Binance का SAFU (Secure Asset Fund for Users) एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि exchange ने हाल ही में एक नया Bitcoin खरीदने की पुष्टि की है। इस लेटेस्ट conversioBinance का SAFU (Secure Asset Fund for Users) एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि exchange ने हाल ही में एक नया Bitcoin खरीदने की पुष्टि की है। इस लेटेस्ट conversio

Binance SAFU फंड के मार्केट सिग्नल रोल पर ट्रेडर्स में बहस, $734 मिलियन की Bitcoin खरीद के बाद

2026/02/09 19:52
4 मिनट पढ़ें

Binance का SAFU (Secure Asset Fund for Users) एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि exchange ने हाल ही में एक नया Bitcoin खरीदने की पुष्टि की है।

इस लेटेस्ट conversion के बाद अब फंड के पास कुल 10,455 BTC हैं, जिनकी वैल्यू लगभग $734 मिलियन है।

Binance SAFU Fund कैसे बनता है क्रिप्टो मार्केट का इंडिकेटर

यह accumulation Binance की एक बड़ी प्लानिंग का हिस्सा है जिसमें 30 दिन में पूरे $1 बिलियन reserve को Bitcoin में convert किया जाएगा। क्या इससे क्रिप्टो मार्केट के बड़े cycles के बारे में कुछ इशारा मिलता है?

बाद में Binance ने इस ट्रांजेक्शन की पुष्टि भी की, जिसमें 4225 BTC SAFU Fund के लिए खरीदे गए, जिनकी वैल्यू 300 मिलियन USD stablecoins है।

SAFU Fund, 2018 में स्थापित किया गया था। यह एक इमरजेंसी इंश्योरेंस रिज़र्व की तरह काम करता है, जो यूज़र्स के assets को हैक या ऑपरेशनल failure के समय प्रोटेक्ट करता है।

इतिहास में, SAFU फंड ट्रेडिंग फीस का लगभग 10% लेकर stablecoins में रखा जाता था, ताकि liquidity बनी रहे और वोलैटिलिटी कम रहे।

जनवरी 2026 के आखिरी में Binance ने घोषणा की कि वे रिसर्व को phased तरीके से Bitcoin में convert करेंगे, जिससे मार्केट में कोई disruptions न आए।

शुरुआती batches में करीब 1,315 BTC और 3,600 BTC के खरीदी शामिल थी और अब लेटेस्ट में 4,225 BTC खरीदे गए हैं।

इस बदलाव को मार्केट में लॉन्ग-टर्म Bitcoin कॉन्फिडेंस का पॉजिटिव सिग्नल माना जा रहा है, क्योंकि लगातार खरीदारी करने से मार्केट सेंटिमेंट अनिश्चित होने पर भी स्टेबल buying pressure बना रहता है।

पुराने ट्रेंड्स से “मार्केट इंडिकेटर” थ्योरी को मिली ताकत

Liquidity पर सीधे असर के अलावा, कई एनालिस्ट का मानना है कि SAFU की allocation में बदलाव अक्सर क्रिप्टो मार्केट्स के बड़े टर्निंग प्वाइंट पर हुआ है।

मार्च 2023 में Binance ने लगभग $1 बिलियन के SAFU रिज़र्व को Bitcoin, Ethereum और BNB में कन्‍वर्ट किया था।

अगले एक साल में, Bitcoin लगभग 250% बढ़ गया, वहीं Ethereum करीब 160% अप हुआ। कुल मिलाकर, क्रिप्टोकरेन्सी मार्केट कैपिटलाइजेशन में लगभग $1.8 ट्रिलियन का इजाफा हुआ।

Bitcoin और Ethereum प्राइस परफॉर्मेंसBitcoin और Ethereum प्राइस परफॉर्मेंस। स्रोत: TradingView SAFU फंड कन्वर्ज़न घोषणाएं और Bitcoin प्राइस मूवमेंटचार्ट दिखाता है SAFU फंड कन्वर्ज़न और मार्केट साइकिल्स के बीच का रिलेशन (स्रोत: AshCrypto)

