जापान की प्रधानमंत्री Sanae Takaichi, जिन्हें अक्सर देश की “Iron Lady” कहा जाता है, ने 8 फरवरी 2026 के अचानक बुलाए गए संसदीय चुनावों में ऐतिहासिक बड़ी जीत हासिलजापान की प्रधानमंत्री Sanae Takaichi, जिन्हें अक्सर देश की “Iron Lady” कहा जाता है, ने 8 फरवरी 2026 के अचानक बुलाए गए संसदीय चुनावों में ऐतिहासिक बड़ी जीत हासिल

जापान की Sanae Takaichi की ऐतिहासिक जीत पर मार्केट और क्रिप्टो की नजरें पॉलिसी सुधारों पर

2026/02/09 03:31
4 मिनट पढ़ें

जापान की प्रधानमंत्री Sanae Takaichi, जिन्हें अक्सर देश की “Iron Lady” कहा जाता है, ने 8 फरवरी 2026 के अचानक बुलाए गए संसदीय चुनावों में ऐतिहासिक बड़ी जीत हासिल की है। उनकी Liberal Democratic Party (LDP) को निचले सदन की 465 में से 274 से 326 सीटें मिलने का अनुमान है, जो किसी भी जापानी पार्टी के लिए द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा चुनावी अंतर है।

इस निर्णायक नतीजे ने Takaichi की ताकत को मजबूत किया है और उन्हें महत्वाकांक्षी आर्थिक और रेग्युलेटरी सुधारों को आगे बढ़ाने का मौका दिया है।

Japan की Sanae Takaichi ने भारी जीत दर्ज की, क्रिप्टो टैक्स रिफॉर्म का रास्ता साफ

मार्केट्स ने चुनाव परिणाम पर तेजी से प्रतिक्रिया दी। $/येन् 0.2% बढ़कर 157 पर पहुंच गया, जबकि BTC/JPY ट्रेडिंग पेयर लगभग 5% ऊपर आया। यह दर्शाता है कि इनवेस्टर्स को Takaichi के प्रोग्रोथ एजेंडा पर भरोसा है।

USD/JPY और BTC/JPY प्राइस परफ़ॉर्मेंसUSD/JPY और BTC/JPY प्राइस परफ़ॉर्मेंस। स्रोत: TradingView

इसे “Takaichi ट्रेड” भी कहा जा रहा है, जिसमें फिस्कल स्टिमुलस, आसान मौद्रिक नीति और लिक्विडिटी बढ़ने की उम्मीद शामिल है।

इसने जापानी इक्विटीज़ को ऑल-टाइम हाई तक पहुंचा दिया है, जबकि सरकारी बॉन्ड्स और येन पर दबाव आया है।

जापानी इक्विटीज़ प्रदर्शनजापानी इक्विटीज़ प्रदर्शन। स्रोत: Trading Economics

US अधिकारियों ने भी जल्दी प्रतिक्रिया दी। Treasury Secretary Scott Bessent ने इस जीत को “ऐतिहासिक” बताया और Takaichi की लीडरशिप में US-Japan रिलेशंस की मजबूती पर ज़ोर दिया।

कुछ दिन पहले, President Donald Trump ने भी पूर्ण समर्थन दिया था, और उनकी लीडरशिप क्वॉलिटीज़ और हाल के ट्रेड व सिक्योरिटी सक्सेस को उभारा था।

वहीं, Takaichi ने आभार जताया और वादा किया कि 2026 के स्प्रिंग में White House दौरा करेंगी। उन्होंने US-Japan एलायंस को “अनलिमिटेड पोटेंशियल” वाला बताया, जो गहरे विश्वास और सहयोग पर टिका है।

Takaichi के mandate से क्रिप्टो टैक्स ओवरहॉल और Blockchain-Friendly नीतियों के संकेत

Takaichi के चुनावी जनादेश को जापान की क्रिप्टोकरेन्सी सुधारों को तेज़ करने के लिए एक हरी झंडी के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल देश में क्रिप्टो से होने वाली कमाई पर 55% तक की टैक्स दर पर miscellaneous income के तहत टैक्स लगाया जाता है।

इस टैक्स सिस्टम के कारण कई इनवेस्टर जापान की लीडिंग blockchain एडॉप्शन के बावजूद दूसरे देशों में चले गए हैं।

साल 2026 के लिए प्रस्तावित बदलावों में ये बातें चर्चा में हैं:

  • गेन टैक्स को 20% के करीब लाया जा सकता है
  • तीन साल तक के लिए लॉस carryforwards की परमिशन मिलेगी, और
    कुछ डिजिटल एसेट्स को financial products की तरह reclassify किया जा सकता है।

कई लोगों का मानना है कि Takaichi की pro-growth पॉलिसीज़ और क्रिप्टो-फ्रेंडली विपक्षी पार्टियों जैसे Japan Innovation Party और Democratic Party for the People के साथ कोलैब करने की इच्छा इन लंबे समय से रुके रिफॉर्म्स को 2028 तक लागू करा सकती है।

अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही, Takaichi ने टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और इकोनॉमिक सिक्योरिटी को सपोर्ट करने वाली पॉलिसीज़ का समर्थन किया, जिससे ब्लॉकचेन और Web3 डेवलपमेंट की दिशा और तेज हुई।

भले ही उन्होंने क्रिप्टो को अपनी मुख्य चुनावी थीम नहीं बनाया, लेकिन उनकी आक्रामक fiscal पॉलिसी, जो उनके मेंटर Shinzo Abe की “Abenomics” पर बेस्ड है, ऐसा इकोनॉमिक माहौल बना सकती है जहां Bitcoin, Ethereum और जापान से जुड़े डिजिटल प्रोजेक्ट्स जैसे रिस्क एसेट्स को बढ़ावा मिल सकता है।

हालांकि अभी भी कुछ अनिश्चितताएं बनी हुई हैं। जापान का नेशनल डेब्ट, 2025 में 232.35% के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद, अब GDP का 250% से भी ज्यादा है। इसके साथ ही, हालिया सरकारी बांड यील्ड में तेजी ने इनवेस्टर्स में fiscal sustainability को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

जापान सामान्य सरकारी सकल ऋण से GDP अनुपातजापान सामान्य सरकारी सकल ऋण से GDP अनुपात। स्रोत: Trading Economics

मुख्य कैबिनेट नियुक्तियां और रेग्युलेटरी प्राथमिकताएं क्रिप्टो सुधार की गति और दायरे को तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी। वित्त मंत्री Katsunobu Kato की भूमिका बनी रहने से पॉलिसी में स्थिरता आ सकती है, लेकिन क्रिप्टो मामलों पर उनकी सीमित भागीदारी शायद बड़े बदलावों पर लगाम लगा सकती है।

डिजिटल मंत्री Masaki Taira ने अभी तक क्रिप्टो या Web3 पर कोई स्पष्ट स्टैंड नहीं लिया है।

इसके बावजूद, Financial Services Agency द्वारा लगातार रखे जा रहे प्रस्ताव और Takaichi का मजबूत राजनीतिक समर्थन ये संकेत देते हैं कि जापान के डिजिटल एसेट सेक्टर के लिए एक निर्णायक मोड़ आ सकता है।

अगर ये सुधार सफल रहे, तो इससे रेग्युलेटरी फ्रेमवर्क और टैक्स में राहत मिल सकती है, साथ ही क्रिप्टो को कानूनी मान्यता मिलेगी, जिससे एक इनोवेशन-फ्रेंडली इकोसिस्टम की मजबूत नींव रखी जा सकती है।

The post जापान की Sanae Takaichi की ऐतिहासिक जीत पर मार्केट और क्रिप्टो की नजरें पॉलिसी सुधारों पर appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Iron Fish लोगो
Iron Fish मूल्य(IRON)
$0,07787
$0,07787$0,07787
+0,19%
USD
Iron Fish (IRON) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए service@support.mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

बिटमाइन ने बाजार की घबराहट के दौरान 20,000 ETH खरीदे, मंदी की भावना को चुनौती दी

बिटमाइन ने बाजार की घबराहट के दौरान 20,000 ETH खरीदे, मंदी की भावना को चुनौती दी

संक्षेप में: Bitmine ने एक सप्ताह में 42,000 ETH जोड़े, जो बढ़ी हुई बाजार अस्थिरता के दौरान निरंतर संचय को दर्शाता है। नवीनतम 20,000 ETH की खरीद बाजार के निकट हुई
शेयर करें
Blockonomi2026/02/09 02:56
CoinGecko ट्रेंडिंग डेटा दिखाता है कि सेल-ऑफ के दौरान ध्यान कहां केंद्रित हो रहा है

CoinGecko ट्रेंडिंग डेटा दिखाता है कि सेल-ऑफ के दौरान ध्यान कहां केंद्रित हो रहा है

CoinGecko के नवीनतम ट्रेंडिंग क्रिप्टोकरेंसी डेटा से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि व्यापक क्रिप्टो बाजार में दबाव बने रहने के बावजूद ट्रेडर्स का ध्यान कहां केंद्रित है
शेयर करें
Ethnews2026/02/09 03:27
ट्रंपवर्ल्ड का नवीनतम जल्दबाजी में निर्णय हम सभी को नुकसान पहुंचाता है

ट्रंपवर्ल्ड का नवीनतम जल्दबाजी में निर्णय हम सभी को नुकसान पहुंचाता है

ब्रायन ओ'नील द्वारा, प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस, इंटरनेशनल अफेयर्स, जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी। अलग-अलग मुठभेड़ों में, मिनियापोलिस में संघीय आप्रवासन एजेंटों ने
शेयर करें
Rawstory2026/02/09 03:21