XRP प्राइस चार्ट पर एक बियरिश पैटर्न तेज गिरावट की ओर इशारा करता है, हालांकि आज Bulls ने लाइन को डिफेंड किया। यह डिफेंस उन कॉन्फिडेंस से भरे खरीदारों पर टिकता हXRP प्राइस चार्ट पर एक बियरिश पैटर्न तेज गिरावट की ओर इशारा करता है, हालांकि आज Bulls ने लाइन को डिफेंड किया। यह डिफेंस उन कॉन्फिडेंस से भरे खरीदारों पर टिकता ह

XRP Bulls $1 के नीचे ट्रैपडोर पर खड़े

2026/06/22 17:01
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

XRP प्राइस चार्ट पर एक बियरिश पैटर्न तेज गिरावट की ओर इशारा करता है, हालांकि आज Bulls ने लाइन को डिफेंड किया।

यह डिफेंस उन कॉन्फिडेंस से भरे खरीदारों पर टिकता है जिन्हें उम्मीद है कि यह फ्लोर टिकेगा। ऑन-चेन डेटा दिखाता है कि यह फ्लोर उतना मजबूत नहीं है जितना वे सोचते हैं।

XRP प्राइस 12-घंटे के चार्ट पर बियरिश पैटर्न बना रहा है

XRP के 12-घंटे के चार्ट में हेड एंड शोल्डर्स बना है, जो एक बियरिश रिवर्सल पैटर्न है।

यह पैटर्न अपनी नेकलाइन पर है, जो नीचे के लो पॉइंट्स के नीचे बन रही राइजिंग सपोर्ट लाइन है। अगर प्राइस इसके नीचे क्लीन ब्रेक करता है, तो रिवर्सल कन्फर्म होगा और और गहरी गिरावट के रास्ते खुलेंगे। अभी तक Bulls ने इस लाइन को डिफेंड किया है और XRP प्राइस आज इसके ऊपर ही ट्रेड कर रहा है। लेकिन जब तक पैटर्न ब्रेक नहीं होता यह स्ट्रक्चर बियरिश बना रहेगा। प्रोजेक्टेड टारगेट $0.96 का है, यानी सब-$1 डर का माहौल।

XRP हेड और शोल्डर्स पैटर्नXRP हेड और शोल्डर्स पैटर्न: TradingView

लेकिन खरीदारों ने यहीं दखल क्यों दिया? इसका जवाब ऑन-चेन होल्डर डेटा में छुपा है।

होल्डर्स डिप में खरीदारी कर रहे हैं, उम्मीद कर रहे हैं कि फ्लोर मजबूत रहेगा

यह खरीदार शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स नहीं थे। XRP होडलर नेट पोजीशन चेंज उन पेशेंट ओनर्स को ट्रैक करता है, जो कम से कम 155 दिन से होल्ड कर रहे हैं। यह बताता है कि वे कॉइन्स एड कर रहे हैं या ट्रिम। यह रीडिंग 19 जून को करीब 258.95 मिलियन XRP से बढ़कर 21 जून तक लगभग 264.25 मिलियन पर पहुंच गई। यह करीब 2% की हल्की तेजी है।

XRP होडलर नेट पोजीशन चेंजXRP होडलर नेट पोजीशन चेंज: Glassnode

मतलब लॉन्ग-टर्म XRP होल्डर्स, डिप में खरीदारी कर रहे हैं और शायद इसी ने माहौल थोड़ा पॉजिटिव किया है। वे नेकलाइन जोन को मजबूत सपोर्ट मान रहे हैं और उसे डिफेंड कर रहे हैं। उनका भरोसा पक्का है, लेकिन उनका अनुमान शायद सही नहीं है। कॉस्ट बेसिस डेटा अलग Story बताता है।

सपोर्ट इतना स्ट्रॉन्ग नहीं जितना होल्डर्स मान रहे हैं, वजह जानिए

कॉस्ट बेसिस डिस्ट्रीब्यूशन हीटमैप दिखाती है कि मौजूदा सप्लाई आखिरी बार किस प्राइस पर खरीदी गई थी। इससे असली सपोर्ट और रेजिस्टेंस के स्तर पता चलते हैं। अभी करीब 56.2 मिलियन XRP मौजूदा स्तर के पास आखिरी बार खरीदा गया था। इस क्लस्टर को ही होल्डर्स डिफेंड कर रहे हैं।

XRP कॉस्ट बेसिस डिस्ट्रीब्यूशन मौजूदा स्तरXRP कॉस्ट बेसिस डिस्ट्रीब्यूशन करंट लेवल्स: Glassnode

ठीक नीचे की तस्वीर काफी जल्दी पतली हो जाती है। अगला जोन, $1.10 और $1.11 के बीच, सिर्फ करीब 24.6 मिलियन XRP होल्ड करता है, जो कि ऊपर वाले क्लस्टर से आधे से भी कम है। तो अगर मौजूदा स्तर ब्रेक होता है, तो नीचे गिरावट को सपोर्ट करने के लिए बहुत कम खरीदार मिलेंगे।

