MicroStrategy (Strategy) ने अपना Q4 2025 का अर्निंग्स रिपोर्ट जारी किया है और इसके साथ ही एक एक्सट्रीम डाउनसाइड scenario का खुलासा किया है, जो उनकी Bitcoin ट्रेMicroStrategy (Strategy) ने अपना Q4 2025 का अर्निंग्स रिपोर्ट जारी किया है और इसके साथ ही एक एक्सट्रीम डाउनसाइड scenario का खुलासा किया है, जो उनकी Bitcoin ट्रे

MicroStrategy ने बताया असली ब्रेकिंग पॉइंट, Bitcoin के गिरने पर क्या होगा पहले

2026/02/06 15:11
6 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

MicroStrategy (Strategy) ने अपना Q4 2025 का अर्निंग्स रिपोर्ट जारी किया है और इसके साथ ही एक एक्सट्रीम डाउनसाइड scenario का खुलासा किया है, जो उनकी Bitcoin ट्रेजरी मॉडल पर दबाव डाल सकता है।

CEO के बयान ने यह दिखाया कि मार्केट कितना नीचे जा सकता है, उस स्थिति तक जब कंपनी की कैपिटल स्ट्रक्चर पर गंभीर दबाव आ सकता है।

MicroStrategy ने बताया, Bitcoin प्राइस गिरने पर उसका ब्रेकिंग पॉइंट क्या होगा

MicroStrategy के लेटेस्ट अर्निंग्स डिस्कशन के दौरान, CEO Phong Le ने कहा कि अगर Bitcoin प्राइस 90% गिरकर करीब $8,000 के पास पहुंच जाता है, तो कंपनी की Bitcoin reserves और नेट डेब्ट लगभग बराबर हो जाएंगे।

Bitcoin प्राइस परफॉर्मेंसBitcoin प्राइस परफॉर्मेंस। स्रोत: TradingView

इस लेवल पर, कंपनी अपने BTC होल्डिंग्स से ही कन्वर्टिबल डेब्ट को चुकाने में सक्षम नहीं होगी। ऐसे में, उसे फिर स्ट्रक्चरिंग, नई इक्विटी जारी करने या और डेब्ट बढ़ाने जैसे विकल्पों पर विचार करना पड़ सकता है।

लीडरशिप ने यह भी क्लियर किया कि ऐसा scenario बेहद ही कम संभावना वाला है और यह भी कई सालों में धीरे-धीरे होना संभव है, जिससे कंपनी के पास response देने का समय रहेगा अगर मार्केट में बड़ा गिरावट आती है।

वहीं, यह जानना जरूरी है कि Le का बयान ऐसे समय आया है जब कुछ महीने पहले ही Strategy के एक्जीक्यूटिव ने स्वीकारा था कि एक ऐसी स्थिति हो सकती है जब कंपनी को Bitcoin बेचना पड़े। BeInCrypto की रिपोर्ट के मुताबिक, Phong Le ने Bitcoin सेल ट्रिगर का जिक्र किया था जो mNAV और liquidity stress से जुड़ा था।

What Bitcoin Did में बात करते हुए, CEO Phong Le ने सटीक ट्रिगर बताया था जो बिटकॉइन सेल के लिए मजबूर कर सकता है:

  • पहला, कंपनी का स्टॉक 1x mNAV से नीचे ट्रेड होना चाहिए, यानी मार्केट कैपिटलाइजेशन उसके Bitcoin होल्डिंग्स के वैल्यू से कम होनी चाहिए।
  • दूसरा, MicroStrategy नई पूंजी इक्विटी या डेब्ट जारी करके नहीं जुटा सके यानी कैपिटल मार्केट बंद हो या बहुत महंगी हो जाए.

