ज्यादातर लोगों ने कभी ISO 20022 का नाम भी नहीं सुना होगा। यह एक ग्लोबल स्टैंडर्ड है, जिसका इस्तेमाल वित्तीय संस्थान पेमेंट की जानकारी एक-दूसरे तक भेजने के लिए कज्यादातर लोगों ने कभी ISO 20022 का नाम भी नहीं सुना होगा। यह एक ग्लोबल स्टैंडर्ड है, जिसका इस्तेमाल वित्तीय संस्थान पेमेंट की जानकारी एक-दूसरे तक भेजने के लिए क

यह नया ISO स्टैंडर्ड चुपचाप ग्लोबल फाइनेंस को बदल रहा है

2026/04/01 00:58
2 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

ज्यादातर लोगों ने कभी ISO 20022 का नाम भी नहीं सुना होगा। यह एक ग्लोबल स्टैंडर्ड है, जिसका इस्तेमाल वित्तीय संस्थान पेमेंट की जानकारी एक-दूसरे तक भेजने के लिए करते हैं। पहली बार 2004 में पेश किया गया था और इसका उद्देश्य कई दशकों से बैंकिंग में चल रहे पुराने मेसेजिंग फॉर्मेट्स को रिप्लेस करना है।

पहले के सिस्टम्स में फ्री-टेक्स्ट फील्ड्स पर काफी निर्भरता थी। इसका मतलब था कि पेमेंट डिटेल्स को मैन्युअल तरीके से समझना पड़ता था, जिससे गलती और देरी की संभावना बढ़ जाती थी।

ISO 20022 इस परेशानी को सॉल्व करता है, क्योंकि इसमें स्ट्रक्चर्ड और मशीन-रीडेबल डेटा का इस्तेमाल होता है। हर जानकारी—जैसे नाम, एड्रेस और ट्रांजेक्शन डिटेल्स—एक फिक्स्ड फॉर्मेट में होती है। इससे सिस्टम्स खुद-ब-खुद पेमेंट्स प्रोसेस कर सकते हैं, जिससे एरर कम होते हैं और इंसानी दखल भी कम हो जाता है।

एक बदलाव जिससे सच में असर पड़ेगा

यह बदलाव पहले से ही शुरू हो चुका है। 22 नवंबर 2025 को SWIFT ने अपने पुराने MT पेमेंट मेसेजेज (जो 1970 के दशक से इस्तेमाल हो रहे थे) को रिटायर कर दिया।

हालांकि, ट्रांजिशन अभी पूरा नहीं हुआ है।

14 नवंबर 2026 से, SWIFT उन पेमेंट मेसेजेस को रिजेक्ट कर देगा जिनमें अब भी अनस्ट्रक्चर्ड एड्रेस डेटा होगा। यानी सभी बैंक्स को पूरी तरह से नए फॉर्मेट को अपनाना होगा, नहीं तो पेमेंट फेल होने का रिस्क रहेगा।

जो संस्थान देरी करेंगे, उन्हें इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है:

  • ट्रांजेक्शन रिजेक्ट या डिले हो सकते हैं
  • मैन्युअल फिक्सेस की वजह से ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ सकती है
  • रेग्युलेटर्स की बढ़ी हुई निगरानी झेलनी पड़ सकती है

ग्लोबल पेमेंट्स में बड़ा बदलाव

ISO 20022 फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर में हो रहे एक बड़े बदलाव का हिस्सा है।

SWIFT जिस तरह डेटा को फॉर्मेट करता है, उससे संस्थान पेमेंट ज्यादा एफिशिएंटली प्रोसेस कर सकते हैं और नए मॉडर्न सिस्टम्स के साथ ज्यादा आसानी से इंटीग्रेट हो सकते हैं। इसमें ब्लॉकचेन-बेस्ड सेटलमेंट नेटवर्क्स जैसी नई टेक्नोलॉजी भी शामिल हैं, जो स्ट्रक्चर्ड और हाई-क्वालिटी डेटा पर ही निर्भर करती हैं।

अगर संस्थान ISO 20022 को सिर्फ एक न्यूनतम रेग्युलेटरी कंप्लायंस टास्क मानते हैं, तो वे बाकी संस्थानों से पीछे रह सकते हैं। वहीं जो संस्थान इस रिच डेटा का इस्तेमाल अपने ऑपरेशन्स को मॉडर्नाइज़ करने में करते हैं, वे एफिशिएंसी और स्केल में एडवांटेज पा सकते हैं।

The post यह नया ISO स्टैंडर्ड चुपचाप ग्लोबल फाइनेंस को बदल रहा है appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

USD/CAD में उछाल: डॉलर की कमजोरी के बीच करेंसी जोड़ी तीन महीने के शानदार उच्च स्तर पर पहुंची

USD/CAD में उछाल: डॉलर की कमजोरी के बीच करेंसी जोड़ी तीन महीने के शानदार उच्च स्तर पर पहुंची

बिटकॉइनवर्ल्ड USD/CAD में तेजी: डॉलर की कमजोरी के बीच करेंसी पेअर तीन महीने के शानदार उच्च स्तर पर पहुंची सामान्य फॉरेक्स सहसंबंधों से उल्लेखनीय विचलन में, USD
शेयर करें
bitcoinworld2026/04/01 01:05
XRP समाचार: Ripple ने सीमा पार भुगतान के लिए Convera के साथ साझेदारी की

XRP समाचार: Ripple ने सीमा पार भुगतान के लिए Convera के साथ साझेदारी की

टीएलडीआर रिपल और कॉन्वेरा ने सीमा-पार भुगतान और ट्रेजरी सेवाओं का समर्थन करने के लिए साझेदारी की। कॉन्वेरा लगभग 200 बाजारों में 140 से अधिक मुद्राओं में काम करता है।
शेयर करें
Coincentral2026/04/01 00:46
USD/JPY हस्तक्षेप की धमकियों और BoJ के कड़े रुख पर येन की मजबूती से फिसला

USD/JPY हस्तक्षेप की धमकियों और BoJ के कड़े रुख पर येन की मजबूती से फिसला

USD/JPY हस्तक्षेप की धमकियों और BoJ के हॉकिश रुख पर येन के मजबूत होने से गिरा, यह पोस्ट BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। USD/JPY 159.00 स्तर के करीब गिर गया
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/01 01:39