Ripple ने Digital Asset Accounts और Unified Treasury को Ripple Treasury के भीतर लॉन्च किया है, जिससे पहली बार XRP (XRP) और Ripple USD (RLUSD) को सीधे एक एंटरप्रRipple ने Digital Asset Accounts और Unified Treasury को Ripple Treasury के भीतर लॉन्च किया है, जिससे पहली बार XRP (XRP) और Ripple USD (RLUSD) को सीधे एक एंटरप्र

Ripple Treasury ने पहली बार Corporate Finance में XRP और RLUSD को शामिल किया

2026/04/02 12:54
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Ripple ने Digital Asset Accounts और Unified Treasury को Ripple Treasury के भीतर लॉन्च किया है, जिससे पहली बार XRP (XRP) और Ripple USD (RLUSD) को सीधे एक एंटरप्राइज़ ट्रेज़री मैनेजमेंट सिस्टम में इंटीग्रेट किया गया है।

इन दोनों फीचर्स के जरिए कॉर्पोरेट फाइनेंस टीमें अब डिजिटल एसेट्स को कैश के साथ-साथ होल्ड, व्यू और मैनेज कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स या थर्ड-पार्टी कस्टडी प्रोवाइडर्स पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

GTreasury से Digital Assets तक

Ripple ने GTreasury को $1 बिलियन में अक्टूबर 2025 में एक्वायर किया, जिससे कंपनी को 40 साल से ज्यादा एंटरप्राइज़ ट्रेज़री एक्सपीरियंस वाला प्लेटफॉर्म मिला।

इस सिस्टम के जरिए पिछले साल में छोटे बिजनेस से लेकर Fortune 500 कंपनियों तक के कस्टमर्स के लिए $13 ट्रिलियन पेमेंट वॉल्यूम प्रोसेस हुआ है।

1 अप्रैल का लॉन्च उस डील के बंद होने के बाद पहला प्रोडक्ट इंटीग्रेशन है। Digital Asset Accounts की मदद से ट्रेज़री टीम्स प्लेटफॉर्म के अंदर ही रेग्युलेटेड Ripple-नेटिव अकाउंट्स बना सकती हैं।

XRP और RLUSD का बैलेंस अब ट्रेडिशनल कैश के साथ उसी अकाउंट स्ट्रक्चर में दिखेगा, जिसमें वैल्यूज लाइव एक्सचेंज रेट्स के साथ रियल टाइम में अपडेट होंगी।

इस बीच, Artemis Analytics के ब्लूमबर्ग द्वारा रिपोर्ट किए गए डेटा के अनुसार, 2025 में ग्लोबली stablecoin ट्रांजेक्शन वॉल्यूम $33 ट्रिलियन तक पहुंच गया।

यह आंकड़ा 2024 के मुकाबले 72% अधिक रहा। हालांकि, इस कुल वॉल्यूम का केवल छोटा सा हिस्सा ही कॉर्पोरेट यूज केसेज जैसे पे-रोल या क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट्स में यूज हुआ।

अब CFOs क्या पा रहे हैं

Unified Treasury, Ripple के ClearConnect कनेक्टिविटी लेयर के जरिए बैंक्स और डिजिटल एसेट कस्टोडियंस से बैलेंस को एक ही डैशबोर्ड में इकट्ठा करता है।

अब ट्रेज़री टीम्स को अलग-अलग सिस्टम्स से डेटा एक्सट्रैक्ट या fiat और क्रिप्टो होल्डिंग्स के बीच मैन्युअल reconciliation करने की जरूरत नहीं है।

Ripple के 2026 के अपने सर्वे में, 1,000 से ज्यादा ग्लोबल फाइनेंस लीडर्स में से 72% ने कहा कि competitieve बने रहने के लिए डिजिटल एसेट capabilities जरूरी हैं।

