पिछले हफ्ते, Nvidia का स्टॉक नई ऊँचाई पर पहुँचकर $236 से ऊपर के ऑल-टाइम हाई पर बंद हुआ, जिससे इसका मार्केट कैप लगभग $5.7 ट्रिलियन तक पहुँच गया। हाल में स्टॉक नेपिछले हफ्ते, Nvidia का स्टॉक नई ऊँचाई पर पहुँचकर $236 से ऊपर के ऑल-टाइम हाई पर बंद हुआ, जिससे इसका मार्केट कैप लगभग $5.7 ट्रिलियन तक पहुँच गया। हाल में स्टॉक ने

Nvidia का AI से चला रैली नया all-time high पार करने के बाद भी जारी रह सकता है?

2026/05/22 08:30
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

पिछले हफ्ते, Nvidia का स्टॉक नई ऊँचाई पर पहुँचकर $236 से ऊपर के ऑल-टाइम हाई पर बंद हुआ, जिससे इसका मार्केट कैप लगभग $5.7 ट्रिलियन तक पहुँच गया। हाल में स्टॉक ने एक ही सेशन में 3.7% की तेज़ बढ़त दर्ज की और अब लगातार कई सत्रों से गेन कर रहा है, जिससे कंपनी के ताज़ा earnings से पहले निवेशकों का कॉन्फिडेंस फिर से नज़र आया है।

वर्तमान Nvidia स्टॉक फोरकास्ट दो मुख्य फैक्टर्स पर डिपेंड करता है: ग्लोबल AI डिमांड (खासकर चीन से) का तेज़ी से बढ़ना और साथ ही बढ़ते जियोपॉलिटिकल व वैल्यूएशन रिस्क्स।

NVDA स्टॉक अहम तकनीकी स्तरों के ऊपर ट्रेड कर रहा है, लेकिन शॉर्ट-टर्म ओवरबॉट कंडीशन के करीब भी पहुँच चुका है। अब इसका आगे का मूवमेंट earnings guidance और रेग्युलेटरी क्लैरिटी पर निर्भर कर सकता है।

Nvidia ऑल-टाइम हाई ग्राफ

चीन की डिमांड से AI मोमेंटम में तेजी

Nvidia के स्टॉक में हाल की तेजी की एक बड़ी वजह चीन की तरफ से AI चिप्स की बढ़ी हुई डिमांड है।

खबरों के मुताबिक, Alibaba, Tencent, ByteDance और JD.com जैसे प्रमुख टेक्नोलॉजी फर्म्स, Nvidia के H200 प्रोसेसर्स खरीदने की तैयारी में हैं, बस रेग्युलेटरी अप्रूवल्स का इंतजार है।

हालांकि US की एक्सपोर्ट रिस्ट्रिक्शन्स अब भी लागू हैं और कुछ चीनी अप्रूवल्स की स्पीड धीमी है, लेकिन निवेशक डिमांड में आंशिक बदलाव की उम्मीद में पहले से ही प्राइसिंग कर रहे हैं।

Nvidia के CEO Jensen Huang का US डेलिगेशन के साथ चीन में मौजूद रहना ये दिखाता है कि इस पाइपलाइन को खोलने को लेकर ongoing नेगोशिएशन चल रही हैं।

चीन की कमाई पर एक्सपोर्ट कंट्रोल्स से प्रेशर के बावजूद, Nvidia को ग्लोबल AI इन्फ्रास्ट्रक्चर में बढ़ती इन्वेस्टमेंट का फायदा मिल रहा है। हाई-परफॉर्मेंस GPU की डिमांड – जो मॉडल ट्रेनिंग, इंफरेंस और AI सर्वर डिप्लॉयमेंट में इस्तेमाल होती है – लगातार स्ट्रॉन्ग बनी हुई है।

सैमीकंडक्टर सेक्टर भी Nvidia के साथ तेजी दिखा रहा है, Philadelphia Semiconductor Index ने भी रिकॉर्ड लेवल छू लिया है।

इस साल की शुरुआत से NVDA स्टॉक 25% से भी ज्यादा ऊपर है और पिछले 12 महीनों में 70% की बढ़त हासिल की है, जो बड़े इंडाइसेस से काफी बेहतर परफॉर्मेंस है।

टेक्निकल आउटलुक: $210 सपोर्ट लेवल बेहद जरूरी

टेक्निकल नजरिए से Nvidia अभी सपोर्टिव अपट्रेंड में है। स्टॉक के प्राइस अपने 20-डे मूविंग एवरेज ($210 के करीब), 50-डे मूविंग एवरेज ($193 के करीब) और 200-डे मूविंग एवरेज ($186 के करीब) से ऊपर चल रहे हैं। Ichimoku Kijun लेवल $210.63 पर है, जो तुरंत सपोर्ट देता है।

लेकिन मोमेंटम इंडिकेटर दिखाते हैं कि शॉर्ट-टर्म में थकावट आ सकती है। RSI करीब 64-65 पर है और CCI 130 से ऊपर जाकर ओवरबॉट जोन में आ चुका है।

Stochastic RSI ने शॉर्ट-टर्म सेल सिग्नल जनरेट किया है, जो यह इंडिकेट करता है कि अपट्रेंड के बावजूद थोड़ा कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है।

MACD और ADX जहां एक तरफ बुलिश स्ट्रक्चर को सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं ऑस्सिलेटर्स और प्राइस के बीच डाइवर्जेंस यह इंडीकेट करता है कि मोमेंटम अगले अपवर्ड लेग से पहले ठंडा पड़ सकता है।

