XRP Ledger इस बुधवार, 27 मई 2026 को fixCleanup3_1_3 अमेंडमेंट को एक्टिवेट कर रहा है। यह तकनीकी अपग्रेड, जो rippled सॉफ्टवेयर के वर्जन 3.1.3 में शामिल है, नेटवर्XRP Ledger इस बुधवार, 27 मई 2026 को fixCleanup3_1_3 अमेंडमेंट को एक्टिवेट कर रहा है। यह तकनीकी अपग्रेड, जो rippled सॉफ्टवेयर के वर्जन 3.1.3 में शामिल है, नेटवर्

XRP Ledger अपडेट से हाइप, लेकिन प्राइस जस की तस

2026/05/27 07:30
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

XRP Ledger इस बुधवार, 27 मई 2026 को fixCleanup3_1_3 अमेंडमेंट को एक्टिवेट कर रहा है। यह तकनीकी अपग्रेड, जो rippled सॉफ्टवेयर के वर्जन 3.1.3 में शामिल है, नेटवर्क की इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाता है।

इसकी अहमियत के बावजूद, XRP प्राइस ने पिछले कुछ घंटों में लगभग कोई खास रिएक्शन नहीं दिया है।

fixCleanup3_1_3 Amendment में क्या बदलाव हो रहे हैं

यह अपग्रेड जरूरी टेक्निकल फिक्सेस पर फोकस करता है जिससे लॉन्ग-टर्म स्टेबिलिटी बनी रहे। इसमें कोई फ्रेश या आकर्षक फीचर नहीं लाया गया है, बल्कि जमा हुए पुराने जंक डेटा को क्लीन किया गया है और प्रोटोकॉल के अलग-अलग मॉड्यूल्स में समय के साथ आई क्रिटिकल समस्याओं को ठीक किया गया है।

ये बदलाव चार प्रमुख हिस्सों को टार्गेट करते हैं। NFTs में एक्सपायर्ड ऑफर्स के हैंडलिंग को ठीक किया गया है। पर्मिशन्ड डोमेन्स में नए सिक्योरिटी इन्वेरिएंट्स जोड़े गए हैं। वॉल्ट्स में विथड्रॉल और सिंगल एसेट वॉल्ट्स ऑप्शन बेहतर हुआ है। लेंडिंग प्रोटोकॉल में ट्रस्ट लाइन लिमिट्स और अन्य जरूरी पॉइंट्स को सुधार दिया गया है।

हमारे साथ X पर जुड़ें। ताजा क्रिप्टो न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए

जो नोड्स और वेलिडेटर्स समय पर अपडेट नहीं करेंगे, वे amendment-blocked हो जाएंगे। इसका मतलब है कि नेटवर्क से पूरी तरह डिस्कनेक्ट हो जाएंगे, और consensus में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, न ही ट्रांजेक्शन प्रोसेस या बाकी लेज़र में कम्यूनिकेट कर पाएंगे।

एडॉप्शन को लेकर चिंता बनी हुई है। मई के मध्य तक केवल 40-46% नोड्स ने ही अपडेट पूरा किया था। XRP Ledger Foundation और डेवेलपर्स लगातार ओपरेटर्स को जल्दी माइग्रेट करने के लिए कह रहे हैं ताकि नेटवर्क की उपलब्धता पर कोई असर न पड़े।

क्या XRP प्राइस को इस अपग्रेड का फर्क पड़ता है?

XRP Ledger ऑन-चेन काफी एक्टिव है। पिछले 24 घंटों में करीब 1.76 मिलियन ट्रांजेक्शन प्रोसेस हुए, लगभग एक मिलियन पेमेंट्स और 18,000 से ज्यादा एक्टिव अकाउंट्स हुए, यह डेटा CoinGecko के अनुसार है। नेटवर्क भर में ब्लॉक क्लोज़ टाइम चार सेकंड से भी कम है।

DEX पर स्ट्रॉन्ग लिक्विडिटी बनी हुई है। हजारों AMM पूल्स एक्टिव हैं, और XRP/RLUSD पेयर मुख्य ट्रेडिंग पेयर्स में से एक है। इकोसिस्टम लगातार DeFi, real-world assets और NFTs में आगे बढ़ रहा है।

XRP इस समय $1.35 के करीब ट्रेड हो रहा है। इसका मार्केट कैप $83 बिलियन से ऊपर है, हाल के 24 घंटों में 0.4% की मामूली गिरावट रही। सभी exchanges पर डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम $1.2 बिलियन से ऊपर बना हुआ है।

