European Central Bank (ECB) का कहना है कि डिजिटल यूरो बैंकों के लिए कोई खतरा नहीं है, बल्कि यह बड़ी टेक पेमेंट कंपनियों और stablecoins के मुकाबले एक रणनीतिक लाइEuropean Central Bank (ECB) का कहना है कि डिजिटल यूरो बैंकों के लिए कोई खतरा नहीं है, बल्कि यह बड़ी टेक पेमेंट कंपनियों और stablecoins के मुकाबले एक रणनीतिक लाइ

ECB क्यों मानता है कि बैंकों के लिए Digital Euro के बिना सर्वाइव करना मुश्किल

2026/03/27 22:27
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

European Central Bank (ECB) का कहना है कि डिजिटल यूरो बैंकों के लिए कोई खतरा नहीं है, बल्कि यह बड़ी टेक पेमेंट कंपनियों और stablecoins के मुकाबले एक रणनीतिक लाइफलाइन है।

Executive Board के सदस्य Piero Cipollone और Supervisory Board के Vice-Chair Frank Elderson ने एक संयुक्त ब्लॉग पोस्ट में अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने डिजिटल यूरो को एक ऐसा कॉम्पिटेटिव टूल बताया है जिसकी European बैंकों को बहुत ज्यादा जरूरत है।

European Banks की पकड़ ढीली पड़ रही है

इन दोनों ECB अधिकारियों ने European बैंकिंग सिस्टम की विदेशी पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर पर निर्भरता को लेकर एक गंभीर तस्वीर पेश की।

इस ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, अभी यूरो क्षेत्र के दो-तिहाई कार्ड ट्रांजेक्शन नॉन-यूरोपियन कार्ड स्कीम्स के जरिए प्रोसेस होते हैं।

कुछ देशों में यह निर्भरता और भी गहरी है। 21 में से 13 यूरो ज़ोन देशों में स्टोर पेमेंट्स के लिए पूरी तरह से इंटरनेशनल कार्ड स्कीम्स या मोबाइल सॉल्यूशंस पर निर्भरता है। वहीं, आधे से ज्यादा देशों के पास ई-कॉमर्स पेमेंट्स के लिए कोई डोमेस्टिक सॉल्यूशन नहीं है जिसे बड़े स्तर पर अपनाया गया हो।

इसी बीच, मार्च महीने में ECB के एक अलग working paper में चेतावनी दी गई कि stablecoin एडॉप्शन के बढ़ने से यूरोपियन बैंकों से रिटेल डिपॉजिट पूरी तरह निकल भी सकते हैं।

ECB ने पाया कि stablecoin में बढ़ती दिलचस्पी पहले से ही रिटेल डिपॉजिट में कमी और बैंकों द्वारा बिज़नेस लोन देने में गिरावट से जुड़ी हुई है।

Cipollone और Elderson का कहना है कि इस समय बैंकों को एक साथ तीन तरह के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है:

  • इंटरनेशनल कार्ड स्कीम्स के चलते, बैंकों को फीस का नुकसान होता है।
  • बड़ी टेक मोबाइल पेमेंट सॉल्यूशंस में, बैंकों को फीस और डेटा दोनों का नुकसान होता है।
  • stablecoins के साथ, इन्हें फीस, डेटा और स्थायी रिटेल डिपॉजिट तीनों का रिस्क है।
डिजिटल यूरो compensation मॉडल और चार-पार्टी कार्ड स्कीम की तुलना करता चार्टडिजिटल यूरो compensation मॉडल और चार-पार्टी कार्ड स्कीम की तुलना करता चार्ट

Digital Euro से banks को competition में कैसे मदद मिलेगी

ECB ने डिजिटल यूरो को इस तरह से डिजाइन किया है कि बैंक इसके डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल के सेंटर में रहे। बैंक डिजिटल यूरो अकाउंट्स को मैनेज करेंगे और कस्टमर रिलेशन व क्रेडिटवर्थिनेस डेटा अपने पास रखेंगे।

रेवेन्यू के मामले में, Eurosystem का प्लान है कि स्कीम और प्रोसेसिंग फीस को पूरी तरह खत्म कर दिया जाए। European Commission की प्रस्तावित डिजिटल यूरो रेग्युलेशन में बैंकों को सर्विस के लिए compensation पाने का मॉडल शामिल किया गया है।

इस ब्लॉग में co-badging को भी एक बड़ी एडवांटेज के रूप में हाईलाइट किया गया है। European डेबिट कार्ड्स को डिजिटल यूरो से जोड़कर pan-European एक्सेप्टेंस मिल सकती है, जिससे cross-border ट्रांजेक्शन के लिए विदेशी कार्ड नेटवर्क्स पर निर्भरता खत्म हो जाएगी।

