Bitcoin और Ethereum ऑप्शंस में $2.6 बिलियन से ज्यादा की वैल्यू एक्सपायर होने वाली है। यह विकास शॉर्ट-टर्म प्राइस डायनामिक्स को बदल सकता है क्योंकि ट्रेडर्स अपनीBitcoin और Ethereum ऑप्शंस में $2.6 बिलियन से ज्यादा की वैल्यू एक्सपायर होने वाली है। यह विकास शॉर्ट-टर्म प्राइस डायनामिक्स को बदल सकता है क्योंकि ट्रेडर्स अपनी

$2.6 बिलियन के Bitcoin और Ethereum ऑप्शंस एक्सपायर होने वाले, वोलैटिलिटी 100% तक पहुंची

2026/02/06 13:33
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Bitcoin और Ethereum ऑप्शंस में $2.6 बिलियन से ज्यादा की वैल्यू एक्सपायर होने वाली है। यह विकास शॉर्ट-टर्म प्राइस डायनामिक्स को बदल सकता है क्योंकि ट्रेडर्स अपनी हेजिंग unwind करेंगे और अपनी पोजीशनें बदलेंगे।

यह इवेंट तब आ रहा है जब मार्केट में वॉलेटिलिटी हाई है, डिफेंसिव पोजिशनिंग दिख रही है और यह भी साफ है कि इंस्टीट्यूशनल पार्टिसिपेंट्स एक्टिवली डाउनसाइड रिस्क को हेज कर रहे हैं।

Bitcoin और Ethereum options expiry से प्राइस में तेज़ उतार-चढ़ाव संभव, $2.6 Billion के contracts हो रहे settle

डेरिवेटिव्स मार्केट से आए डेटा के अनुसार, Bitcoin ज्यादातर एक्सपायरी के लिए जिम्मेदार है, जिसमें करीब $2.2 बिलियन की नॉशनल वैल्यू कॉन्ट्रैक्ट्स से जुड़ी हुई है। Ethereum में $419 मिलियन जुड़े हुए हैं, जिससे कुल वैल्यू $2.6 बिलियन से ज्यादा हो जाती है।

Bitcoin अभी करीब $64,686 पर ट्रेड कर रहा है, जो इसके maximum pain point $80,000 से काफी नीचे है। इसी प्राइस पर सबसे ज्यादा ऑप्शंस बेकार होकर एक्सपायर हो जाएंगे।

टोटल ओपन इंटररेस्ट फिलहाल 33,984 कॉन्ट्रैक्ट्स है, जिसमें 21,396 कॉल्स और 12,588 पुट्स हैं। इससे पुट-टू-कॉल रेश्यो 0.59 बनता है।

Bitcoin एक्सपायरिंग ऑप्शंसBitcoin एक्सपायरिंग ऑप्शंस। स्रोत: Deribit

वहीं दूसरी ओर, Ethereum करीब $1,905 पर ट्रेड कर रहा है, जो इसके $2,400 maximum pain point से नीचे है। टोटल ओपन इंटररेस्ट 219,034 कॉन्ट्रैक्ट्स है, जिसमें कॉल ओपन इंटररेस्ट 113,427 और पुट ओपन इंटररेस्ट 105,607 है।

पुट-टू-कॉल रेश्यो 0.93 यह इंडिकेट करता है कि पोजिशनिंग थोड़ी ज्यादा बैलेंस्ड है, लेकिन फिर भी Ethereum की तुलना में कैशियस नजर आती है।

Ethereum एक्सपायरिंग ऑप्शंसEthereum एक्सपायरिंग ऑप्शंस। स्रोत: Deribit

स्पॉट प्राइसेस और maximum pain point के बीच का गैप यह दिखाता है कि अगर प्राइसेस एक्सपायरी तक दबे रहें तो ऑप्शन सेलर्स को फायदा हो सकता है। वहीं, जिन्होंने डायरेक्शनल बेट ली है, उन्हें लॉस हो सकता है अगर मार्केट रेंज-बाउंड रहे।

काफी गौर करने वाली बात है कि आज एक्सपायर होने वाले ऑप्शंस पिछले शुक्रवार को सैटल हुए $8.8 बिलियन वाले कॉन्ट्रैक्ट्स से काफी कम हैं, क्योंकि 30 जनवरी का इवेंट मंथली था।

Volatility बढ़ने पर Institutions ने Hedge किया

इसके बावजूद, Greeks.live के विश्लेषकों का कहना है कि डेरिवेटिव्स मार्केट में तनाव और पुजीशनिंग में बदलाव के साफ संकेत दिख रहे हैं, क्योंकि वोलैटिलिटी तेज़ी से बढ़ रही है और ट्रेडर्स अपने पोर्टफोलियो को प्रोटेक्ट करने के लिए कदम उठा रहे हैं।

