Solana Foundation और Google Cloud ने मिलकर Pay.sh लॉन्च किया है। यह एक पे-एज़-यू-गो मार्केटप्लेस है, जिसमें AI एजेंट्स Solana पर stablecoin में पेमेंट्स सेटल कर सकते हैं।
यह प्लेटफॉर्म अकाउंट्स और सब्सक्रिप्शन्स की जगह x402 प्रोटोकॉल के ज़रिए पे-पर-यूज़ API पेमेंट्स देता है। इससे Gemini, BigQuery और Vertex AI जैसी सर्विसेज़ को डायरेक्टली इस्तेमाल किया जा सकता है, भले ही वह ऑटोनॉमस सॉफ्टवेयर ही क्यों न हो।
Pay.sh ने x402 स्टैंडर्ड को और आगे बढ़ाया है, जिसे शुरुआत में Coinbase और Cloudflare का समर्थन मिला था। अब यह एक unified registry बनाता है जहाँ Google Cloud के साथ 50 से ज्यादा कम्युनिटी API फैसीलिटेटर्स मौजूद हैं। हर कॉल stablecoin में सेटल होती है और फैसीलिटेटर्स Solana की लो-लैटेंसी नेटवर्क पर सेटलमेंट संभालते हैं। Solana Foundation ने X पर इस लॉन्च की घोषणा की, इसे मशीन-नेटिव कॉमर्स के तौर पर पेश किया गया है।
यह लॉन्च, दोनों कंपनियों के बीच पहले हुई कई इंटीग्रेशन पर बेस्ड है। Google, Solana का validator बन गया था। फाउंडेशन ने खुद का agent टूलकिट भी लॉन्च किया था। Pay.sh इन सभी थ्रेड्स को एक साथ जोड़ता है और कमर्शियल लेयर के रूप में सामने आता है।
AI एजेंट्स के लिए यह बदलाव काफी प्रैक्टिकल है। अब उन्हें प्री-फंडेड अकाउंट या मैन्युअल API कीज़ की जरूरत नहीं है। सॉफ्टवेयर खुद जरूरत के हिसाब से एक्सेस नेगोशिएट कर सकता है और जितना यूज़ करेगा, उतना ही पेमेंट देना होगा।
Pay.sh एक कमांड लाइन इंटरफेस के साथ आता है और Gemini, Claude Code, Codex, Openclaw, और Hermes जैसे पॉपुलर AIs में चलता है। एजेंट्स, Google Cloud के एंडपॉइंट्स और कम्युनिटी APIs की एक ही रजिस्ट्री को ब्राउज़ कर सकते हैं और बिना एक्स्ट्रा इंटीग्रेशन के ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
यह दायरा उन बिल्डर्स के लिए खास है, जो पहले से Coinbase Agent Payments Protocol जैसे टूल्स को एक्सप्लोर कर रहे हैं। Pay.sh की खासियत है कि यह stablecoin settlement को सीधा Solana से लिंक करता है, न कि पुराने बैंकिंग रूट्स के ज़रिए।
Solana Foundation ने कहा है कि मार्केटप्लेस अब लाइव है। डेवेलपर्स को endpoints पब्लिश करने के लिए वेटलिस्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
Pay.sh उन कंपनियों को भी टारगेट करता है, जो Google Cloud पर प्राइवेट डेटा रखते हैं। डेटा ओनर, x402 के ज़रिए अपने डैटासेट को एक्सटर्नल एजेंट्स के लिए एक्सपोज कर सकते हैं। इस दौरान फैसीलिटेटर बिलिंग और एक्सेस कंट्रोल संभालता है, जिससे रॉ डेटा सेक्योर रहता है।
यह मॉडल Idle पड़े BigQuery warehouses को रेवन्यू जनरेट करने वाले एंडपॉइंट में बदल सकता है, जिन्हें इनवॉयस की जगह डॉलर-पेग्ड टोकन में पेमेंट मिलती है। हालांकि, एजेंट्स की डिमांड सच में आएगी या नहीं, यह अभी ओपन क्वेश्चन है; क्योंकि हाल ही में x402 ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में स्लोडाउन देखा गया है।
अगला सिग्नल देखने लायक है कि लॉन्च के बाद शुरुआती हफ्तों में कितने एंटरप्राइज़ डेटा ओनर्स अपने एंडपॉइंट्स लिस्ट करते हैं।
The post Solana ने Google Cloud के साथ मिलकर AI एजेंट्स को stablecoins में पेमेंट की सुविधा दी appeared first on BeInCrypto Hindi.