ECB का अनुमान है कि बैंकों को कुल निवेश लागत €4 बिलियन से €5.8 बिलियन के बीच पड़ेगी, यानी लगभग €1 बिलियन से €1.44 बिलियन सालाना, अगले चार वर्षों तक।

यह आंकड़ा कुछ बाहरी अध्ययनों द्वारा अनुमानित लागत का लगभग पांचवां हिस्सा है और प्रमुख बैंकों के वार्षिक IT अपग्रेड बजट का लगभग 3.4% है।

2027 में Pilot की तैयारी

Eurosystem प्लान कर रहा है कि साल 2027 में डिजिटल यूरो इन्फ्रास्ट्रक्चर की रियल-वर्ल्ड कंडीशंस में टेस्टिंग के लिए एक पायलट एक्सरसाइज़ शुरू की जाए।

अगर EU के कानून निर्माता 2026 में रेग्युलेशन को अपनाते हैं, तो शुरुआती ट्रांजैक्शंस 2027 के मध्य तक शुरू हो सकते हैं। पूरा सिस्टम पहली बार जारी करने के लिए 2029 तक तैयार हो सकता है।

ECB ने कहा है कि भाग लेने वाले बैंक इम्प्लीमेंटेशन चॉइसेज बनाने में मदद करेंगे, जिसमें इंटीग्रेशन अप्रोच और लागत प्रबंधन स्ट्रेटेजीज़ शामिल होंगी।

ब्लॉग पोस्ट में फाइनेंशियल स्टेबिलिटी को लेकर भी चिंता का समाधान किया गया है। बैंक डेटा पर आधारित ECB का खुद का विश्लेषण बताता है कि डिजिटल यूरो फाइनेंशियल स्टेबिलिटी को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

व्यक्तिगत होल्डिंग लिमिट, कॉर्पोरेट होल्डिंग्स पर बैन और डिजिटल यूरो बैलेंस पर ब्याज न होने की वजह से डेस्टेबिलाइजिंग डिपॉजिट ऑउटफ्लो नहीं होगा।

यूरोपियन बैंकों के लिए डिजिटल यूरो एक अवसर बनता है या बोझ, यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि EU पार्लियामेंट कितनी जल्दी वह रेग्युलेशन को फाइनल करता है जिसकी ECB को आगे बढ़ने के लिए जरूरत है।

The post ECB क्यों मानता है कि बैंकों के लिए Digital Euro के बिना सर्वाइव करना मुश्किल appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Lorenzo Protocol लोगो
Lorenzo Protocol मूल्य(BANK)
$0.04102
$0.04102$0.04102
+1.00%
USD
Lorenzo Protocol (BANK) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

हांगकांग नियामकों ने बैंकिंग डेटा शेयरिंग हैकाथॉन के विजेताओं को सम्मानित किया

हांगकांग नियामकों ने बैंकिंग डेटा शेयरिंग हैकाथॉन के विजेताओं को सम्मानित किया

HKMA और HKSTP ने सुरक्षित इंटरबैंक डेटा शेयरिंग समाधानों पर केंद्रित छह महीने के फिनटेक इनोवेशन कार्यक्रम के बाद IADS डेवलपर हैकथॉन विजेताओं की घोषणा की। (और पढ़ें
शेयर करें
BlockChain News2026/03/27 23:10
बिटकॉइन नेटवर्क गतिविधि में भारी गिरावट: सक्रिय पते 2025 के शिखर से 30% से अधिक नीचे

बिटकॉइन नेटवर्क गतिविधि में भारी गिरावट: सक्रिय पते 2025 के शिखर से 30% से अधिक नीचे

बिटकॉइनवर्ल्ड बिटकॉइन नेटवर्क गतिविधि में भारी गिरावट: सक्रिय पते 2025 के शिखर से 30% से अधिक गिरे 25 मार्च, 2025 – बिटकॉइन के मूलभूत नेटवर्क में चौंकाने वाली गिरावट
शेयर करें
bitcoinworld2026/03/27 22:55
BMNR को मिल रहे हैं $300 मिलियन के staking rewards — प्राइस पर नहीं दिख रहा असर

BMNR को मिल रहे हैं $300 मिलियन के staking rewards — प्राइस पर नहीं दिख रहा असर

BitMine Immersion Technologies (BMNR) $19 पर ट्रेड कर रहा है, जो सेशन में 6.39% नीचे है। हालांकि दिन लाल है, लेकिन कंपनी जैसे ही अपने MAVAN (Made in America Val
शेयर करें
Beincrypto HI2026/03/27 22:27