New York Stock Exchange (NYSE) ने Morgan Stanley के spot Bitcoin ETF, जिसका ट‍िकर MSBT है, के लिए ऑफिशियल लिस्टिंग नोटिस की पुष्टि की है, जिससे संकेत मिलता है कNew York Stock Exchange (NYSE) ने Morgan Stanley के spot Bitcoin ETF, जिसका ट‍िकर MSBT है, के लिए ऑफिशियल लिस्टिंग नोटिस की पुष्टि की है, जिससे संकेत मिलता है क

3 वजहें क्यों Morgan Stanley का MSBT, BlackRock के लिए सबसे बड़ा ETF खतरा बन सकता है

2026/03/26 14:56
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

New York Stock Exchange (NYSE) ने Morgan Stanley के spot Bitcoin ETF, जिसका ट‍िकर MSBT है, के लिए ऑफिशियल लिस्टिंग नोटिस की पुष्टि की है, जिससे संकेत मिलता है कि यह प्रोडक्ट जल्द लॉन्च हो सकता है।

ETF एनालिस्ट Eric Balchunas ने इस लिस्टिंग की घोषणा को “imminent” लॉन्च का साइन बताया। अगर MSBT को approval मिलता है, तो यह अमेरिका के किसी बड़े बैंक द्वारा जारी किया जाने वाला पहला spot Bitcoin ETF होगा।

Morgan Stanley अब BlackRock का खरीदार नहीं, बना कॉम्पिटिटर

Morgan Stanley के पास लेटेस्ट SEC फाइलिंग के अनुसार 31 दिसंबर को खत्म हुई अवधि में कई Bitcoin ETFs में $729 मिलियन से ज्यादा हैं।

  • Morgan Stanley ने पहले ही BlackRock के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके डिमांड दिखा दी है।

इसमें से $667.32 मिलियन BlackRock के iShares Bitcoin Trust ETF (IBIT) में है।

इस होल्डिंग के चलते Morgan Stanley, IBIT के सबसे बड़े इंस्टीट्यूशनल होल्डर्स में शामिल है। अब MSBT के साथ बैंक कंपटीटर के प्रोडक्ट को डिस्ट्रीब्यूट करने से अपना खुद का प्रोडक्ट जारी करने की तरफ बढ़ रहा है।

इसके पीछे इकोनॉमिक्स है। MSBT लॉन्च करने पर Morgan Stanley सीधे मैनेजमेंट फीस कमाएगा, जबकि BlackRock के फंड्स पर डिस्ट्रीब्यूशन कमिशन ही मिलता है।

  • फीस में अंडरकट करने की तैयारी

IBIT अभी spot Bitcoin ETF मार्केट में डोमिनेट कर रहा है, करीब $55 बिलियन के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट और जनवरी 2024 से अब तक $63 बिलियन से ज्यादा के नेट फ्लो के साथ।

यह 0.25% की मैनेजमेंट फीस चार्ज करता है। Balchunas ने अनुमान लगाया है कि MSBT की फीस लगभग 0.24% हो सकती है, यानी एक बेसिस पॉइंट कम।

MSBT बनाम IBIT के की-पैरामीटर्स की साइड-बाय-साइड तुलना टेबलMSBT बनाम IBIT के की पैमाने की तुलना टेबल, स्रोत: BeInCrypto
  • डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क जो BlackRock दोहरा नहीं सकता

MSBT और IBIT का स्ट्रक्चरल फर्क प्रोडक्ट में नहीं है। दोनों ही cold storage के लिए Coinbase Custody का इस्तेमाल करते हैं।

दोनों ही कैश और एडमिनिस्ट्रेशन के लिए BNY Mellon का यूज करते हैं। MSBT ने Fidelity को तीसरे कस्टोडियन के रूप में भी जोड़ा है।

असल फर्क डिस्ट्रीब्यूशन में है। Morgan Stanley के करीब 15,000 से 16,000 फाइनेंशियल एडवाइजर्स हैं, जिनके डायरेक्ट एक्सेस में लगभग $6.2 ट्रिलियन के वेल्थ मैनेजमेंट क्लाइंट एसेट्स हैं।

