Bitcoin इस समय अपने $70,000 स्तर के आसपास मजबूती से बना हुआ है, जबकि इस cycle की सबसे तेज़ सेल-ऑफ़ में से एक देखने को मिली है। इससे investors में अगली दिशा को लेBitcoin इस समय अपने $70,000 स्तर के आसपास मजबूती से बना हुआ है, जबकि इस cycle की सबसे तेज़ सेल-ऑफ़ में से एक देखने को मिली है। इससे investors में अगली दिशा को ले

Bitcoin $70,000 पर स्थिर: अब BTC में जबरदस्त उछाल आएगा या तेज़ गिरावट?

2026/02/10 04:47
4 मिनट पढ़ें

Bitcoin इस समय अपने $70,000 स्तर के आसपास मजबूती से बना हुआ है, जबकि इस cycle की सबसे तेज़ सेल-ऑफ़ में से एक देखने को मिली है। इससे investors में अगली दिशा को लेकर साफ दो राय बन गई हैं।

On-chain डेटा, ETF flows और मार्केट स्ट्रक्चर के संकेत अब दो बिलकुल अलग दिशाओं की ओर इशारा कर रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है: क्या Bitcoin फिर से अपवर्ड ट्रेंड के लिए तैयार है या और गिरावट की प्लानिंग हो रही है?

सेलिंग प्रेशर अभी भी हाई बना हुआ है

सबसे साफ वार्निंग सिग्नल Bitcoin के मार्केट कैप और रियलाइज्ड कैप के ग्रोथ रेट के अंतर से मिलता है। यह इंडिकेटर अभी निगेटिव टेरिटरी में है, जो ऐतिहासिक रूप से भारी सेलिंग प्रेशर से जुड़ा रहता है।

जब रियलाइज्ड कैप मार्केट कैप से तेज़ बढ़ती है, तो इसका मतलब है कि कॉइन्स कम दामों पर री-डिस्ट्रीब्यूट हो रहे हैं न कि नई डिमांड से प्राइस ऊपर जा रही है।

पिछले साइकल्स में इस तरह के इन्वायरनमेंट में प्राइस “पंप” लंबे समय तक टिक नहीं पाए थे, क्योंकि अक्सर रैली के वक्त डिस्ट्रीब्यूशन हो जाता था, आगे बढ़ने के बजाय।

कुल मिलाकर, मौजूदा हालात ये दर्शाते हैं कि स्ट्रक्चरल सेलिंग प्रेशर डिमांड से ज्यादा भारी है।

Whales जोरदार तरीके से Bitcoin खरीद रहे हैं

इसी समय, on-chain accumulation डेटा बिलकुल अलग story दिखाता है। हाल की गिरावट के दौरान लॉन्ग-टर्म accumulation addresses में इनफ्लो अचानक काफी तेजी से बढ़ गए, जो इस cycle का सबसे बड़ा single-day inflow था।

इतिहास बताता है कि इस तरह की स्पाइक्स आमतौर पर लोकल बॉटम्स के पास दिखती हैं, न कि टॉप्स के पास।

Accumulation जरूरी नहीं कि तुरंत रैली को गारंटी करे, लेकिन ये दिखाता है कि बड़े holders सप्लाई को अब्सॉर्ब कर रहे हैं, डिस्ट्रीब्यूट नहीं कर रहे।

इससे प्राइस को एक फ्लोर मिलता है, यानी मार्केट सेंटीमेंट वीक होने के बावजूद गिरावट सीमित रह सकती है।

प्राइस रियलाइज्ड वैल्यू से ऊपर टिका

Bitcoin अभी भी अपने रियलाइज्ड प्राइस से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो इस समय मीड-$50,000 रेंज के करीब है। इससे वाइडर नेटवर्क प्रोफिट में बना रहता है और होल्डर्स के बड़े स्तर पर सरेंडर करने का रिस्क कम हो जाता है।

पिछले साइकल्स दिखाते हैं कि डीप और लंबे समय तक चलने वाले bear markets तभी आते हैं जब प्राइस लम्बे वक्त के लिए रियलाइज्ड लेवल से नीचे चला जाता है।

