Ethereum के को-फाउंडर Vitalik Buterin और क्रिप्टो एनालिस्ट c-node ने एक बार फिर Decentralized Finance (DeFi) के असली उद्देश्य को लेकर बहस को तेज कर दिया है। इन Ethereum के को-फाउंडर Vitalik Buterin और क्रिप्टो एनालिस्ट c-node ने एक बार फिर Decentralized Finance (DeFi) के असली उद्देश्य को लेकर बहस को तेज कर दिया है। इन

Vitalik Buterin का कहना है ज़्यादातर DeFi झूठ है—जानिए असल में क्या है अहम

2026/02/09 05:45
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Ethereum के को-फाउंडर Vitalik Buterin और क्रिप्टो एनालिस्ट c-node ने एक बार फिर Decentralized Finance (DeFi) के असली उद्देश्य को लेकर बहस को तेज कर दिया है।

इन दोनों इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने तेजी से बढ़ते इस इंडस्ट्री को अपनी प्राथमिकताओं पर दोबारा सोचने की चुनौती दी है।

Experts में इस बात पर टकराव कि असली DeFi क्या है

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आज की DeFi की ज्यादातर चर्चा सतही है और यह केवल speculative फायदे के लिए है, असली DeFi infrastructure को आगे बढ़ाने के लिए नहीं।

उन्होंने आम yield-generating स्ट्रैटेजी—जैसे USDC को लेंडिंग प्रोटोकॉल्स में जमा करना—को “cargo cults” बताया, जो DeFi की सफलता की नकल तो करते हैं, लेकिन उसके मूल विचार को अपनाते नहीं हैं।

एनालिस्ट ने और भी जोर दिया कि गैर-Ethereum चेन पर Ethereum के DeFi बूम को दोहराना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि शुरुआती ETH पार्टिसिपेंट्स सेल्फ-कस्टडी के प्रति वैचारिक रूप से समर्पित थे। वहीं, नए इकोसिस्टम में वेंचर कैपिटल फंड्स और इंस्टिट्यूशनल कस्टोडियंस हावी हैं।

Buterin ने अपने जवाब में इस मुद्दे पर एक दूसरा नजरिया और “असली” DeFi की परिभाषा का एक विस्तृत फ्रेमवर्क रखा। Russo-कनाडाई इनोवेटर का मानना है कि एल्गोरिद्मिक stablecoin, खासकर जब वो ओवरकोलेट्रलाइज्ड हों या काउंटरपार्टी रिस्क को डिसेंट्रलाइज करने के लिए बने हों, तो वे सच में decentralized माने जा सकते हैं।

DeFi में विचारधारा की खाई और डिसेंट्रलाइज्ड रिस्क को लेकर जोर

Ethereum के को-फाउंडर ने USDC पर बेस्ड पॉपुलर स्ट्रैटेजीज की भी आलोचना की और कहा कि सिर्फ सेंट्रलाइज्ड stablecoin को लेंडिंग प्रोटोकॉल में जमा करना DeFi की शर्तों को पूरा नहीं करता।

टेक्निकल डेफिनिशन से आगे, उन्होंने एक लॉन्ग-टर्म विज़न भी बताया: $ आधारित सिस्टम से हटकर ऐसे diversified units of account की ओर बढ़ना, जो decentralized collateral structures द्वारा सपोर्टेड हों।

यह चर्चा क्रिप्टो के अंदर गहरे वैचारिक मतभेद को उजागर करती है:

  • एक तरफ, DeFi को सट्टा पूंजी दक्षता के टूल के रूप में देखा जाता है—पोजीशन पर लेवरेज लेकर और यील्ड जनरेट कर बिना होल्डिंग छोड़े।
  • दूसरी ओर, इसे एक मजबूत फाइनेंशियल सिस्टम के तौर पर देखा जा रहा है जो डिसेंट्रलाइजेशन और रिस्क डिस्ट्रीब्यूशन के जरिये ग्लोबल मौद्रिक सेक्टर को बदल सकता है।

थ्रेड में आगे के जवाबों ने इसी तनाव को दोहराया। कुछ लोगों का कहना था कि सेंट्रलाइज्ड एसेट्स के साथ DeFi का इस्तेमाल करने से भी इंटरमीडिएरीज कम हो जाते हैं, जिससे सिस्टमेटिक रिस्क संभावित रूप से घट सकता है।

