है।

इससे पहले, 2 मार्च को, BitMine ने एक बड़ी डील की थी। फर्म ने 50,992.8 ETH खरीदे थे, जिससे Ethereum की कुल सप्लाई में इसका शेयर बढ़कर 3.71% हो गया।

CryptoQuant के डेटा के अनुसार, फरवरी में exchanges से लगभग 31.6 मिलियन ETH निकाले गए। यह पिछले साल नवंबर के बाद सबसे ऊंचा स्तर था।

exchanges के बीच, Binance ने सबसे ज्यादा 14.45 मिलियन ETH निकाले गए, जो कुल ऑउटफ्लो का लगभग आधा हिस्सा है। दूसरे exchanges जैसे OKX (3.83 मिलियन ETH) और Kraken (1.04 मिलियन ETH) पर भी अच्छा खासा ऑउटफ्लो रिकॉर्ड किया गया।

Ethereum एक्सचेंज से निकासी। स्रोत: CryptoQuant.Ethereum एक्सचेंज से निकासी। स्रोत: CryptoQuant.

यह ट्रेंड मार्च की शुरुआत तक भी जारी रहा है। इससे साफ दिखता है कि इन्वेस्टर्स अपनी एथेरियम की होल्डिंग्स सेंट्रलाइज्ड exchanges से निजी वॉलेट्स में ट्रांसफर कर रहे हैं। इन्वेस्टर्स को मीडियम-टू-लॉन्ग-टर्म में ETH की प्राइस अपवर्ड जाने की उम्मीद है। इसी वजह से वे ETH को exchanges के बजाय निजी वॉलेट्स में रखना पसंद कर रहे हैं।

ETH निकासी की इस वेव के दौरान, ETH की प्राइस $2,000 के आसपास फ्लक्चुएट कर रही है। हालांकि, यह अब भी पिछले साल के ऑल-टाइम हाई से 60% नीचे है।

CryptoQuant के अनुसार, इस निकासी ट्रेंड के कारण, मार्च में ETH की एक्सचेंज रिज़र्व रिकॉर्ड लो तक गिर गई है।

Ethereum एक्सचेंज रिजर्व। स्रोत: CryptoQuant.Ethereum एक्सचेंज रिजर्व। स्रोत: CryptoQuant.

इस चार्ट से पता चलता है कि साल की शुरुआत से अब तक exchanges पर ETH balances 16.8 मिलियन ETH से घटकर 15.9 मिलियन ETH तक आ गए हैं। 2 मार्च को रिजर्व्स ने अपना ऑल-टाइम लो छू लिया था।

हाल ही में सैन्य संघर्षों में बढ़ोतरी के बावजूद किसी भी तरह का पैनिक सेलिंग नहीं देखने को मिला। बल्कि, investors ने इसके उलट रुख दिखाया है। उन्होंने और ज्यादा aggressively accumulation किया है।

Vitalik Buterin ने Ethereum के लिए “Sanctuary Technologies” बनाने पर ज़ोर दिया

अपने ताजा पोस्ट में Vitalik Buterin ने मौजूदा ग्लोबल सिचुएशन को हाइलाइट किया। उन्होंने बढ़ते सरकारी और corporate कंट्रोल और surveillance, लगातार चल रहे युद्धों और पावर के concentration की तरफ इशारा किया।

इसी context में उन्होंने कहा कि Ethereum अभी तक लोगों की असली जिंदगी को बेहतर बनाने में कोई ठोस योगदान नहीं दे पाया है।

उन्होंने सुझाव दिया कि Ethereum को ऐसे इकोसिस्टम में खुद को position करना चाहिए, जहां वो “sanctuary technologies” तैयार कर सके।

उन्होंने बताया कि ये technologies पूरी तरह से free और open source होनी चाहिए। इनका मकसद लोगों को उनकी जिंदगी, काम, कम्युनिकेशन, रिस्क और assets को मैनेज करने, साथ ही साझा लक्ष्यों के लिए मिलकर काम करने में मदद करना होना चाहिए। इनका एक्सटर्नल प्रेशर, जैसे सरकारों, कंपनियों और सेंसरशिप के दबाव में भी टिके रहना जरूरी है। आखिरी लक्ष्य है पावर कन्फ्लिक्ट की तीव्रता को कम करना और सिस्टम के weaponized होने से रोकना।

उनका विज़न अभी भी थोड़ा दूर लग सकता है। लेकिन, मार्च की शुरुआत में हुए टेस्ट के बाद investors इस समय ETH को उस asset के रूप में देख रहे हैं जिसे वे अस्थिरता के दौरान hold करना चाहते हैं। वे अपनी पोजिशन बनाए रखने के लिए अनरियलाइज्ड लॉस भी झेलने को तैयार हैं।

The post 31.6 मिलियन ETH का ऑउटफ्लो, Vitalik ने Ethereum “Sanctuary” टेक की जरूरत बताई appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Ethereum लोगो
Ethereum मूल्य(ETH)
$2,079.87
$2,079.87$2,079.87
+5.64%
USD
Ethereum (ETH) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

सारा डुटर्टे के महाभियोग की शिकायतें सार में पर्याप्त मानी गईं। आगे क्या होगा?

सारा डुटर्टे के महाभियोग की शिकायतें सार में पर्याप्त मानी गईं। आगे क्या होगा?

यहाँ उपराष्ट्रपति सारा डुटर्टे के खिलाफ महाभियोग शिकायतों पर हाउस जस्टिस पैनल की सुनवाई के तीसरे दिन का सारांश और आगे क्या उम्मीद करें
शेयर करें
Rappler2026/03/04 16:02
Power Protocol (Power) टोकन में 90% की तेज गिरावट, क्रैश की वजह क्या रही

Power Protocol (Power) टोकन में 90% की तेज गिरावट, क्रैश की वजह क्या रही

Power Protocol का POWER टोकन पिछले 24 घंटों में 90% से ज्यादा गिर गया है, जिससे फरवरी 2026 की उसकी सारी कमाई गायब हो गई है। इस बड़ी गिरावट ने प्रोजेक्ट को लेकर
शेयर करें
Beincrypto HI2026/03/04 15:42
US सेना के Iran पर हमले ने Crypto की यह खासियत TradFi पर उजागर की

US सेना के Iran पर हमले ने Crypto की यह खासियत TradFi पर उजागर की

अमेरिका की ओर से ईरान पर वीकेंड में किया गया मिलिट्री स्ट्राइक ग्लोबल तनाव और निवेशकों की चिंता को और बढ़ा गया। हालांकि, Bitwise के Chief Investment Officer Mat
शेयर करें
Beincrypto HI2026/03/04 16:06