Circle Internet Group (NYSE: CRCL) के स्टॉक में 24 मार्च को लगभग 20% की जबरदस्त गिरावट आई। इसकी वजह यह थी कि सीनेट के CLARITY for Payment Stablecoins Act के नएCircle Internet Group (NYSE: CRCL) के स्टॉक में 24 मार्च को लगभग 20% की जबरदस्त गिरावट आई। इसकी वजह यह थी कि सीनेट के CLARITY for Payment Stablecoins Act के नए

CLARITY Act के Yield Ban से Circle स्टॉक में हलचल, लेकिन 130% Pattern Target बरकरार

2026/03/25 22:41
5 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Circle Internet Group (NYSE: CRCL) के स्टॉक में 24 मार्च को लगभग 20% की जबरदस्त गिरावट आई। इसकी वजह यह थी कि सीनेट के CLARITY for Payment Stablecoins Act के नए ड्राफ्ट में स्टेबलकॉइन बैलेंस पर पैसिव यील्ड (passive yield) पर बैन लगाया गया है। Circle USD Coin (USDC) का इशूअर है, जो मार्केट कैप के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा स्टेबलकॉइन है।

इस सेल-ऑफ़ की वजह से मार्केट वैल्यू में अरबों $ का नुकसान हुआ। लेकिन अगर आप डेली चार्ट स्ट्रक्चर और इंस्टीट्यूशनल फ्लो इंडीकेटर्स को करीब से देखें, तो ये गिरावट उतनी बियरिश नहीं लगती, जितनी हेडलाइन नंबर देखते ही लगती है।

Bullish Divergence के संकेत, उम्मीदें कायम

Circle के स्टॉक का प्राइस 17 मार्च से ही कमजोर होना शुरू हो गया था। ऐसा लग सकता है कि CLARITY Act के ड्राफ्ट ने हाल के पीक से 28% की करेक्शन ट्रिगर की, लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि सबसे ज्यादा करेक्शन असल में कल के दिन हुआ।

इसका मतलब यह निकल सकता है कि मार्केट पहले से ही CLARITY Act से जुड़ी कुछ निगेटिव न्यूज़ को प्राइस में जोड़ चुका था।

हालांकि करेक्शन के बावजूद इसमें एक पॉजिटिव बात है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI), जो एक मोमेंटम ऑस्सीलेटर है, बुलिश केस को मजबूत बनाता है। 8 सितंबर 2025 से 24 मार्च 2026 के बीच प्राइस ने तो लोअर लो बनाया, लेकिन RSI ने हायर लो बनाया है। यह स्टैण्डर्ड बुलिश डाइवर्जेंस है, जो अक्सर ट्रेंड रिवर्सल का संकेत देता है।

RSI डाइवर्जेंसRSI डाइवर्जेंस: TradingView

यह डाइवर्जेंस अभी शर्तों पर निर्भर करता है। अगर आज की कैंडल (जो अभी हाई पर है) $98 लेवल को ब्रेक कर देती है और उसके नीचे क्लोज होती है, तो RSI पर बना हायर लो स्ट्रक्चर टूट जाता है और यह सिग्नल इस वक्त के लिए इनवैलिड हो जाएगा। लेकिन अगर $98 पूरा सेशन तक होल्ड करता है, तो डाइवर्जेंस कन्फर्म हो जाता है और बाउंस की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।

RSI एक संभावित रिकवरी की ओर इशारा करता है। लेकिन ऑप्शंस मार्केट में ट्रेडर्स की पोज़िशनिंग की कहानी थोड़ी अलग है।

Options पोजिशनिंग हुई बियरिश, लेकिन CMF ने होल्ड का संकेत दिया

पुट-कॉल रेशियो, जो बियरिश पुट ऑप्शंस की तुलना बुलिश कॉल ऑप्शंस से करता है, वह earning के बाद शिफ्ट हुआ है। 25 फरवरी को जब Circle ने Q4 के नतीजे $83 प्रति शेयर पर जारी किए थे, तो वॉल्यूम रेशियो 0.58 पर थी और ओपन इंटरेस्ट रेशियो 0.70 पर थी। इसका मतलब है कि मार्केट का रुख कॉल्स की तरफ, या कहें बुलिश साइड की तरफ था।

