Singapore ने Asia का गोल्ड ट्रेडिंग हब बनने के लिए एक coordinated कोशिश शुरू की है, जिसमें दुनिया के छह सबसे बड़े बैंकों ने उस नए क्लियरिंग सिस्टम को सपोर्ट कियSingapore ने Asia का गोल्ड ट्रेडिंग हब बनने के लिए एक coordinated कोशिश शुरू की है, जिसमें दुनिया के छह सबसे बड़े बैंकों ने उस नए क्लियरिंग सिस्टम को सपोर्ट किय

एशिया में Gold की 70% डिमांड, Singapore अब London की पकड़ खत्म करने की तैयारी में

2026/06/15 17:17
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Singapore ने Asia का गोल्ड ट्रेडिंग हब बनने के लिए एक coordinated कोशिश शुरू की है, जिसमें दुनिया के छह सबसे बड़े बैंकों ने उस नए क्लियरिंग सिस्टम को सपोर्ट किया है जो Singapore में स्टोर फिजिकल गोल्ड के लिए बनाया गया है। इस अनाउंसमेंट से अब Singapore का डायरेक्ट मुकाबला Hong Kong से होगा, जो पहले ही जुलाई में अपने खुद के गोल्ड क्लियरिंग सिस्टम को लॉन्च करने की तैयारी में है।

Deputy Prime Minister Gan Kim Yong ने सोमवार, 15 जून को यह अनाउंसमेंट की, जिसमें Singapore Exchange और Monetary Authority of Singapore की तरफ से कई नए कदमों का जिक्र था। इनका मकसद यह है कि वे उस मार्केट से ज्यादा हिस्सा हासिल करें जिसमें Asia का ग्लोबल गोल्ड डिमांड में 70% हिस्सा है, जबकि प्राइस-सेटिंग अभी भी London और New York में होती है।

Singapore का गोल्ड पावर प्लान

Singapore Exchange 2026 के अंत तक Singapore में स्टोर फिजिकल गोल्ड के लिए एक ओवर-द-काउंटर (OTC) गोल्ड क्लियरिंग सिस्टम शुरू करेगा। छह बैंकों ने बतौर क्लियरिंग मेंबर साइन किया है: DBS, Deutsche Bank, ICBC Standard Bank, JPMorgan, OCBC, और UOB। इंटरबैंक ट्रेडिंग 2027 से शुरू होने की उम्मीद है।

Singapore Exchange का मकसद देश के गोल्ड डोमिनेंस का अहम हिस्सा बनना है।Singapore Exchange का मकसद देश के गोल्ड डोमिनेंस का अहम हिस्सा बनना है। इमेज सोर्स: NST

Monetary Authority of Singapore अक्टूबर तक सेंट्रल बैंक गोल्ड-वॉल्टिंग सर्विसेज शुरू करेगा, जिसमें विदेशी सेंट्रल बैंकों और संप्रभु संस्थाओं को अपने रिजर्व्स इस आइलैंड में स्टोर करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, फिजिकल प्रेशियस मेटल्स में टैक्स-इंसेंटिव स्कीम्स के तहत 5% कैप हटा दी गई है। इससे एलिजिबल फंड्स और फैमिली ऑफिसेज के लिए मेटल में अलोकेशन की लिमिट बढ़ जाएगी।

Asia का Gold Hub गैप

Asian कंज्यूमर्स करीब 70% सालाना ग्लोबल गोल्ड डिमांड ड्राइव करते हैं, लेकिन इस हिस्से को सपोर्ट करने वाला इन्फ्रास्ट्रक्चर एशिया में अब तक नहीं था। Gan ने बताया कि प्राइस डिस्कवरी का लंदन और न्यू यॉर्क में केंद्रित होना एक स्ट्रक्चरल प्रॉब्लम है, खासकर तब, जब Asian ट्रेडिंग ऑवर्स के दौरान लिक्विडिटी कम हो जाती है और बड़े ट्रांजेक्शंस को एक्जीक्यूट करना मुश्किल हो जाता है।

