Ethereum के को-फाउंडर Vitalik Buterin ने Russia के Ukraine पर आक्रमण को “आपराधिक आक्रामकता” कहा है। उन्होंने रूस की राजनीतिक व्यवस्था को बदलने के लिए क्रिप्टो-पEthereum के को-फाउंडर Vitalik Buterin ने Russia के Ukraine पर आक्रमण को “आपराधिक आक्रामकता” कहा है। उन्होंने रूस की राजनीतिक व्यवस्था को बदलने के लिए क्रिप्टो-प

Vitalik Buterin ने Russia-Ukraine War के लिए क्रिप्टो-ड्रिवन पॉलिटिकल रिफॉर्म का प्रस्ताव दिया

2026/02/12 22:21
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Ethereum के को-फाउंडर Vitalik Buterin ने Russia के Ukraine पर आक्रमण को “आपराधिक आक्रामकता” कहा है। उन्होंने रूस की राजनीतिक व्यवस्था को बदलने के लिए क्रिप्टो-प्रेरित गवर्नेंस सिद्धांतों को अपनाने की सलाह दी है।

उनकी ये टिप्पणियाँ 24 फरवरी 2026 को हमले की चौथी वर्षगांठ से पहले आई हैं, जिसमें उन्होंने ब्लॉकचेन के कॉन्सेप्ट्स को यूरोप और Ukraine की लॉन्ग-टर्म सुरक्षा से जोड़ा है।

Vitalik Buterin ने Ukraine का समर्थन करते हुए हमले की निंदा की

Russo-Canadian इनोवेटर ने सीधे तौर पर उन नैरेटिव्स को खारिज कर दिया, जो इस संघर्ष को नैतिक रूप से अस्पष्ट बताते हैं। उन्होंने ज़ोर दिया कि Russia का Ukraine पर आक्रमण किसी भी हाल में जायज नहीं ठहराया जा सकता।

Vitalik Buterin ने अपनी Russian विरासत और Canadian upbringing पर रोशनी डालते हुए ये बताया कि पिछले दस सालों में:

  • Ukraine के संस्थागत सुधारों और
  • Russia की बढ़ती दमनकारी नीतियों, साम्राज्यवादी मंसूबों और सैनिक आक्रामकता

Buterin ने पश्चिमी नैरेटिव्स की भी आलोचना की जो Russian जिम्मेदारी को कमतर आंकते हैं। उन्होंने कहा कि Moscow की लीडरशिप के पास शांति की दिशा में कोई प्रोत्साहन नहीं है।

इसी वजह से Buterin का मानना है कि सिर्फ सैन्य और इकोनॉमिक दबाव बढ़ाकर ही सार्थक बातचीत के लिए मजबूर किया जा सकता है।

Political Reform में Crypto Principles का इस्तेमाल

Ethereum और ब्लॉकचेन गवर्नेंस में अपने अनुभव से प्रेरणा लेते हुए, Buterin ने सुझाव दिया कि Russia में लॉन्ग-टर्म सुधार के लिए ये तरीके फायदेमंद हो सकते हैं:

  • डिसेंट्रलाइज़्ड गवर्नेंस
  • क्वाड्रेटिक वोटिंग, और
  • डिजिटल डेमोक्रेसी

ये मेकैनिज्म, जो क्रिप्टो इकोसिस्टम में पहले से ट्राय किए जा रहे हैं, ताकत का विकेंद्रीकरण करने, निरंकुश सत्ता बनने से रोकने और नागरिकों को उनकी भागीदारी के हिसाब से निर्णय लेने का अवसर देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

Buterin ने यह भी कहा कि डिसेंट्रलाइजेशन कोई सिर्फ सैद्धांतिक एक्सरसाइज नहीं, बल्कि ये असल राजनीति बदलावों की दिशा भी दिखा सकता है।

ऐसे सिस्टम जैसे कि https://pol.is, जो बड़े पैमाने पर आम सहमति बनाने और पब्लिक विचार-विमर्श को संभव बनाते हैं, नागरिकों के बीच साझा प्राथमिकताओं को पहचानने और नीति निर्माण में मदद कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ पारंपरिक हायरार्किकल स्ट्रक्चर पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है।

यह टिप्पणियां तब आई हैं जब कुछ हफ्ते पहले ही इंटरनेट प्रोवाइडर्स ने नेटवर्क स्तर पर कई क्रिप्टो न्यूज़ साइट्स तक रशियन होम इंटरनेट कनेक्शन से एक्सेस ब्लॉक करना शुरू किया था। देखें डिटेल्स

