Bitcoin (BTC) प्राइस बुधवार को $80,000 से नीचे फिसल गया, पिछले 24 घंटों में 2% से ज्यादा गिरावट आई। ये गिरावट अप्रैल के निचले स्तरों से 37% रैली के बाद आई है, जBitcoin (BTC) प्राइस बुधवार को $80,000 से नीचे फिसल गया, पिछले 24 घंटों में 2% से ज्यादा गिरावट आई। ये गिरावट अप्रैल के निचले स्तरों से 37% रैली के बाद आई है, ज

Bitcoin $80,000 से नीचे फिसला, लेकिन 3 वार्निंग साइन पहले ही रेड हो गए थे

2026/05/14 12:28
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Bitcoin (BTC) प्राइस बुधवार को $80,000 से नीचे फिसल गया, पिछले 24 घंटों में 2% से ज्यादा गिरावट आई। ये गिरावट अप्रैल के निचले स्तरों से 37% रैली के बाद आई है, जो 200-day moving average (200-day MA) पर आकर अटक गई।

हालांकि, इसके पहले ही तीन चेतावनी संकेत रेड हो चुके थे। 200-day MA की स्थिति, रैली के ड्राइवर्स और ऑन-चेन डाटा—तीनों ने ब्रेकडाउन से पहले कमजोरियों की ओर इशारा किया था।

1. $83,000 की तेजी पर्प्स से आई, स्पॉट से नहीं

Wintermute ने नोट किया कि Bitcoin का लगभग $83,000 तक पहुंचना, जनवरी से पहली बार $80,000 के ऊपर गया है। इस मूवमेंट ने 200-day MA को भी पार किया, जो पिछले सात महीने से प्राइस को रोके हुए था। CryptoQuant ने इस रेजिस्टेंस लाइन को $82,400 पर बताया।

लेकिन, मार्केट मेकर के मुताबिक ये ब्रेकआउट हेल्दी बुल मूव की बजाय उलटा था। उन्होंने कहा कि ओपन इंटरेस्ट में अचानक बढ़ोतरी से प्राइस मूव हुआ, जो $48 बिलियन से बढ़कर $58 बिलियन तक पहुंच गया। वहीं, स्पॉट वॉल्यूम्स दो साल के लो पर आ गए।

लेटेस्ट क्रिप्टो न्यूज़ के लिए हमें X पर फॉलो करें

2. 200-Day MA ने फिर दोहराया 2022 वाला सीन

CryptoQuant के मुताबिक, यह सेटअप मार्च 2022 जैसा ही है। उस चक्र में, Bitcoin ने 43% की रैली की थी और फिर 200-day MA पर आकर रुक गया, जिसके बाद डाउनट्रेंड फिर शुरू हुआ था। इस बार की 37% की तेजी भी उसी लिमिट तक पहुंच कर अटक गई।

ये समानता सिर्फ प्राइस तक ही सीमित नहीं है। 5 मई 2026 को ट्रेडर्स के अनरीलाइज्ड प्रॉफिट मार्जिन 17.7% तक पहुंच गए—जो जून 2025 के बाद सबसे ज्यादा हैं।

यह इंडिकेटर, मार्च 2022 में भी तभी के जैसे स्तर पर पहुंचा था, जब Bitcoin ने अपना 200-day moving average टेस्ट किया था—और उसके बाद गिरावट आई थी।

साथ ही, डिस्ट्रिब्यूशन के संकेत भी दिखने लगे हैं। 4 मई 2026 को डेली रियलाइज्ड प्रॉफिट्स बढ़कर 14,600 BTC हो गए, जो 10 दिसंबर 2025 के बाद सबसे ज्यादा है—ये साफ बताता है कि ऑन-चेन डाटा में अब प्रॉफिट-टेकिंग शुरू हो गई है।

3. Bitcoin में कैपिटल इनफ्लो में पिछली cycle जैसी मजबूत conviction नहीं दिख रही

आख़िर में, Glassnode ने बताया कि Realized Cap 30-Day Net Position Change $2.8 बिलियन प्रति माह तक रिकवर हो गया है। लेकिन, 2023–2025 की बुल मार्केट के दौरान, हर बड़ी रैली की शुरुआत में यह इंडिकेटर लगभग $2 बिलियन से सीधे $10 बिलियन प्रति माह तक तेजी से बढ़ता था।

Bitcoin Realized Cap 30-Day Net Position ChangeBitcoin Realized Cap 30-Day Net Position Change. स्रोत: Glassnode

इन सभी बातों को देखने पर $80,000 के ब्रेकडाउन से पहले ही Bitcoin मार्केट में बढ़ती कमजोरी साफ दिखाई दे रही थी। इसलिए यह गिरावट किसी बड़े झटके की तरह नहीं, बल्कि डाटा में जो संकेत मिल रहे थे उनकी पुष्टि ज़्यादा थी।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें और एक्सपर्ट्स व जर्नलिस्ट्स की इनसाइट्स देखें

The post Bitcoin $80,000 से नीचे फिसला, लेकिन 3 वार्निंग साइन पहले ही रेड हो गए थे appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Bitcoin लोगो
Bitcoin मूल्य(BTC)
$79,842.29
$79,842.29$79,842.29
+1.27%
USD
Bitcoin (BTC) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Ethereum की कीमत चिंताजनक पैटर्न बना रही है क्योंकि प्रमुख जोखिम उभर रहे हैं

Ethereum की कीमत चिंताजनक पैटर्न बना रही है क्योंकि प्रमुख जोखिम उभर रहे हैं

मुख्य अंतर्दृष्टि Ethereum की कीमत $2,300 के पास रुक गई, क्योंकि यह बार-बार उच्च प्रतिरोध क्षेत्रों को पुनः प्राप्त करने में विफल रही। व्यापक सेटअप अब बढ़ते हुए नकारात्मक दबाव की ओर इशारा करता है
शेयर करें
Themarketperiodical2026/05/14 09:21
नए Fed Chair के सिर पर मंडराता सबसे बड़ा सवाल

नए Fed Chair के सिर पर मंडराता सबसे बड़ा सवाल

सीनेट ने अभी 54-45 के मतदान से केविन वॉर्श को फेडरल रिजर्व का अगला अध्यक्ष बनने की पुष्टि की। यह एक संस्था के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत को दर्शाता है
शेयर करें
Alternet2026/05/14 10:55
Hyperliquid ब्लॉकचेन शुल्क रैंकिंग में शीर्ष पर, $11M साप्ताहिक राजस्व के साथ 43% बाजार हिस्सेदारी हासिल की

Hyperliquid ब्लॉकचेन शुल्क रैंकिंग में शीर्ष पर, $11M साप्ताहिक राजस्व के साथ 43% बाजार हिस्सेदारी हासिल की

BitcoinWorld Hyperliquid ने $11M साप्ताहिक राजस्व के साथ ब्लॉकचेन फीस रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया, 43% बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा किया Hyperliquid (HYPE) ने पिछले सप्ताह $11 मिलियन की फीस अर्जित की
शेयर करें
Bitcoin World2026/05/14 09:40

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

KAIO Global Debut

KAIO Global DebutKAIO Global Debut

Enjoy 0-fee KAIO trading and tap into the RWA boom