Gan ने कहा कि सिंगापुर उन मार्केट्स को रिप्लेस करने की कोशिश नहीं कर रहा है। इसका मकसद है, एशियन घंटों के दौरान एक कनेक्टिंग नोड के तौर पर काम करना, जो रीजनल डिमांड को ब्रॉडर लिक्विडिटी से जोड़ता है। World Gold Council के मुताबिक, OTC मॉडल बड़े इंस्टीट्यूशनल ट्रेड्स के लिए exchange-बेस्ड विकल्पों से बेहतर हैं, जिससे पार्टिसिपेंट्स को ट्रेडिंग का टाइम और तरीका चुनने में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है।

एशिया गोल्ड हब की रेस

सिंगापुर के इस पुश के साथ उसका एक्टिव कंपटीटर भी है। Hong Kong जुलाई में अपने नए गोल्ड क्लियरिंग सिस्टम को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है और वह गोल्ड फ्यूचर्स को भी फिर से शुरू कर रहा है। इसके लिए अपनी बैंकों और सेंट्रल बैंक के साथ रिलेशनशिप तैयार किए गए हैं।

इस साल गोल्ड प्राइस में तेजी देखने को मिली है, जिससे इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है और दोनों शहरों के लिए मुकाबला तेज़ हो गया है। DBS, जो सिंगापुर का एक क्लियरिंग मेंबर है, रिटेल कस्टमर के लिए टोकनाइज्ड फिजिकल गोल्ड लॉन्च करने की तैयारी में है। वहीं, OCBC अपने इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स को सिंगापुर में फिजिकल गोल्ड खरीदने, बेचने और स्टोर करने का विकल्प पहले ही दे रहा है।

सिंगापुर या Hong Kong में से कौन एशिया के गोल्ड क्लियरिंग फ्लो का बड़ा हिस्सा पकड़ेगा, यह सिर्फ लॉन्च टाइमिंग पर निर्भर नहीं करेगा। लेकिन, सिंगापुर के सिस्टम के लिए छह बड़ी ग्लोबल बैंकों का कमिटमेंट, सीरियस कमर्शियल इंटेंशन दिखाता है।

The post एशिया में Gold की 70% डिमांड, Singapore अब London की पकड़ खत्म करने की तैयारी में appeared first on BeInCrypto Hindi.

Get Covered, Share 1M USDT

Get Covered, Share 1M USDTGet Covered, Share 1M USDT

Higher VVIP tiers, higher compensation odds.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

छिद्र नहीं: सिंगापुर के एआई निर्यात नियंत्रण चीन को कानूनी रूप से अमेरिकी एआई का उपयोग करने की अनुमति देते हैं

छिद्र नहीं: सिंगापुर के एआई निर्यात नियंत्रण चीन को कानूनी रूप से अमेरिकी एआई का उपयोग करने की अनुमति देते हैं

अमेरिकी एआई तकनीक सिंगापुर के माध्यम से चीनी टेक दिग्गजों तक पहुंच रही है, जो एक ऐसा रास्ता है जिसे अमेरिकी निर्यात नियंत्रण कभी बंद करने के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया था। यह शहर-राज्य बाहर स्थित है
शेयर करें
The Cryptonomist2026/07/10 14:46
बिटकॉइन परपेचुअल फ्यूचर्स: शीर्ष एक्सचेंजों में लॉन्ग/शॉर्ट अनुपात

बिटकॉइन परपेचुअल फ्यूचर्स: शीर्ष एक्सचेंजों में लॉन्ग/शॉर्ट अनुपात

BitcoinWorld Bitcoin स्थायी वायदा: शीर्ष एक्सचेंजों में लॉन्ग/शॉर्ट अनुपात Bitcoin स्थायी वायदा व्यापारी मामूली रूप से तेजी का रुख दिखा रहे हैं, के अनुसार
शेयर करें
bitcoinworld2026/07/10 14:10
LAB टोकन इकोसिस्टम: मल्टी-चेन ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म और रिवॉर्ड्स गाइड

LAB टोकन इकोसिस्टम: मल्टी-चेन ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म और रिवॉर्ड्स गाइड

LAB इकोसिस्टम क्या है? सामुदायिक सहभागिता और पुरस्कार क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग व्यवसाय में, चीजें तेजी से आगे बढ़ रही हैं, और लोगों की अब मांगें हैं
शेयर करें
Coingabbar2026/07/10 14:11

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

Record Ads, Stock Down 7%

Record Ads, Stock Down 7%Record Ads, Stock Down 7%

Jul 29: Meta earnings face the market's question.