Base, जो कि Ethereum का Layer-2 नेटवर्क है और Coinbase द्वारा incubate किया गया है, इसका टोटल वैल्यू लॉक्ड (TVL) पिछले कुछ हफ्तों में $1.4 बिलियन तक गिर चुका हैBase, जो कि Ethereum का Layer-2 नेटवर्क है और Coinbase द्वारा incubate किया गया है, इसका टोटल वैल्यू लॉक्ड (TVL) पिछले कुछ हफ्तों में $1.4 बिलियन तक गिर चुका है

Base का TVL $1.4 बिलियन घटा, Vision, Culture और Execution को लेकर विवाद बढ़ा

2026/02/18 20:20
4 मिनट पढ़ें

Base, जो कि Ethereum का Layer-2 नेटवर्क है और Coinbase द्वारा incubate किया गया है, इसका टोटल वैल्यू लॉक्ड (TVL) पिछले कुछ हफ्तों में $1.4 बिलियन तक गिर चुका है।

यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब chain की strategy और product direction को लेकर पब्लिक डिबेट तेज़ हो गई है।

Base का TVL गिरा, Builders, Critics और Coinbase लीडरशिप में चेन की दिशा पर भिड़ंत

Base का TVL जनवरी में करीब $5.3 बिलियन था, जो अब घटकर लगभग $3.9 बिलियन रह गया है।

Base TVL का ग्राफBase TVL. स्रोत: DefiLlama

यह गिरावट इसलिए मायने रखती है क्योंकि TVL, ब्लॉकचेन इकोसिस्टम में कैपिटल एक्टिविटी और डेवलपर कॉन्फिडेंस के सबसे महत्वपूर्ण इंडिकेटर्स में से एक है।

हालांकि, TVL में ऐसे उतार-चढ़ाव आमतौर पर सभी L2 नेटवर्क्स पर देखे जाते हैं, खासकर जब मार्केट में रोटेशन या लिक्विडिटी में बदलाव होता है।

जैसे-जैसे liquidity टाइट हो रही है, वैसे-वैसे Base को फाउंडर्स, इनवेस्टर्स और Coinbase लीडरशिप की तरफ से असामान्य रूप से खुले तौर पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Base के creator Jesse Pollak ने इस समय को एक fast-scaling इकोसिस्टम के नार्मल growth cycle का हिस्सा बताया।

उनकी बात ब्लॉकचेन इंफ्रास्ट्रक्चर टीमों की एक सामान्य सोच को दर्शाती है: शुरुआती तेज़ ग्रोथ में अक्सर speculative capital और शॉर्ट-टर्म प्रोजेक्ट्स आते हैं, जिसके बाद कंसोलिडेशन का समय आता है, फिर आगे डिवेलपमेंट का नया फेज़ शुरू होता है।

Critics का कहना Base गुम हो गया है फोकस से

कुछ founders और इनवेस्टर्स का कहना है कि Base की मौजूदा चुनौतियां साइक्लिकल नहीं, बल्कि स्ट्रैटेजिक हैं। X पर Hish नाम के एक builder और Coinbase shareholder ने Base App के रोलआउट की सार्वजनिक आलोचना की। उन्होंने कहा कि इसे “सुपर ऐप” की तरह मार्केट किया गया, लेकिन यूज़र्स ने जो फीचर्स मांगे थे, वैसी सुविधाएं नहीं दी गईं।

इन्वेस्टर Mike Dudas ने भी कुछ ऐसी ही चिंताएं जताईं, कहते हुए कि Coinbase Wallet को पहले एक ब्रॉड ऑन-चेन हब के रूप में पोजिशन किया गया था, लेकिन रणनीतिक बदलावों के कारण इसकी प्राथमिकताएं बदल दी गईं।

Coinbase लीडरशिप ने अपनी गलतियां मानी

Coinbase के CEO Brian Armstrong ने सीधे तौर पर इस आलोचना का जवाब दिया और पहले किए गए फैसलों की जिम्मेदारी स्वीकार की।

उन्होंने यह भी जोर दिया कि सेल्फ-कस्टडी अब और ज्यादा जरूरी होती जा रही है क्योंकि अधिकतर वित्तीय गतिविधियां ऑन-चेन हो रही हैं। हालांकि, Coinbase के इस एक्सिक्यूटिव ने यह भी स्पष्ट किया कि कंपनी के ज्यादातर रिसोर्सेस अभी भी मुख्य रिटेल प्लेटफार्म पर ही केंद्रित हैं।

Coinbase की ब्रॉडर स्ट्रेटेजी को लेकर अलग से दिए बयानों में Armstrong ने यह भी बताया कि अब क्रिप्टो में इंस्टीट्यूशनल इंगेजमेंट बढ़ रहा है और इन क्षेत्रों में ग्रोथ देखने को मिल रही है:

