Ethereum Foundation (EF) ने लगभग $46.2 मिलियन मूल्य का Ether (ETH) स्टेक किया है, Arkham Intelligence की ऑन-चेन डाटा के अनुसार। यह डिपॉजिट संगठन की अब तक की सबसEthereum Foundation (EF) ने लगभग $46.2 मिलियन मूल्य का Ether (ETH) स्टेक किया है, Arkham Intelligence की ऑन-चेन डाटा के अनुसार। यह डिपॉजिट संगठन की अब तक की सबस

Ethereum Foundation ने $46.2 मिलियन की ETH staking करके नया रिकॉर्ड बनाया

2026/03/30 14:46
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Ethereum Foundation (EF) ने लगभग $46.2 मिलियन मूल्य का Ether (ETH) स्टेक किया है, Arkham Intelligence की ऑन-चेन डाटा के अनुसार। यह डिपॉजिट संगठन की अब तक की सबसे बड़ी स्टेकिंग इवेंट है।

यह ट्रांजेक्शन Foundation की ट्रेजरी स्टेकिंग इनिशिएटिव में जबरदस्त तेजी दिखाता है, जिसकी शुरुआत फरवरी के अंत में सिर्फ 2,016 ETH ($3.8 मिलियन लगभग) के डिपॉजिट के साथ हुई थी।

EF ने पहली डिपॉजिट से लेकर रिकॉर्ड स्टेक तक का सफर किया

EF ने 24 फरवरी, 2026 को अपनी स्टेकिंग प्लानिंग की घोषणा की थी, जिसमें लगभग 70,000 ETH का टारगेट बताया गया था।

शुरुआती डिपॉजिट कम था, लेकिन Foundation ने शुरुआत से ही इशारा कर दिया था कि आगे और फंड्स स्टेक किए जाएंगे।

अभी के ETH प्राइस, लगभग $2,000 प्रति ETH पर देखें, तो पूरे 70,000 ETH का टारगेट $140 मिलियन से ज्यादा के स्टेक्ड कैपिटल को दर्शाता है।

Arkham द्वारा रिपोर्ट किया गया $46.2 मिलियन का डिपॉजिट इस प्रोग्राम को इस लक्ष्य के बहुत करीब ले आया है।

ऑन-चेन ट्रैकर Lookonchain ने भी यह ट्रांजेक्शन हाईलाइट किया, जिसमें बताया गया कि यह सभी पुराने EF स्टेकिंग इवेंट्स से काफी बड़ा है।

Foundation सेल-ऑफ़ की बजाय staking क्यों कर रही है

कई सालों तक EF ने ऑपरेशंस के लिए समय-समय पर ETH बेचा, जिसके लिए इसे कम्युनिटी की लगातार आलोचना झेलनी पड़ी।

हर सेल से प्राइस पर डाउनवर्ड प्रेशर बनता था और संगठन की लॉन्ग-टर्म कमिटमेंट पर सवाल उठते थे।

अब स्टेकिंग के जरिए दोनों चिंताओं का समाधान निकाला गया है।

  • Foundation ETH को वेलिडेटर्स में लॉक करके यील्ड जेनरेट कर रही है, जिससे ट्रेजरी बैलेंस कम नहीं होता।
  • स्टेकिंग रिवॉर्ड्स ट्रेजरी में वापस आकर प्रोटोकॉल रिसर्च, इकोसिस्टम डेवलपमेंट और कम्युनिटी ग्रांट्स में इस्तेमाल होते हैं।

प्रोग्राम में Attestant के ओपन-सोर्स टूल्स का उपयोग किया जा रहा है, जिसे 2024 में Bitwise Asset Management ने खरीदा था। इस इंफ्रास्ट्रक्चर में मल्टीपल ज्यूरीडिक्शंस और माइनॉरिटी वेलिडेटर क्लाइंट्स के साथ डिस्ट्रीब्यूटेड साइनिंग होती है, जिससे सिंगल पॉइंट ऑफ फेल्योर का रिस्क कम होता है।

