Hedera (HBAR) इस वक्त $0.0951 पर ट्रेड कर रहा है और $0.0930 के सपोर्ट लेवल से ऊपर टिके रहने के लिए जूझ रहा है। डेली चार्ट पर एक गिरती हुई ट्रेंडलाइन और लगातार पHedera (HBAR) इस वक्त $0.0951 पर ट्रेड कर रहा है और $0.0930 के सपोर्ट लेवल से ऊपर टिके रहने के लिए जूझ रहा है। डेली चार्ट पर एक गिरती हुई ट्रेंडलाइन और लगातार प

HBAR के लॉन्ग लिक्विडेशन का 6 महीना, बुरा दौर अभी खत्म नहीं

2026/03/26 00:30
5 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Hedera (HBAR) इस वक्त $0.0951 पर ट्रेड कर रहा है और $0.0930 के सपोर्ट लेवल से ऊपर टिके रहने के लिए जूझ रहा है। डेली चार्ट पर एक गिरती हुई ट्रेंडलाइन और लगातार पूंजी ऑउटफ्लो ने किसी भी रिकवरी कोशिश को कमजोर और अल्पकालिक बना दिया है।

पिछले छह महीनों के फ्यूचर्स डेटा और दो मिलते-जुलते बियरिश संकेत अब एक ही नतीजे की ओर इशारा कर रहे हैं। जब तक खरीदार HBAR को $0.1031 के ऊपर नहीं ले जाते, कम से कम रुकावट वाला रास्ता नीचे की ओर बना रहेगा।

HBAR पर Bears का कंट्रोल बना हुआ है

HBAR के फ्यूचर्स लॉन्ग लिक्विडेशन डॉमिनेंस चार्ट सितंबर 2025 से लेकर 25 मार्च, 2026 तक का है। इस पूरे पीरियड में, 7-दिनों की मूविंग एवरेज लगभग हर ट्रेडिंग डे पर 50% थ्रेशोल्ड से ऊपर रही है।

लॉन्ग लिक्विडेशन डॉमिनेंस का 50% से ऊपर होना दिखाता है कि लॉन्ग पोजीशंस को जबरन बंद किया जा रहा है और ये शॉर्ट लिक्विडेशंस से ज्यादा है। यह कोई एक बार का इवेंट नहीं, बल्कि एक स्ट्रक्चरल पैटर्न दिखता है। जब भी प्राइस में थोड़ी रिकवरी आई, यह मैट्रिक और ज्यादा बढ़ी, जो सितंबर के आखिर, फिर दिसंबर और जनवरी में लगभग 90% तक पहुँच गई।

HBAR फ्यूचर्स लॉन्ग लिक्विडेशन डॉमिनेंसHBAR फ्यूचर्स लॉन्ग लिक्विडेशन डॉमिनेंस। स्रोत: Glassnode

ये स्पाइक्स प्राइस की गिरावट के साथ देखने को मिले, जिससे साफ है कि ओवरलिवरेज लॉन्ग्स बार-बार फंस रहे हैं और उन्हें फोर्सफुली क्लोज करना पड़ रहा है।

25 मार्च तक, यह मैट्रिक लगभग 80% के पास है जबकि HBAR की प्राइस करीब $0.09 बनी हुई है। बीते छह महीनों का पैटर्न अभी बदलाव इंडीकेट नहीं कर रहा है।

HBAR का कैपिटल सिर्फ ऑउटफ्लो हो रहा है

डेली चार्ट पर Chaikin Money Flow (CMF) भी लिक्विडेशन के संकेतों को मजबूत करता है। फरवरी के अंत में 0.13 को टच करने के बाद, CMF लगातार गिरते हुए 25 मार्च तक -0.11 पर पहुँच चुका है।

नेगेटिव CMF का मतलब है कि सेलिंग वॉल्यूम, बायिंग वॉल्यूम से ज्यादा है। -0.11 का मौजूदा रीडिंग सिर्फ एक हल्की गिरावट नहीं है, बल्कि जीरो लाइन से काफी नीचे है। फरवरी की पीक से शुरू की गई गिरती ट्रेंडलाइन में कहीं कोई स्थिरता या बेस बनता नहीं दिख रहा। पूंजी लगातार HBAR से बाहर जा रही है और यह दर अब और तेज हो रही है।

ऐसे और टोकन इनसाइट्स चाहिए? एडिटर Harsh Notariya का डेली क्रिप्टो न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें यहां।

HBAR CMFHBAR CMF. स्रोत: TradingView

अगर हम संदर्भ की बात करें, तो इसी अवधि के दौरान प्राइस एकदम सपाट रही है या थोड़ी नीचे आई है। इस दौरान CMF का गिरना और प्राइस का रिकवर न कर पाना ये दिखाता है कि खरीदारी की कोई भी एक्टिविटी सेलर्स के द्वारा absorb हो रही है, जिससे प्राइस में कोई बड़ा अपसाइड नहीं आ पा रहा है।

डिमांड पिक्चर तब ही बदलेगा जब CMF फिर से शून्य के ऊपर जाएगा और वहां टिकेगा।

HBAR holders क्या सोच रहे हैं

Santiment का वेटेड HBAR का सेंटिमेंट चार्ट 20 फरवरी से अब तक का सोशल और नरेटिव बैकड्रॉप दिखाता है। इस पूरे समय में वेटेड सेंटिमेंट ज्यादातर नेगेटिव रहा है और 25 मार्च को -0.574 पर बंद हुआ।