वहीं, कुछ लोग c-node के शुद्धवादी दृष्टिकोण के पक्ष में थे और उन्होंने अनुमान लगाया कि मार्केट फोर्सेज सेल्फ-कस्टडी पर आधारित प्रोटोकॉल्स को हाइब्रिड या फिएट-बैक्ड सिस्टम्स पर तरजीह देंगी।

यह बहस क्रिप्टो इनोवेशन के अगले फेज को आकार दे सकती है। DeFi में Ethereum का दबदबा, जो विचारधारा से प्रेरित शुरुआती एडॉप्टर्स के कारण हुआ, बाकी चेंस से बिलकुल अलग है, जहां वेंचर-बैक्ड इन्वेस्टर्स डिसेंट्रलाइजेशन के बजाय कंविनियंस को प्राथमिकता देते हैं।

इसी बीच, Buterin द्वारा ओवरकोलेट्रलाइज्ड एल्गोरिदमिक स्टेबलकॉइन्स और डाइवर्सिफाइड इंडेक्सेज को प्रमोट करना मौजूदा $-पेग्ड स्ट्रक्चर्स से आगे संभावित बदलाव की ओर इशारा करता है।

जैसे-जैसे DeFi अपने दूसरे दशक की ओर बढ़ रहा है, ये डिस्कशन्स दिखाते हैं कि अब यह सेक्टर सिर्फ यील्ड्स और लिक्विडिटी के इर्द-गिर्द सीमित नहीं रहा।

बल्कि, बातचीत अब उसके मूल सिद्धांतों—कस्टडी, डिसेंट्रलाइजेशन और रिस्क डिस्ट्रीब्यूशन—पर केंद्रित हो रही है।

इसके चलते यह सवाल उठता है कि क्या DeFi सच में TradFi सिस्टम्स का विकल्प बन सकता है या फिर यह सिर्फ क्रिप्टो स्पेकुलेटर्स के लिए एक एडवांस्ड टूल रह जाएगा।

The post Vitalik Buterin का कहना है ज़्यादातर DeFi झूठ है—जानिए असल में क्या है अहम appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
DeFi लोगो
DeFi मूल्य(DEFI)
$0.0002372
$0.0002372$0.0002372
-14.46%
USD
DeFi (DEFI) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

क्रांति के अवशेष, भाग IV: बैंक पहले से ही जल रहा था

क्रांति के अवशेष, भाग IV: बैंक पहले से ही जल रहा था

बिटकॉइन मैगज़ीन रिलिक्स ऑफ़ ए रेवोल्यूशन, भाग IV: द बैंक वाज़ ऑलरेडी बर्निंग कलाकार एलेक्स शेफ़र के साथ एक बातचीत। यह पोस्ट रिलिक्स ऑफ़ ए रेवोल्यूशन, भाग
शेयर करें
bitcoinmagazine2026/04/22 11:01
सुइकामोन ने खिलाड़ी स्वामित्व फोकस के साथ NFT गेमिंग को पुनर्परिभाषित किया

सुइकामोन ने खिलाड़ी स्वामित्व फोकस के साथ NFT गेमिंग को पुनर्परिभाषित किया

Suikamon क्रिप्टो गेमिंग क्षेत्र में प्रामाणिक स्वामित्व और सार्थक खिलाड़ी जुड़ाव पर केंद्रित एक अवधारणा के साथ प्रवेश कर चुका है। प्लेटफ़ॉर्म परिचय देता है
शेयर करें
CoinTrust2026/04/22 11:37
यू.एस. एडमिरल ने Bitcoin को आर्थिक शक्ति प्रक्षेपण के उपकरण के रूप में प्रस्तुत किया

यू.एस. एडमिरल ने Bitcoin को आर्थिक शक्ति प्रक्षेपण के उपकरण के रूप में प्रस्तुत किया

एक वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य कमांडर ने Bitcoin को केवल एक मौद्रिक तकनीक से अधिक के रूप में पुनर्परिभाषित किया, यह तर्क देते हुए कि इसका अंतर्निहित कंप्यूटर विज्ञान राष्ट्रीय सुरक्षा का समर्थन कर सकता है
शेयर करें
Crypto Breaking News2026/04/22 11:34

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!