Ethereum पर फिलहाल 38 मिलियन से ज्यादा ETH स्टेक्ड हैं, जिनमें लगभग 1.17 मिलियन वेलिडेटर्स शामिल हैं। यह कुल सर्क्युलेटिंग सप्लाई का लगभग 30% है।

मुश्किल वक्त में मिला और मजबूत Signal

यह रिकॉर्ड डिपॉजिट ऐसे समय पर आया है जब ETH के लिए मार्केट काफी अस्थिर चल रहा है। 2026 की शुरुआत में प्राइस तेजी से गिरा– 2025 के अंत में $4,800 से फरवरी में $1,473 के पास तक।

Co-founder Vitalik Buterin ने उसी समय के दौरान अपनी पर्सनल ETH होल्डिंग्स में मिलियन$ की सेल की थी, जिससे कम्युनिटी की चिंता और बढ़ गई थी।

इसी पृष्ठभूमि में, Foundation का अपनी सबसे बड़ी सिंगल स्टेकिंग डिपॉजिट के लिए तैयार होना एक अलग संकेत देता है।

अधिकतम लिक्विडिटी को सुरक्षित रखने के बजाय, यह संस्था कैपिटल को सीधे नेटवर्क सिक्योरिटी में बांध रही है।

अगर इसी रफ्तार से और डिपॉजिट्स किए जाते हैं, तो EF अपने 70,000 ETH टारगेट तक कितनी जल्दी पहुंच पाएगा और आगे कितना यील्ड जेनरेट कर पाएगा, यह तय होगा।

The post Ethereum Foundation ने $46.2 मिलियन की ETH staking करके नया रिकॉर्ड बनाया appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Ethereum लोगो
Ethereum मूल्य(ETH)
$2,054.19
$2,054.19$2,054.19
+3.07%
USD
Ethereum (ETH) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Ripple के रिसर्चर्स ने XRPL मल्टी-पर्पस टोकन के लिए प्राइवेसी-प्रीजर्विंग ट्रांसफर का सुझाव दिया

Ripple के रिसर्चर्स ने XRPL मल्टी-पर्पस टोकन के लिए प्राइवेसी-प्रीजर्विंग ट्रांसफर का सुझाव दिया

Ripple रिसर्च टीम ने XRP Ledger (XRPL) में ट्रांज़ेक्शन प्राइवेसी जोड़ने पर एक पेपर पब्लिश किया है। इस पेपर में Multi-Purpose Tokens (Confidential MPTs) के लिए
शेयर करें
Beincrypto HI2026/03/30 15:28
ओडिसी ग्रुप ने अपनी नई ब्रांड पहचान का अनावरण किया, सहायक कंपनियों को संरेखित करते हुए

ओडिसी ग्रुप ने अपनी नई ब्रांड पहचान का अनावरण किया, सहायक कंपनियों को संरेखित करते हुए

ओडिसी ग्रुप होल्डिंग्स, इंक. (ओडिसी ग्रुप) ने एक नई ब्रांड पहचान की घोषणा की है जो इसके हडसन और न्यूलाइन ब्रांड्स को ओडिसीआरई और ओडिसी ग्रुप के साथ संरेखित करती है। यह
शेयर करें
Globalfintechseries2026/03/30 15:36
Trust Dice का 2026 नो-डिपॉज़िट बोनस अनलॉक करना: एक खिलाड़ी का

Trust Dice का 2026 नो-डिपॉज़िट बोनस अनलॉक करना: एक खिलाड़ी का

क्रिप्ट्सी - नवीनतम क्रिप्टोकरेंसी समाचार और भविष्यवाणियां क्रिप्ट्सी - नवीनतम क्रिप्टोकरेंसी समाचार और भविष्यवाणियां - क्रिप्टो कैसिनो में विशेषज्ञ एक ऐसी दुनिया की कल्पना करें जहां आप
शेयर करें
Cryptsy2026/03/30 15:01