जब ये एडवाइजर्स MSBT रिकमेंड करते हैं, तो पूरी ट्रांजेक्शन इन-हाउस ही रहती है। किसी थर्ड-पार्टी फर्म की approval या प्रमोशन की जरूरत नहीं पड़ती।

दूसरी तरफ, BlackRock का IBIT सैकड़ों फर्म्स के एक्सटर्नल एडवाइजर्स पर निर्भर करता है कि वो इसे recommend करें। इस मॉडल ने $55 बिलियन का फंड बनाया, लेकिन इसका मतलब है कि BlackRock कंट्रोल नहीं कर सकता कि ये प्रोडक्ट कौन बेच रहा है या कितनी aggressively बेच रहा है।

आगे क्या होगा

SEC ने अभी तक MSBT को approval नहीं दी है। स्पॉट Bitcoin ETF के लिए रीव्यू प्रोसेस, अमेन्डेड S-1 फाइलिंग के बाद आमतौर पर तीन से छह महीने लगता है।

Morgan Stanley ने अपनी दूसरी संशोधित फाइलिंग 20 मार्च, 2026 को सबमिट की थी। इसका फैसला 2026 के बीच या अंत तक आ सकता है।

MSBT, Morgan Stanley के बड़े क्रिप्टो एक्सपैंशन का सिर्फ एक हिस्सा है। बैंक ने जनवरी 2026 में Ethereum और Solana ETFs के लिए भी फाइल किया और अपना रिटेल क्रिप्टो ट्रेडिंग ऑप्शन, साल की पहली छमाही में अपनी E*Trade प्लेटफॉर्म पर लाने की योजना बना रहा है।

ये देखना होगा कि क्या MSBT, IBIT से ज्यादा एसेट्स अपनी ओर खींच सकता है। हालांकि, कम फीस, अपनी एडवाइजरी नेटवर्क और Morgan Stanley ब्रांड के सपोर्ट के साथ, BlackRock को Bitcoin ETF मार्केट में पहली बार एक बड़ा competitor मिल रहा है।

The post 3 वजहें क्यों Morgan Stanley का MSBT, BlackRock के लिए सबसे बड़ा ETF खतरा बन सकता है appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

टीबीसी बैंक ने रिटेल लेंडिंग के लिए क्रेडिट निर्णय को सशक्त बनाने हेतु GDS Link को चुना

टीबीसी बैंक ने रिटेल लेंडिंग के लिए क्रेडिट निर्णय को सशक्त बनाने हेतु GDS Link को चुना

जीडीएस लिंक को टीबीसी बैंक द्वारा रिटेल और लघु व्यवसाय ऋण का समर्थन करने वाला एक आधुनिक, नीति-संचालित क्रेडिट निर्णय प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करने के लिए चुना गया है। पोस्ट टीबीसी
शेयर करें
ffnews2026/03/26 08:00
Upbit Katana Network लिस्टिंग: गेमिंग ब्लॉकचेन टोकन के लिए रणनीतिक विस्तार

Upbit Katana Network लिस्टिंग: गेमिंग ब्लॉकचेन टोकन के लिए रणनीतिक विस्तार

बिटकॉइनवर्ल्ड Upbit Katana Network लिस्टिंग: गेमिंग ब्लॉकचेन टोकन के लिए रणनीतिक विस्तार दक्षिण कोरिया के प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज, Upbit ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की
शेयर करें
bitcoinworld2026/03/26 16:30
ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तेजी वाले USD के मुकाबले मासिक निम्नतम स्तर के पास संघर्ष कर रहा है

ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तेजी वाले USD के मुकाबले मासिक निम्नतम स्तर के पास संघर्ष कर रहा है

ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तेजी वाले USD के मुकाबले मासिक निम्न स्तर के पास संघर्ष कर रहा है, यह पोस्ट BitcoinEthereumNews.com पर दिखाई दी। AUD/USD जोड़ी कोई सार्थक बढ़त हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/03/26 16:40