ऐसी और इनसाइट्स चाहिए? Editor Harsh Notariya का डेली क्रिप्टो न्यूज़लेटर यहां सब्सक्राइब करें।

आर्निंग्स के समय CRCL Put-Call अनुपातआर्निंग्स के समय CRCL Put-Call अनुपात: Barchart

24 मार्च तक, जब CRCL का प्राइस $101 था, वॉल्यूम रेशियो बढ़कर 0.66 और ओपन इंटरेस्ट रेशियो 0.84 हो गया था। ज्यादा पुट्स खोले जा रहे हैं और एक्टिव बने हुए हैं। यह बदलाव दिखाता है कि कुछ ट्रेडर्स हेजिंग कर रहे हैं या रिकवरी के खिलाफ दांव लगा रहे हैं।

CRCL Put-Call अनुपात मौजूदाCRCL Put-Call अनुपात मौजूदा: Barchart

हालांकि, दोनों रेशियो अभी भी 1.0 से कम हैं, यानी कुल मिलाकर कॉल्स की पोजीशन अभी भी पुट्स से ज्यादा है। bearish झुकाव बढ़ रहा है, लेकिन ओवरऑल सेंटीमेंट में बदलाव नहीं हुआ है।

Chaikin Money Flow (CMF), जो इंस्टीट्यूशनल बाय/सेलिंग प्रेशर का इंडिकेटर है, bullish सिचुएशन को सपोर्ट करता है। 29 अक्टूबर 2025 से 23 मार्च 2026 के बीच CRCL stock प्राइस नीचे जाती रही, लेकिन इसी समय CMF लगातार ऊपर जाती रही और जीरो के ऊपर बनी रही, यहां तक कि 20% की जबरदस्त गिरावट के दौरान भी। यह डाइवर्जेंस दिखाता है कि बड़े प्लेयर्स प्राइस करेक्शन के दौरान भी accumulating कर रहे थे, और ऐसा पैटर्न अक्सर तेज रिकवरी से पहले दिखाई देता है।

CRCL CMF डाइवर्जेंसCRCL CMF डाइवर्जेंस: TradingView

अगर bearish ऑप्शंस की पोजीशनिंग रिटेल ट्रेडर्स का डर दिखाती है और CMF इंस्टीट्यूशनल भरोसा दर्शाती है, तो मौजूदा हालात bear trap जैसे लगते हैं, न कि लंबी गिरावट की शुरुआत जैसे। ध्यान रखें अगर CMF जीरो लाइन से नीचे चला गया तो यह bullish trigger खत्म हो सकता है।

Circle stock कीमत भविष्यवाणी और $141 ब्रेकआउट विंडो

सेल-ऑफ़ से CRCL में इन्वर्स हेड-एंड-शोल्डर्स पैटर्न बन गया है, लेकिन इसका नेकलाइन ज्यादा तेज है। अब ब्रेकआउट विंडो $141 से $152 के बीच है, यानी इस पैटर्न को कन्फर्म करने के लिए CRCL को अभी के लेवल से करीब 40% से 50% की मूव चाहिए।

$152 का लेवल Clear Street द्वारा Circle स्टॉक के लिए रखे गए नए प्राइस टारगेट से भी मेल खाता है। Clear Street न्यूयॉर्क बेस्ड इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म है।

यह सुनने में बड़ा लग सकता है, लेकिन पैटर्न की मापी गई मूव इस लक्ष्य को हासिल करने की संभावना बढ़ा देती है। अगर नेकलाइन ब्रेक होती है, तो फिबोनाच्ची एक्सटेंशन $185 को पहला बड़ा टारगेट बताते हैं, इसके बाद $239 और आखिर में 2.618 एक्सटेंशन पर $326 आता है। $326 का लेवल भी हमारे 130% से ज्यादा वाले टारगेट प्रोजेक्शन के साथ मेल खाता है।