वेटेड सेंटिमेंट शून्य से नीचे होने का मतलब है कि सोशल प्लेटफॉर्म्स व मीडिया पर नेगेटिव कमेंट्री पॉजिटिव से ज्यादा घूम रही है, जो सामान्य ट्रेंड से अलग है। यह रीडिंग एक-दो दिन से ज़्यादा पॉजिटिव नहीं रही और फिर तुरंत गिर गई। 

XRP वेटेड सेंटिमेंटXRP वेटेड सेंटिमेंट. स्रोत: Santiment

यहां तक कि मार्च के बीच जब प्राइस थोड़े टाइम के लिए $0.10 के ऊपर गई, तब भी सेंटिमेंट ने उस मूव को कन्फर्म नहीं किया। इसका मतलब है कि बायर्स में कॉन्फिडेंस नहीं बना।

नरेटिव सपोर्ट न होना बहुत मायने रखता है। ज्यादातर altcoins में रिकवरी तब ही बनती है जब सेंटिमेंट कोई कैटेलिस्ट देता है ताकि बाइंग मोमेंटम टिक पाए। -0.574 सेंटिमेंट के साथ कोई कैटेलिस्ट नहीं दिख रहा है।

HBAR प्राइस में गिरावट आ सकती है

डेली प्राइस चार्ट में दिख रहा है कि HBAR ट्रेडिंग एक गिरती हुई रेसिस्टेंस के नीचे है। 20-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज $0.0982 पर है और 50-डे $0.1322 पर है। दोनों मूविंग एवरेज नीचे की ओर हैं और मौजूदा प्राइस से काफी ऊपर हैं, जिससे बियरिश स्ट्रक्चर कंफर्म हो रहा है।

सबसे नजदीकी सपोर्ट लेवल $0.0930 और फिर $0.0886 है। HBAR पहले से ही $0.0930 जोन में जा चुका है। अगर इसके नीचे क्लोज हुआ तो $0.0886 तक जा सकता है।

HBAR प्राइस एनालिसिस।HBAR प्राइस एनालिसिस। स्रोत: TradingView

$0.0886 से नीचे, अगला सपोर्ट $0.0830 पर है, और चार्ट पर $0.0780 फ्लोर की तरह दिख रहा है। पिछले छह महीनों में लॉन्ग लिक्विडेशन का दबदबा रहा है, इसलिए अगर प्राइस अचानक नीचे गिरता है तो इसमें तेजी आ सकती है, खासकर जब मौजूदा स्तरों के आस-पास बने लीवरेज्ड लॉन्ग्स बाहर हो जाएं।

यह थ्योरी तभी बदलती है जब HBAR $0.1031 के सबसे नजदीकी हॉरिज़ॉन्टल रेसिस्टेंस को ब्रेक करके उसके ऊपर क्लोज़ हो जाए। इसके बाद, $0.1166 अगला टारगेट बन जाएगा। अगर HBAR लगातार $0.1031 के ऊपर क्लोज़ होता है और CMF पॉजिटिव ट्रेंड दिखाता है, तो यह छह महीने से चली आ रही बियरिश स्ट्रक्चर के टूटने का सिग्नल देगा। तब तक, सितंबर 2025 से HBAR के लिए जो पैटर्न बना हुआ है, वही जारी रहेगा।

The post HBAR के लॉन्ग लिक्विडेशन का 6 महीना, बुरा दौर अभी खत्म नहीं appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Hedera लोगो
Hedera मूल्य(HBAR)
$0.09401
$0.09401$0.09401
-0.47%
USD
Hedera (HBAR) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Ookla रिपोर्ट में Converge फिक्स्ड नेटवर्क रैंकिंग में शीर्ष पर

Ookla रिपोर्ट में Converge फिक्स्ड नेटवर्क रैंकिंग में शीर्ष पर

CONVERGE ICT SOLUTIONS, Inc. को वैश्विक नेटवर्क इंटेलिजेंस फर्म Ookla द्वारा हाल के माप के आधार पर फिलीपींस में सबसे तेज़ फिक्स्ड इंटरनेट प्रदाता के रूप में स्थान दिया गया
शेयर करें
Bworldonline2026/03/26 00:04
एसBीएफ त्रुटियों से भरी ट्रायल में लड़खड़ाए क्योंकि न्यायाधीश ने उनकी मां को अलग होने के लिए कहा

एसBीएफ त्रुटियों से भरी ट्रायल में लड़खड़ाए क्योंकि न्यायाधीश ने उनकी मां को अलग होने के लिए कहा

सैम बैंकमैन-फ्रीड नए मुकदमे की मांग करते हुए खुद का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह अच्छा नहीं चल रहा है। चित्रण: ग्वेन पी; स्रोत: शटरस्टॉक
शेयर करें
DL News2026/03/26 02:25
Sui ब्लॉकचेन पर विकेंद्रीकृत AI एजेंट्स के लिए Walrus Protocol की क्रांतिकारी सफलता

Sui ब्लॉकचेन पर विकेंद्रीकृत AI एजेंट्स के लिए Walrus Protocol की क्रांतिकारी सफलता

पोस्ट Walrus Protocol's Revolutionary Breakthrough For Decentralized AI Agents On Sui Blockchain BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। MemWal AI Memory Layer:
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/03/26 02:27