इसलिए, लेटेस्ट स्टेटमेंट Phong Le की पुरानी स्थिति का खंडन नहीं करता, बल्कि इसमें एक और रिस्क फैक्टर जुड़ जाता है।

पहले, Bitcoin की बिक्री तब होती थी जब स्टॉक mNAV से नीचे ट्रेड करता था और कैपिटल मार्केट्स बंद हो जाते थे। अब, वह स्पष्ट करते हैं कि अगर कभी 90% की एक्सट्रीम क्रैश आ जाए, तो सबसे पहले डेब्ट सर्विसिंग का मुद्दा सामने आएगा, जिसे संभवतः री-स्ट्रक्चरिंग या नई फाइनेंसिंग से हल किया जाएगा—जरूरी नहीं कि इसके लिए तुरंत Bitcoin बेचना पड़े।

ज्यादा Bitcoin एक्सपोजर से बड़े नुकसान हो सकते हैं

Strategy दुनिया में सबसे बड़ा कॉरपोरेट Bitcoin होल्डर बना हुआ है, रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2026 की शुरुआत तक उसके पास 713,502 BTC थे। कंपनी ने ये होल्डिंग्स करीब $54.26 बिलियन की कुल लागत पर खरीदी थीं, जैसा कि उसके फोर्थ-क्वार्टर फाइनेंशियल रिजल्ट्स में बताया गया है।

हालांकि, 2025 के आखिरी महीनों में Bitcoin की गिरावट ने बैलेंस शीट पर बड़ा असर डाला। कंपनी ने इस क्वार्टर में $17.4 बिलियन की अनरियलाइज्ड डिजिटल-एसेट लॉसेस और कुल $12.4 बिलियन का नेट लॉस दिखाया। यह इसके फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की क्रिप्टो मार्केट स्विंग्स पर निर्भरता को दर्शाता है।

इसी दौरान Strategy ने मजबूत फंडिंग जुटाना जारी रखा। कंपनी ने 2025 में $25.3 बिलियन जुटाए, जिससे यह US में सबसे बड़ा इक्विटी जारीकर्ता (equity issuer) बनी रही।

साथ ही, रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने लगभग $2.25 बिलियन USD का रिजर्व भी बनाया, ताकि करीब ढाई साल तक डिविडेंड और इंटरेस्ट की देनदारियों को कवर किया जा सके।

कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इन उपायों से लिक्विडिटी मजबूत होती है और मुश्किल मार्केट पीरियड्स में फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है।

Bitcoin की volatility से रिस्क पर ध्यान

यह खुलासा ऐसे समय हुआ है, जब क्रिप्टो मार्केट में जबरदस्त वोलैटिलिटी है। फरवरी की शुरुआत में Bitcoin लगभग $70,000 पर था, लेकिन 6 फरवरी को यह नीचे गिरकर $60,000 के इंट्राडे लो तक पहुंच गया। इससे पता चलता है कि प्राइस मूवमेंट्स कितनी तेजी से हाई-लीवरेज्ड ट्रेजरी स्ट्रैटेजीज़ की आउटलुक बदल सकते हैं।

Strategy की कैपिटल स्ट्रक्चर काफी हद तक कर्ज, प्रीफर्ड इक्विटी और कन्वर्टिबल इंस्ट्रूमेंट्स पर निर्भर करती है, जिनका इस्तेमाल कंपनी ने कई सालों में Bitcoin एकत्र करने के लिए किया।

यह अप्रोच बुल मार्केट्स में कंपनी के मुनाफे को बढ़ा देती है, लेकिन डाउनटर्न्स यानी गिरावट के समय नुकसान भी बढ़ा देती है, जिससे इन्वेस्टर्स और एनालिस्ट्स की चिंता भी बढ़ गई है।

हालांकि, कंपनी के लीडर्स का मानना है कि उसके ज्यादातर कर्ज का टेन्योर लंबा है, जिससे वह मार्केट के साइक्लिकल उतार-चढ़ाव को संभाल सकता है। उनकी राय में इससे शॉर्ट-टर्म में फोर्स्ड लिक्विडेशन का खतरा कम हो जाता है।

Saylor ने लॉन्ग-टर्म थ्योरी पर फिर भरोसा जताया

दूसरी तरफ, एग्जिक्युटिव चेयर Michael Saylor ने हाल ही के नुकसान के बावजूद Bitcoin में अपनी मजबूती दर्शाई। उन्होंने इसे “capital का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन” बताया और इन्वेस्टर्स को “HODL” करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Saylor और दूसरे वरिष्ठ अधिकारी यह मानते हैं कि Bitcoin आज भी सबसे मजबूत मनी है और कंपनी की लॉन्ग-टर्म रणनीति इसी एसेट को अनिश्चितकाल तक होल्ड करने पर केंद्रित है, न कि मार्केट साइकल्स को टाइम करने पर।

