Robinhood की Q4 2025 की अर्निंग्स रिपोर्ट के बाद मार्केट ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी, कंपनी का स्टॉक लगभग 8% गिर गया क्योंकि रेवेन्यू उम्मीद से कम रहा। फिर भी इस Robinhood की Q4 2025 की अर्निंग्स रिपोर्ट के बाद मार्केट ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी, कंपनी का स्टॉक लगभग 8% गिर गया क्योंकि रेवेन्यू उम्मीद से कम रहा। फिर भी इस

Prediction Markets ने Robinhood Earnings Call पर मारी बाज़ी, Crypto पीछे, HOOD 8% गिरा

2026/02/11 13:41
4 मिनट पढ़ें

Robinhood की Q4 2025 की अर्निंग्स रिपोर्ट के बाद मार्केट ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी, कंपनी का स्टॉक लगभग 8% गिर गया क्योंकि रेवेन्यू उम्मीद से कम रहा।

फिर भी इस कॉल की सबसे खास बात क्रिप्टो ट्रेडिंग रेवेन्यू में गिरावट नहीं, बल्कि prediction markets और ऑटोमेशन का बढ़ता महत्व रहा, जो अब प्लेटफ़ॉर्म की भविष्य की strategy के important pillars बन रहे हैं।

Robinhood की earnings में prediction markets, क्रिप्टो से बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बनकर उभरे

अर्निंग्स कॉल के दौरान लगभग एक-तिहाई एनालिस्ट्स के सवाल prediction markets पर केंद्रित थे। इससे साफ दिखता है कि यह सेक्टर कितनी तेजी से एक्सपेरिमेंटल फीचर से कोर बिजनेस लाइन बनने की ओर बढ़ रहा है।

Sigel के अनुसार, यह अटेंशन इंडस्ट्री में जबरदस्त ग्रोथ का संकेत है, क्योंकि अब वॉल्यूम $10 बिलियन प्रति महीना (लगभग $300–400 मिलियन रोज़) से ऊपर जा चुका है, जो US के एवरेज स्पोर्ट्स बेटिंग हैंडल जितना है।

Robinhood (HOOD) स्टॉक परफॉर्मेंस Robinhood (HOOD) स्टॉक परफॉर्मेंस। स्रोत: TradingView

रेवेन्यू में कमी और क्रिप्टो स्लोडाउन

Robinhood ने Q4 नेट रेवेन्यू $1.28 बिलियन रिपोर्ट किया, जो लगभग $1.35 बिलियन की मार्केट उम्मीद से कम रहा। ट्रांज़ैक्शन बेस्ड रेवेन्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग की ग्रोथ भी फोरकास्ट से पीछे रही, क्रिप्टो रेवेन्यू लगभग $221 मिलियन रहा, जबकि अनुमान $248 मिलियन के करीब था।

एनालिस्ट्स का मानना है कि मार्केट की यह प्रतिक्रिया ज्यादातर हाई उम्मीदों और कुछ प्रमुख मीट्रिक्स में ग्रोथ स्लो होने की वजह से है, न कि बिजनेस में structural weakness की वजह से।

Christian Bolu, जो Autonomous Research के सीनियर एनालिस्ट हैं, उन्होंने इन रिजल्ट्स को सतह पर निराशाजनक कहा लेकिन आउटलुक के लिहाज से पॉजिटिव बताया।

हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि लॉन्ग-टर्म आउटलुक अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है:

Prediction मार्केट्स अब फोकस में

जहां क्रिप्टो अब भी एक अहम सेगमेंट है, एनालिस्ट्स का मानना है कि prediction markets और event contracts आने वाले समय में बिजनेस का और बड़ा हिस्सा बन सकते हैं।

यह एक बड़ा मौका है। Kalshi और Polymarket जैसे प्लेटफॉर्म्स से बढ़ती कॉम्पिटिशन के बावजूद, Robinhood का डिस्ट्रीब्यूशन एडवांटेज निर्णायक साबित हो सकता है।

रेग्युलेशन बना है सबसे बड़ा रोड़ा

इंटरेस्ट बढ़ने के बावजूद, रेग्युलेटरी अनिश्चितता सबसे बड़ी रुकावट बनी हुई है। Sigel ने बताया कि इस मुद्दे को earning call में सीधे तौर पर उठाया गया।

हालांकि, Van Eck के executive ने भी माना कि क्लैरिटी की कमी प्रगति को धीमा कर रही है:

AI Automation से बिज़नेस में बड़ा बदलाव

नए ट्रेडिंग प्रोडक्ट्स के अलावा, Robinhood अपने इंटरनल प्रोसेस को भी automation और AI से बदल रहा है। इसी बीच, Sigel ने call में एक खास खुलासा शेयर किया:

