Kraken की लेटेस्ट रेग्युलेटरी उपलब्धि ने क्रिप्टो कम्युनिटी में चर्चा छेड़ दी है कि क्या Ripple अगली पंक्ति में हो सकता है। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशKraken की लेटेस्ट रेग्युलेटरी उपलब्धि ने क्रिप्टो कम्युनिटी में चर्चा छेड़ दी है कि क्या Ripple अगली पंक्ति में हो सकता है। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेश

Kraken को मिला Fed एक्सेस, क्या Ripple भी पाएगा अपना Master Account

2026/03/05 16:46
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Kraken की लेटेस्ट रेग्युलेटरी उपलब्धि ने क्रिप्टो कम्युनिटी में चर्चा छेड़ दी है कि क्या Ripple अगली पंक्ति में हो सकता है।

हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है, लेकिन Federal Reserve के कोर पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर तक Ripple की एक्सेस मिलने की संभावनाएँ Ripple के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं।

Kraken को Fed से एक्सेस मिलने पर Ripple पर नजरें

कल BeInCrypto ने रिपोर्ट किया कि Kraken की Wyoming-चार्टर्ड बैंकिंग ब्रांच को Federal Reserve के कोर पेमेंट सिस्टम्स तक एक्सेस मिल गई है। खास बात यह है कि Kraken पहली क्रिप्टो फर्म बनी है, जिसने Federal Reserve की मास्टर अकाउंट हासिल की है।

यह लेटेस्ट उपलब्धि तब आई है जब फर्म ने सितंबर 2020 में Wyoming राज्य से Special Purpose Depository Institution (SPDI) चार्टर लिया था। इसके अगले ही महीने, Kraken ने Federal Reserve Bank of Kansas City में मास्टर अकाउंट के लिए आवेदन किया था, जिसे कल अप्रूवल मिल गया।

इस न्यूज़ के बाद, अब सबका ध्यान Ripple की तरफ जा रहा है। हाल ही में X पर हुई एक पोस्ट में, जर्नलिस्ट और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी Paul Barron का कहना है कि Ripple को भी इसी तरह की एक्सेस मिल सकती है। कई दूसरे एक्सपर्ट्स ने भी ऐसी ही राय दी है।

जुलाई 2025 में, कंपनी ने नेशनल ट्रस्ट बैंक चार्टर और Federal Reserve मास्टर अकाउंट के लिए आवेदन किया था। दिसंबर में, BeInCrypto ने रिपोर्ट किया कि Ripple को Office of the Comptroller of the Currency (OCC) से चार्टर के लिए कंडीशनल अप्रूवल मिल चुका है।

Barron के अनुसार बैंक चार्टर “सेटअप” था। उन्होंने आगे कहा कि Fed की डायरेक्ट एक्सेस ही RLUSD को फुल बैंकिंग स्केल पर सैटल करने के लिए “अंतिम टुकड़ा” होगा।

X पर हमें फॉलो करें और पाएं लेटेस्ट क्रिप्टो न्यूज़ सबसे पहले

X Finance Bull के एक अन्य एक्सपर्ट ने भी कहा कि टाइमलाइन अलग हो सकती है, लेकिन मंज़िल एक ही है।

अगर Ripple को Fed Master Account मिलता है तो XRP के लिए क्या बदल सकता है

यह बात महत्वपूर्ण है कि Ripple को अभी तक OCC से पूरा approval नहीं मिला है। इसके अलावा, Kraken की सफलता से यह जरूरी नहीं है कि Federal Reserve, Ripple को भी इसी तरह का निर्णय दे देगा।

अगर Ripple की एप्लिकेशन अप्रूव भी हो जाती है, तो भी यह प्रक्रिया कई सालों तक चल सकती है, जैसा कि Kraken के मामले में हुआ था। फिर भी, अगर Ripple को approval मिल जाता है, तो यह उसे core US बैंकिंग सेटलमेंट सिस्टम के अंदर ला देगा।

Ripple के लिए, यह डेवलपमेंट XRP की भूमिका को payments नेटवर्क में bridge asset के रूप में धीरे-धीरे मजबूत कर सकता है। हालांकि, असली दुनिया में इसका असर कितना होगा, यह कहना अभी मुश्किल है।

Ripple का इन्फ्रास्ट्रक्चर XRP Ledger का इस्तेमाल cross-border transactions को आसान बनाने के लिए करता है, जिसमें XRP दो fiat currencies के बीच शॉर्ट-टर्म इंटरमीडिएरी बनता है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें जहां लीडर्स और जर्नलिस्ट्स एक्सपर्ट इनसाइट्स शेयर करते हैं

अगर Ripple को Fed master account मिल जाता है तो fiat settlement side बेहतर हो जाएगी, जिससे Ripple डॉलर को और तेज मूव कर पाएगा, और इससे कुल पेमेंट corridor संस्थागत क्लाइंट्स के लिए ज्यादा आकर्षक बन सकता है।

हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि Fed के पेमेंट रेल्स और XRP Ledger दोनों अलग-अलग सिस्टम हैं। XRP खुद FedWire या FedNow के जरिए मूव नहीं होता। इसलिए, जिन कामों में सुधार होगा, वो सीधे-सीधे XRP के लेवल पर नहीं, बल्कि XRP के चारों तरफ fiat on-ramps और off-ramps मजबूत होंगे। इसका मतलब XRP की असली उपयोगिता में कोई बड़ा फर्क आएगा या नहीं, यह सिर्फ master अकाउंट पर निर्भर नहीं करता।

अगर master account अप्रूव हो जाता है, तो यह Ripple के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। हालांकि, XRP पर इसका असर निश्चित रूप से होगा, लेकिन वो सेकेंडरी रहेगा।

The post Kraken को मिला Fed एक्सेस, क्या Ripple भी पाएगा अपना Master Account appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

ईरान ने परमाणु हथियार छोड़ने की पेशकश की... रिस्क-ऑन मोड सक्रिय!

ईरान ने परमाणु हथियार छोड़ने की पेशकश की... रिस्क-ऑन मोड सक्रिय!

ईरान ने एक बड़े राजनयिक बदलाव का संकेत दिया। अधिकारियों ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बातचीत के लिए खुलेपन का संकेत दिया। बयान में सुझाव दिया गया कि ईरान अपने परमाणु
शेयर करें
Coinfomania2026/03/05 18:29
iPhone क्रिप्टो वॉलेट्स खतरे में, Google ने नया iOS exploit kit डिटेक्ट किया

iPhone क्रिप्टो वॉलेट्स खतरे में, Google ने नया iOS exploit kit डिटेक्ट किया

Google ने एक हैकिंग टूलकिट Coruna की खोज की है, जो चुपचाप iPhones में घुसपैठ करता है और MetaMask, Phantom और Trust Wallet जैसे पॉपुलर वॉलेट ऐप्स को टारगेट कर क्
शेयर करें
Beincrypto HI2026/03/05 18:34
Web3 में करियर: कोडिंग के अलावा भी हैं कई मौके

Web3 में करियर: कोडिंग के अलावा भी हैं कई मौके

डिजिटल एसेट इकोसिस्टम को काफी समय तक एक ऐसे सीमित बगीचे की तरह देखा गया, जिसमें सिर्फ वही लोग जा सकते थे, जो Solidity, Rust या C++ जैसी लैंग्वेज की नॉलेज रखते थ
शेयर करें
Beincrypto HI2026/03/05 18:20