Bitcoin (BTC) प्राइस अप्रैल 2026 में एक अहम मोड़ पर पहुंच रहा है। मार्च मुश्किल से ही पॉजिटिव 0.19% की बढ़त के साथ बंद हो रहा है, जबकि महीने के शुरूआती दिनों मेBitcoin (BTC) प्राइस अप्रैल 2026 में एक अहम मोड़ पर पहुंच रहा है। मार्च मुश्किल से ही पॉजिटिव 0.19% की बढ़त के साथ बंद हो रहा है, जबकि महीने के शुरूआती दिनों मे

Bitcoin प्राइस भविष्यवाणी: अप्रैल 2026 में BTC से क्या उम्मीद करें

2026/03/30 14:26
5 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Bitcoin (BTC) प्राइस अप्रैल 2026 में एक अहम मोड़ पर पहुंच रहा है। मार्च मुश्किल से ही पॉजिटिव 0.19% की बढ़त के साथ बंद हो रहा है, जबकि महीने के शुरूआती दिनों में BTC के पास 5% से ज्यादा की मासिक बढ़त थी।

इतिहास, ETF फ्लो, और whale के बिहेवियर जैसी चीज़ें मिलाजुला संकेत दे रही हैं, इसलिए अप्रैल 2026 के आगे के पूरे साल के लिए Bitcoin की दिशा तय कर सकता है।

History को April से उम्मीद, लेकिन 3-Day Chart सपोर्ट नहीं करता

मंथली रिटर्न्स चार्ट दिखाता है कि Bitcoin प्राइस को 2026 में काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। जनवरी -10.1% पर बंद हुआ था, और फरवरी में 14.8% की गिरावट आई, जो इनके ऐतिहासिक पॉजिटिव एवरेज +8.52% और +12.5% से बिल्कुल उलट है। मार्च में भी मुश्किल से +0.19% की बढ़त बनी है, जबकि इसके हिस्टॉरिक एवरेज +10.2% से बहुत नीचे है।

ऐसे और टोकन insights चाहिए? Editor Harsh Notariya का डेली क्रिप्टो न्यूज़लेटर पाने के लिए यहां साइनअप करें।

Bitcoin के मासिक रिटर्न्सBitcoin के मासिक रिटर्न्स:CryptoRank

अप्रैल आमतौर पर Bitcoin के लिए सबसे मजबूत महीनों में रहा है, जहां एवरेज रिटर्न +33.4% और मीडियन +7.57% रहा है। लेकिन, इस बार जनवरी और फरवरी ने पहले ही अपने हिस्टॉरिक ट्रेंड को तोड़ दिया है, इसलिए केवल सीजनल पैटर्न पर भरोसा करना रिस्की हो सकता है।

3-डे चार्ट आगे के महीनों के लिए Bitcoin प्राइस prediction को थोड़ा चिंताजनक दिखाता है। 4 अक्टूबर 2025 को ऑल-टाइम हाई $125,900 से BTC $60,000 तक गिर चुका है, यानी 52% से ज्यादा की गिरावट हुई है। जनवरी में बने लो के बाद का प्राइस मूवमेंट, bear flag दिखा रहा है, जो अक्सर एक और डाउन मूव को कंफर्म करता है।

BTC 3-डे Bear FlagBTC 3-डे Bear Flag: TradingView

अभी प्राइस flag के लोअर ट्रेंडलाइन को टेस्ट कर रही है। अगर 3-डे चार्ट पर ब्रेकडाउन कंफर्म होता है तो, मिजर्ड मूव की वजह से और बड़ी गिरावट आ सकती है। यही बड़ा ट्रेंड तय करेगा कि अप्रैल का महीना किस तरह रहेगा।

ग्रीन सतह के नीचे Bitcoin ETFs में कमजोरी दिखी

ऊपरी तौर पर, मार्च महीने में Bitcoin ETF फ्लो काफ़ी उत्साहजनक दिख रहे हैं। मासिक डाटा में $1.13 बिलियन का नेट इनफ्लो दिखा है, जिसने पिछले चार महीनों की आउटफ्लो स्ट्रिक को खत्म किया है। यह बदलाव यह संकेत देता है कि इंस्टिट्यूशनल निवेशकों का भरोसा फिर लौट रहा है।

Bitcoin ETF मासिक फ्लोBitcoin ETF मासिक फ्लो: SoSoValue

लेकिन, वीकली ब्रेकडाउन एक अलग कहानी बताती है। 6 मार्च वाले हफ्ते में $568 मिलियन का इनफ्लो देखने को मिला। 13 मार्च को यह $767 मिलियन तक बढ़ गया। 20 मार्च को यह घटकर $95 मिलियन रह गया। और 27 मार्च को खत्म होने वाले हफ्ते में -$296 मिलियन का आउटफ्लो हो गया।

मार्च की शुरुआत काफी मजबूत रही, लेकिन अंत कमजोर हो रहा है। महीने की शुरुआत में जो मोमेंटम ETF इनफ्लो का था, वह अब फीका पड़ रहा है। आखिरी हफ्ते की आउटफ्लो अप्रैल के लिए माहौल सेट कर सकता है।

ETF साप्ताहिक फ्लोBitcoin ETF साप्ताहिक फ्लो: SoSoValue

एक्सचेंज व्हेल रेश्यो, जो CryptoQuant का एक मेट्रिक है और टॉप 10 एक्सचेंज इनफ्लो का टोटल इनफ्लो से रेश्यो दिखाता है, वह भी इस चिंता को बढ़ाता है। 10 जनवरी को यह रेश्यो 0.34 था, जो इस साल की सबसे कम लेवल थी। 28 मार्च तक यह बढ़कर 0.79 हो गया, जिसमें 14 मार्च और 28 मार्च को दो बड़ी स्पाइक्स देखी गईं।

