Ethereum Foundation ने Clear Signing पेश किया है, जो एक ओपन स्टैंडर्ड है जो ट्रांज़ेक्शन approvals को इंसानों के पढ़ने लायक बनाता है। यह रिलीज ब्लाइंड साइनिंग कEthereum Foundation ने Clear Signing पेश किया है, जो एक ओपन स्टैंडर्ड है जो ट्रांज़ेक्शन approvals को इंसानों के पढ़ने लायक बनाता है। यह रिलीज ब्लाइंड साइनिंग क

Ethereum Foundation ने क्लियर साइनिंग स्टैंडर्ड लॉन्च किया, अब ब्लाइंड वॉलेट approvals से राहत

2026/05/13 17:33
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Ethereum Foundation ने Clear Signing पेश किया है, जो एक ओपन स्टैंडर्ड है जो ट्रांज़ेक्शन approvals को इंसानों के पढ़ने लायक बनाता है। यह रिलीज ब्लाइंड साइनिंग की समस्या को टारगेट करती है, जिसके कारण फाउंडेशन के अनुसार यूज़र्स को अरबों $ का नुकसान हो चुका है।

ERC-7730 के आधार पर बने इस फ्रेमवर्क से वॉलेट्स अब हर ट्रांज़ेक्शन की साधारण भाषा में पूरी जानकारी approvals से पहले दिखा सकते हैं। Ethereum Foundation की One Trillion Dollar Security Initiative इस बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर की जिम्मेदारी एक credibly neutral होस्ट के तौर पर निभाएगी।

ब्लाइंड साइनिंग इतना महंगा डिफॉल्ट क्यों बन गया?

कई क्रिप्टो एक्सप्लॉइट्स में, फाइनल स्टेप कोई सॉफ्टवेयर बग नहीं बल्कि यूज़र का ट्रांज़ेक्शन approval देना होता है। Foundation के घोषणा में इस approval गैप को मुख्य समस्या बताया गया है। चाहे फिशिंग हो या इन्फ्रास्ट्रक्चर का कमजोर पड़ना हो, आखिरी एक्शन अकसर वॉलेट होल्डर को ही करना पड़ता है। Clear Signing का मकसद इस सिक्योरिटी को मजबूत बनाना है।

अभी approvals अकसर लो-लेवल मशीन कोड में आते हैं, जिन्हें समझने के लिए टेक्निकल एक्सपर्टीज़ चाहिए। कुछ यूज़र्स एक अलग डिवाइस पर ट्रांज़ेक्शन डिटेल्स को डबल-चेक करते हैं क्योंकि एप्लिकेशन भी कभी compromized हो सकती है। Foundation ने Bybit incident को उन हालिया मामलों में गिनाया है जहां साइन ट्रांज़ेक्शन्स से यूजर्स के वॉलेट्स खाली हो गए।

Clear Signing कैसे काम करता है?

ERC-7730 एक साझा फॉर्मेट पेश करता है जिससे ट्रांज़ेक्शन डेटा को क्लियर, इंसानों के पढ़ने लायक डिस्क्रिप्शन में बदला जा सकता है। ये डिस्क्रिप्शन ऑन-चेन नहीं, बल्कि डिसेंट्रलाइज्ड ऑफ-चेन रजिस्ट्री में रखे जाते हैं और वॉलेट्स तक भेजे जाते हैं।

एक और स्टैंडर्ड ERC-8176 है, जिससे इंडिपेंडेंट ऑडिटर्स ये जांच सकते हैं और क्रिप्टोग्राफिकली कन्फर्म कर सकते हैं कि डिस्क्रिप्शन सही है। इन वेरिफिकेशन्स के आधार पर वॉलेट्स तय करेंगे कि किन सोर्सेज़ पर भरोसा करना है।

चूंकि यह सिस्टम ऑफ-चेन काम करता है, इसलिए मौजूद ऐप्स को अपने स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स बदलने की जरूरत नहीं है ताकि वे Clear Signing सपोर्ट कर सकें। Ethereum Foundation कहती है कि यह तरीका उनके पूरे नेटवर्क में privacy और सिक्योरिटी को बेहतर बनाने के प्लान में फिट बैठता है।

