अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने reportedly क्रिप्टो exchange Binance से और भी कड़े compliance measures की मांग की है, खासकर नई रिपोर्ट्स के बाद जिसमें बताया गअमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने reportedly क्रिप्टो exchange Binance से और भी कड़े compliance measures की मांग की है, खासकर नई रिपोर्ट्स के बाद जिसमें बताया ग

BNB प्राइस में गिरावट, Treasury के दबाव के बाद Binance पर Iran की क्रिप्टो रिपोर्ट्स का असर

2026/05/08 00:14
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने reportedly क्रिप्टो exchange Binance से और भी कड़े compliance measures की मांग की है, खासकर नई रिपोर्ट्स के बाद जिसमें बताया गया कि Iran डिजिटल एसेट्स का इस्तेमाल sanctions से बचने के लिए कर रहा है।

यह development वाशिंगटन की क्रिप्टो से जुड़े sanctions से बचाव के खिलाफ कार्रवाई को और तेज कर देता है और Binance फिर से intense रेग्युलेटरी scrutiny में आ गया है। इस खबर के बाद BNB प्राइस में गिरावट आई।

ट्रेजरी ने Iran के क्रिप्टो नेटवर्क्स को टारगेट किया

यह ताजा दबाव अभियान “Operation Economic Fury” के तहत U.S. द्वारा की गई enforcement actions की एक लेहर के बाद देखने को मिला है, जिसे April 2026 में Iran की फाइनेंशियल इनफ्रास्ट्रक्चर को disrupt करने के लिए शुरू किया गया था।

ट्रेजरी अधिकारियों ने हाल ही में उन क्रिप्टो wallets पर sanctions लगाए हैं, जो reportedly Iran के Central Bank और Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) से जुड़े हैं।

Authorities ने stablecoin issuer Tether के साथ coordinate करके Tron नेटवर्क पर करीब $344 मिलियन USDT को freeze किया, जैसा कि पब्लिक enforcement disclosures में बताया गया है।

Blockchain analytics फर्म Chainalysis ने पहले अनुमान लगाया था कि Iran ने 2025 में करीब $7.78 बिलियन की क्रिप्टो एक्टिविटी जनरेट की, जिसमें wallets जो IRGC से लिंक थे, उन्हें करीब $3 बिलियन से ज्यादा मिले।

The Information ने सबसे पहले यह रिपोर्ट किया कि ट्रेजरी अधिकारी अब Binance से और ज्यादा compliance safeguards की मांग कर रहे हैं, क्योंकि नई इंटेलिजेंस और मीडिया रिपोर्ट्स में दिखाया गया है कि Iranian एक्टर्स sanctions और इंटरनेट रिस्ट्रिक्शन्स के बावजूद भारी मात्रा में क्रिप्टो ट्रांसफर करते रहे हैं।

BNB प्राइस गिरी, Binance पर फिर compliance का दबाव

इस खबर के बाद, Binance इकोसिस्टम की नेटिव टोकन BNB प्राइस में हल्की गिरावट आई और यह लेख लिखे जाने तक $641.45 पर ट्रेड कर रही थी।

BNB प्राइस प्रदर्शन.BNB प्राइस प्रदर्शन। स्रोत: TradingView

हालांकि, यह गिरावट संभवतः अस्थायी है, क्योंकि ट्रेडर्स इस तरह की इकोसिस्टम एनाउंसमेंट से जुड़ी FUD (Fear, Uncertainty, and Doubt) को धीरे-धीरे क्लीयर कर रहे हैं।

Binance कई सालों से यूएस रेग्युलेटर्स की एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और सैंक्शंस कंट्रोल्स के लिए scrutiny का सामना करता रहा है।

2023 में इस exchange ने सैंक्शन और AML फेल्योर से जुड़े आपराधिक उल्लंघन कबूल किए थे और $4.3 बिलियन सेटलमेंट देने और Department of Justice एवं FinCEN द्वारा सुपरवाइज किए जा रहे इंडिपेंडेंट कम्प्लायंस मॉनिटर्स को स्वीकार करने के लिए राज़ी हुआ था।

इस साल की शुरुआत में, रिपोर्ट्स में बताया गया था कि $1 बिलियन से ज्यादा Iran से जुड़ी क्रिप्टो एक्टिविटी Binance से जुड़े चैनलों के जरिए ट्रांसफर हुई। इस exchange ने किसी भी गलत कार्य को नकारा और कहा कि compliance जांच से जुड़े internal staffing changes का इन घटनाओं से कोई लेना-देना नहीं है।

लेटेस्ट Treasury डिमांड्स यह दिखाती हैं कि रेग्युलेटर्स को अभी भी भरोसा नहीं है कि मौजूदा मॉनिटरिंग सिस्टम्स बढ़ते भू-राजनीतिक (geopolitical) रिस्क के बीच पर्याप्त हैं।

इंवेस्टर्स इतनी बारीकी से क्यों देख रहे हैं?

