David Schwartz, Ripple के CTO Emeritus, ने यह दावा सिरे से खारिज कर दिया है कि उन्होंने खास निवेशकों के लिए सीक्रेट प्री-अलॉटेड XRP (XRP) कॉन्ट्रैक्ट्स के अस्तिDavid Schwartz, Ripple के CTO Emeritus, ने यह दावा सिरे से खारिज कर दिया है कि उन्होंने खास निवेशकों के लिए सीक्रेट प्री-अलॉटेड XRP (XRP) कॉन्ट्रैक्ट्स के अस्ति

“Secret XRP Contracts” किसके पास? Ripple के Exec ने वायरल अफवाह पर दिया जवाब

2026/03/27 17:40
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

David Schwartz, Ripple के CTO Emeritus, ने यह दावा सिरे से खारिज कर दिया है कि उन्होंने खास निवेशकों के लिए सीक्रेट प्री-अलॉटेड XRP (XRP) कॉन्ट्रैक्ट्स के अस्तित्व की पुष्टि की है।

यह खंडन तब आया जब एक X पोस्ट ने Schwartz से ऐसी पुष्टि जोड़ दी, जिससे XRP फोकस्ड सोशल मीडिया में कम्युनिटी की नाराजगी और गलत जानकारी फैलने पर फिर से बहस छिड़ गई।

विवाद कैसे शुरू हुआ

रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि Schwartz ने “आधिकारिक रूप से प्री-अलॉटेड XRP कॉन्ट्रैक्ट्स रियल हैं”, और Ripple के escrow में रखे गए ज्यादातर XRP पहले ही गुप्त रिसिपिएंट्स के लिए रिजर्व कर दिए गए हैं।

यह दावा तेजी से फैला और सपोर्टर्स और क्रिटिक्स दोनों ने इस पर ध्यान दिया।

हालांकि, David Schwartz, Ripple CTO emeritus, ने इस दावे को नकारते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा।

उनकी प्रतिक्रिया बिलकुल स्पष्ट थी, और उनके नाम से जो स्टेटमेंट जोड़ दी गई थी, उसका उनके किसी भी पिछले बयान या लेखन से कोई लेना-देना नहीं था।

गलत जानकारी का बढ़ता पैटर्न

यह घटना एकदम अलग नहीं हैं, क्योंकि XRP फोकस्ड कई बड़े अकाउंट्स अक्सर ऐसे झूठे दावे फैलाते रहते हैं।

यह पैटर्न पहले भी XRP कम्युनिटी में देखने को मिल चुका है। जनवरी 2026 में, Ripple के रूटीन escrow unlock के साथ एक फेक मेमो अटैच था जिसमें दावा किया गया कि कंपनी ने 2025 में $8 बिलियन से ज्यादा का XRP बेच दिया है।

यह मेमो, जो कोई भी escrow रिलीज़ ट्रांजैक्शन के साथ जोड़ सकता है, शुरुआत में ही Ripple के एक आधिकारिक बयान की तरह गलतफहमी में ले लिया गया।

Schwartz खुद पहले भी ऐसे गलत बयानात का खंडन कर चुके हैं। पिछले कुछ हफ्तों में भी, उन्होंने यह बात गलत बताई कि Ripple इंस्टीट्यूशनल खरीदारों को डिस्काउंटेड XRP देता है।

उन्होंने इस आरोप का भी विरोध किया है कि Ripple की XRP बिक्री इक्विटी शेयरहोल्डर्स को टोकन holders की तुलना में अनुचित रूप से फायदा देती है।

XRP प्राइस प्रदर्शनXRP प्राइस प्रदर्शन। स्रोत: BeInCrypto

गलत attribution क्यों मायने रखता है

“Pre-allocated contracts” का दावा खासतौर पर इसलिए चर्चा में आया क्योंकि इसे Schwartz से जोड़ा गया था। Schwartz, CTO Emeritus और XRP Ledger (XRPL) के को-क्रिएटर हैं, जिनकी बात क्रिप्टो कम्युनिटी में काफी महत्व रखती है।

उनके नाम से किसी चीज़ की कन्फर्मेशन गढ़ देना उस नैरेटिव को झूठा भरोसा देता है, जिससे रिटेल इनवेस्टर्स पर XRP की सप्लाई स्ट्रक्चर को लेकर असर पड़ सकता है।

Ripple का escrow सिस्टम हर महीने अधिकतम 1 बिलियन XRP रिलीज करता है। यह प्रोसेस cryptographically सिक्योर, time-locked contracts के जरिए होता है और 2017 से लगातार चल रहा है।

Schwartz पहले स्पष्ट कर चुके हैं कि भविष्य में escrow किए गए XRP के राइट्स थ्योरिटिकली बेचे जा सकते हैं, बिना unlock schedule बदले। लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि ऐसी कोई contracts अभी मौजूद हैं।

नए XRP holders की बढ़ी संख्या के कारण सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट अफवाहों से ज्यादा लोग प्रभावित हो सकते हैं।

अब Schwartz ने खुद इस दावे से इनकार कर दिया है, इसलिए अब फोकस इस बात पर है कि क्या प्लेटफॉर्म्स या कम्युनिटी खुद ऐसे फर्जी दावों और झूठी बातों को पकड़ कर रोक सकती है, इससे पहले कि ये मार्केट सेंटिमेंट पर असर डालें।

The post “Secret XRP Contracts” किसके पास? Ripple के Exec ने वायरल अफवाह पर दिया जवाब appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
XRP लोगो
XRP मूल्य(XRP)
$1.3322
$1.3322$1.3322
-2.08%
USD
XRP (XRP) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Whales खरीद रहे हैं Bitcoin, लेकिन रिटेल निवेशक ब्रेक को दे सकते हैं देर

Whales खरीद रहे हैं Bitcoin, लेकिन रिटेल निवेशक ब्रेक को दे सकते हैं देर

Bitcoin (BTC) के मुख्य होल्डर्स लगातार अपनी होल्डिंग बढ़ा रहे हैं, जबकि पूरा मार्केट इस समय ज्यादा वोलैटिलिटी और मैक्रोइकॉनॉमिक अनिश्चितता से जूझ रहा है। Santim
शेयर करें
Beincrypto HI2026/03/27 16:55
Trust Wallet ने सेल्फ-कस्टडी के लिए एजेंट लेयर बनाना शुरू किया

Trust Wallet ने सेल्फ-कस्टडी के लिए एजेंट लेयर बनाना शुरू किया

AI एजेंट अब ट्रेडिंग, स्टेकिंग और फंड्स को ऑटोमैटिकली ट्रांसफर करने लगे हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ये एजेंट ट्रांजैक्शन्स साइन करने के लिए कौन सा वॉलेट इस्ते
शेयर करें
Beincrypto HI2026/03/27 17:00
ट्रंप के ईरान देरी से तेल की कीमतें बढ़ने के बाद Bitcoin $65k की ओर गिरा, $200M का सफाया

ट्रंप के ईरान देरी से तेल की कीमतें बढ़ने के बाद Bitcoin $65k की ओर गिरा, $200M का सफाया

बिटकॉइन शुक्रवार को $65,000 की ओर वापस गिर गया क्योंकि मध्य पूर्व में तनाव के एक और दौर ने तेल की कीमतों को ऊंचा रखा, जिससे निवेशकों ने जोखिम वाली परिसंपत्तियों में निवेश कम कर दिया
शेयर करें
CryptoSlate2026/03/27 20:40

ट्रेंडिंग न्यूज़

अधिक