Dragonfly के मैनेजिंग पार्टनर Haseeb Qureshi का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसी की लगातार चुनौतियां एक गहरे मिसमैच से आती हैं: इसकी आर्किटेक्चर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंDragonfly के मैनेजिंग पार्टनर Haseeb Qureshi का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसी की लगातार चुनौतियां एक गहरे मिसमैच से आती हैं: इसकी आर्किटेक्चर आर्टिफिशियल इंटेलिजें

क्रिप्टो किसके लिए बना था? एक्सपर्ट का दावा- इंसानों के लिए नहीं

2026/02/19 18:20
3 मिनट पढ़ें

Dragonfly के मैनेजिंग पार्टनर Haseeb Qureshi का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसी की लगातार चुनौतियां एक गहरे मिसमैच से आती हैं: इसकी आर्किटेक्चर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट्स के लिए कहीं ज्यादा अनुकूल लगती है।

उनके नजरिए से, क्रिप्टो के बहुत से फेलियर मोड्स डिजाइन की गलती नहीं हैं, बल्कि ये संकेत हैं कि इंसान कभी भी इसके मुख्य यूज़र बनने के लिए सही नहीं थे।

इंसानों और क्रिप्टो के बीच दूरी

X पर एक विस्तार से पोस्ट में, Qureshi ने कहा कि इंसानी डिसीजन-मेकिंग और ब्लॉकचेन की डिटरमिनिस्टिक आर्किटेक्चर के बीच में एक मौलिक अंतर है। उनके अनुसार, शुरूआती विज़न में ये कल्पना थी कि स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स लीगल एग्रीमेंट्स और कोर्ट्स की जगह ले लेंगे, जहां प्रॉपर्टी राइट्स सीधे ऑन-चेन लागू होंगे।

लेकिन, ये बदलाव अब तक हकीकत नहीं बन पाया है। यहां तक कि Dragonfly जैसी क्रिप्टो-नेटिव कंपनियां भी आज भी रेगुलर लीगल कॉन्ट्रैक्ट्स पर निर्भर हैं।

Qureshi के मुताबिक, समस्या टेक्निकल फेल्योर की नहीं बल्कि सोशल मिसअलाइन्मेंट की है। ब्लॉकचेन सिस्टम अपने डिजाइन के अनुसार ठीक काम करते हैं, लेकिन ये इंसानी व्यवहार और गलतियों के लिए डिजाइन नहीं किए गए। उन्होंने इसकी तुलना पारंपरिक बैंकिंग से की, जो सदियों से इंसानी गलतियों और दुरुपयोग को ध्यान में रखकर विकसित हुई है।

उन्होंने कहा कि लंबी क्रिप्टोग्राफिक एड्रेस, ब्लाइंड साइनिंग, इम्म्युटेबल ट्रांजैक्शंस और ऑटोमेटेड एन्फोर्समेंट, इंसानों की पैसे की सहज समझ के अनुकूल नहीं है।

AI Agents: क्या ये क्रिप्टो के असली natives हैं

Qureshi का सुझाव है कि AI एजेंट्स शायद क्रिप्टो के डिज़ाइन के लिए ज्यादा स्वाभाविक रूप से उपयुक्त हैं। उन्होंने समझाया कि AI एजेंट्स न तो थकते हैं और न ही वेरिफिकेशन स्टेप्स को छोड़ते हैं।

AI एजेंट्स कांट्रैक्ट लॉजिक का विश्लेषण कर सकते हैं, एज केस सिमुलेट कर सकते हैं, और ट्रांजैक्शन बिना भावनात्मक झिझक के कर सकते हैं। जहाँ इंसान लीगल सिस्टम पसंद करते हैं, वहीं AI एजेंट्स को कोड का डिटरमिनिज्म ज्यादा पसंद आ सकता है। उनके अनुसार,