नेकलाइन के नीचे कॉस्ट बेसिस डिस्ट्रीब्यूशनXRP कॉस्ट बेसिस डिस्ट्रीब्यूशन नेकलाइन के नीचे: Glassnode

XRP सपोर्ट जिस पर होल्डर्स भरोसा करते हैं, वह हकीकत में उतना मजबूत नहीं दिख रहा है, और पैटर्न पहले ही नीचे की तरफ है। इसी वजह से प्राइस लेवल्स असली टेस्ट हैं।

XRP प्राइस लेवल्स जिन पर नजर रखें इस पैटर्न के चलते

XRP प्राइस लगभग $1.13 के आसपास ट्रेड कर रही है, और 0.618 फिबोनाच्ची लेवल $1.14 के नीचे है। नेकलाइन सपोर्ट थोड़ा नीचे, लेकिन $1.10 से ऊपर, जो कि 0.786 लेवल है।

ऐसी और टोकन इनसाइट्स चाहते हैं? एडिटर Harsh Notariya का डेली क्रिप्टो न्यूज़लेटर यहां सब्सक्राइब करें।

यह $1.10 लाइन बहुत अहम है, और कॉस्ट बेसिस डाटा के मुताबिक, इसे डिफेंड करने के लिए बहुत कम सप्लाई है। अगर नेकलाइन और फिर $1.10 के नीचे 12 घंटे तक प्राइस ठहरती है, तो अगला टारगेट $1.04 और उसके बाद $0.96 है, जो नेकलाइन से करीब 14.5% नीचे है। इससे नीचे $0.89 और दिखने लगेगा।

XRP प्राइस एनालिसिसXRP प्राइस एनालिसिस: TradingView

बुलिश केस के लिए जरूरी है कि XRP $1.14 और फिर $1.17 को मजबूती से वापस हासिल करे। इससे राइट शोल्डर इनवैलिडेशन कन्फर्म होगा। अगर XRP $1.29 (हेड) के ऊपर चला जाता है, तो बियरिश XRP प्राइस भविष्यवाणी पूरी तरह से ब्रेक हो जाएगी। फिलहाल, $1.10 एक मजबूत सपोर्ट और $0.96 की ओर स्लाइड के बीच की सीमा है।

The post XRP Bulls $1 के नीचे ट्रैपडोर पर खड़े appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
XRP लोगो
XRP मूल्य(XRP)
$1.0891
$1.0891$1.0891
+0.54%
USD
XRP (XRP) मूल्य का लाइव चार्ट

World Cup Combo: Aim for 200x

World Cup Combo: Aim for 200xWorld Cup Combo: Aim for 200x

Combine up to 20 World Cup matches in one order

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

छिद्र नहीं: सिंगापुर के एआई निर्यात नियंत्रण चीन को कानूनी रूप से अमेरिकी एआई का उपयोग करने की अनुमति देते हैं

छिद्र नहीं: सिंगापुर के एआई निर्यात नियंत्रण चीन को कानूनी रूप से अमेरिकी एआई का उपयोग करने की अनुमति देते हैं

अमेरिकी एआई तकनीक सिंगापुर के माध्यम से चीनी टेक दिग्गजों तक पहुंच रही है, जो एक ऐसा रास्ता है जिसे अमेरिकी निर्यात नियंत्रण कभी बंद करने के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया था। यह शहर-राज्य बाहर स्थित है
शेयर करें
The Cryptonomist2026/07/10 14:46
बिटकॉइन परपेचुअल फ्यूचर्स: शीर्ष एक्सचेंजों में लॉन्ग/शॉर्ट अनुपात

बिटकॉइन परपेचुअल फ्यूचर्स: शीर्ष एक्सचेंजों में लॉन्ग/शॉर्ट अनुपात

BitcoinWorld Bitcoin स्थायी वायदा: शीर्ष एक्सचेंजों में लॉन्ग/शॉर्ट अनुपात Bitcoin स्थायी वायदा व्यापारी मामूली रूप से तेजी का रुख दिखा रहे हैं, के अनुसार
शेयर करें
bitcoinworld2026/07/10 14:10
LAB टोकन इकोसिस्टम: मल्टी-चेन ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म और रिवॉर्ड्स गाइड

LAB टोकन इकोसिस्टम: मल्टी-चेन ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म और रिवॉर्ड्स गाइड

LAB इकोसिस्टम क्या है? सामुदायिक सहभागिता और पुरस्कार क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग व्यवसाय में, चीजें तेजी से आगे बढ़ रही हैं, और लोगों की अब मांगें हैं
शेयर करें
Coingabbar2026/07/10 14:11

Activate to Enjoy Special Perks

Activate to Enjoy Special PerksActivate to Enjoy Special Perks

Access 0 fees, premium support, and loss coverage.