Sanctions compliance पर नया फोकस ऐसे समय पर आया है जब क्रिप्टो मार्केट्स ग्लोबल सिक्योरिटी पॉलिसी के साथ तेजी से जुड़ते जा रहे हैं।

अगर Binance (जो ट्रेडिंग वॉल्यूम के हिसाब से अभी भी दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो exchange है) पर सख्त पाबंदियां लगाई जाती हैं, तो यह liquidity flow, stablecoin का इस्तेमाल और डिजिटल एसेट मार्केट में इंस्टीट्यूशनल कॉन्फिडेंस पर असर डाल सकती हैं।

इंवेस्टर्स यह भी देख रहे हैं कि क्या अमेरिकी अथॉरिटीज Binance के अलावा दूसरे ऑफशोर exchanges और क्रिप्टो इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स पर भी enforcement आगे बढ़ाती है।

Binance और Treasury Department, दोनों ने अभी तक इस लेटेस्ट रिपोर्ट पर पब्लिक कॉमेंट नहीं किया है।

हालांकि, एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में और compliance डायरेक्टिव्स, मुमकिन enforcement अपडेट्स और sanctioned जुरिस्डिक्शन्स से जुड़े stablecoin ट्रांजैक्शन्स पर कड़ी निगरानी देखने को मिल सकती है।

यह विकास US पॉलिसी में एक बड़े बदलाव को दर्शाता है: अब क्रिप्टो नेटवर्क्स को केवल फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म्स ही नहीं, बल्कि ग्लोबल संक्शंस enforcement में एक रणनीतिक टूल (strategic tool) की तरह भी ट्रीट किया जा रहा है।

The post BNB प्राइस में गिरावट, Treasury के दबाव के बाद Binance पर Iran की क्रिप्टो रिपोर्ट्स का असर appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Binance Coin लोगो
Binance Coin मूल्य(BNB)
$642.79
$642.79$642.79
+0.05%
USD
Binance Coin (BNB) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

प्रमुख Bitcoin बुल Arthur Hayes का दावा है कि BTC की कीमत इससे प्रेरित है, न कि नए नियमों या अमेरिकी कानूनों से

प्रमुख Bitcoin बुल Arthur Hayes का दावा है कि BTC की कीमत इससे प्रेरित है, न कि नए नियमों या अमेरिकी कानूनों से

आर्थर हेस, क्रिप्टोकरेंसी बाजार में एक जाना-माना नाम, ने Bitcoin के बारे में बात की है। यहाँ विवरण दिया गया है। पढ़ना जारी रखें: प्रमुख Bitcoin बुल आर्थर हेस
शेयर करें
Bitcoinsistemi2026/05/07 23:26
Zoomex X Space Recap Ollie Bearman aur Crypto KOLs ke saath

Zoomex X Space Recap Ollie Bearman aur Crypto KOLs ke saath

Zoomex ने अपने "Speed You Can Trust" थीम के इर्द-गिर्द दो-भाग वाला X Space आयोजित किया, जिसमें Formula 1 और क्रिप्टो ट्रेडिंग को एक बातचीत में लाया गया। Fernando Lillo, Marketing
शेयर करें
Metaverse Post2026/05/07 21:56
2040 और 2050 के लिए Solana मूल्य पूर्वानुमान: यह कितना ऊँचा जा सकता है?

2040 और 2050 के लिए Solana मूल्य पूर्वानुमान: यह कितना ऊँचा जा सकता है?

आइए Solana के भविष्य के दीर्घकालिक परिदृश्यों पर एक नज़र डालें, जिसमें 2040 और 2050 के लिए Solana की कीमत का अनुमान भी शामिल है।
शेयर करें
CoinCodex2026/05/07 23:30

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

Starter Gold Rush: Win $2,500!

Starter Gold Rush: Win $2,500!Starter Gold Rush: Win $2,500!

Start your first trade & capture every Alpha move