Qureshi ने भविष्यवाणी की कि भविष्य का क्रिप्टो इंटरफेस एक “सेल्फ-ड्राइविंग वॉलेट” होगा, जिसमें सबकुछ AI द्वारा मेनज किया जाएगा। इस मॉडल में, AI एजेंट्स यूज़र्स के लिए सभी फाइनेंशियल एक्टिविटी को हैंडल करेंगे।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि ऑटोनॉमस एजेंट्स आपस में डायरेक्ट ट्रांजैक्शन कर सकते हैं, जिससे क्रिप्टो का ऑलवेज-ऑन, पर्मिशनलेस इन्फ्रास्ट्रक्चर मशीन-टू-मशीन इकोनॉमी के लिए नैचुरल बेस बन सकता है।

फिर भी उन्होंने सावधान किया कि इस तरह का बदलाव एक दम नहीं होगा। टेक्नोलॉजिकल सिस्टम्स को मैनस्ट्रीम बनने से पहले कई बार दूसरे कम्पलीमेंट्री ब्रेकथ्रूज़ की जरूरत होती है।

हाल ही में, Bankless के फाउंडर Ryan Adams ने भी कहा कि क्रिप्टो एडॉप्शन यूज़र एक्सपीरियंस खराब होने की वजह से रुका हुआ है। लेकिन उनका यह भी मानना है कि जो इंसानों के लिए “खराब UX” लगता है, वही AI एजेंट्स के लिए बेस्ट UX साबित हो सकता है।

Adams ने कहा कि भविष्य में अरबों AI एजेंट्स क्रिप्टो मार्केट्स को $10 ट्रिलियन से ऊपर ले जा सकते हैं।

मशीन-नेटिव क्रिप्टो थ्योरी मजबूत है, लेकिन रियल लिमिटेशन अभी भी हैं। AI एजेंट्स ऑटोनॉमसली ट्रांजैक्शन कर सकते हैं, लेकिन आखिरी जिम्मेदारी इंसानों या इंस्टीट्यूशन्स की ही होती है, इसलिए लीगल सिस्टम्स की अहमियत बनी रहेगी।

डिटर्मिनिस्टिक स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स अस्पष्टता कम करते हैं, लेकिन एक्सप्लॉइट्स, गवर्नेंस फेल्यर या सिस्टमेटिक रिस्क को पूरी तरह नहीं हटाते। आखिरी में, यह भी तर्क दिया जा सकता है कि अगर AI प्राइमरी इंटरफेस बन गया, तो क्रिप्टो एक पैरेलल फाइनेंशियल सिस्टम की जगह सिर्फ बैकएंड इन्फ्रास्ट्रक्चर बनकर रह सकता है।

The post क्रिप्टो किसके लिए बना था? एक्सपर्ट का दावा- इंसानों के लिए नहीं appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए service@support.mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

सोलाना कमजोर होता है क्योंकि लिक्विडेशन बढ़ते हैं और भावना ठंडी होती है

सोलाना कमजोर होता है क्योंकि लिक्विडेशन बढ़ते हैं और भावना ठंडी होती है

सोलाना (SOL) $82 से नीचे गिर गया है क्योंकि बिकवाली का दबाव और जोखिम से बचने की प्रवृत्ति बढ़ी है। बढ़ते लिक्विडेशन दर्शाते हैं कि लीवरेज्ड ट्रेडर्स अपनी पोजीशन से बाहर निकल रहे हैं। $80 सपोर्ट
शेयर करें
Coin Journal2026/02/19 19:18
क्यूबन को टैंकिंग

क्यूबन को टैंकिंग

टैंकिंग के प्रति पारंपरिक सोच की सहज प्रतिक्रिया हमेशा नैतिक आक्रोश रही है। जानबूझकर हारना? प्रतिस्पर्धा को कमजोर करना? भुगतान करने वाली जनता के साथ विश्वासघात? तर्क
शेयर करें
Bworldonline2026/02/19 17:51
वीआईपी गणित: कुछ भी नया किए बिना मैंने कैसे अतिरिक्त $5,250 कमाए

वीआईपी गणित: कुछ भी नया किए बिना मैंने कैसे अतिरिक्त $5,250 कमाए

2026 में, "डिजिटल गोल्ड" बाजार आखिरकार टूट गया। सोने और चांदी में भारी उतार-चढ़ाव के चलते वास्तविक-विश्व परिसंपत्ति (RWA) डेरिवेटिव्स का बाजार फूट पड़ा:
शेयर करें
Medium2026/02/19 19:09