सोने को हमेशा से सुरक्षित संपत्ति (store of value) माना जाता है, लेकिन इसने पिछले एक सदी में अपनी सबसे बड़ी लगातार गिरावट (losing streak) दर्ज की है। इस पीली धासोने को हमेशा से सुरक्षित संपत्ति (store of value) माना जाता है, लेकिन इसने पिछले एक सदी में अपनी सबसे बड़ी लगातार गिरावट (losing streak) दर्ज की है। इस पीली धा

Gold की 21% गिरावट ने बनाया 106 साल का रिकॉर्ड, वहीं Bitcoin $71,000 पर स्थिर

2026/03/26 05:00
5 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

सोने को हमेशा से सुरक्षित संपत्ति (store of value) माना जाता है, लेकिन इसने पिछले एक सदी में अपनी सबसे बड़ी लगातार गिरावट (losing streak) दर्ज की है। इस पीली धातु का प्राइस $5,193 से गिर कर अपने सबसे निचले स्तर $4,098 पर आ गया था, यानी लगभग 21% की गिरावट। बाद में इसमें थोड़ी रिकवरी हुई और सोना $4,559 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

वहीं दूसरी तरफ, Bitcoin (BTC) ने इसी दौरान खुद को लगातार $70,000 के ऊपर बनाए रखा है। यह नई जेनरेशन के निवेशकों के लिए गोल्ड को पीछे छोड़ते हुए पसंदीदा सेफ-हेवन एसेट बनता जा रहा है।

Gold ने बनाई हिस्ट्री, लेकिन अच्छे तरीके से नहीं

Bloomberg की ETF एनालिस्ट Katie Greifeld ने कंफर्म किया है कि गोल्ड की 10 दिनों की सबसे लंबी गिरावट (लूज़िंग स्ट्रीक) फरवरी 1920 के बाद पहली बार हुई है — यानी 106 साल का रिकॉर्ड। ये केवल एक टेक्निकल पुलबैक नहीं है। ये बदलते मैक्रो एनवायरनमेंट में गोल्ड की भूमिका पर बुनियादी पुनर्मूल्यांकन (reassessment) को दर्शाता है।

गिरावट के सबसे खराब समय में, पीक से ट्रफ तक लगभग 21% की कमी दर्ज की गई, जिससे इंस्टीट्यूशनल होल्डर्स और रिटेल निवेशक दोनों हिल गए। Gold ETF’s, जैसे कि SPDR Gold Trust और iShares Gold Trust, ने इस गिरावट के वक्त बिलियन्स $ का ऑउटफ्लो देखा। वहीं, Bitcoin ETF’s ने इसी महीने लगभग $2.5 बिलियन इनफ्लो दर्ज किया, जबकि साल की शुरुआत से अभी तक सिर्फ $140 मिलियन का नेट ऑउटफ्लो हुआ है।

लॉन्ग-टर्म होल्डर्स के लिए, इस प्रकार किसी “सेफ हेवन” एसेट में 21% की पीक-टू-ट्रफ गिरावट आत्मविश्वास के लिए एक बड़ा झटका है। यह गिरावट सिर्फ 10 ट्रेडिंग दिनों में आई है, जिससे पता चलता है कि यह कोई धीरे-धीरे हुआ रोटेशन नहीं था, बल्कि एक शार्प रीप्राइसिंग इवेंट था।

Gold और Bitcoin की तुलना

2026 की शुरुआत में गोल्ड का प्राइस अच्छा दिखा। जनवरी और फरवरी में मिडिल ईस्ट में जियोपोलिटिकल टेंशन्स बढ़ने से इस धातु ने स्थिर ग्रोथ दिखाई। Bitcoin ने इसी पीरियड में धीरे-धीरे रिकवरी की और $70,000 के स्तर को बनाना शुरू किया, जबकि उस समय में मीडिया का फोकस गोल्ड पर था।

टर्निंग पॉइंट तब आया जब जियोपोलिटिकल टेंशन्स गोल्ड के लिए कैटलिस्ट की तरह काम करना बंद हो गईं। Federal Reserve की मार्च 18 की मीटिंग में टफ रुख अपनाते हुए उन्होंने ब्याज दर 3.5%–3.75% पर रखी और पूरे 2026 के लिए सिर्फ एक रेट कट का संकेत दिया। इससे गोल्ड की प्राइमरी मॉनेटरी टेलविंड कमजोर हो गई।

Brent पर ऑयल प्राइस $108 प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई, जिससे मंदी का दबाव बढ़ा और डॉलर मजबूत हुआ। इससे सोना (जो बिना यील्ड का एसेट है) और कमजोर दिखा। Bitcoin पर इस तरह के इंटरेस्ट-रेट सेंसीटिव मुद्दों का उतना असर नहीं पड़ा और उसने अपना लेवल बनाए रखा।

ऐसी और टोकन इनसाइट्स चाहते हैं? Editor Harsh Notariya का डेली क्रिप्टो न्यूज़लेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब करें।

गोल्ड बनाम Bitcoin परफॉर्मेंस और करेलशन.गोल्ड बनाम Bitcoin परफॉर्मेंस और करेलशन। स्रोत: TradingView

इसका नतीजा है एक साफ divergence। गोल्ड और Bitcoin में अब -0.31 की नेगेटिव correlation देखी जा रही है, जिससे साफ है कि दोनों एसेट्स अलग-अलग डायरेक्शन में मूव कर रहे हैं। इतनी बड़ी रीडिंग इसका इशारा है कि अब दोनों को कॉमन मैक्रो फैक्टर्स कंट्रोल नहीं कर रहे।

