The New York Stock Exchange (NYSE) ने अपनी tokenized securities प्लेटफॉर्म के लिए Securitize को पहला डिजिटल ट्रांसफर एजेंट चुना है। इससे इस क्रिप्टो फर्म को USThe New York Stock Exchange (NYSE) ने अपनी tokenized securities प्लेटफॉर्म के लिए Securitize को पहला डिजिटल ट्रांसफर एजेंट चुना है। इससे इस क्रिप्टो फर्म को US

Wall Street के 233 साल पुराने दिग्गज ने क्रिप्टो को स्टॉक मार्केट की चाबी सौंपी

2026/03/24 20:57
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

The New York Stock Exchange (NYSE) ने अपनी tokenized securities प्लेटफॉर्म के लिए Securitize को पहला डिजिटल ट्रांसफर एजेंट चुना है। इससे इस क्रिप्टो फर्म को US स्टॉक्स को ब्लॉकचेन पर ट्रांसफर करने में एक सेंट्रल रोल मिलेगा।

यह पार्टनरशिप एक डिजिटल ट्रांसफर एजेंट प्रोग्राम लाएगी, जिसमें ऐसे कंप्लायंस स्टैंडर्ड्स होंगे जिन्हें दूसरे एजेंट्स भी अपना सकते हैं ताकि वे equities को ब्लॉकचेन टोकन्स के रूप में इश्यू और मैनेज कर सकें।

Announcement से Execution तक

NYSE ने जनवरी 2026 में पहली बार अपने एक अनाउंसमेंट में tokenized securities प्लेटफॉर्म के प्लान शेयर किए थे, जिसमें ये वादे शामिल थे:

  • 24/7 ट्रेडिंग
  • इंस्टेंट सेटलमेंट, और
  • stablecoin-बेस्ड फंडिंग।

Tuesday के इस डील के तहत Securitize को एक रेग्युलेटेड एजेंट के रूप में चुना गया है, जो डिजिटल टोकन्स के रूप में शेयर बनाना, इन्वेस्टर रिकॉर्ड को मेंटेन करना और डिविडेंड्स को हैंडल करना जैसे ऑपरेशनल गैप को पूरा करेगा।

Securitize एक SEC-रजिस्टर्ड broker-dealer, ट्रांसफर एजेंट और Alternative Trading System (ATS) ऑपरेट करता है। कंपनी ने BlackRock, Apollo और KKR जैसी फर्म्स के लिए $4 बिलियन से ज्यादा के एसेट्स को टोकनाइज किया है।

इनका broker-dealer डायरैक्ट NYSE के नए प्लेटफॉर्म, Digital Trading Platform, से जुड़ने की उम्मीद है, जो कि Intercontinental Exchange (ICE) की पेरेंट कंपनी के तहत एक alternative trading system के तौर पर ऑपरेट करेगा।

यह डील उस समय पर आई है जब ICE ने हाल ही में $200 मिलियन का इन्वेस्टमेंट OKX क्रिप्टो एक्सचेंज में किया है जिस की वेल्यूएशन $25 बिलियन थी। इस एग्रीमेंट से OKX के 120 मिलियन यूज़र्स H2 2026 में tokenized NYSE-listed equities के लिए डिस्ट्रीब्यूशन चेनल बन जाएंगे।

हमारे साथ X पर जुड़ें ताकि आपको लेटेस्ट न्यूज़ सबसे पहले मिल सके

Exchanges के बीच रेस

NYSE का यह कदम US एक्सचेंजेस में तेजी से बढ़ती कॉम्पिटिशन को और आगे बढ़ाता है। SEC ने Nasdaq के टोकनाइज्ड ट्रेडिंग प्रपोजल को 18 मार्च को अप्रूव किया था, जिसमें Russell 1000 स्टॉक्स और मेजर ETFs कवर किए गए हैं।

फेडरल बैंकिंग रेग्युलेटर्स ने भी 5 मार्च को कन्फर्म किया कि tokenized securities को पारंपरिक securities की तरह ही कैपिटल ट्रीटमेंट मिलेगा, जिससे बैंकों के इन्वॉल्वमेंट में बड़ी रुकावट दूर हो गई है।

ऑन-चेन टोकनाइज़्ड स्टॉक मार्केट कैप $1.00 बिलियन के पार पहुंच चुका है, RWA.xyz के अनुसार, और हर महीने का ट्रांसफर वॉल्यूम $2.5 बिलियन तक पहुंच गया है।

टोकनाइज़्ड स्टॉक्सटोकनाइज़्ड स्टॉक्स। स्रोत: RWA.xyz

Securitize खुद पब्लिक लिस्टिंग की ओर बढ़ रहा है, जो कि $1.25 बिलियन SPAC मर्जर के जरिए Cantor Equity Partners II के साथ किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि यह डील H1 2026 तक पूरी हो जाएगी। अगर यह सफल होती है, तो यह Nasdaq में SECZ टिकर के साथ ट्रेड करेगी।

अब यह इस बात पर निर्भर करता है कि NYSE का Digital Trading Platform अपने तय समय पर लॉन्च होगा या नहीं, जिसे SEC से approval और ट्रांसफर एजेंट्स की ओर से नए प्रोग्राम के स्टैंडर्ड्स को कितनी जल्दी अपनाया जाता है, इस पर निर्भर करता है।

The post Wall Street के 233 साल पुराने दिग्गज ने क्रिप्टो को स्टॉक मार्केट की चाबी सौंपी appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

क्या qcad स्टेबलकॉइन कनाडा के विनियमित भुगतान परिदृश्य को नया आकार देगा?

क्या qcad स्टेबलकॉइन कनाडा के विनियमित भुगतान परिदृश्य को नया आकार देगा?

कनाडा QCAD स्टेबलकॉइन के माध्यम से विनियमित निजी क्षेत्र के धन की खोज कर रहा है, क्योंकि Deloitte और Stablecorp रीयल-टाइम संस्थागत भुगतान का पायलट कर रहे हैं।
शेयर करें
The Cryptonomist2026/03/24 20:08
अमेरिकी मीडिया: सऊदी क्राउन प्रिंस ने ट्रंप से इराक के खिलाफ युद्ध जारी रखने का आग्रह किया

अमेरिकी मीडिया: सऊदी क्राउन प्रिंस ने ट्रंप से इराक के खिलाफ युद्ध जारी रखने का आग्रह किया

PANews ने 24 मार्च को रिपोर्ट किया कि, न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों द्वारा जानकारी दिए गए सूत्रों ने खुलासा किया कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
शेयर करें
PANews2026/03/24 21:19
सोलाना ने एंटरप्राइजेज के लिए फुल-स्पेक्ट्रम प्राइवेसी टूल्स का अनावरण किया

सोलाना ने एंटरप्राइजेज के लिए फुल-स्पेक्ट्रम प्राइवेसी टूल्स का अनावरण किया

पोस्ट Solana Unveils Full-Spectrum Privacy Tools for Enterprises BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। Solana Foundation गोपनीयता के लिए एक नई दृष्टि प्रस्तुत कर रही है
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/03/24 21:16