ARK Invest ने 24 मार्च की गिरावट पर करीब $16 मिलियन का CRCL खरीदा, यह इंडिकेट करता है कि इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स को भरोसा है कि CLARITY Act रिएक्शन जरूरत से ज्यादा हो गया था।

ग्लोबल फ्रेमवर्क अब भी कंप्लायंट stablecoin जारी करने वालों जैसे Circle को उन अनरेग्युलेटेड राइवल्स से बेहतर मानता है, भले ही यील्ड शेयरिंग मैकेनिज्म को रीस्ट्रक्चर करने की जरूरत हो।

Circle स्टॉक प्राइस एनालिसिसCircle स्टॉक प्राइस एनालिसिस: TradingView

डाउनसाइड की बात करें तो $98 अभी सबसे जरूरी लेवल है जिसको होल्ड होना चाहिए। इसका डेली क्लोज नीचे आना, राइट शोल्डर सपोर्ट और RSI डाइवर्जेंस दोनों को तोड़ देगा। इसके नीचे $71 सेकेंडरी सपोर्ट रहेगा, और पूरा पैटर्न सिर्फ $49 से नीचे, यानी हेड लेवल पर ही इनवैलिड होगा।

अभी के लिए, $98 एक बियर ट्रैप रिकवरी को $152 की तरफ ले जा सकता है या स्ट्रक्चरल ब्रेकडाउन से $71 की तरफ भी जा सकता है।

The post CLARITY Act के Yield Ban से Circle स्टॉक में हलचल, लेकिन 130% Pattern Target बरकरार appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
The AI Prophecy लोगो
The AI Prophecy मूल्य(ACT)
$0,01384
$0,01384$0,01384
+%0,80
USD
The AI Prophecy (ACT) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

ट्रंप के हवाई अड्डे के फैसले ने MAGA के एक बड़े झूठ को उजागर कर दिया: स्तंभकार

ट्रंप के हवाई अड्डे के फैसले ने MAGA के एक बड़े झूठ को उजागर कर दिया: स्तंभकार

महीनों तक यह कहने के बाद कि ICE एजेंटों को मास्क पहनने की ज़रूरत है ताकि उनकी डॉक्सिंग न हो, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह कहा कि उन्हें मास्क नहीं पहनना चाहिए जबकि
शेयर करें
Rawstory2026/03/25 23:22
क्रिप्टोकरेंसी विनियमन में बड़ी सफलता: CFTC अध्यक्ष ने पुष्टि की कि स्पष्टता जल्द आने वाली है

क्रिप्टोकरेंसी विनियमन में बड़ी सफलता: CFTC अध्यक्ष ने पुष्टि की कि स्पष्टता जल्द आने वाली है

बिटकॉइनवर्ल्ड क्रिप्टोकरेंसी नियमन में बड़ी सफलता: CFTC अध्यक्ष ने पुष्टि की कि स्पष्टता जल्द आने वाली है वाशिंगटन, डी.सी. – मार्च 2025 – संयुक्त राज्य अमेरिका क्रिप्टोकरेंसी
शेयर करें
bitcoinworld2026/03/26 00:20
अगली क्रिप्टो जो विस्फोट करेगी: 31 मार्च से पहले DeepSnitch AI में शामिल होकर आज $20k को $4 मिलियन में बदलें

अगली क्रिप्टो जो विस्फोट करेगी: 31 मार्च से पहले DeepSnitch AI में शामिल होकर आज $20k को $4 मिलियन में बदलें

क्रिप्टो मार्केट में, अगले एक्सप्लोड होने वाले क्रिप्टो का पता लगाना मुश्किल होता जा रहा है। जबकि स्टेबलकॉइन्स के पीछे बड़ी कंपनियाँ बेहतर एक्सेस पाने की कोशिश में व्यस्त हैं
शेयर करें
Captainaltcoin2026/03/26 00:45