चार्ल्स श्वाब ने 75 बीपीएस पर स्पॉट Bitcoin और Ethereum ट्रेडिंग लॉन्च की, जिससे Robinhood और Coinbase को चुनौती मिली। The post $12 ट्रिलियन US कंपनी Charles Scचार्ल्स श्वाब ने 75 बीपीएस पर स्पॉट Bitcoin और Ethereum ट्रेडिंग लॉन्च की, जिससे Robinhood और Coinbase को चुनौती मिली। The post $12 ट्रिलियन US कंपनी Charles Sc

$12 ट्रिलियन US कंपनी Charles Schwab ने शुरू किया Spot क्रिप्टो ट्रेडिंग

2026/04/16 23:05
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Charles Schwab ने स्पॉट Bitcoin (BTC) और Ethereum (ETH) ट्रेडिंग की चरणबद्ध शुरुआत कर दी है, जिससे उसके रिटेल ब्रोकरेज क्लाइंट्स को पहली बार डायरेक्ट क्रिप्टो एक्सेस मिल रही है।

यह प्रोडक्ट, जिसका नाम Schwab Crypto है और जिसे Charles Schwab Premier Bank, SSB ऑपरेट करता है, Q2 2026 से चरणों में शुरू किया जाएगा। सबसे पहले कंपनी के कुछ कर्मचारियों और अर्ली-एक्सेस के लिए रजिस्टर करने वाले यूजर्स को ट्रेडिंग की अनुमति मिलेगी, इसके बाद प्लेटफॉर्म कंपनी के सभी क्लाइंट्स के लिए ओपन किया जाएगा।

Schwab अपने ब्रोकरेज इकोसिस्टम में क्रिप्टो को कर रहा है शामिल

अलग-अलग क्रिप्टो एक्सचेंजेस की तरह नहीं, Schwab डिजिटल एसेट ट्रेडिंग को अपने मौजूदा ब्रोकरेज, बैंकिंग और रिसर्च इन्फ्रास्ट्रक्चर में इम्बेड कर रहा है।

क्लाइंट्स अब एक ही प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टो के साथ-साथ इक्विटी, ETFs और फिक्स्ड-इनकम प्रोडक्ट्स में भी ट्रेड कर पाएंगे।

प्राइसिंग 75 बेसिस पॉइंट प्रति ट्रेड तय की गई है। Paxos रेग्युलेटेड कस्टडी, execution और settlement इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइड कर रहा है, जो इस सर्विस का बेस है।

रेग्युलेटेड ट्रस्ट कंपनी के पास पहले से ही Office of the Comptroller of the Currency से फेडरल बैंकिंग चार्टर है।

यह सर्विस अमेरिका के सभी राज्यों में उपलब्ध होगी, सिवाय New York और Louisiana के, जहां क्रिप्टो लाइसेंसिंग के नियम ज्यादा सख्त हैं।

क्लाइंट एक्सटर्नल वॉलेट्स से BTC या ETH डिपॉजिट नहीं कर सकते हैं, और क्रिप्टो होल्डिंग्स SIPC या FDIC इंश्योरेंस के लिए एलिजिबिल नहीं हैं

Schwab की एंट्री रिटेल क्रिप्टो मार्केट को कैसे बदल रही है

Schwab की एंट्री से रिटेल क्रिप्टो इन्वेस्टर्स के लिए कॉम्पिटिशन तेज हो गया है। कंपनी के पास लगभग $12 ट्रिलियन क्लाइंट एसेट्स हैं, जो इसे Robinhood और Coinbase जैसे क्रिप्टो-नेटिव कॉम्पिटिटर्स पर इनबिल्ट डिस्ट्रीब्यूशन एडवांटेज देती है।

Charles Schwab AUMCharles Schwab AUM. स्रोत: Feb Monthly Report

पहले Schwab ने डिजिटल एसेट एक्सपोजर सिर्फ क्रिप्टो-लिंक्ड स्टॉक्स, फ्यूचर्स और स्पॉट एक्सचेंज-ट्रेडेड प्रोडक्ट्स के जरिए ही ऑफर किया था।

डायरेक्ट स्पॉट ट्रेडिंग की ओर शिफ्ट होना इंस्टीट्यूशनल मोमेंटम को दिखाता है। US स्पॉट क्रिप्टो ETFs ने अकेले 2026 के पहले ट्रेडिंग डे पर करीब $670 मिलियन नेट इनफ्लो अट्रैक्ट किया।

रेग्युलेटरी पॉजिटिव घटनाओं ने भी टाइमलाइन को तेज कर दिया है। SEC ने जनवरी 2025 में Staff Accounting Bulletin 121 को हटा दिया, जिससे कस्टोडियंस के लिए क्लाइंट क्रिप्टो को बैलेंस शीट पर लायबिलिटी के तौर पर रिकॉर्ड करना अब जरूरी नहीं रह गया।

OCC ने मार्च 2025 में फिर से कन्फर्म किया कि क्रिप्टो कस्टडी और stablecoin से जुड़ी एक्टिविटी नेशनल बैंकों के लिए अलाउड है।

2026 के दूसरे हिस्से में सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि Schwab की कंज़र्वेटिव प्राइसिंग और भरोसेमंद ब्रांड क्या कम कीमत वाली प्लेटफॉर्म्स से, जहां ज्यादा टोकन चॉइस है, क्रिप्टो वॉल्यूम अपनी ओर खींच पाएंगे या नहीं।

The post $12 ट्रिलियन US कंपनी Charles Schwab ने शुरू किया Spot क्रिप्टो ट्रेडिंग appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

बिटकॉइन ने $76,800 के 'ब्रेकईवन वॉल' पर नजर रखी क्योंकि मैक्रो टेलविंड्स बन रहे हैं

बिटकॉइन ने $76,800 के 'ब्रेकईवन वॉल' पर नजर रखी क्योंकि मैक्रो टेलविंड्स बन रहे हैं

बिटकॉइन $75k के करीब मंडरा रहा है, ऑन-चेन डेटा $76,800 को प्रमुख प्रतिरोध के रूप में चिह्नित कर रहा है, जबकि मॉर्गन स्टेनली का कम कीमत वाला MSBT ETF आसान हो रहे मैक्रो हेडविंड्स के बीच $100m आकर्षित कर रहा है
शेयर करें
Crypto.news2026/04/17 00:30
Google की AI क्रांति: Gemini मॉडल्स कैसे 8.3 बिलियन खराब विज्ञापनों को सटीक रूप से लक्षित कर रहे हैं

Google की AI क्रांति: Gemini मॉडल्स कैसे 8.3 बिलियन खराब विज्ञापनों को सटीक रूप से लक्षित कर रहे हैं

बिटकॉइनवर्ल्ड Google की AI क्रांति: कैसे Gemini मॉडल सर्जिकल तरीके से 8.3 बिलियन खराब विज्ञापनों को टारगेट कर रहे हैं डिजिटल विज्ञापन प्रशासन में एक ऐतिहासिक बदलाव में, Google
शेयर करें
bitcoinworld2026/04/16 23:50
ब्लैकरॉक ने नई खरीद में $505 मिलियन का Bitcoin जोड़ा

ब्लैकरॉक ने नई खरीद में $505 मिलियन का Bitcoin जोड़ा

The post BlackRock Adds $505 Million of Bitcoin in New Buying Spree appeared on BitcoinEthereumNews.com. BlackRock buys Bitcoin BlackRock recovers from February का पोस्ट BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुआ। BlackRock ने Bitcoin खरीदा BlackRock फरवरी से उबर गया
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/16 23:45

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!