Arkham के डेटा के मुताबिक, मार्च 2024 में जब SAFU फंड की कुल वैल्यू $1.2 बिलियन से ज्यादा हो गई थी — जो मुख्य तौर पर एसेट्स की बढ़ती प्राइस की वजह से था — उसी समय Bitcoin भी अपने साइकिल के हाई के करीब पहुंच रहा था।

Binance SAFU फंडBinance SAFU फंड। स्रोत: Arkham

इस वजह से कुछ ट्रेडर्स मानते हैं कि SAFU फंड की वैल्यू और अलोकेशन में बदलाव मार्केट की बड़ी मूवमेंट्स इंडीकेट करते हैं — यह वैल्यू peak के पास बढ़ जाती है और डाउनटर्न के वक्त accumulation फेज में शिफ्ट होती है।

Confidence का Signal या बस Coincidence

हालांकि, इस थ्योरी में इंटरेस्ट बढ़ रहा है, लेकिन सिर्फ कोरिलेशन से प्रीडिक्शन की गारंटी नहीं मिलती। Binance के डिसीजन प्रूडेंट ट्रेजरी मैनेजमेंट का हिस्सा हो सकते हैं — यानी मार्केट में कम प्राइस पर Bitcoin खरीदना ताकि लॉन्ग-टर्म वैल्यू मजबूत रहे, क्योंकि रिजर्व को शायद ही कभी यूज़ करना पड़े।

फिर भी, SAFU के ऑन-चेन ट्रांजैक्शन की ट्रांसपेरेंसी से यह समझने का एक अलग मौका मिलता है कि इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्सचेंजेज में से एक वोलैटाइल कंडिशन में रिस्क और कैपिटल को कैसे संभालता है।

Binance अपने निर्धारित खरीदारी को फरवरी के अंत या मार्च 2026 की शुरुआत तक जारी रख सकता है। हालांकि, SAFU accumulation एक भरोसेमंद इंडिकेटर साबित होता है या यह सिर्फ cycle के turning points का प्रतिबिंब है, यह बात अगले कुछ महीनों में ही साफ़ हो पाएगी।

The post Binance SAFU फंड के मार्केट सिग्नल रोल पर ट्रेडर्स में बहस, $734 मिलियन की Bitcoin खरीद के बाद appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Bitcoin लोगो
Bitcoin मूल्य(BTC)
$69,240
$69,240$69,240
-2.73%
USD
Bitcoin (BTC) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए service@support.mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

लिन एल्डेन का कहना है कि फेड मौद्रिक नीति के 'क्रमिक प्रिंट' युग में प्रवेश कर रहा है

लिन एल्डेन का कहना है कि फेड मौद्रिक नीति के 'क्रमिक प्रिंट' युग में प्रवेश कर रहा है

अर्थशास्त्री लिन एल्डन का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व मौद्रिक नीति के "क्रमिक प्रिंट" युग की शुरुआत कर रहा है जो लगातार बढ़ती तरलता द्वारा विशेषता है। एल्डन
शेयर करें
Thenewscrypto2026/02/09 15:58
रिपल समाचार: IPO गति, नियामक प्रगति, और XRPL विकास XRP को आगे बढ़ा रहे हैं

रिपल समाचार: IPO गति, नियामक प्रगति, और XRPL विकास XRP को आगे बढ़ा रहे हैं

मुख्य बातें Ripple का मूल्यांकन और IPO संभावनाएं मजबूत हो रही हैं क्योंकि संस्थागत रुचि तेज हो रही है। नियामक परिवर्तन डेरिवेटिव-बाजार पहुंच को अनलॉक कर सकते हैं
शेयर करें
Coindoo2026/02/09 21:09
कैथी वुड के साथ बातचीत से 2026 के लिए उनकी बड़ी योजनाओं के बारे में आठ अंतर्दृष्टि।

कैथी वुड के साथ बातचीत से 2026 के लिए उनकी बड़ी योजनाओं के बारे में आठ अंतर्दृष्टि।

लेखक: पीटर डायमंडिस संकलनकर्ता: Deep Tide TechFlow गहन सारांश: यह लेख, अनुभवी निवेशक पीटर डायमंडिस द्वारा लिखा गया है, जो उनकी गहन बातचीत को सारांशित करता है
शेयर करें
PANews2026/02/09 20:34