US-इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए युद्ध ने एनर्जी मार्केट्स को हिला दिया है, जिससे कई देशों ने ईंधन बचाने के लिए कदम उठाए हैं। इसी बीच, Energy World Mag की मार्चUS-इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए युद्ध ने एनर्जी मार्केट्स को हिला दिया है, जिससे कई देशों ने ईंधन बचाने के लिए कदम उठाए हैं। इसी बीच, Energy World Mag की मार्च

ग्लोबल एनर्जी शटडाउन में किन देशों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा? इस स्टडी में जवाब

2026/03/30 21:04
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

US-इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए युद्ध ने एनर्जी मार्केट्स को हिला दिया है, जिससे कई देशों ने ईंधन बचाने के लिए कदम उठाए हैं।

इसी बीच, Energy World Mag की मार्च 2026 की स्टडी ने सात फैक्टर्स पर 75 देशों का विश्लेषण किया ताकि पता लगाया जा सके कि ग्लोबल एनर्जी disruptions के वक्त किन देशों को सबसे ज्यादा मुश्किल होगी। 

इस स्टडी में हर देश को 0 से 100 के पैमाने पर स्कोर दिया गया, जहां ज्यादा स्कोर का मतलब है कि एनर्जी सप्लाई disturb होने पर रिस्क ज्यादा है। इसमें फॉसिल फ्यूल डिपेंडेंसी, एनर्जी सेल्फ-सफिशिएंसी, फ्यूल इम्पोर्ट पर निर्भरता समेत कई फैक्टर्स शामिल थे।

Singapore एनर्जी vulnerability रैंकिंग में सबसे आगे

इस लिस्ट में Singapore टॉप पर रहा। सिटी-स्टेट को सबसे ज्यादा वल्नरेबिलिटी स्कोर 85.2 मिला। इसकी करीब 98% एनर्जी फॉसिल फ्यूल से आती है। 

इसके अलावा, Singapore अपनी 100% नेचुरल गैस इम्पोर्ट करता है। इसकी एनर्जी इम्पोर्ट्स घरेलू प्रॉडक्शन से 243% ज्यादा है।

Turkmenistan दूसरे नंबर पर रहा, उसे 80.7 का स्कोर मिला। यह देश अपनी पूरी बिजली फॉसिल फ्यूल से बनाता है, वहां कोई ऑल्टरनेटिव कैपेसिटी नहीं है। औसत इनकम करीब $9,000 होने की वजह से वहां की जनता प्राइस स्पाइक्स को झेलने में भी कम सक्षम है।

हमारे साथ X पर जुड़ें और पाएं लेटेस्ट न्यूज़ सबसे पहले

भविष्य की एनर्जी क्राइसिस के लिए सबसे ज्यादा जोखिम में रहने वाले टॉप 10 देशभविष्य की एनर्जी क्राइसिस के लिए सबसे ज्यादा जोखिम में रहने वाले टॉप 10 देश। स्रोत: Energy World Mag

Hong Kong तीसरे नंबर पर था, स्कोर 80.2। ये शहर अपनी प्रोडक्शन से 176% ज्यादा एनर्जी इम्पोर्ट करता है और पूरी नेचुरल गैस बाहरी सोर्सेज से आती है। 

Morocco (74.6) और Belarus (74.2) टॉप 5 में हैं, दोनों अपनी एनर्जी का ज्यादातर हिस्सा इम्पोर्ट करते हैं। वहीं, वहां की औसत इनकम ($4,000 और $8,000) कम है जिससे जनसंख्या के लिए प्राइस शॉक झेलना और भी मुश्किल हो जाता है।

World Energy Mag के एक एनर्जी मार्केट एनालिस्ट ने चेतावनी दी है कि 2022 की क्राइसिस के वक्त जर्मनी और इटली जैसे अमीर देशों को भी एनर्जी राशनिंग का सामना करना पड़ा। Singapore और Hong Kong जैसे छोटे इम्पोर्ट-डिपेंडेंट मार्केट्स के पास disruptions से निपटने की क्षमता और भी कम है।

फिर भी, सिंगापुर के Manpower मंत्री Tan See Leng ने बताया कि देश की करीब आधी गैस पाइप्ड नेचुरल गैस के जरिए आती है, जो Middle East के संघर्ष से प्रभावित नहीं है। सरकार ईंधन का एक स्टॉकपाइल भी बनाए हुए है।

इसके बावजूद, जब Brent क्रूड $116 प्रति बैरल से ऊपर जा रहा है और सप्लाई में रुकावटें आगे भी जारी रहने की उम्मीद है, तो चिंता बढ़ रही है। मौजूदा इमरजेंसी रिजर्व्स लंबी अवधि की बाधाओं को कितना झेल पाएंगे, यह अब भी पॉलिसीमेकर्स और मार्केट दोनों के लिए एक खुला सवाल है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें और लीडर्स व जर्नलिस्ट्स से एक्सपर्ट इनसाइट्स देखें

The post ग्लोबल एनर्जी शटडाउन में किन देशों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा? इस स्टडी में जवाब appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

ज़ैक रेक्टर का कहना है कि XRP अभी भी 2026 के अंत तक इस मूल्य सीमा तक पहुंच सकता है

ज़ैक रेक्टर का कहना है कि XRP अभी भी 2026 के अंत तक इस मूल्य सीमा तक पहुंच सकता है

डिजिटल एसेट मार्केट एक अधिक परिपक्व चरण में प्रवेश कर रहा है, जहां उपयोगिता, तरलता और संस्थागत प्रासंगिकता सट्टा प्रचार से अधिक महत्वपूर्ण होने लगी है। जैसे-जैसे वैश्विक
शेयर करें
Timestabloid2026/03/30 21:05
ट्रंप-समर्थित अमेरिकन बिटकॉइन 7,000 BTC को पार, प्रति शेयर सैट्स दोगुने

ट्रंप-समर्थित अमेरिकन बिटकॉइन 7,000 BTC को पार, प्रति शेयर सैट्स दोगुने

ट्रंप-समर्थित अमेरिकन बिटकॉइन 7,000 BTC से अधिक हो गया, शेयर प्रति sats दोगुना की पोस्ट BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। अमेरिकन बिटकॉइन कॉर्प (ABTC), एक Nasdaq-सूचीबद्ध
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/03/30 21:15
पाउंड महत्वपूर्ण 210.80 समर्थन की ओर गिरावट

पाउंड महत्वपूर्ण 210.80 समर्थन की ओर गिरावट

पोस्ट Pound Plummets Toward Critical 210.80 Support BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। लंदन, मार्च 2025 – GBP/JPY करेंसी पेयर तीव्र बिकवाली का सामना कर रही है
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/03/30 21:03