क्रिप्टो कम्युनिटी में जबरदस्त बहस चल रही है क्योंकि Cyber Capital के फाउंडर और CIO Justin Bons का मानना है कि Ripple का XRP Ledger (XRPL) “सेंट्रलाइज्ड” है। वहक्रिप्टो कम्युनिटी में जबरदस्त बहस चल रही है क्योंकि Cyber Capital के फाउंडर और CIO Justin Bons का मानना है कि Ripple का XRP Ledger (XRPL) “सेंट्रलाइज्ड” है। वह

क्या XRP Ledger सेंट्रलाइज्ड है David Schwartz ने Justin Bons के दावे को दी टक्कर

2026/02/25 13:06
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

क्रिप्टो कम्युनिटी में जबरदस्त बहस चल रही है क्योंकि Cyber Capital के फाउंडर और CIO Justin Bons का मानना है कि Ripple का XRP Ledger (XRPL) “सेंट्रलाइज्ड” है।

वहीं, Ripple के CTO एमेरिटस, David Schwartz, ने इसकी आर्किटेक्चर का मजबूती से बचाव किया है। इससे यह अहम सवाल उठता है कि असली डिसेंट्रलाइजेशन ब्लॉकचेन में होता क्या है?

Justin Bons ने XRP Ledger को “Centralized” कहा

हाल ही में X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में, Bons ने उन नेटवर्क्स की आलोचना की जिन्हें वे “सेंट्रलाइज्ड ब्लॉकचेन” कहते हैं। उन्होंने बताया कि कई नेटवर्क permissioned validator स्ट्रक्चर पर निर्भर करते हैं, और XRP Ledger के Unique Node List (UNL) को इसका उदाहरण बताया।

उन्होंने अपनी पोस्ट में Canton, Stellar, Hedera और Algorand का भी नाम लिया। Bons ने डिसेंट्रलाइजेशन को एक बाइनरी चॉइस बताया, और कहा कि ब्लॉकचेन या तो पूरी तरह permissionless है या नहीं है। उनके अनुसार, कोई भी permissioned एलिमेंट क्रिप्टो के एथोस के खिलाफ है।

Bons ने ये भी समझाया कि ब्लॉकचेन कंसेंसस के सिर्फ तीन फॉर्म हो सकते हैं: Proof of Stake, Proof of Work और Proof of Authority। उनका कहना है कि अगर कोई सिस्टम PoS या PoW पर बेस्ड नहीं है, तो फिर “परिभाषा के अनुसार, वह PoA है।” उन्होंने खासतौर पर XRP और XLM का जिक्र करते हुए कहा कि “किस पर भरोसा करना है, ये चुनना trustlessness नहीं है।”

David Schwartz ने XRP Ledger का बचाव किया

Bons की पोस्ट पर कम्युनिटी से खास प्रतिक्रिया मिली। Schwartz, जो XRP Ledger के चीफ आर्किटेक्ट्स में से एक हैं, उन्होंने Ripple के “absolute power & control” वाले दावे को सिरे से खारिज किया।

उन्होंने समझाया कि XRP Ledger को इस तरह डिजाइन किया गया है जिससे Ripple नेटवर्क को कंट्रोल ना कर सके। Schwartz ने बताया कि ये फैसला रेग्युलेटरी जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया गया था।

Schwartz ने Bons के दावों पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें संभावित डबल-स्पेंडिंग और सेंसरशिप का जिक्र किया गया था। उन्होंने समझाया कि वेलिडेटर किसी ईमानदार नोड को डबल-स्पेंड स्वीकार करने या ट्रांजैक्शंस को सेंसर करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।

हर नोड प्रोटोकॉल के नियमों को स्वतंत्र रूप से लागू करता है और सिर्फ उन्हीं वेलिडेटर्स की गिनती करता है जो उसकी Unique Node List (UNL) में होते हैं। अगर कोई वेलिडेटर बेईमानी करता है, तो ईमानदार नोड उसे सिर्फ एक असहमत वेलिडेटर के तौर पर ट्रीट करता है।