विश्लेषकों के मुताबिक, ऑप्शंस डेटा बताता है कि संस्थान और बड़े निवेशक तेजी से हेजिंग कर रहे हैं और दांव लगा रहे हैं।

Bitcoin का करंट-मंथ इम्प्लाइड वोलैटिलिटी (IV) 100% तक पहुंच गया है, जो साल की शुरुआत से दोगुना है, वहीं मेन कॉन्ट्रैक्ट्स की IV भी 50% से ऊपर निकल गई है, दो हफ्तों में इसमें 15% की बढ़ोतरी हुई है।

स्क्यू दो साल के न्यूनतम स्तर पर है, और एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऑप्शंस मार्केट स्ट्रक्चर पूरी तरह से बियरिश सेंटिमेंट से डोमिनेटेड है, हालांकि कुछ लॉटरी-स्टाइल की डीप आउट-ऑफ-द-मनी ऑप्शंस की खरीदारी देखी गई है।

असल में, मार्केट पैनिक मोड में है और इसकी बड़ी वजह है कि Bitcoin प्राइस लगातार $60,000 के साइकोलॉजिकल लेवल की ओर बढ़ रहा है।

इम्प्लाइड वोलैटिलिटी में 100% की तेजी दिखाती है कि फिलहाल Bitcoin मार्केट में कितनी अनिश्चितता है, जिससे असामान्य रूप से बड़े प्राइस मूवमेंट्स की उम्मीद झलकती है।

Expiry से मार्केट फ्लो बदल सकते हैं

दूसरी ओर, Deribit के विश्लेषकों का कहना है कि ऑप्शंस की पोज़िशनिंग की-क स्ट्राइक लेवल्स के आसपास क्लस्टर्ड है, जिससे एक्सपायरी से पहले प्राइस बिहेवियर पर असर पड़ सकता है।

Deribit पर ऑप्शंस 08:00 UTC पर एक्सपायर होंगे। अगर ये डायनामिक्स सच हुए, तो एक्सपायरी के तुंरत बाद मार्केट्स में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है क्योंकि हेजिंग फ्लो खत्म होंगे और लिक्विडिटी कंडीशंस बदलेंगी।

फिलहाल डेरिवेटिव्स में बियरिश सेंटिमेंट छाया हुआ है, लेकिन कई बार पैनिक-ड्रिवन मार्केट्स में तेजी से रिबाउंड भी आ जाते हैं, खासकर जब बड़ी लिक्विडेशन से ज्यादा लीवरेज निकल जाती है।

The post $2.6 बिलियन के Bitcoin और Ethereum ऑप्शंस एक्सपायर होने वाले, वोलैटिलिटी 100% तक पहुंची appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

YouTube, Billie Eilish और $10 मिलियन: Justin Bieber Coachella समीक्षा

YouTube, Billie Eilish और $10 मिलियन: Justin Bieber Coachella समीक्षा

यह पोस्ट YouTube, Billie Eilish And $10 Million: Justin Bieber Coachella Review BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। INDIO, CALIFORNIA – 18 अप्रैल: (एक्सक्लूसिव कवरेज
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/22 05:37
USD/TWD: गिरता हुआ वेज उलटाव के जोखिम का संकेत देता है – OCBC

USD/TWD: गिरता हुआ वेज उलटाव के जोखिम का संकेत देता है – OCBC

यह पोस्ट USD/TWD: Falling wedge hints at reversal risk – OCBC BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। OCBC रणनीतिकार Sim Moh Siong और Christopher Wong ने प्रकाश डाला
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/22 06:40
सुपर माइक्रो कंप्यूटर (SMCI) का स्टॉक गिरा क्योंकि सह-संस्थापक ने चिप तस्करी के आरोपों में दोषी नहीं होने का अनुरोध किया

सुपर माइक्रो कंप्यूटर (SMCI) का स्टॉक गिरा क्योंकि सह-संस्थापक ने चिप तस्करी के आरोपों में दोषी नहीं होने का अनुरोध किया

TLDR SMCI के सह-संस्थापक Yih-Shyan "Wally" Liaw ने Nvidia-संचालित सर्वरों को अवैध रूप से चीन में भेजने के आरोपों के लिए दोषी नहीं होने की याचिका दायर की अभियोजकों ने $2.5 बिलियन का आरोप लगाया
शेयर करें
Coincentral2026/04/02 18:25

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!