Bitcoin की तुलना में गोल्ड पर दबाव का असर ज्यादा दिखा है, जिससे पता चलता है कि Bitcoin की प्राइस अब अलग मांग की डाइनामिक्स की वजह से तय हो रही है। इसमें खासतौर पर ETF इंफ्लो, इंस्टिट्यूशनल accumulation, और store-of-value पोजिशनिंग शामिल हैं, बजाए उन interest-rate फैक्टर्स के, जो आमतौर पर गोल्ड ट्रेडिंग को कंट्रोल करते हैं।

Gold की रिकवरी शुरू

गोल्ड का प्राइस 25 मार्च को $4,559 प्रति औंस पर है, जो 10 दिन की गिरावट के बाद लो $4,098 से थोड़ा ऊपर निकला है। ये लो, 21% का नुकसान था $5,193 के हाई से, जो पहले streak में आया था। 200-दिन की मूविंग एवरेज $4,100 के पास सपोर्ट बना और टेक्निकल फ्लोर दिया। अभी का प्राइस करीब 15% का नेट लॉस दिखाता है, यानी फुल रिकवरी नहीं, लेकिन थोड़ा उछाल जरूर आया है।

गोल्ड प्राइस एनालिसिस.गोल्ड प्राइस एनालिसिस। स्रोत: TradingView

प्रसिद्ध कमेंटेटर Peter Schiff ने मौजूदा सिचुएशन की तुलना 2008 की ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस से की है। उन्होंने एनर्जी शॉक, Fed की सख्ती और फोर्स्ड लिक्विडेशन को समानता के तौर पर बताया है।

Schiff का हमेशा से गोल्ड पर बुलिश नजरिया रहा है। उनके मुताबिक, ये करेक्शन स्ट्रक्चरल ब्रेकडाउन नहीं, बल्कि खरीदने का सही मौका है।

J.P. Morgan और Deutsche Bank दोनों ने 2026 के आखिर तक गोल्ड प्राइस के लिए अपने टारगेट क्रमशः $6,300 और $6,000 प्रति औंस बरकरार रखे हैं। हाल की सेल-ऑफ़ के बावजूद, दोनों बैंक्स ने अपने टारगेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

क्या गोल्ड उन टार्गेट्स को फिर से हासिल कर पाएगा या नहीं, यह काफी हद तक U.S.-Iran के बीच चल रहे संघर्ष की प्राइस trajectory पर निर्भर करता है। President Trump ने 24 मार्च को स्ट्राइक्स रुकवाने का आदेश दिया, क्योंकि उस समय प्रोडक्टिव बातचीत हो रही थी, लेकिन हालात अभी भी पूरी तरह से सुलझे नहीं हैं। वेटरन ट्रेडर Peter Brandt ने यह फोरकास्ट किया है कि गोल्ड 2027 में नया ऑल-टाइम हाई छू सकता है।

अगर सीजफायर चलता रहा और inflation expectations इतनी काबू में आती हैं कि Fed इस साल के एंड तक रेट कट्स के लिए मजबूर हो जाए, तो गोल्ड के लिए स्ट्रक्चरल सपोर्ट, जिसे लगातार तीन साल की central bank बाइंग ने मजबूती दी है, शायद Peter Brandt के 2027 टाइमलाइन से पहले ही मजबूत हो सकता है।

The post Gold की 21% गिरावट ने बनाया 106 साल का रिकॉर्ड, वहीं Bitcoin $71,000 पर स्थिर appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
4 लोगो
4 मूल्य(4)
$0.011572
$0.011572$0.011572
+4.97%
USD
4 (4) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

अमेरिका इस सप्ताहांत ईरान के साथ शांति वार्ता की मांग करता है जबकि Bitcoin में उछाल

अमेरिका इस सप्ताहांत ईरान के साथ शांति वार्ता की मांग करता है जबकि Bitcoin में उछाल

यह पोस्ट U.S. Seeks Iran Peace Talks This Weekend as Bitcoin Bounces BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। अमेरिका शांति वार्ता की योजनाओं को आगे बढ़ा रहा है
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/03/26 06:02
'उल्टा पड़ गया': WSJ संपादकीय का कहना है कि ट्रंप मुसीबत में हैं

'उल्टा पड़ गया': WSJ संपादकीय का कहना है कि ट्रंप मुसीबत में हैं

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान के खिलाफ युद्ध राजनीतिक रूप से "उल्टा पड़" गया है, एक प्रमुख केंद्रवादी थिंक टैंक विद्वान और स्तंभकार ने बुधवार को तर्क दिया। "जब
शेयर करें
Alternet2026/03/26 06:33
MAGA शेरिफ जो गवर्नर पद के लिए दौड़ रहे हैं, उनकी चरम विचारधारा के पैटर्न का खुलासा

MAGA शेरिफ जो गवर्नर पद के लिए दौड़ रहे हैं, उनकी चरम विचारधारा के पैटर्न का खुलासा

उदारवादी मतदान अधिकार आउटलेट डेमोक्रेसी डॉकेट ने ट्रंप समर्थक शेरिफ चाड बियांको द्वारा चरम मतदान विरोधी और षड्यंत्र सिद्धांतवादी विश्वासों का एक पैटर्न उजागर किया
शेयर करें
Rawstory2026/03/26 06:43