Polymarket 30 मार्च से लगभग सभी मार्केट कैटेगरीज में ट्रेडिंग फीस बढ़ाएगा। क्रिप्टो मार्केट्स पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, जहां फीस ऑल-टाइम हाई 1.8% तक जाएगी, जबकPolymarket 30 मार्च से लगभग सभी मार्केट कैटेगरीज में ट्रेडिंग फीस बढ़ाएगा। क्रिप्टो मार्केट्स पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, जहां फीस ऑल-टाइम हाई 1.8% तक जाएगी, जबक

Polymarket ने फीस बढ़ाई, क्रिप्टो ट्रेडर्स पर सबसे ज्यादा असर

2026/03/24 20:22
2 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Polymarket 30 मार्च से लगभग सभी मार्केट कैटेगरीज में ट्रेडिंग फीस बढ़ाएगा। क्रिप्टो मार्केट्स पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, जहां फीस ऑल-टाइम हाई 1.8% तक जाएगी, जबकि स्पोर्ट्स बेटर्स को सिर्फ 0.75% फीस देनी होगी।

अभी Polymarket केवल क्रिप्टो और स्पोर्ट्स इवेंट्स कॉन्ट्रैक्ट्स पर ही ट्रेडिंग फीस लागू करता है।

Polymarket की नई फीस स्ट्रक्चर में Crypto Traders पर सबसे ज्यादा असर

नए स्ट्रक्चर में पहली बार पॉलिटिक्स, फाइनेंस, इकोनॉमिक्स, कल्चर, वेदर, टेक और दूसरी कैटेगरीज पर भी फीस ली जाएगी।

प्लेटफार्म फ्लैट कमीशन की जगह प्रॉबेबिलिटी-बेस्ड फीस मॉडल यूज़ करता है। जब इवेंट की संभावना 50% के करीब होती है तब फीस सबसे ज्यादा होती है और नतीजे साफ होने पर फीस लगभग शून्य हो जाती है।

Polymarket की अपडेटेड फीस शेड्यूल के मुताबिक, क्रिप्टो मार्केट्स की इफैक्टिव रेट्स, मिडपॉइंट पर 1.56% से बढ़कर 1.8% हो जाएंगी।

स्पोर्ट्स मार्केट्स अब भी सबसे सस्ती रहेंगी, 0.44% से बढ़कर अब 0.75% फीस हो जाएगी। 50% प्रॉबेबिलिटी वाली $50 की स्पोर्ट्स ट्रेड पर अब $0.38 फीस देनी होगी, जो पहले $0.22 थी। बाकी ज्यादातर कैटेगरीज में फीस 1% से 1.56% के बीच पीक करेगी।

आने वाला Polymarket फीस स्ट्रक्चरआने वाला Polymarket फीस स्ट्रक्चर। स्रोत: Polymarket

Polymarket ने रेफरल प्रोग्राम शुरू किया

फीस एक्सपैंशन के साथ ही, Polymarket ने एक रेफरल प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसमें वे यूज़र्स हिस्सा ले सकते हैं, जिनका ट्रेडिंग वॉल्यूम कम से कम $10,000 है।

जो रेफर करेगा, उसे डायरेक्ट रेफरल से 30% और इनडायरेक्ट रेफरल से 10% फीस का हिस्सा मिलेगा, जब तक रेफर्ड यूज़र ने साइनअप के 180 दिन पूरे नहीं कर लिए। यह रिवॉर्ड्स अनलिमिटेड हैं और हर रोज़ रात 12 बजे UTC पर मिलेंगे।

Polymarket ने अपने इंटरनेशनल और CFTC-रेग्युलेटेड U.S. प्लेटफॉर्म्स पर मार्केट इंटीग्रिटी रूल्स भी अपडेट किए हैं। नए रूल्स के अनुसार अब स्टोलन कॉन्फिडेंशियल इंफॉर्मेशन पर, गैरकानूनी टिप्स पर या ऐसे व्यक्ति जिनका नतीजे पर असर पड़ सकता है, उनके ट्रेडिंग पर पाबंदी है।

यूज़र्स अब नए मार्केट इंटीग्रिटी पेज के जरिए किसी भी संदिग्ध एक्टिविटी की रिपोर्ट कर सकते हैं।

इन सब बदलावों के साथ Polymarket रेग्युलेटेड एक्सचेंज मॉडल की तरफ और भी करीब आता जा रहा है, क्योंकि प्रेडिक्शन मार्केट्स में ट्रेडर्स और रेग्युलेटर्स दोनों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है।

The post Polymarket ने फीस बढ़ाई, क्रिप्टो ट्रेडर्स पर सबसे ज्यादा असर appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Ucan fix life in1day लोगो
Ucan fix life in1day मूल्य(1)
$0.0004189
$0.0004189$0.0004189
+15.91%
USD
Ucan fix life in1day (1) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

ऑस्ट्रेलिया की $105 बिलियन Hostplus लगभग दो मिलियन पेंशन सदस्यों के लिए Bitcoin निवेश पर नजर

ऑस्ट्रेलिया की $105 बिलियन Hostplus लगभग दो मिलियन पेंशन सदस्यों के लिए Bitcoin निवेश पर नजर

बिटकॉइन मैगज़ीन ऑस्ट्रेलिया की $105 बिलियन Hostplus लगभग दो मिलियन पेंशन सदस्यों के लिए बिटकॉइन निवेश पर नज़र रखे हुए है ऑस्ट्रेलिया का विशाल Hostplus पेंशन फंड
शेयर करें
bitcoinmagazine2026/03/24 20:51
90% क्रैश के बाद, FET अचानक जाग गया: क्या यह किसी बड़ी चीज़ की शुरुआत है?

90% क्रैश के बाद, FET अचानक जाग गया: क्या यह किसी बड़ी चीज़ की शुरुआत है?

आर्टिफिशियल सुपरइंटेलिजेंस एलायंस पिछले साल का अधिकांश समय भारी दबाव में रहा है, FET की कीमत अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर से 90% से अधिक गिर गई है। यह लंबा दौर
शेयर करें
Captainaltcoin2026/03/24 21:30
Solana प्राइस की $100 तक बढ़त को होल्डर्स के 21% पुलबैक से खतरा

Solana प्राइस की $100 तक बढ़त को होल्डर्स के 21% पुलबैक से खतरा

Solana (SOL) अभी $90 पर ट्रेड कर रहा है, 1.09% नीचे, क्योंकि इसकी अपवर्ड ट्रेंडलाइन और $100 का टारगेट फिलहाल दूर है। दो ऑन-चेन इंडिकेटर्स से यह कंफर्म होता है क
शेयर करें
Beincrypto HI2026/03/24 20:00