X (पहले Twitter) को “सुपर ऐप” या एवरीथिंग ऐप में बदलने की स्ट्रेटेजी के तहत, एक महत्वपूर्ण और अब तक गायब रहा हिस्सा, X Money, अब आकार लेता दिख रहा है। X सिर्फ एX (पहले Twitter) को “सुपर ऐप” या एवरीथिंग ऐप में बदलने की स्ट्रेटेजी के तहत, एक महत्वपूर्ण और अब तक गायब रहा हिस्सा, X Money, अब आकार लेता दिख रहा है। X सिर्फ ए

Elon Musk ने X Money के जल्द लॉन्च होने के संकेत दिए, क्रिप्टो स्पेक्युलेशन तेज

2026/02/12 17:59
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

X (पहले Twitter) को “सुपर ऐप” या एवरीथिंग ऐप में बदलने की स्ट्रेटेजी के तहत, एक महत्वपूर्ण और अब तक गायब रहा हिस्सा, X Money, अब आकार लेता दिख रहा है।

X सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म नहीं बनना चाहता। Elon Musk इसे पर्सनल फाइनेंस में क्रांति लाने वाला प्लेटफार्म बनाना चाहते हैं। यूज़र्स यहां मैसेजिंग, शॉपिंग और अपने सभी पर्सनल एसेट्स की मैनेजमेंट एक ही जगह कर सकेंगे।

Crypto निवेशकों में X Money को लेकर क्यों है उत्साह

फरवरी 2026 में xAI “All Hands” प्रेजेंटेशन के दौरान Elon Musk ने बताया कि X Money पहले से ही X कर्मचारियों के बीच इंटरनल टेस्टिंग में चल रहा है। अगले एक-दो महीनों में इसका लिमिटेड रॉलआउट यूज़र्स के लिए शुरू हो सकता है।

X Money ने 40 से ज्यादा अमेरिकी राज्यों में मनी ट्रांसमीटर लाइसेंस हासिल कर लिए हैं। साथ ही पिछले साल, इसने Visa जैसे बड़े पेमेंट जॉइंट्स के साथ स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप भी बनाई।

Musk का लक्ष्य है कि मंथली एक्टिव यूज़र्स 600 मिलियन के पार चले जाएं और आगे चलकर यह आंकड़ा 1 बिलियन तक पहुंचे। एनालिस्ट्स इस विजन की तुलना चीन के WeChat जैसे एवरीथिंग ऐप बिल्ड करने से करते हैं।

इसी कारण, X Money उन सभी क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स के लिए बड़ा मौका है, जो इसे पेमेंट मेथड के रूप में अपनाते हैं, या प्लेटफार्म से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहते हैं।

हालांकि X Money ने कभी ये कंफर्म नहीं किया कि पेमेंट ऑप्शन के तौर पर क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल होगा। इन्वेस्टर्स अपनी-अपनी कहानी बनाते जा रहे हैं।

पहला कयास Dogecoin (DOGE) को लेकर है। यह मीम कॉइन Elon Musk के ब्रांड से करीबी तौर पर जुड़ा है। थ्योरी ये है कि Musk पहले भी कह चुके हैं कि DOGE माइक्रोपेमेंट्स के लिए उपयुक्त हो सकता है।

दूसरा कयास XRP को लेकर है। इस हाइपोथेसिस का कनेक्शन Cross River Bank से है, जो X के साथ पेमेंट फ्लो प्रोसेस करने वाली फाइनेंशियल पार्टनर है। 2014 से, Cross River Bank ने Ripple के प्रोटोकॉल को इंटीग्रेट किया है, जिससे US और Western Europe के बीच रियल टाइम क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट्स मुमकिन हो पाए हैं।

इन सभी narratives के बावजूद, DOGE और XRP प्राइस में X Money के अपकमिंग लॉन्च की न्यूज़ पर कोई खास रिएक्शन नहीं देखा गया।

आने वाले महीनों में, जब X Money अपने प्लान के मुताबिक ऑफिशियली लाइव होगा, तब इसका असर क्रिप्टो मार्केट और ग्लोबल फाइनेंशियल सिस्टम पर ज्यादा साफ समझ में आ सकता है।

The post Elon Musk ने X Money के जल्द लॉन्च होने के संकेत दिए, क्रिप्टो स्पेक्युलेशन तेज appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Dogelon Mars लोगो
Dogelon Mars मूल्य(ELON)
$0.00000004402
$0.00000004402$0.00000004402
+5.13%
USD
Dogelon Mars (ELON) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

ट्रम्प ने US-ईरान युद्धविराम बढ़ाया, लेकिन औपचारिक शांति समझौता होना संभव नहीं

ट्रम्प ने US-ईरान युद्धविराम बढ़ाया, लेकिन औपचारिक शांति समझौता होना संभव नहीं

ट्रम्प ने अमेरिका-ईरान युद्धविराम बढ़ाया, लेकिन औपचारिक शांति समझौता होना संभव नहीं यह पोस्ट BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमेरिका-ईरान
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/22 18:23
अगला बड़ा एक्सचेंज टोकन? 6 कारण क्यों क्रिप्टो निवेशक BlockchainFX की तुलना BNB और Hyperliquid से कर रहे हैं

अगला बड़ा एक्सचेंज टोकन? 6 कारण क्यों क्रिप्टो निवेशक BlockchainFX की तुलना BNB और Hyperliquid से कर रहे हैं

BlockchainFX एक संभावित एक्सचेंज टोकन के रूप में ध्यान आकर्षित कर रहा है, जिसमें एक लाइव प्लेटफॉर्म, शुल्क-लिंक्ड पुरस्कार और $15M कैप के करीब पहुंचता प्रीसेल शामिल है।
शेयर करें
Blockchainreporter2026/04/22 17:47
पुनर्विक्रय में वृद्धि: Klarna की रीसेल सुविधा 75% बढ़ी, उपभोक्ता अपनी जेब में वास्तविक पैसा वापस डाल रहे हैं

पुनर्विक्रय में वृद्धि: Klarna की रीसेल सुविधा 75% बढ़ी, उपभोक्ता अपनी जेब में वास्तविक पैसा वापस डाल रहे हैं

Klarna के नए डेटा से पता चलता है कि उपभोक्ता प्रति बेची गई वस्तु अनुमानित $137 कमा रहे हैं, क्योंकि रीसेल एक प्रमुख वित्तीय आदत बनती जा रही है। Klarna, वैश्विक डिजिटल
शेयर करें
Globalfintechseries2026/04/22 17:51

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!