XRP प्राइस प्रदर्शन। स्रोत: BeInCryptoXRP प्राइस प्रदर्शन। स्रोत: BeInCrypto

विशेषज्ञों का मानना है कि अपेक्षाकृत कम प्रतिक्रिया इस अपग्रेड की प्रकृति की वजह से है। यह सुधार मेन्टेनेंस पर केंद्रित है, किसी बड़े इनोवेशन पर नहीं। निवेशक मौजूदा समय में मजबूत वजहें, जैसे बड़े स्तर पर इंस्टीट्यूशनल एडॉप्शन या रेग्युलेटरी बदलावों का इंतजार कर रहे हैं।

सामान्य XRP होल्डर्स को कोई एक्शन लेने की जरूरत नहीं है। वॉलेट कनेक्ट करने की आवश्यकता नहीं है, ट्रांजेक्शन साइन करने की जरूरत नहीं है, और टोकन को माइग्रेट भी नहीं करना है। नेटवर्क, एक्टिवेशन प्रोसेस के दौरान सामान्य तौर पर चलता रहता है।

यह अपग्रेड एक और बड़ी स्टोरी को मजबूत करता है। XRP Ledger की असली वैल्यू लॉन्ग-टर्म यूटिलिटी में है, शॉर्ट-टर्म स्पेक्युलेशन में नहीं। शांत, टेक्निकल मजबूती ब्लॉकचेन नेटवर्क की मजबूती का सबसे ठोस इंडिकेटर बन जाती है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ताकि आप लीडर्स और जर्नलिस्ट्स की बेहतरीन insights देख सकें 

The post XRP Ledger अपडेट से हाइप, लेकिन प्राइस जस की तस appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
XRP लोगो
XRP मूल्य(XRP)
$1.3274
$1.3274$1.3274
-1.32%
USD
XRP (XRP) मूल्य का लाइव चार्ट

AI Strategy: Powered 24/7

AI Strategy: Powered 24/7AI Strategy: Powered 24/7

Generate automated strategies using natural language

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

BITCOIN व्हेल्स द्वारा 16,622 BTC जोड़ने और रिटेल के बेचने के बीच अभी खरीदने के लिए शीर्ष 3 क्रिप्टो कौन से हैं

BITCOIN व्हेल्स द्वारा 16,622 BTC जोड़ने और रिटेल के बेचने के बीच अभी खरीदने के लिए शीर्ष 3 क्रिप्टो कौन से हैं

BITCOIN व्हेल वॉलेट जिनमें 1,000 से अधिक BTC हैं, 22 मई को 1,282 तक पहुंच गए, जो 2026 की सर्वोच्च संख्या के बराबर है, जबकि रिटेल निवेशक बिक्री करते रहे। वह विभाजन
शेयर करें
Techbullion2026/05/27 09:30
जॉन कॉर्निन विवादों में घिरे रनऑफ चैलेंजर से प्राथमिक चुनाव हारे

जॉन कॉर्निन विवादों में घिरे रनऑफ चैलेंजर से प्राथमिक चुनाव हारे

सेन. जॉन कॉर्निन (R-TX) अपने प्राइमरी में राज्य के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन से हार गए हैं, जो कि एक कई हफ्तों लंबे रनऑफ का अंत है जिसमें टेक्सास की राजनीति के दो दिग्गज आमने-सामने आए।
शेयर करें
Rawstory2026/05/27 09:05
डेम रणनीतिकार ने DNC 2024 ऑटोप्सी पर अलार्म बजाया: अगर डेमोक्रेट मिडटर्म जीतते हैं तो यह 'डिफ़ॉल्ट' से होगा

डेम रणनीतिकार ने DNC 2024 ऑटोप्सी पर अलार्म बजाया: अगर डेमोक्रेट मिडटर्म जीतते हैं तो यह 'डिफ़ॉल्ट' से होगा

यह पोस्ट BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई: डेम रणनीतिकार ने DNC 2024 ऑटोप्सी पर चेतावनी दी: अगर डेमोक्रेट मिडटर्म जीतते हैं तो वह 'डिफ़ॉल्ट' से होगा। DNC ने अपनी
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/05/27 08:38

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

No Chart Skills? Still Profit

No Chart Skills? Still ProfitNo Chart Skills? Still Profit

Copy top traders in 3s with auto trading!