Beautiful Russia of the Future का विज़न

फिर भी, तुरंत संघर्ष समाधान से आगे बढ़ते हुए, Buterin ने कहा कि यूरोपियन और यूक्रेनी सिक्योरिटी पूरी तरह रूस के बदलाव पर निर्भर है।

उन्होंने एक ऐसे राज्य की कल्पना की जहां आंतरिक गवर्नेंस स्ट्रक्चर पब्लिक वेलफेयर और आर्थिक समृद्धि को मिलिटरी अग्रेसन से ऊपर प्राथमिकता दें, जिससे भविष्य में संघर्ष की संभावना कम हो सके।

Buterin ने जोर देकर कहा कि इस बदलाव के लिए रूस की पॉलिटिकल विपक्ष के अंदर नई लीडरशिप और नए आइडिया की जरूरत होगी।

क्रिप्टो से सीख लेते हुए, उन्होंने नोट किया कि जमे हुए सिस्टम ताजगी लाने वाली रणनीति, प्रयोग और सबकी भागीदारी के बिना शायद ही कभी आगे बढ़ते हैं। उन्होंने इस अप्रोच को दो-स्टेप प्रोसेस के रूप में बताया:

  • पहला, यूक्रेन को हर तरह का सपोर्ट मिलना चाहिए जिससे रूसी मिलिटरी कमज़ोर हो और सीज़फायर के लिए मजबूर हो सके।
  • दूसरा, Putin के बाद, फोकस रूस में उन मॉडरेट धड़ों को मजबूत करने पर होना चाहिए जो सुधार, शांति और डिसेंट्रलाइज्ड गवर्नेंस सिद्धांतों को अपनाने को तैयार हैं।

Buterin का प्रस्ताव टेक्नोलॉजिकल गवर्नेंस मॉडल और इंटरनेशनल पॉलिटिक्स के बढ़ते कनेक्शन को दर्शाता है।

जहां ब्लॉकचेन से प्रेरित तरीकों को अभी तक ज्यादातर डिजिटल नेटवर्क में ही आजमाया गया है, वहीं इन्हें नेशनल गवर्नेंस में लागू करना एक बिल्कुल नया, अनदेखा तरीका है।

फिर भी, Ethereum को-फाउंडर का नजरिया कांफ्लिक्ट रेज़ोल्यूशन और स्टेट बिल्डिंग पर एक नई सोच पेश करता है। यह बताता है कि डिप्लोमेसी या मिलिटरी प्रेशर से आगे बढ़कर, सिस्टमेटिक इनोवेशन लॉन्ग-टर्म शांति के लिए जरूरी हो सकता है।

The post Vitalik Buterin ने Russia-Ukraine War के लिए क्रिप्टो-ड्रिवन पॉलिटिकल रिफॉर्म का प्रस्ताव दिया appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Bitcoin मार्केट आउटलुक बियर फेज के तेज़ अंत का संकेत देता है

Bitcoin मार्केट आउटलुक बियर फेज के तेज़ अंत का संकेत देता है

क्रिप्टो बाजार अनिश्चितता के एक और दौर में प्रवेश कर चुका है, लेकिन इस बार संकेत अलग दिखते हैं। कई विश्लेषकों को अभी भी गहरे सुधार की उम्मीद है। हालांकि,
शेयर करें
Coinfomania2026/04/22 21:36
पंडित XRP होल्डर्स से: क्लेरिटी आपके सोचने से जल्दी आ रही है। यहाँ जानें क्यों

पंडित XRP होल्डर्स से: क्लेरिटी आपके सोचने से जल्दी आ रही है। यहाँ जानें क्यों

वैश्विक वित्त के भीतर एक बदलाव आकार ले रहा है। प्रमुख संस्थान अब खुद को एक ऐसी प्रणाली के लिए तैयार कर रहे हैं जो पारंपरिक बैंकिंग को ब्लॉकचेन इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जोड़ती है
शेयर करें
Timestabloid2026/04/22 21:31
केल्प DAO एक्सप्लॉइट के बाद अप्रैल में उत्तर कोरिया $578M की चोरी से जुड़ा

केल्प DAO एक्सप्लॉइट के बाद अप्रैल में उत्तर कोरिया $578M की चोरी से जुड़ा

अप्रैल में Kelp DAO एक्सप्लॉइट के बाद DPRK से जुड़ी क्रिप्टो चोरी $578M से अधिक हो गई, क्योंकि हमले प्रोटोकॉल, कंपनियों और अंतिम उपयोगकर्ताओं में फैलते जा रहे हैं।
शेयर करें
Coin Telegraph2026/04/22 20:29

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!