Bitcoin की रिकवरी अगर मार्केट में बेहद डर वाली स्थिति में होती है, तो इसका निवेशकों के लिए बड़ा मतलब हो सकता है, खासकर उनके लिए जो कैपिटल को दोबारा अलॉट करने मेBitcoin की रिकवरी अगर मार्केट में बेहद डर वाली स्थिति में होती है, तो इसका निवेशकों के लिए बड़ा मतलब हो सकता है, खासकर उनके लिए जो कैपिटल को दोबारा अलॉट करने मे

Bitcoin कब तक रिकवर करेगा? डेटा से मिले अहम संकेत

2026/02/24 17:38
3 मिनट पढ़ें

Bitcoin की रिकवरी अगर मार्केट में बेहद डर वाली स्थिति में होती है, तो इसका निवेशकों के लिए बड़ा मतलब हो सकता है, खासकर उनके लिए जो कैपिटल को दोबारा अलॉट करने में हिचकिचाते हैं। लेकिन, फरवरी के आखिरी हफ्ते तक, Bitcoin की प्राइस ने कोई साफ पॉजिटिव इंडिकेटर नहीं दिखाया था।

कुछ पुराने डेटा से पता चलता है कि नेगेटिव सेंटीमेंट कितने समय तक बना रह सकता है।

आने वाले छह महीने investor की patience की परीक्षा ले सकते हैं

Glassnode के मुताबिक, Realized Profit/Loss Ratio (90D-SMA) मार्केट की स्थिति जानने के लिए एक महत्वपूर्ण सिग्नल देता है।

Realized Profit का मतलब है- जितने भी कॉइन्स ऑन-चेन ऐसे प्राइस पर ट्रांसफर हुए हैं, जो उनकी खरीदारी की कीमत से ज्यादा है, उनकी कुल $ वैल्यू। वहीं, Realized Loss का मतलब- जितने भी कॉइन्स कम प्राइस पर ट्रांसफर किए गए (यानि खरीदारी प्राइस से नीचे), उनकी कुल $ वैल्यू।

Glassnode 90 दिन की मूविंग एवरेज लगाता है जिससे दैनिक वोलैटिलिटी कम हो जाती है। यह तरीका, पिछले तीन महीनों के डोमिनेंट मार्केट ट्रेंड को पहचानने में मदद करता है।

Bitcoin Realized Profit/Loss Ratio (90D-SMA). स्रोत: GlassnodeBitcoin Realized Profit/Loss Ratio (90D-SMA). स्रोत: Glassnode

जब ratio 1.0 से ऊपर बना रहता है, तो मुनाफा हावी रहता है। मार्केट में नेट प्रॉफिट होता है और ज्यादातर निवेशक केवल गेन लॉक करने के लिए सेल करते हैं। जबकि ratio 1.0 से नीचे आता है, तो नुकसान हावी रहता है। जो लोग कॉइन्स मूव करते हैं, उन्हें नुकसान होता है, कई बार ये कैपिटुलेशन की वजह से होता है। आमतौर पर ये सिचुएशन bear मार्केट्स में दिखती है।

अभी का डेटा दिखाता है कि ये ratio फरवरी में पहली बार 2022 के बाद 1 से नीचे आया है। हिस्टारिकली देखा जाए तो, 1 से नीचे रहने की अवधि करीब 6 महीने रही है।

2015, 2018 और 2022 के bear मार्केट साइकिल ने भी यही 6 महीने का पैटर्न दिखाया था। इस हिस्ट्री के आधार पर कहा जा सकता है कि Bitcoin लॉन्ग-टर्म डाउनट्रेंड में जा सकता है या फिर Q3 के आखिर तक लो लेवल्स पर कंसोलिडेट रहे सकता है।

या हो सकता है सिर्फ एक और महीना बाकी हो

मंथली परफॉर्मेंस डेटा एक अलग एंगल से देखता है।

फरवरी, Bitcoin के लिए लगातार पांचवां नेगेटिव महीना हो सकता है। इतिहास में सबसे लंबा losing streak 6 महीने रहा है, उसके बाद मार्केट में तेज reversal हुआ था।

Bitcoin मासिक रिटर्न्स। स्रोत: CoinglassBitcoin मासिक रिटर्न्स। स्रोत: Coinglass

इस सोच के हिसाब से Bitcoin जल्दी अप्रैल में ही रिकवर हो सकता है। ये समय सीमा Glassnode के एनालिसिस की तुलना में काफी पहले आ जाएगी।

अगर टाइम फैक्टर्स को अलग रखें और प्राइस ड्रॉडाउन की तीव्रता को देखें, तो डेटा दिखाता है कि कम लेवल पर खरीदारों के लिए मौके मिल सकते हैं।

वहीं, BeInCrypto का ताजा एनालिसिस $60,000 के लेवल की अहमियत को हाईलाइट करता है। एनालिस्ट्स का मानना है कि ये प्राइस Bitcoin के ट्रेंड को अगले कुछ महीनों में तय करने में मदद कर सकता है।

The post Bitcoin कब तक रिकवर करेगा? डेटा से मिले अहम संकेत appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए service@support.mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

नई फेड योजना क्रिप्टो फर्मों के लिए बैंकिंग पहुंच को आसान बना सकती है

नई फेड योजना क्रिप्टो फर्मों के लिए बैंकिंग पहुंच को आसान बना सकती है

मुख्य बातें फेडरल रिजर्व बैंक पर्यवेक्षण नियमों से "प्रतिष्ठा जोखिम" को हटाना चाहता है। बैंकों का मूल्यांकन केवल […] पर किया जाएगा The post New Fed Plan Could Ease
शेयर करें
Coindoo2026/02/24 19:12
Acurast ने 2,25,000 स्मार्टफोन को Base पर सुरक्षित AI नेटवर्क में बदला

Acurast ने 2,25,000 स्मार्टफोन को Base पर सुरक्षित AI नेटवर्क में बदला

Acurast, एक डिसेंट्रलाइज्ड नेटवर्क है जो रोज़मर्रा के स्मार्टफोन को सिक्योर कंप्यूट नोड्स की तरह इस्तेमाल करता है। अब इसने ऑफिशियल तौर पर 2,25,000 नोड्स वाला स्
शेयर करें
Beincrypto HI2026/02/24 20:02
एक्सपेरियन ने AtData के अधिग्रहण के साथ पहचान और धोखाधड़ी क्षमताओं को मजबूत किया

एक्सपेरियन ने AtData के अधिग्रहण के साथ पहचान और धोखाधड़ी क्षमताओं को मजबूत किया

Experian®, वैश्विक डेटा और प्रौद्योगिकी कंपनी, ने घोषणा की है कि उसने AtData को अधिग्रहित किया है, जो एक अग्रणी डेटा और इंटेलिजेंस कंपनी है The post Experian Fortifies Identity
शेयर करें
ffnews2026/02/24 08:00