Schwartz ने माना कि वेलिडेटर थ्योरी में नेटवर्क को रोकने के लिए साजिश कर सकते हैं, खासकर ईमानदार नोड्स के नजरिए से। लेकिन उन्होंने कहा कि यह एक dishonest majority attack के बराबर होगा और इसके बावजूद डबल-स्पेंडिंग संभव नहीं होगी। ऐसे केस में, उन्होंने कहा कि इसका हल नया UNL चुनना होगा।

उन्होंने ये भी बताया कि XRPL डबल-स्पेंड की समस्या को कंसेंसस राउंड्स से हल करता है, जो लगभग हर पांच सेकंड में होते हैं। हर राउंड में, वेलिडेटर्स वोट करते हैं कि कौन सी ट्रांजैक्शंस को मौजूदा लेजर में शामिल किया जाए।

अगर किसी वेलिड ट्रांजैक्शन को सुपरमेजोरिटी ट्रस्टेड वेलिडेटर्स कहते हैं कि कटऑफ से पहले उन्हें वो ट्रांजैक्शन नहीं दिखी, तो ईमानदार नोड उसे अगले राउंड के लिए पॉसपोंड कर सकता है। Schwartz के मुताबिक, यह मेकैनिज्म बिना किसी एक पार्टी को कंट्रोल दिए, कंसेंसस बनाए रखता है।

उन्होंने यह भी जोर देते हुए कहा कि अगर Ripple के पास ट्रांजैक्शंस को सेंसर करने या डबल-स्पेंड करने की ताकत होती, और वह इसका यूज़ करता, तो इससे XRPL पर ट्रस्ट हमेशा के लिए खत्म हो जाता। इसलिए, उन्होंने कहा कि सिस्टम को जानबूझकर ऐसे बनाया गया है ताकि किसी एक ऐक्टर, यहां तक कि Ripple के पास भी, बहुत ज्यादा कंट्रोल न हो।

The post क्या XRP Ledger सेंट्रलाइज्ड है David Schwartz ने Justin Bons के दावे को दी टक्कर appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
XRP लोगो
XRP मूल्य(XRP)
$1.432
$1.432$1.432
+0.01%
USD
XRP (XRP) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Bitwarden CLI सप्लाई चेन अटैक से क्रिप्टो वॉलेट कीज़ खतरे में

Bitwarden CLI सप्लाई चेन अटैक से क्रिप्टो वॉलेट कीज़ खतरे में

Bitwarden CLI 2026.4.0 एक सप्लाई चेन अटैक में समझौता किया गया था जो क्रिप्टो वॉलेट कीज़, SSH कीज़, और CI/CD सीक्रेट्स को टार्गेट करता है। The post Bitwarden CLI
शेयर करें
Beincrypto HI2026/04/23 22:27
'स्टोरेज टोकन नहीं' — Vytautas Mackonis का ALCUM के तांबे, यील्ड और RWA के भविष्य के प्रति औद्योगिक दृष्टिकोण पर

'स्टोरेज टोकन नहीं' — Vytautas Mackonis का ALCUM के तांबे, यील्ड और RWA के भविष्य के प्रति औद्योगिक दृष्टिकोण पर

ALCUM का xCUP टोकन तांबे को किसी गोदाम में नहीं रखता; यह एक 30-दिवसीय, हेज्ड रीसाइक्लिंग चक्र को टोकनाइज़ करता है ताकि USDC आवंटक स्पॉट के बजाय ऑडिटेड औद्योगिक मार्जिन अर्जित कर सकें
शेयर करें
Crypto.news2026/04/23 22:39
USDT ट्रांसफर: Kraken से Aave तक $214M का विशाल Stablecoin मूवमेंट ने DeFi में रुचि जगाई

USDT ट्रांसफर: Kraken से Aave तक $214M का विशाल Stablecoin मूवमेंट ने DeFi में रुचि जगाई

BitcoinWorld USDT ट्रांसफर: Kraken से Aave तक $214M का विशाल Stablecoin मूवमेंट ने DeFi में रुचि जगाई, Whale Alert, एक प्रमुख ब्लॉकचेन ट्रैकिंग सेवा, ने
शेयर करें
Bitcoin World2026/04/23 22:15

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!