कंपनी अपनी engineering वर्कफ्लो को भी automate कर रही है, जिससे कोड लिखने से लेकर कोड रिव्यू, deployment और testing तक पूरा इंजीनियरिंग पाइपलाइन ऑप्टिमाइज़ हो रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पहले से ही असली बचत और एफिशियंसी गेंस में बदल रहा है, जिसका अनुमान है कि सिर्फ 2025 में ही $100 मिलियन से ज्यादा की बचत होगी।

ये लागत में कमी ऐसे क्षेत्रों जैसे क्रिप्टो और ऑप्शंस ट्रेडिंग में साइक्लिकल रेवेन्यू स्विंग्स को संतुलित करने में मदद कर सकती है।

अब ज्यादा डाइवर्सिफाइड Robinhood

एनालिस्ट्स का कहना है कि आज का Robinhood पहले वाले ट्रेडिंग ऐप जो क्रिप्टो और मीम स्टॉक्स के टाइम में फेमस हुआ था उससे काफी अलग दिखता है।

Bolu ने कंपनी को “एक ज्यादा मैच्योर और ज्यादा डाइवर्सिफाइड कंपनी” बताया, और इन बातों की तरफ इशारा किया:

  • नैट इंटरेस्ट इनकम में ग्रोथ
  • रिटायरमेंट अकाउंट्स
  • बैंकिंग प्रोडक्ट्स, और
  • क्रेडिट कार्ड को एक्स्ट्रा रेवेन्यू सोर्सेज के तौर पर।

यह डाइवर्सिफिकेशन एक बड़ी वजह है कि कई एनालिस्ट्स शॉर्ट-टर्म वोलैटिलिटी के बावजूद Robinhood पर bullish हैं। मार्केट कमेंट्री के अनुसार, रिजल्ट्स के बाद भी 80% से ज्यादा एनालिस्ट्स इस स्टॉक को बाय की रेटिंग देते हैं।

Robinhood की लेटेस्ट अर्निंग्स ने एक बड़ा बदलाव भी कन्फर्म किया: क्रिप्टो अब शायद उस प्लेटफॉर्म की मेन स्टोरी नहीं रही जो पहले थी।

अब ग्रोथ का अगला फेज prediction markets, options trading, सब्सक्रिप्शंस और AI-बेस्ड एफिशियंसी के इर्द-गिर्द बनता दिख रहा है। ये नए सेगमेंट्स क्रिप्टो ट्रेडिंग वॉल्यूम्स पर डिपेंडेंसी कम कर सकते हैं।

अगर ये ट्रेंड्स जारी रहे, तो यह earnings call शायद रेवेन्यू मिस के लिए कम और प्लेटफॉर्म के अगले डेस्टिनेशन को दिखाने के लिए ज्यादा याद की जाएगी।

The post Prediction Markets ने Robinhood Earnings Call पर मारी बाज़ी, Crypto पीछे, HOOD 8% गिरा appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए service@support.mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

इलिनॉय स्पोर्ट्स बेटर्स को DraftKing से नया क्रिप्टो-टू-कैश विकल्प मिला

इलिनॉय स्पोर्ट्स बेटर्स को DraftKing से नया क्रिप्टो-टू-कैश विकल्प मिला

ड्राफ्टकिंग्स ने एक नई भुगतान सुविधा पेश की है जो खेल सट्टेबाजों द्वारा अपने खातों को फंड करने के तरीके को सार्थक रूप से बदल सकती है, विशेष रूप से उन राज्यों में जहां मोबाइल सट्टेबाजी
शेयर करें
Fintechzoom2026/02/11 14:37
यूरोपीय संघ ने प्रतिबंध चोरी पर अंकुश लगाने के लिए रूसी क्रिप्टो लेनदेन पर प्रतिबंध का प्रस्ताव दिया – रिपोर्ट

यूरोपीय संघ ने प्रतिबंध चोरी पर अंकुश लगाने के लिए रूसी क्रिप्टो लेनदेन पर प्रतिबंध का प्रस्ताव दिया – रिपोर्ट

जैसे ही रूस इस वर्ष के अंत में क्रिप्टो क्षेत्र को विनियमित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, यूरोपीय संघ (EU) सभी डिजिटल एसेट लेनदेन पर सख्त प्रतिबंध लागू करने पर विचार कर रहा है
शेयर करें
Bitcoinist2026/02/11 14:00
छुट्टियों के खर्च का बोझ: अपने वित्त को कैसे पटरी पर लाएं

छुट्टियों के खर्च का बोझ: अपने वित्त को कैसे पटरी पर लाएं

बहुत से कनाडाई लोग साल की शुरुआत क्रेडिट कार्ड ऋण और सीमित बजट के साथ करते हैं। छुट्टियों के ऋण को प्रबंधित करने, भुगतान को प्राथमिकता देने और वित्तीय स्थिति वापस पाने के लिए व्यावहारिक रणनीतियाँ सीखें
शेयर करें
Moneysense2026/02/11 14:12