थोड़े समय के सुधार के बाद, डर दोबारा क्रिप्टो मार्केट में लौट आया है और सोशल मीडिया बातचीतों में हावी हो गया है। Bitcoin फिर से $70,000 के नीचे आ गया है, जिससेथोड़े समय के सुधार के बाद, डर दोबारा क्रिप्टो मार्केट में लौट आया है और सोशल मीडिया बातचीतों में हावी हो गया है। Bitcoin फिर से $70,000 के नीचे आ गया है, जिससे

Bitcoin $70,000 से नीचे गिरा, रिटेल FUD सेंटिमेंट बढ़ा; क्या होंगे इसके असर

2026/03/27 23:33
2 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

थोड़े समय के सुधार के बाद, डर दोबारा क्रिप्टो मार्केट में लौट आया है और सोशल मीडिया बातचीतों में हावी हो गया है। Bitcoin फिर से $70,000 के नीचे आ गया है, जिससे रिटेल निवेशकों के बीच चिंता बढ़ गई है।

हालांकि सोशल मीडिया पर निगेटिव सेंटीमेंट तेजी से फैल रहा है, लेकिन ऑन-चेन डेटा रिटेल निवेशकों की असली भूमिका को और गहराई से दिखाता है।

रिटेल FUD सेंटिमेंट बढ़ा, क्या Bitcoin रिकवर करेगा

Blockchain एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म Santiment ने हाल ही में सोशल मीडिया पर Bitcoin से जुड़ी निगेटिव कीवर्ड्स में स्पाइक रेकॉर्ड किया है।

BTC डिबेट्स में “dip” और “crash” जैसे शब्द बार-बार दिख रहे हैं। यह रिटेल निवेशकों के बीच FUD (Fear, Uncertainty, Doubt) के काफी ज्यादा लेवल को दिखाता है।

Santiment का कहना है कि रिटेल निवेशकों के बीच एक्सट्रीम निराशा कई बार एक कंट्रेरियन सिग्नल के जैसा काम करती है। जब निगेटिविटी बहुत ज्यादा हो जाती है, तो मार्केट अक्सर रिकवर करता है क्योंकि सेलिंग प्रेशर खत्म होने के करीब होता है।

Bitcoin प्राइस बनाम रिटेल सेंटीमेंट। स्रोत: Santiment.Bitcoin प्राइस बनाम रिटेल सेंटीमेंट। स्रोत: Santiment.

Santiment का चार्ट पिछले साल के दौरान इसी लॉजिक को दिखाता है।

लेकिन, सिर्फ सेंटीमेंट से आगे की बात है। CryptoQuant की एक रिपोर्ट ने ट्रेडिंग वॉल्यूम और रिटेल निवेशकों की असली मार्केट शेयर के बीच चिंता बढ़ाने वाला डाइवर्जेंस दिखाया है।

CryptoQuant के एनालिस्ट Zizcrypto ने बताया कि रिटेल की तरफ से 30-दिन का औसत स्मॉल ट्रेड वॉल्यूम (0–$1,000) $96 मिलियन है। यह लेवल 2023 की शुरुआत के मार्केट बॉटम के बराबर है।

वहीं, रिटेल ट्रेडिंग शेयर (0–$10,000) 2023 की शुरुआत से लगातार गिर रही है। यह 2.4% से घटकर ~0.7% रह गई है और अब स्टेबल हो चुकी है।

ट्रेडिंग वॉल्यूम और मार्केट शेयर के बीच का यह डाइवर्जेंस बताता है कि रिटेल निवेशक अभी भी एक्टिव हैं, लेकिन मार्केट में उनकी स्ट्रक्चरल भूमिका अब और नहीं बढ़ रही है।

Bitcoin रिटेल वॉल्यूम ट्रैकर। स्रोत: CryptoQuant.Bitcoin रिटेल वॉल्यूम ट्रैकर। स्रोत: CryptoQuant.

इसलिए, Santiment का नजरिया शॉर्ट-टर्म के लिए सही हो सकता है। हालांकि, इसे 2023 की शुरुआत जैसे रिवर्सल की भविष्यवाणी का आधार मानना मुश्किल है।

BeInCrypto की लेटेस्ट एनालिसिस इंडिकेट करती है कि अगर Bitcoin एक दैनिक कैंडल $68,930 के नीचे क्लोज करता है, तो इसकी प्राइस गिरकर $65,550 तक जा सकती है।

The post Bitcoin $70,000 से नीचे गिरा, रिटेल FUD सेंटिमेंट बढ़ा; क्या होंगे इसके असर appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

अगली क्रिप्टो जो विस्फोट करने वाली है: DeepSnitch AI लाइव AI यूटिलिटी पर 100x पोस्ट-लॉन्च संभावना के साथ बढ़ रहा है जबकि Pi Network सतर्क हो रहा है और Monad बिक्री दबाव का सामना कर रहा है

अगली क्रिप्टो जो विस्फोट करने वाली है: DeepSnitch AI लाइव AI यूटिलिटी पर 100x पोस्ट-लॉन्च संभावना के साथ बढ़ रहा है जबकि Pi Network सतर्क हो रहा है और Monad बिक्री दबाव का सामना कर रहा है

डीपस्निच AI ($DSNT) को वास्तविक उपयोगिता और बड़े उछाल वाली परियोजनाओं की तलाश करने वाले निवेशकों द्वारा अगली विस्फोटक क्रिप्टो के रूप में चिह्नित किया गया है। लगातार परिणाम प्रदान करना
शेयर करें
Blockonomi2026/03/27 23:40
हांगकांग नियामकों ने बैंकिंग डेटा शेयरिंग हैकाथॉन के विजेताओं को सम्मानित किया

हांगकांग नियामकों ने बैंकिंग डेटा शेयरिंग हैकाथॉन के विजेताओं को सम्मानित किया

HKMA और HKSTP ने सुरक्षित इंटरबैंक डेटा शेयरिंग समाधानों पर केंद्रित छह महीने के फिनटेक इनोवेशन कार्यक्रम के बाद IADS डेवलपर हैकथॉन विजेताओं की घोषणा की। (और पढ़ें
शेयर करें
BlockChain News2026/03/27 23:10
बिटकॉइन नेटवर्क गतिविधि में भारी गिरावट: सक्रिय पते 2025 के शिखर से 30% से अधिक नीचे

बिटकॉइन नेटवर्क गतिविधि में भारी गिरावट: सक्रिय पते 2025 के शिखर से 30% से अधिक नीचे

बिटकॉइनवर्ल्ड बिटकॉइन नेटवर्क गतिविधि में भारी गिरावट: सक्रिय पते 2025 के शिखर से 30% से अधिक गिरे 25 मार्च, 2025 – बिटकॉइन के मूलभूत नेटवर्क में चौंकाने वाली गिरावट
शेयर करें
bitcoinworld2026/03/27 22:55