Metaplanet ने Q1 2026 में $398 मिलियन में 5,075 BTC जोड़े, जिससे वह MARA Holdings को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कॉरपोरेट बिटकॉइन होल्डर बन गया। TMetaplanet ने Q1 2026 में $398 मिलियन में 5,075 BTC जोड़े, जिससे वह MARA Holdings को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कॉरपोरेट बिटकॉइन होल्डर बन गया। T

MARA के $1.1 बिलियन बिटकॉइन सेल-ऑफ़ से Metaplanet को मिला नंबर 3 का स्थान

2026/04/02 17:21
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Metaplanet (3350) ने 2026 की पहली तिमाही में लगभग $398 मिलियन में 5,075 BTC खरीदे, जिससे उसकी कुल holding 40,177 BTC तक पहुंच गई और वह ग्लोबल bitcoin ट्रेजरी rankings में MARA Holdings से आगे निकल गया।

अब Tokyo में लिस्टेड यह कंपनी, पब्लिकली ट्रेडेड कंपनियों में, केवल Strategy (MSTR) और Twenty One Capital (XXI) के पीछे है, जिन्होंने अपनी बैलेंस शीट पर सबसे ज़्यादा bitcoin होल्ड किए हैं।

MARA के सेल-ऑफ़ ने नए मौके बनाए

Metaplanet का तीसरे नंबर पर आना उसकी खुद की accumulation और MARA Holdings (MARA) के significant पीछे हटने, दोनों वजहों से है।

BTC होल्ड करने वाली टॉप पब्लिक कंपनियांBTC होल्ड करने वाली टॉप पब्लिक कंपनियां। स्रोत: Bitcoin Treasuries

अमेरिका बेस्ड माइनर ने 4 मार्च से 25 मार्च के बीच 15,133 BTC बेचे लगभग $1.1 बिलियन में। इस अमाउंट से कंपनी ने 2030 और 2031 में ड्यू होने वाले $1 बिलियन के convertible senior notes repurchase किए।

इस सेल के बाद MARA की holding 53,822 BTC से घटकर 38,689 BTC हो गई। कंपनी ने इसे अपनी बैलेंस शीट मैनेजमेंट स्टेप बताया और बताया कि outstanding convertible डेब्ट लगभग 30% कम हो गई।

MARA पहले ही $1.7 बिलियन का नेट लॉस 2025 की चौथी तिमाही में पोस्ट कर चुकी थी, क्योंकि कंपनी को अपनी डिजिटल एसेट होल्डिंग्स पर $1.5 बिलियन की write-down करनी पड़ी।

कंपनी के AI infrastructure और डेटा सेंटर बिज़नेस की तरफ बढ़ने से bitcoin stack को हल्का करने के और भी कारण मिल गए।

Metaplanet की accumulation strategy

Metaplanet ने Q1 के लिए एवरेज लगभग $78,000 प्रति कॉइन चुकाए। उसकी कुल 40,177 BTC की cost basis लगभग $97,000 प्रति BTC है, यानी टोटल $3.9 बिलियन का खर्चा हुआ।

कंपनी ने इस साल अब तक BTC पर 2.8% का yield रिपोर्ट किया है। Metaplanet की लंबी योजना इससे भी बड़ी है।

अपनी “555 Million Plan” के तहत, कंपनी का टारगेट है कि 2026 के अंत तक 100,000 BTC और 2027 के अंत तक 210,000 BTC accumulate करे।

अगली खरीददारी जारी रखने के लिए, कंपनी ने इंटरनेशनल stock offerings और वारंट exercises के जरिए कैपिटल जुटाया है।

हाल ही में इसने ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल निवेशकों से लगभग $255 मिलियन हासिल किए हैं, और अतिरिक्त $276 मिलियन मिलने की संभावना है।

हालांकि, Metaplanet के शेयरों ने Bitcoin खरीदारी की रफ्तार के साथ कदम नहीं मिलाया है। Metaplanet का स्टॉक 2 अप्रैल को 302 येन ($1.89) पर ट्रेड हो रहा था, जो उस दिन करीब 2% कम था और जून 2025 के अपने ऑल-टाइम हाई 1,930 येन से काफी नीचे है।

Metaplanet स्टॉक प्रदर्शनMetaplanet स्टॉक प्रदर्शन। स्रोत: Google Finance

टॉप पर बढ़ती दूरी

शीर्ष दो होल्डरों और बाकी कंपनियों के बीच का अंतर अब भी बहुत बड़ा है। Strategy के पास 762,099 BTC हैं, जो Metaplanet की होल्डिंग से 18 गुना ज्यादा है। वहीं, Twenty One Capital के पास 43,514 BTC हैं।

Metaplanet के नीचे, मुकाबले में Bitcoin Standard Treasury Corp (CEPO) के पास 30,021 BTC और Bullish (BLSH) के पास 24,300 BTC हैं, ये आंकड़े BitcoinTreasuries डेटा के हिसाब से हैं।

Metaplanet अपनी नई रैंकिंग कितने समय तक बरकरार रख सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसे आगे भी कैपिटल मिलती है या नहीं, और MARA की और सेलिंग की इच्छा पर भी।

Bitcoin इस वक्त $66,372 पर ट्रेड हो रहा है और Metaplanet का औसत लागत मूल्य इससे लगभग 46% ज्यादा है, यानी कंपनी का ट्रेजरी पोर्टफोलियो अभी भी काफी घाटे में है, भले ही इसका लीडरबोर्ड पर स्थान बेहतर हुआ है।

The post MARA के $1.1 बिलियन बिटकॉइन सेल-ऑफ़ से Metaplanet को मिला नंबर 3 का स्थान appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Bitcoin लोगो
Bitcoin मूल्य(BTC)
$66,087.64
$66,087.64$66,087.64
-4.10%
USD
Bitcoin (BTC) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

AI Studios इंटरैक्टिव वीडियो लॉन्च करता है जो कॉर्पोरेट ट्रेनिंग और HRD मार्केट को बदल देगा

AI Studios इंटरैक्टिव वीडियो लॉन्च करता है जो कॉर्पोरेट ट्रेनिंग और HRD मार्केट को बदल देगा

निष्क्रिय उपभोग से सक्रिय भागीदारी की ओर स्थानांतरण स्केलेबल L&D के लिए नए मानक के रूप में। पालो ऑल्टो, CA, 2 अप्रैल 2026– कॉर्पोरेट की "निष्क्रिय शिक्षा" का युग
शेयर करें
Techbullion2026/04/02 16:59
क्या BTC, ETH, XRP रैली करेंगे?

क्या BTC, ETH, XRP रैली करेंगे?

यह पोस्ट Will BTC, ETH, XRP Rally? BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। Bitcoin (BTC), Ethereum (ETH), और XRP बारीकी से देखे जा रहे हैं क्योंकि अमेरिकी कानून निर्माता तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/02 17:23
गूगल रिसर्च पेपर ने XRP के बारे में उल्लेखनीय पुष्टि की

गूगल रिसर्च पेपर ने XRP के बारे में उल्लेखनीय पुष्टि की

XRP लेजर ने ब्लॉकचेन सुरक्षा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। Google के हालिया शोध से पुष्टि होती है कि लेजर ने पोस्ट-क्वांटम ML-DSA हस्ताक्षर तैनात किए हैं
शेयर करें
Timestabloid2026/04/02 17:18

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

Trade GOLD, Share 1,000,000 USDT

Trade GOLD, Share 1,000,000 USDTTrade GOLD, Share 1,000,000 USDT

0 fees, up to 1,000x leverage, deep liquidity