आने वाले कुछ सेशंस में, NVDA के $215 से $235 के बीच ट्रेड करने की उम्मीद है। अगर $235 के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट आता है तो अपसाइड मोमेंटम दोबारा बढ़ सकता है और स्टॉक नए ऑल-टाइम हाई की तरफ जा सकता है।

इसके विपरीत, अगर $210–$215 सपोर्ट बैंड के नीचे लगातार ट्रेडिंग होती है तो शॉर्ट-टर्म स्ट्रक्चर कमजोर हो जाएगा और गहरी रिकवरी या रिट्रेसमेंट के चांस बढ़ जाएंगे।

Nvidia प्राइस प्रेडिक्शन 2026 के लिए

CoinCodex की ताजा Nvidia प्राइस प्रेडिक्शन के मुताबिक, NVDA में शॉर्ट-टर्म कंसोलिडेशन दिख सकता है। इसके बाद 2026 में फिर से अपवर्ड ट्रेंड शुरू होने की संभावना है।

Nvidia स्टॉक ग्राफ 2026 अनुमान

मई 2026 के लिए, प्रोजेक्शंस के अनुसार स्टॉक $204 से $224 के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे शॉर्ट-टर्म अपसाइड लिमिटेड हो जाता है।

जून और जुलाई 2026 की फोरकास्ट में हल्की गिरावट दिख रही है, जिसमें औसत प्राइस $195–$201 के करीब है। यह दर्शाता है कि हाल की मजबूती के बाद अब ठंडा पड़ने वाला फेज आ सकता है।

हालांकि, साल के दूसरे हिस्से में प्रोजेक्शंस ज्यादा पॉजिटिव हैं। सितंबर और अक्टूबर के महीने में रिकवरी दिख रही है, जिसमें प्राइस दोबारा $220 के करीब जा सकता है। वहीं, नवंबर के टारगेट्स $260 तक जा रहे हैं। दिसंबर 2026 की फोरकास्ट में संभावित ऑल-टाइम हाई $280 के पास दिख रहा है, जो कि बुलिश मोमेंटम के रिइग्नाइट होने पर मजबूत अपसाइड दे सकता है।

भले ही ये प्रोजेक्शंस मॉडल-बेस्ड हैं और मार्केट के ट्रेंड्स पर निर्भर करते हैं, लेकिन यह साफ है कि अगर AI-ड्रिवन डिमांड बनी रहती है तो कंसोलिडेशन के बाद नए एक्सपैंशन फेज की शुरुआत संभव है।

The post Nvidia का AI से चला रैली नया all-time high पार करने के बाद भी जारी रह सकता है? appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Gensyn लोगो
Gensyn मूल्य(AI)
$0.03249
$0.03249$0.03249
+5.24%
USD
Gensyn (AI) मूल्य का लाइव चार्ट

SPACEX(PRE) Launchpad Is Live

SPACEX(PRE) Launchpad Is LiveSPACEX(PRE) Launchpad Is Live

Start with $100 to share 6,000 SPACEX(PRE)

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

'हमें हमारी अपनी पार्टी ने धोखा दिया': रिपब्लिकन ने GOP नेताओं पर बंद कमरे में हुई डील के लिए निशाना साधा

'हमें हमारी अपनी पार्टी ने धोखा दिया': रिपब्लिकन ने GOP नेताओं पर बंद कमरे में हुई डील के लिए निशाना साधा

प्रतिनिधि टिम बर्चेट (R-TN) गुरुवार को अपनी ही पार्टी पर भड़क उठे, जब रिपब्लिकन नेताओं ने डेमोक्रेट्स के साथ एक गुप्त समझौता किया, जिसके बारे में उनका कहना है कि इसने एक विधेयक में GOP संशोधनों को अवरुद्ध कर दिया
शेयर करें
Rawstory2026/05/22 05:03
XRP व्हेल का दबदबा Binance पर वापस, जबकि Coinbase का डेटा एक अलग कहानी बताता है

XRP व्हेल का दबदबा Binance पर वापस, जबकि Coinbase का डेटा एक अलग कहानी बताता है

XRP $1.40 से नीचे संघर्ष कर रहा है क्योंकि बिकवाली का दबाव कीमत को एक ऐसे दायरे में बनाए हुए है जिसने हफ्तों से बुल्स को निराश किया है और वह ब्रेकआउट नहीं दे पाया जो
शेयर करें
NewsBTC2026/05/22 06:00
Sui मेननेट पर गैसलेस स्टेबलकॉइन ट्रांसफर सक्रिय करता है, Fireblocks ने फीचर को एकीकृत किया

Sui मेननेट पर गैसलेस स्टेबलकॉइन ट्रांसफर सक्रिय करता है, Fireblocks ने फीचर को एकीकृत किया

BitcoinWorld Sui ने मेननेट पर गैसलेस स्टेबलकॉइन ट्रांसफर सक्रिय किया, Fireblocks ने फीचर को एकीकृत किया Sui ब्लॉकचेन ने गैसलेस स्टेबलकॉइन ट्रांसफर सक्रिय किए हैं
शेयर करें
bitcoinworld2026/05/22 04:55

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

No Chart Skills? Still Profit

No Chart Skills? Still ProfitNo Chart Skills? Still Profit

Copy top traders in 3s with auto trading!