Crypto.com को Office of the Comptroller of the Currency (OCC) से नेशनल ट्रस्ट बैंक का चार्टर पाने के लिए सशर्त अनुमोदन मिल गया है। इस कदम के साथ, यह क्रिप्टोकरेCrypto.com को Office of the Comptroller of the Currency (OCC) से नेशनल ट्रस्ट बैंक का चार्टर पाने के लिए सशर्त अनुमोदन मिल गया है। इस कदम के साथ, यह क्रिप्टोकरे

Crypto.com को Ripple के साथ Trust Bank Charter के लिए मिली Conditional OCC Approval

2026/02/24 13:45
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Crypto.com को Office of the Comptroller of the Currency (OCC) से नेशनल ट्रस्ट बैंक का चार्टर पाने के लिए सशर्त अनुमोदन मिल गया है।

इस कदम के साथ, यह क्रिप्टोकरेन्सी exchange और फाइनेंशियल सर्विसेस प्लेटफार्म उन डिजिटल एसेट फर्म्स की बढ़ती लिस्ट में शामिल हो गया है जिन्हें पिछले साल इसी तरह की approval मिली थी।

Crypto.com को National Trust Bank Charter के लिए OCC की conditional approval मिली

जैसा कि पहले BeInCrypto द्वारा रिपोर्ट किया गया था, Crypto.com ने अक्टूबर 2025 में नैशनल ट्रस्ट बैंक चार्टर के लिए आवेदन किया था। OCC ने फरवरी 2026 में सशर्त मंजूरी देकर कंपनी के लिए एक अहम उपलब्धि के तौर पर इसे मार्क किया।

ध्यान देने वाली बात है कि सशर्त अनुमोदन चार्टरिंग प्रक्रिया का शुरुआती चरण है। अप्लीकेंट को पूरी मंजूरी मिलने से पहले OCC के रेग्युलेटरी और ऑपरेशनल requirements को पूरा करना जरूरी होता है।

Crypto.com ने यह भी स्पष्ट किया कि यह approval Crypto.com Custody Trust Company के ongoing operations को प्रभावित नहीं करता है। यह इकाई न्यू हैम्पशायर बैंकिंग डिपार्टमेंट द्वारा रेग्युलेटेड non-depository ट्रस्ट कंपनी के रूप में क्वालिफाइड कस्टोडियन की तरह काम करती रहेगी।

Ripple, Circle, Paxos और Fidelity Investments जैसी कंपनियों को भी दिसंबर 2025 में नैशनल ट्रस्ट बैंक चार्टर आवेदन के लिए सशर्त approval मिला था। वहीं, BitGo ने एक कदम आगे बढ़कर, पिछले साल के अंत में OCC से अपनी state trust कंपनी को नैशनल ट्रस्ट बैंक में बदलने के लिए पूरा approval हासिल किया।

इसके अलावा, Trump समर्थित DeFi प्रोजेक्ट World Liberty Financial की सब्सिडियरी ने OCC में जनवरी में World Liberty Trust Company, National Association (WLTC) बनाने के लिए अपना आवेदन दिया। यह प्रस्तावित संस्था एक national trust bank के रूप में काम करेगी और मुख्य रूप से stablecoin फोकस्ड एक्टिविटीज में मदद करेगी।

क्रिप्टोकरेन्सी फर्म्स का फेडरल चार्टर्ड बैंकिंग स्ट्रक्चर्स में जाना यह दर्शाता है कि डिजिटल एसेट कंपनियां US फाइनेंशियल रेग्युलेटरी फ्रेमवर्क में गहराई से इंटीग्रेट हो रही हैं। नेशनल ट्रस्ट चार्टर federal लीगल स्टेटस देता है, कस्टडी क्षमताओं को बढ़ाता है और इंस्टीट्यूशनल क्रेडिबिलिटी मजबूत कर सकता है। OCC की देखरेख में संचालन federal लेवल पर oversight को सेंट्रलाइज करता है।

हालांकि, इस ट्रेंड ने कुछ चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। American Bankers Association (ABA) और Independent Community Bankers of America (ICBA) ने OCC द्वारा कंडीशनल approvals देने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि अगर क्रिप्टो चार्टर्स को ज्यादा विस्तार दिया गया तो इससे US बैंकिंग की सीमाएं धुंधली हो सकती हैं और नई चुनौतियां पैदा हो सकती हैं।

The post Crypto.com को Ripple के साथ Trust Bank Charter के लिए मिली Conditional OCC Approval appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Lorenzo Protocol लोगो
Lorenzo Protocol मूल्य(BANK)
$0.03707
$0.03707$0.03707
+0.48%
USD
Lorenzo Protocol (BANK) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

स्पेन ने बड़े मंगा पायरेसी क्रैकडाउन में $467K का क्रिप्टो स्टैश उजागर किया

स्पेन ने बड़े मंगा पायरेसी क्रैकडाउन में $467K का क्रिप्टो स्टैश उजागर किया

स्पेन पुलिस ने $467K क्रिप्टो जब्त किया और $4.6M कमाने वाली अवैध मंगा साइट को बंद किया, छुपे हुए वॉलेट और वैश्विक पायरेसी नेटवर्क के प्रभाव को उजागर किया। स्पेन ने एक छुपे हुए को उजागर किया है
शेयर करें
LiveBitcoinNews2026/04/24 01:00
Tether ने अपराध से जुड़े $344 मिलियन USDT को फ्रीज करके अमेरिकी संघीय अधिकारियों की मदद की

Tether ने अपराध से जुड़े $344 मिलियन USDT को फ्रीज करके अमेरिकी संघीय अधिकारियों की मदद की

रूस ने Tether टोकनाइजेशन ट्रेडमार्क को मंजूरी दी Credit: Shutterstock / PJ McDonnell
शेयर करें
DL News2026/04/24 00:07
एक चीनी Bitcoin व्हेल की चेतावनी: "होर्मुज़ जलडमरूमध्य के मुद्दे को कम आंका जा रहा है—सावधान रहें"

एक चीनी Bitcoin व्हेल की चेतावनी: "होर्मुज़ जलडमरूमध्य के मुद्दे को कम आंका जा रहा है—सावधान रहें"

चीनी क्रिप्टो व्हेल Garrett Jin ने तर्क दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के मुद्दे को बाजारों द्वारा कम आंका जा रहा था। पढ़ना जारी रखें: एक चीनी Bitcoin से चेतावनियां
शेयर करें
Bitcoinsistemi2026/04/24 01:32

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!