Ethereum प्राइस पिछले 24 घंटों में करीब 1% बढ़ा है और $2,000 लेवल के पास टिका हुआ है। लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब Ethereum रिकवर करने की कोशिश कर रहा है। पिछलEthereum प्राइस पिछले 24 घंटों में करीब 1% बढ़ा है और $2,000 लेवल के पास टिका हुआ है। लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब Ethereum रिकवर करने की कोशिश कर रहा है। पिछल

Ethereum प्राइस ने 10 दिन में 3 बार वापसी की कोशिश की, चार्ट्स में दिखा हर बार क्यों नाकाम रहा

2026/02/17 19:00
5 मिनट पढ़ें

Ethereum प्राइस पिछले 24 घंटों में करीब 1% बढ़ा है और $2,000 लेवल के पास टिका हुआ है। लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब Ethereum रिकवर करने की कोशिश कर रहा है। पिछले 10 दिनों में (6 फरवरी से 15 फरवरी के बीच), ETH ने तीन बार अलग-अलग rebound की कोशिश की है। हर बार शुरुआती मजबूती दिखाई दी, लेकिन प्राइस ऊपर नहीं जा सका।

अब, चार्ट बताते हैं कि हर प्रयास क्यों फेल हुआ। डाटा यह भी दिखाता है कि Ethereum प्राइस prediction को वाकई बुलिश होने के लिए क्या बदलना जरूरी है।

Ascending Triangle में रिकवरी की कोशिश, लेकिन रेजिस्टेंस बरकरार

Ethereum प्राइस ने फरवरी की शुरुआत से एक ascending triangle पैटर्न बनाना शुरू किया है। जब खरीदार प्राइस को धीरे-धीरे ऊपर की ओर ले जाते हैं और सेलर्स लगातार एक ही resistance zone डिफेंड करते हैं, तब यह पैटर्न बनता है।

बढ़ती ट्रेंडलाइन दिखाती है कि हर गिरावट पर खरीदार पहले एक्टिव हो रहे हैं। लेकिन $2,000 और $2,120 के पास के resistance zones ने हर rebound को अब तक रोक दिया है।

तीन साफ rebound अटेम्प्ट देखे गए। 6 फरवरी को Ethereum प्राइस 23% उछला, लेकिन $2,120 के पास जाकर फेल हो गया। 12 फरवरी को प्राइस 11% चढ़ा, लेकिन फिर से resistance के नीचे रुक गया। 15 फरवरी को प्राइस 7% बढ़ा, लेकिन आखिरकार $2,000 से नीचे ही थम गया। हर बार खरीदार वापस आए, लेकिन वे resistance तोड़ने में सफल नहीं हुए।

रिकवरी अटेम्प्ट के सपोर्ट में एक अहम इंडिकेटर है Chaikin Money Flow (CMF)। CMF, प्राइस और वॉल्यूम को मिलाकर बड़े इन्वेस्टर्स की buying और selling नापकता करता है। जब CMF जीरो से ऊपर चला जाता है, तो यह buying ज्यादा होने का संकेत देता है।

Ethereum का CMF 15 फरवरी (तीसरे rebound प्रयास के दौरान) जीरो से ऊपर गया और अब लगभग 0.05 पर पॉजिटिव है। इसका मतलब है कि बड़े इन्वेस्टर्स ने फिर से buying शुरू की है। लेकिन buying में अभी ताकत नजर नहीं आ रही।

Ethereum प्राइस reboundEthereum प्राइस rebound: TradingView

ऐसे और भी टोकन इनसाइट्स चाहिए? Editor Harsh Notariya का Daily Crypto Newsletter पाने के लिए यहां सब्सक्राइब करें।

यह एक अहम सवाल उठाता है। अगर खरीदार लौट रहे हैं तो Ethereum प्राइस बार-बार फेल क्यों हो रहा है? इसका जवाब whales और लॉन्ग-टर्म holders के ट्रेंड को देखने के बाद साफ हो जाता है।