लेकिन, ज्यादातर के पास इन टूल्स को मौजूदा वर्कफ्लो में जोड़ने का तरीका नहीं था।

क्या होगा आगे

Ripple ने यह भी संकेत दिया है कि ये दोनों फीचर्स सिर्फ शुरुआत हैं। कंपनी आगे Ripple Treasury को अपने रेग्युलेटेड पेमेंट्स नेटवर्क और प्राइम ब्रोकरेज आर्म से कनेक्ट करने का प्लान कर रही है, ताकि क्रॉस-बॉर्डर इंटरकंपनी सेटलमेंट और ओवरनाइट repo के जरिए 24/7 आइडल कैश पर यील्ड मिल सके।

यह इस बात पर निर्भर करेगा कि क्या कॉरपोरेट ट्रेज़रर्स वाकई में Ripple Treasury के जरिये ब्लॉकचेन पर बड़ा वॉल्यूम ट्रांसफर करना शुरू करेंगे, जिसमें सबसे ज़्यादा महत्व इस बात का रहेगा कि प्लेटफार्म कितनी जल्दी अगली स्टेज की कैपेबिलिटीज़ डिलीवर करता है और CFOs इस टूल को सिर्फ ऑब्ज़र्वेशन लेयर से आगे समझते हैं या नहीं।

XRP प्राइस परफॉर्मेंसXRP प्राइस परफॉर्मेंस। स्रोत: BeInCrypto

इस लेख को लिखते समय, XRP $1.31 पर ट्रेड कर रहा था, जो 24 घंटों में 2.30% नीचे था। ऐसा तब है जब Ripple ने एक ऐसा सिस्टम बनाया है जो कॉरपोरेट फाइनेंस को ऑन-चेन ला सकता है।

The post Ripple Treasury ने पहली बार Corporate Finance में XRP और RLUSD को शामिल किया appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
XRP लोगो
XRP मूल्य(XRP)
$1.3141
$1.3141$1.3141
-3.21%
USD
XRP (XRP) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स ने क्रिप्टो मार्केट लिक्विडेशन में $46M का नेतृत्व किया

ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स ने क्रिप्टो मार्केट लिक्विडेशन में $46M का नेतृत्व किया

TLDR एक $17.17 मिलियन ब्रेंट ऑयल पोजीशन क्रिप्टो मार्केट्स में सबसे बड़ा एकल लिक्विडेशन रहा। टोकनाइज्ड ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स ने $46.6 मिलियन का
शेयर करें
Coincentral2026/04/02 14:32
सिटाडेल सिक्योरिटीज-समर्थित क्रिप्टो एक्सचेंज मैदान में उतरा

सिटाडेल सिक्योरिटीज-समर्थित क्रिप्टो एक्सचेंज मैदान में उतरा

सिटाडेल सिक्योरिटीज़-समर्थित क्रिप्टो एक्सचेंज प्रतिस्पर्धा में प्रवेश करता है यह पोस्ट BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। रोनाल्डो एक अनुभवी क्रिप्टो उत्साही हैं जो समर्पित हैं
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/02 14:30
बिटेंसर (TAO) की कीमत बाजार सुधार के बीच मजबूत बनी हुई है—क्या $350 की रिबाउंड अभी भी संभव है?

बिटेंसर (TAO) की कीमत बाजार सुधार के बीच मजबूत बनी हुई है—क्या $350 की रिबाउंड अभी भी संभव है?

पोस्ट Bittensor (TAO) प्राइस होल्ड्स स्ट्रॉन्ग एमिड मार्केट करेक्शन—इज़ अ $350 रिबाउंड स्टिल ऑन द टेबल? सबसे पहले Coinpedia Fintech News Bittensor (TAO पर दिखाई दी
शेयर करें
CoinPedia2026/04/02 14:18

Trade GOLD, Share 1,000,000 USDT

Trade GOLD, Share 1,000,000 USDTTrade GOLD, Share 1,000,000 USDT

0 fees, up to 1,000x leverage, deep liquidity