  • ट्रेडिंग वॉल्यूम्स
  • प्लेटफार्म पर मौजूद एसेट्स, और
  • प्रोडक्ट रेवेन्यू स्ट्रीम्स

Armstrong के मुताबिक, फाइनेंशियल सिस्टम जितना ग्रो करेगा, कंपनी उतनी ही मजबूत पोजीशन में रहेगी।

अब बहस पहुंची इकोसिस्टम डिज़ाइन तक

यह चर्चा सिर्फ तुरंत होने वाले प्रोडक्ट बदलावों तक सीमित नहीं रही, बल्कि इससे बड़ा सवाल भी सामने आया कि क्रिप्टो इकोसिस्टम्स कैसे ग्रो करते हैं।

Uniswap के फाउंडर Hayden Adams ने सुझाव दिया कि मैनेज्ड अकाउंट्स और सेल्फ-कस्टडी को एक यूनिफाइड इंटरफेस में जोड़ना, यूजर्स के लिए इस्तेमाल करना आसान बना सकता है। उनकी राय मौजूदा इंडस्ट्री प्रयासों को दर्शाती है जिनका उद्देश्य ऑनबोर्डिंग को सिंपल बनाना है, लेकिन डिसेंट्रलाइजेशन से समझौता किए बिना।

इसी समय, कुछ कम्युनिटी कमेंटेटर्स मानते हैं कि Base को डेवलपर्स और यूज़र्स को बनाए रखने के लिए इनसेंटिव्स और कल्चर मजबूत करना चाहिए।

वहीं, दूसरे लोगों का मानना है कि लॉन्ग-टर्म एडॉप्शन ज्यादा हद तक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्लायंस और इंस्टीट्यूशनल पार्टनरशिप्स पर निर्भर करता है।

अगर Base अपने इंफ्रास्ट्रक्चर के फायदों और Coinbase की डिस्ट्रीब्यूशन को यूज़र ग्रोथ में बदल सकता है, तो अभी का मार्केट पुलबैक केवल अस्थाई साबित हो सकता है।

अगर ऐसा नहीं होता, तो Layer-2 इकोसिस्टम्स के बीच कंपटीशन और तेज हो जाएगा, क्योंकि लिक्विडिटी और डेवलपर अटेंशन अब भी काफी ज्यादा मोबाइल है।

The post Base का TVL $1.4 बिलियन घटा, Vision, Culture और Execution को लेकर विवाद बढ़ा appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Ucan fix life in1day लोगो
Ucan fix life in1day मूल्य(1)
$0.0005894
$0.0005894$0.0005894
-5.60%
USD
Ucan fix life in1day (1) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए service@support.mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

दक्षिण कोरिया ने 9 साल के प्रतिबंध को समाप्त किया, कॉर्पोरेट क्रिप्टो ट्रेडिंग की अनुमति दी

दक्षिण कोरिया ने 9 साल के प्रतिबंध को समाप्त किया, कॉर्पोरेट क्रिप्टो ट्रेडिंग की अनुमति दी

दक्षिण कोरिया ने नौ साल के प्रतिबंध को समाप्त करने के बाद अपने क्रिप्टो बाजार में निगमों को फिर से शामिल करके एक बड़ा कदम उठाया है। वित्तीय सेवा आयोग (FSC) ने
शेयर करें
Thenewscrypto2026/02/18 17:16
इंटेलेक्ट ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में eMACH.ai AI-फर्स्ट बैंकिंग के लॉन्च के साथ बैंकिंग की अगली लहर का अनावरण किया

इंटेलेक्ट ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में eMACH.ai AI-फर्स्ट बैंकिंग के लॉन्च के साथ बैंकिंग की अगली लहर का अनावरण किया

बैंकिंग में एक नई लहर यहाँ और अभी है: समावेशी, बुद्धिमान और अंतर्निहित बैंकिंग डिज़ाइन इंटेलेक्ट डिज़ाइन एरिना लिमिटेड, AI-फर्स्ट, एंटरप्राइज़ में एक वैश्विक अग्रणी
शेयर करें
Globalfintechseries2026/02/18 20:08
WLFI प्राइस क्या 20% रैली और बढ़ाएगा? अब 3 जोखिम अगली तेजी के लिए चुनौती

WLFI प्राइस क्या 20% रैली और बढ़ाएगा? अब 3 जोखिम अगली तेजी के लिए चुनौती

World Liberty Financial प्राइस, या WLFI प्राइस, पिछले 24 घंटों में लगभग 20% बढ़ गया है, जिससे धारकों के बीच पॉजिटिव माहौल बना है। लेकिन अब तीन अलग-अलग इंडिकेटर्
शेयर करें
Beincrypto HI2026/02/18 20:00