आखिर में, वॉलेट प्रोवाइडर्स खुद तय करेंगे कि वे किस डिस्क्रिप्टर सोर्स को दिखाएंगे, जिसमें वे उसकी reputation और audit attestations पर भी भरोसा करेंगे।

इंस्टिट्यूशंस के Ethereum एक्सपोजर बढ़ाने पर मल्टी-पार्टी पुश

Ledger ने ERC-7730 शुरू किया था। आज इसकी वर्किंग ग्रुप में MetaMask, Trezor, Fireblocks, WalletConnect, Cyfrin, Sourcify, और Zama भी शामिल हैं, साथ ही कई इंडिपेंडेंट contributors भी हैं। 1TS प्रोग्राम द्वारा फंडेड Rust और TypeScript लाइब्रेरीज़ clearsigning.org वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

यह रिलीज ऐसे समय आई है जब बड़ी इंस्टीट्यूशंस जैसे JPMorgan ने हाल ही में JLTXX नामक एक टोकनाइज्ड ट्रेजरी प्रॉडक्ट लॉन्च किया है, जो Ethereum पर आधारित है। Vitalik Buterin पहले भी ट्रांज़ेक्शन ट्रांसपरेंसी को नेटवर्क के अगले एडॉप्शन फेज के लिए एक अहम ब्लाइंड स्पॉट बता चुके हैं।

डेवेलपर्स ने कहा है कि यह प्रोजेक्ट अभी भी एक्टिव है। योगदानकर्ता वॉलेट कम्पैटिबिलिटी, ऑडिट टूलिंग, और डिसेंट्रलाइज्ड एप्लिकेशंस में एडॉप्शन बढ़ा रहे हैं। आगे, इश्यूअर, कस्टोडियन, और वॉलेट वेंडर कब साझा डेस्क्रिप्टर पर सहमत होते हैं, इसी से तय होगा कि Clear Signing DeFi और इंस्टीट्यूशनल फ्लोज़ में कितनी जल्दी डिफॉल्ट स्टैंडर्ड बन पाएगा।

The post Ethereum Foundation ने क्लियर साइनिंग स्टैंडर्ड लॉन्च किया, अब ब्लाइंड वॉलेट approvals से राहत appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

अभी: Binance ने पाँच और Altcoins को डीलिस्ट करने की घोषणा की! – कीमतें गिर रही हैं!

अभी: Binance ने पाँच और Altcoins को डीलिस्ट करने की घोषणा की! – कीमतें गिर रही हैं!

Binance ने घोषणा की है कि वह altcoins Automata (ATA), Harvest Finance (FARM), Enzyme (MLN), Phoenix (PHB), और Syscoin (SYS) को delist करेगा। पढ़ना जारी रखें: JUST
शेयर करें
Bitcoinsistemi2026/05/13 16:10
Crypto Loko Casino समीक्षा: अद्भुत गेम्स या घोटाला?

Crypto Loko Casino समीक्षा: अद्भुत गेम्स या घोटाला?

यदि हां, तो आप भाग्यशाली हैं। Crypto Loko Casino एक नया ऑनलाइन कैसीनो है जो विभिन्न क्रिप्टोकरेंसी को भुगतान विधियों के रूप में स्वीकार करता है। यह साइट 2022 में लॉन्च की गई थी और इसमें
शेयर करें
CoinCodeCap2026/05/11 15:11
चार्ल्स श्वाब 2018 के बाद क्रिप्टो की सबसे खराब तिमाही के बाद Bitcoin लॉन्च पर नजर

चार्ल्स श्वाब 2018 के बाद क्रिप्टो की सबसे खराब तिमाही के बाद Bitcoin लॉन्च पर नजर

चार्ल्स श्वाब 2018 के बाद क्रिप्टोकरेंसी की सबसे खराब तिमाही के बाद BTC लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
शेयर करें
Cryptopolitan2026/04/04 08:52

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

KAIO Global Debut

KAIO Global DebutKAIO Global Debut

Enjoy 0-fee KAIO trading and tap into the RWA boom