eBay के बोर्ड ने GameStop की रयान कोहेन द्वारा दी गई $56 अरब की टेकओवर बोली को अस्वीकार कर दिया है, फाइनेंसिंग पर संदेह जताते हुए, क्योंकि एक शत्रुतापूर्ण लड़ाईeBay के बोर्ड ने GameStop की रयान कोहेन द्वारा दी गई $56 अरब की टेकओवर बोली को अस्वीकार कर दिया है, फाइनेंसिंग पर संदेह जताते हुए, क्योंकि एक शत्रुतापूर्ण लड़ाई

eBay ने GameStop के $56 अरब के bid को नकारा, कहा- न तो credible है, न ही attractive

2026/05/13 00:38
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

eBay के बोर्ड ने GameStop द्वारा दी गई $56 बिलियन की अनचाही अधिग्रहण पेशकश को खारिज कर दिया है। Chief Executive Ryan Cohen द्वारा लाए गए इस कैश और स्टॉक डील को “न तो भरोसेमंद और न ही आकर्षक” बताया गया है और साथ ही चेतावनी दी गई है कि फाइनेंसिंग का रास्ता भी स्पष्ट नहीं है।

इस फैसले के बाद अब hostile लड़ाई के आसार बन गए हैं। Cohen ने संकेत दिया है कि अगर कंपनी के डायरेक्टर्स बातचीत से मना करते हैं, तो वह $125-प्रति-शेयर की यह बिड सीधे eBay के shareholders के पास, शायद किसी स्पेशल मीटिंग में, ले जा सकते हैं।

eBay का ऑफिस, बर्लिनBerlin, Source: eBay

eBay का कहना है – फाइनेंसिंग को लेकर संदेह और ऑपरेशनल रिस्क

eBay के बोर्ड ने इस पर असमंजस दिखाया कि GameStop इतनी बड़ी डील के लिए कैसे फाइनेंसिंग करेगा, क्योंकि वीडियो गेम रिटेलर का मार्केट कैप कंपनी के टारगेट से करीब एक-चौथाई है।

Cohen ने TD Bank की ओर से $20 बिलियन के डेब्ट कमिटमेंट लेटर का हवाला दिया है, लेकिन यह कंडीशन के साथ है कि दोनों कंपनियां एक साथ आकर इन्वेस्टमेंट-ग्रेड रेटिंग बनाए रखें।

Moody’s ने भी संकेत दिया है कि यह मर्जर eBay के लिए क्रेडिट-नेगेटिव रहेगा, क्योंकि दोनों कंपनियों के जुड़ने पर लिवरेज बढ़ जाएगा। बोर्ड ने यह भी कहा कि दो रिटेलर्स का साथ आना, जिनका बिज़नेस ज्यादा ओवरलैप नहीं करता, ऑपरेशनल रिस्क बढ़ा सकता है। इसके साथ-साथ, यह इक्विटी-हैवी स्ट्रक्चर मौजूदा shareholders के लिए dilution भी ला सकता है।

Bitcoin ट्रेजरी से हटकर – अब एक नया प्लान

इस बिड के साथ Cohen ने एक बड़ा बदलाव दिखाया है। पिछले साल GameStop ने करीब $8.8 बिलियन वॉर चेस्ट इक्विटी सेल्स और कन्वर्टिबल बॉन्ड ऑफरिंग के जरिए तैयार किया था। कंपनी ने पिछले समर में 4,710 Bitcoin (BTC) खरीदे थे और कुछ समय के लिए वह पब्लिकली ट्रेडेड कंपनियों में बिटकॉइन होल्डिंग्स के मामले में टॉप पर रही।

Cohen ने बाद में अपनी रिटेल डील की योजनाओं को “बिटकॉइन से कहीं ज्यादा आकर्षक” बताया था और साथ ही बताया कि, eBay डील के लिए GameStop की BTC ट्रेजरी को लिक्विडेट (बेचने) से भी वो इनकार नहीं कर सकते। हाल ही में GameStop ने अपना पूरा BTC होल्डिंग Coinbase Prime में ट्रांसफर किया, जिससे मार्केट में यह अटकलें तेज हो गई हैं कि बिटकॉइन सेल होने वाला है।

इस बिड के बाद GameStop में रिटेल ट्रेडर्स की रुचि बढ़ गई है, और कंपनी के शेयरएक बार फिर मीम रैली की ओर बढ़ रहे हैं।

आने वाले हफ्तों में साफ होगा कि Cohen एक टेंडर ऑफर या औपचारिक शेयरहोल्डर अभियान शुरू करते हैं या नहीं। इन दोनों में से कोई भी कदम eBay के मालिकों के सामने प्रस्ताव को सीधे रख देगा और एक ऐसे सौदे पर वोट के लिए मजबूर करेगा जिसे टारगेट कंपनी के निदेशक पहले ही खारिज कर चुके हैं।

The post eBay ने GameStop के $56 अरब के bid को नकारा, कहा- न तो credible है, न ही attractive appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
GAMESTOP लोगो
GAMESTOP मूल्य(GAMESTOP)
$0.00001616
$0.00001616$0.00001616
-3.00%
USD
GAMESTOP (GAMESTOP) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

2026 में Hantavirus महामारी की स्थिति ग्लोबल इकोनॉमियों पर क्या असर डालेगी

2026 में Hantavirus महामारी की स्थिति ग्लोबल इकोनॉमियों पर क्या असर डालेगी

2026 में Hantavirus एक बार फिर ग्लोबल न्यूज़ में छाया हुआ है। अभी तक इसका आउटब्रेक काबू में दिख रहा है, लेकिन सबसे बुरा होने का डर पहले से ही कमजोर मार्केट्स पर
शेयर करें
Beincrypto HI2026/05/12 22:57
विशेषज्ञ का कहना है कि XRP हमारे जीवनकाल का सबसे बड़ा चूका हुआ अवसर होगा। जानिए क्यों

विशेषज्ञ का कहना है कि XRP हमारे जीवनकाल का सबसे बड़ा चूका हुआ अवसर होगा। जानिए क्यों

अमेरिकी लोग स्वतंत्र रूप से खर्च करने के लिए जाने जाते हैं, ट्रकों और लग्जरी छुट्टियों पर हजारों डॉलर खर्च करते हैं। कई खरीदारों के लिए, यह खरीदारी उतनी ही है जितनी
शेयर करें
Timestabloid2026/05/12 23:02
स्टेबलकॉइन यील्ड प्रोटोकॉल Osero ने Sky Ecosystem के USDS को इंटीग्रेट करने के लिए $13.5M हासिल किए

स्टेबलकॉइन यील्ड प्रोटोकॉल Osero ने Sky Ecosystem के USDS को इंटीग्रेट करने के लिए $13.5M हासिल किए

BitcoinWorld स्टेबलकॉइन यील्ड प्रोटोकॉल Osero ने Sky इकोसिस्टम के USDS को इंटीग्रेट करने के लिए $13.5M हासिल किए स्टेबलकॉइन यील्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट Osero ने $13.5 मिलियन जुटाए
शेयर करें
bitcoinworld2026/05/12 23:25

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

KAIO Global Debut

KAIO Global DebutKAIO Global Debut

Enjoy 0-fee KAIO trading and tap into the RWA boom