व्हेल रेश्यो का बढ़ना मतलब है कि Bitcoin व्हेल्स एक्सचेंज पर ज्यादा हिस्से के कॉइन्स भेज रही हैं। 2026 में यह अपवर्ड ट्रेंड दिखाता है कि बड़े होल्डर लगातार डिस्ट्रीब्यूट कर रहे हैं और मार्च भी इसमें कोई अपवाद नहीं रहा।

एक्सचेंज व्हेल रेश्योBTC एक्सचेंज व्हेल रेश्यो: CryptoQuant

ETF इनफ्लो कम होना और व्हेल्स की तरफ से बिकवाली बढ़ना, ये दोनों ही फैक्टर अप्रैल से पहले डिमांड को कमजोर कर रहे हैं, जबकि टेक्निकल स्ट्रक्चर पहले से ही बियरिश दिख रहा है।

April में देखने लायक Bitcoin प्राइस लेवल्स

अप्रैल के लिए सबसे अहम लेवल $67,000 है। इसने 2026 के दौरान मजबूत सपोर्ट की तरह काम किया है, हर बार इसके नीचे गिरने के बाद प्राइस जल्दी रिकवर हो गया। लेकिन अगर प्राइस लगातार 3 दिन $67,000 के नीचे क्लोज होता है और ETF तथा व्हेल डेटा भी कमजोर रहता है, तो अगला करेक्शन शुरू हो सकता है।

$67,000 के नीचे, अगला सपोर्ट $61,500 (0.382 फिबोनाच्ची लेवल) पर है , इसके बाद $60,000, जो एक साइकोलॉजिकल और टेक्निकल फ्लोर है। अप्रैल में ये देखा जाएगा कि क्या Bitcoin $60,000 से $61,500 के जोन को होल्ड कर सकता है या नहीं। अगर ये रेंज टूटती है, तो प्राइस $57,000 और आगे चलकर $52,600 तक गिर सकता है, जो 0.618 फिबोनाच्ची रिट्रेसमेंट से मेल खाता है।

Bitcoin प्राइस एनालिसिसBitcoin प्राइस एनालिसिस: TradingView

अगर प्राइस में मजबूती आती है और BTC $75,900 (मार्च का लोकल हाई) के ऊपर बना रहता है, तो बुलिश मोमेंटम वापस आ सकता है। इस लेवल से ऊपर जाने पर बियर फ्लैग स्ट्रक्चर कमजोर होगा और अप्रैल के लिए Bitcoin प्राइस भविष्यवाणी डिफेंसिव से पॉज़िटिव हो जाएगी।

फिलहाल, अप्रैल में सर्वाइवल $60,000 के ऊपर बनने पर निर्भर करेगा। ETFs, व्हेल्स और 3-डे चार्ट सभी यह दिखा रहे हैं कि Bitcoin प्राइस में अभी डाउनसाइड का रिस्क ज्यादा है।

The post Bitcoin प्राइस भविष्यवाणी: अप्रैल 2026 में BTC से क्या उम्मीद करें appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Bitcoin लोगो
Bitcoin मूल्य(BTC)
$67,602.33
$67,602.33$67,602.33
+1.61%
USD
Bitcoin (BTC) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Ethereum Foundation ने $46.2 मिलियन की ETH staking करके नया रिकॉर्ड बनाया

Ethereum Foundation ने $46.2 मिलियन की ETH staking करके नया रिकॉर्ड बनाया

Ethereum Foundation (EF) ने लगभग $46.2 मिलियन मूल्य का Ether (ETH) स्टेक किया है, Arkham Intelligence की ऑन-चेन डाटा के अनुसार। यह डिपॉजिट संगठन की अब तक की सबस
शेयर करें
Beincrypto HI2026/03/30 14:46
Lido DAO (LDO) मूल्य: DAO द्वारा $20M बायबैक प्रस्ताव के साथ गवर्नेंस टोकन में 96% की गिरावट

Lido DAO (LDO) मूल्य: DAO द्वारा $20M बायबैक प्रस्ताव के साथ गवर्नेंस टोकन में 96% की गिरावट

TLDR Lido DAO ने अपने ट्रेजरी से 10,000 stETH का उपयोग करके अपने LDO गवर्नेंस टोकन की $20 मिलियन की एकमुश्त बायबैक का प्रस्ताव दिया है। LDO $0.30 पर ट्रेड कर रहा है, जो
शेयर करें
Coincentral2026/03/30 15:40
Ripple के रिसर्चर्स ने XRPL मल्टी-पर्पस टोकन के लिए प्राइवेसी-प्रीजर्विंग ट्रांसफर का सुझाव दिया

Ripple के रिसर्चर्स ने XRPL मल्टी-पर्पस टोकन के लिए प्राइवेसी-प्रीजर्विंग ट्रांसफर का सुझाव दिया

Ripple रिसर्च टीम ने XRP Ledger (XRPL) में ट्रांज़ेक्शन प्राइवेसी जोड़ने पर एक पेपर पब्लिश किया है। इस पेपर में Multi-Purpose Tokens (Confidential MPTs) के लिए
शेयर करें
Beincrypto HI2026/03/30 15:28