फिलहाल, Bitcoin न्यूट्रल-टू-पॉजिटिव रीजिम में बना हुआ है।

Bitcoin रियलाइज़्ड प्राइस इस समय $54,000 पर है।Bitcoin रियलाइज़्ड प्राइस इस समय $54,000 पर है। स्रोत: CoinGlass

Shock आउटफ्लो के बाद ETF फ्लो धीरे-धीरे स्थिर

US स्पॉट Bitcoin ETF में भारी ऑउटफ्लो क्रैश के दौरान दर्ज किए गए, जिससे Arthur Hayes की यह राय वेलिडेट होती है कि इंस्टीट्यूशनल हेजिंग और डीलर मैकेनिज्म ने इस मूवमेंट को और तेज़ कर दिया था। लेकिन जब प्राइस $60,000–$65,000 के पास स्टैबिलाइज़ हुए, तो फ्लो एक बार फिर से स्ट्रॉंग इनफ्लो की ओर पलट गए।

यह रिवर्सल इंडीकेट करता है कि सबसे खराब फोर्स्ड सेलिंग का दौर निकल चुका है, हालांकि ETF डिमांड अब तक उस लेवल पर नहीं पहुंची है जिससे मार्केट में कोई बड़ा ब्रेकआउट हो सके।

2026 में साप्ताहिक Bitcoin ETF इनफ्लो और आउटफ्लो2026 में साप्ताहिक Bitcoin ETF इनफ्लो और आउटफ्लो। स्रोत: SoSoValue

रेंज-बाउंड, ज्यादा प्राइस मूवमेंट नहीं

कुल मिलाकर, डेटा दर्शाता है कि मार्केट अभी accumulation और distribution के बीच फंसा हुआ है। Whales की खरीद और ETF में स्टेबिलिटी डाउनसाइड को सपोर्ट करती है, वहीं लगातार सेल-प्रेशर अपर मोमेंटम को लिमिट करता है।

निकट भविष्य में, Bitcoin के $70,000 के आसपास रेंज-बाउंड रहने की संभावना ज्यादा है, बजाय इसके कि मार्केट कोई बड़ा पंप या डंप देखे।

The post Bitcoin $70,000 पर स्थिर: अब BTC में जबरदस्त उछाल आएगा या तेज़ गिरावट? appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए service@support.mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

ट्रंप के MAGA उत्तराधिकारी तेजी से 'समस्याग्रस्त' नीति से 'हथकड़ी में'

ट्रंप के MAGA उत्तराधिकारी तेजी से 'समस्याग्रस्त' नीति से 'हथकड़ी में'

पोलिटिको के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप के MAGA के सबसे संभावित उत्तराधिकारी एक ऐसे मुद्दे से संभावित रूप से "हथकड़ी बंधे" हैं जो GOP के लिए लगातार अधिक "समस्याग्रस्त" होता जा रहा है
शेयर करें
Alternet2026/02/10 06:08
Binance के CZ और Yi He पर बने AI जनरेटेड डीपफेक ड्रामा से Crypto Twitter भरा

Binance के CZ और Yi He पर बने AI जनरेटेड डीपफेक ड्रामा से Crypto Twitter भरा

AI द्वारा बनाए गए deepfake वीडियो, जो Binance के पूर्व CEO Changpeng Zhao और Yi He को दिखाते हैं, Crypto Twitter पर वायरल हो गए हैं। इससे यह बहस छिड़ गई है कि आ
शेयर करें
Beincrypto HI2026/02/10 06:47
एथेरियम फाउंडेशन ने विनाशकारी ड्रेन अटैक को रोकने के लिए महत्वपूर्ण व्हाइटहैट एलायंस लॉन्च किया

एथेरियम फाउंडेशन ने विनाशकारी ड्रेन अटैक को रोकने के लिए महत्वपूर्ण व्हाइटहैट एलायंस लॉन्च किया

बिटकॉइनवर्ल्ड एथेरियम फाउंडेशन ने विनाशकारी ड्रेन अटैक्स को विफल करने के लिए महत्वपूर्ण व्हाइटहैट एलायंस लॉन्च किया अपने इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एक निर्णायक कदम में, एथेरियम
शेयर करें
bitcoinworld2026/02/10 06:40