कंपनी ने अपनी फाइनेंशियल इंजीनियरिंग कोशिशों को भी बढ़ाया है, जिसमें Digital Credit टूल्स और प्रेफर्ड इक्विटी ऑफरिंग्स को स्केल करना शामिल है। मैनेजमेंट के मुताबिक, इन्हें वोलैटिलिटी कम करने और फंडिंग सोर्सेज को डायवर्सिफाई करने के लिए डिजाइन किया गया है, साथ ही Bitcoin जमा करना जारी रखने के लिए।

Investors आगे के रिस्क्स पर बंटे

कमाई से जुड़ी जानकारी और डाउनसाइड सीनारियो पर मार्केट की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है। सपोर्टर्स का मानना है कि Strategy के बड़े Bitcoin रिजर्व, इक्विटी जारी करने की क्षमता और मल्टी-ईयर डेट मैच्योरिटीज कंपनी को किसी भी बड़ी गिरावट से निपटने के लिए पर्याप्त लचीलापन देती हैं।

लेकिन आलोचकों का कहना है कि अगर लम्बा बियर मार्केट चला तो मुश्किल फैसले लेने पड़ सकते हैं। इन्वेस्टर्स ने संभावित रिस्क्स में शेयरहोल्डर डाइल्यूशन, कैपिटल स्ट्रक्चर पर दबाव या फंडिंग कंडीशंस टाइट होने पर Bitcoin बेचने की संभावना को गिनाया है।

इस समय, Strategy अपनी हाई-कन्विक्शन पॉलिसी पर टिकी हुई नजर आ रही है। लेकिन कंपनी ने यह स्वीकार करके कि उसके Bitcoin रिजर्व्स सिर्फ उसकी डेट के बराबर ही रह जाएंगे, यह साफ कर दिया कि सबसे अग्रेसिव कॉरपोरेट Bitcoin स्ट्रैटेजी की भी एक थ्योरीटिकल ब्रेकिंग पॉइंट होती है, जिसे सिर्फ मार्केट प्राइसेस ही नहीं बल्कि लीवरेज की लिमिट भी तय करती है।

The post MicroStrategy ने बताया असली ब्रेकिंग पॉइंट, Bitcoin के गिरने पर क्या होगा पहले appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

YouTube, Billie Eilish और $10 मिलियन: Justin Bieber Coachella समीक्षा

YouTube, Billie Eilish और $10 मिलियन: Justin Bieber Coachella समीक्षा

यह पोस्ट YouTube, Billie Eilish And $10 Million: Justin Bieber Coachella Review BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। INDIO, CALIFORNIA – 18 अप्रैल: (एक्सक्लूसिव कवरेज
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/22 05:37
USD/TWD: गिरता हुआ वेज उलटाव के जोखिम का संकेत देता है – OCBC

USD/TWD: गिरता हुआ वेज उलटाव के जोखिम का संकेत देता है – OCBC

यह पोस्ट USD/TWD: Falling wedge hints at reversal risk – OCBC BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। OCBC रणनीतिकार Sim Moh Siong और Christopher Wong ने प्रकाश डाला
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/22 06:40
सुपर माइक्रो कंप्यूटर (SMCI) का स्टॉक गिरा क्योंकि सह-संस्थापक ने चिप तस्करी के आरोपों में दोषी नहीं होने का अनुरोध किया

सुपर माइक्रो कंप्यूटर (SMCI) का स्टॉक गिरा क्योंकि सह-संस्थापक ने चिप तस्करी के आरोपों में दोषी नहीं होने का अनुरोध किया

TLDR SMCI के सह-संस्थापक Yih-Shyan "Wally" Liaw ने Nvidia-संचालित सर्वरों को अवैध रूप से चीन में भेजने के आरोपों के लिए दोषी नहीं होने की याचिका दायर की अभियोजकों ने $2.5 बिलियन का आरोप लगाया
शेयर करें
Coincentral2026/04/02 18:25

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!