Whale और लॉन्ग-टर्म होल्डर का सेल-ऑफ़ बढ़ा

बड़े इन्वेस्टर्स ने ठीक उसी पीरियड में अपनी पोजीशन कम की है जब Ethereum प्राइस ने रिकवरी की कोशिश की थी। ETH की बड़ी मात्रा रखने वाले वॉलेट्स, जिनको whales कहा जाता है, उनकी होल्डिंग 113.92 मिलियन ETH से घटकर 113.66 मिलियन ETH हो गई है। यह करीब 2,60,000 ETH का गिरावट है, जो लगभग $500 मिलियन के बराबर है।

Ethereum व्हेल्सEthereum व्हेल्स: Santiment

यह दिखाता है कि व्हेल्स ने प्राइस को सपोर्ट करने की बजाय ETH की रिकवरी के दौरान सेल-ऑफ़ किया है।

एक और अहम डेटा इस ट्रेंड की पुष्टि करता है। Hodler Net Position Change इंडिकेटर बताता है कि लॉन्ग-टर्म निवेशक ETH को होल्ड कर रहे हैं या बेच रहे हैं। जब यह इंडिकेटर नेगेटिव हो जाता है, तो इसका मतलब है लॉन्ग-टर्म होल्डर सेल-ऑफ़ कर रहे हैं।

Ethereum का Holder Net Position Change 3 फरवरी से 16 फरवरी तक (रिबाउंड फेज में) नेगेटिव रहा। सेलिंग -13,677 ETH से बढ़कर -18,411 ETH तक पहुंच गई। यानी सेलिंग प्रेशर में 34% की बढ़ोतरी देखने को मिली।

Hodlers सेलिंगHodlers सेलिंग: Glassnode

यह टाइमिंग बहुत अहम है। हर रिबाउंड अटेम्प्ट इसी पीरियड में हुई है जब सेलिंग बढ़ रही थी।

इसी वजह से Ethereum प्राइस अपनी रिकवरी को बनाए नहीं रख सका। नए बायर्स मार्केट में जरूर आए, लेकिन लॉन्ग-टर्म होल्डर्स और व्हेल्स बाहर निकल गए। लेकिन एक और वजह है जिसकी वजह से $2,000 और $2,120 लेवल को ब्रेक करना मुश्किल हो गया है।

Cost Basis डेटा बताता है Ethereum प्राइस $2,000 के पास क्यों फेल हो रहा है

कॉस्ट बेसिस डेटा दिखाता है कि इन्वेस्टर्स ने अपना Ethereum कहां खरीदा था। जब प्राइस वापस इसी लेवल तक पहुंचती है, तो यह रेजिस्टेंस बन जाता है।

अभी सबसे बड़ा कॉस्ट बेसिस क्लस्टर $1,995 और $2,015 के बीच है। इस रेंज में 1.01 मिलियन से ज्यादा ETH खरीदा गया था। यह मजबूत सेलिंग प्रेशर बनाता है।

कॉस्ट बेसिस हीटमैपकॉस्ट बेसिस हीटमैप: Glassnode

जब Ethereum प्राइस दोबारा इस लेवल पर पहुंचती है, कई इन्वेस्टर्स अपनी इनिशियल इन्वेस्टमेंट रिकवर करने के लिए सेल-ऑफ़ कर लेते हैं। इससे सप्लाई बढ़ जाती है और प्राइस को और ऊपर जाने से रोक देती है। यही पैटर्न तीनों रिबाउंड फेल्योर से मेल खाता है।

हर बार जब भी रिकवरी की कोशिश हुई, वह इसी कॉस्ट बेसिस ज़ोन के आसपास (या थोड़ा ऊपर) रुक गई। इसका मतलब है कि Ethereum प्राइस को अगर स्ट्रॉन्ग रिकवरी शुरू करनी है, तो उसे इस लेवल को क्लीनली ब्रेक करना जरूरी है। अभी Ethereum प्राइस सपोर्ट और रेजिस्टेंस के बीच फंसी हुई है।

इमीडिएट रेजिस्टेंस लेवल्स $2,000 (फिलहाल सबसे जरूरी) और $2,120 हैं, जैसा कि पहले बताया गया है। अगर हम टेक्निकल प्रोजेक्शन्स देखें तो और भी डिटेल लेवल्स सामने आते हैं। अगर Ethereum $2,120-$2,140 जोन के ऊपर निकल जाता है, तो अगला अपसाइड टारगेट $2,210 और $2,300 हो सकता है।

Ethereum प्राइस एनालिसिसEthereum प्राइस एनालिसिस: TradingView

अगर Ethereum रेजिस्टेंस को ब्रेक करने में फेल हो जाता है तो प्राइस साइडवे मूव हो सकती है। सपोर्ट अभी $1,895 के पास है और अगर प्राइस इसके नीचे जाती है, तो ट्रेंडलाइन पर बेस्ड रिकवरी की कोशिश फेल हो जाएगी। चार्ट्स दिखा रहे हैं कि रिकवरी अटेम्प्ट्स बन रही हैं। CMF भी कंफर्म करता है कि बायर्स वापस आ रहे हैं। लेकिन व्हेल सेलिंग, लॉन्ग-टर्म होल्डर सेलिंग और कॉस्ट बेसिस रेजिस्टेंस अब भी रैली को रोक रहे हैं।

अब Ethereum प्राइस prediction इस बात पर डिपेंड करता है कि क्या बायर्स इस सेलिंग प्रेशर को अच्छे से अब्ज़ॉर्ब कर सकते हैं और रेजिस्टेंस के ऊपर ब्रेक कर सकते हैं या नहीं।

The post Ethereum प्राइस ने 10 दिन में 3 बार वापसी की कोशिश की, चार्ट्स में दिखा हर बार क्यों नाकाम रहा appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Ucan fix life in1day लोगो
Ucan fix life in1day मूल्य(1)
$0.0006311
$0.0006311$0.0006311
-6.82%
USD
Ucan fix life in1day (1) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए service@support.mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

डेनवर की छोटी व्यवसायों को स्थानीय कर सलाहकार की आवश्यकता क्यों है

डेनवर की छोटी व्यवसायों को स्थानीय कर सलाहकार की आवश्यकता क्यों है

डेनवर में एक छोटा व्यवसाय चलाना अनूठे अवसरों और चुनौतियों के साथ आता है। शहर के नियमों को समझने से लेकर राज्य और संघीय कर आवश्यकताओं को समझने तक
शेयर करें
Techbullion2026/02/17 20:04
NZD/USD पूर्वानुमान: तेजी की गति 0.6100 को लक्षित करते हुए महत्वपूर्ण RBNZ निर्णय नजदीक

NZD/USD पूर्वानुमान: तेजी की गति 0.6100 को लक्षित करते हुए महत्वपूर्ण RBNZ निर्णय नजदीक

बिटकॉइनवर्ल्ड NZD/USD पूर्वानुमान: तेजी की गति 0.6100 को लक्षित करती है जबकि महत्वपूर्ण RBNZ निर्णय सामने है वेलिंगटन, न्यूजीलैंड - NZD/USD मुद्रा जोड़ी विशिष्ट प्रदर्शित करती है
शेयर करें
bitcoinworld2026/02/17 19:50
टॉप कॉइन्स के संघर्ष के बीच Raydium की कीमत में 15% की उछाल: RAY में इतनी तेजी क्यों?

टॉप कॉइन्स के संघर्ष के बीच Raydium की कीमत में 15% की उछाल: RAY में इतनी तेजी क्यों?

Raydium की कीमत में 15% से अधिक की तेजी आई क्योंकि बुल्स ने $0.75 स्तर का परीक्षण कििया। Solana-आधारित विकेंद्रीकृत एक्सचेंज पर perpetuals वॉल्यूम में उल्लेखनीय वृद्धि के बीच यह लाभ आया है
शेयर करें
Coin Journal2026/02/17 20:21