Messari के अनुसार, 2026 की पहली तिमाही में Solana (SOL) की AI एजेंट एक्टिविटी सिर्फ एक्सपेरिमेंटेशन तक सीमित नहीं रही। ये जानकारियां Messari की State of SolanaMessari के अनुसार, 2026 की पहली तिमाही में Solana (SOL) की AI एजेंट एक्टिविटी सिर्फ एक्सपेरिमेंटेशन तक सीमित नहीं रही। ये जानकारियां Messari की State of Solana

Solana AI Agent इकोनॉमी एक्सपेरिमेंट से मापने लायक आउटपुट तक पहुंची, Messari की रिपोर्ट

2026/05/19 14:31
2 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Messari के अनुसार, 2026 की पहली तिमाही में Solana (SOL) की AI एजेंट एक्टिविटी सिर्फ एक्सपेरिमेंटेशन तक सीमित नहीं रही।

ये जानकारियां Messari की State of Solana Q1 2026 रिपोर्ट से मिली हैं, जिसमें एप्लिकेशन-लेयर एक्टिविटी, x402 पेमेंट स्टैंडर्ड का विस्तार, नया ऑनचेन Agent Registry और भी बहुत कुछ Solana की इस दिशा में बदलाव का सबूत बताया गया है।

Solana का AI एजेंट इकोनॉमी में बढ़ता प्रभाव

रिपोर्ट में Messari ने बताया कि मार्च में Solana पर एप्लिकेशन-लेयर एक्टिविटी काफी बढ़ी। PlayBabylon इसका उदाहरण है, जहां मल्टीप्लेयर गेम लॉन्च होते ही सिर्फ पांच दिनों में 1,171 ऑटोनोमस AI एजेंट्स ने 490,000 ट्रेड्स किए।

StormRae AI ने नेटवर्क पर एक पब्लिक रेड-टीमिंग एक्सरसाइज कराई, जिसमें लगभग 15,000 लोगों ने हिस्सा लिया। इसी तरह, Anagram टीम ने SolanaClaw Agent रिलीज किया जो WhatsApp और Telegram जैसे मैसेजिंग ऐप्स के जरिए Solana ट्रांजेक्शंस करता है।

ताज़ा क्रिप्टो न्यूज़ तुरंत पाने के लिए हमें X पर फॉलो करें

पेमेंट रेल्स और आइडेंटिटी का नया रूप

इसके अलावा, Solana ने इस तिमाही में Stripe के Machine Payments Protocol (MPP) का सपोर्ट भी जोड़ लिया। Messari का कहना है कि फिलहाल Solana ही ऐसा बड़ा नेटवर्क है, जो MPP और x402 दोनों स्टैंडर्ड्स के साथ compatible है। x402 एक ओपन प्रोटोकॉल है ऑटोनोमस AI एजेंट पेमेंट्स के लिए, जिसे Coinbase ने डेवलप किया था।

x402 इकोसिस्टम इस साल कई सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ और मजबूत हुआ है। QuickNode ने एजेंट-ड्रिवन USD Coin (USDC) पेमेंट्स के लिए ओपन-सोर्स पैकेज रिलीज किया। Alchemy ने भी अपने APIs में मिलती-जुलती सर्विस जोड़ी।

Solana Foundation ने मार्च में Quantu AI के साथ मिलकर एक ऑनचेन Agent Registry भी लॉन्च किया। ये रजिस्ट्री नेटवर्क पर AI एजेंट्स को वेरिफाएबल आइडेंटिटी देने के लिए स्टैंडर्ड प्रोवाइड करती है।

Messari का कहना है कि ये नई डेवलपमेंट्स दिखाती हैं कि अब Solana पर AI एजेंट एक्टिविटी से इकोनॉमिक आउटपुट जनरेट हो रहा है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि Solana के मजबूत परफॉर्मेंस और बढ़ती इन्फ्रास्ट्रक्चर की वजह से ये नेटवर्क ऑटोनोमस इकोनॉमिक एक्टिविटी के कोऑर्डिनेशन लेयर के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें, जहां लीडर्स और जर्नलिस्ट्स क्रिप्टो सेक्टर की एक्सपर्ट इनसाइट्स शेयर करते हैं

The post Solana AI Agent इकोनॉमी एक्सपेरिमेंट से मापने लायक आउटपुट तक पहुंची, Messari की रिपोर्ट appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Gensyn लोगो
Gensyn मूल्य(AI)
$0.0352
$0.0352$0.0352
-3.53%
USD
Gensyn (AI) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

XT एक्सचेंज ने प्रेडिक्शन मार्केट 'XPredict' लॉन्च किया

XT एक्सचेंज ने प्रेडिक्शन मार्केट 'XPredict' लॉन्च किया

XPredict XT Exchange द्वारा एक प्रेडिक्शन मार्केट प्लेटफॉर्म है जो उपभोक्ताओं को विशेष वास्तविक दुनिया की घटनाओं, बाजार के रुझानों और क्रिप्टो नैरेटिव पर ट्रेड करने की अनुमति देता है।
शेयर करें
Blockchainreporter2026/05/19 11:00
Tomoland ने AI-संचालित UGC प्लेटफ़ॉर्म को Web3 पर लाने के लिए USD 2 मिलियन जुटाए, Blueprint Founder Pass 2 घंटे में बिका

Tomoland ने AI-संचालित UGC प्लेटफ़ॉर्म को Web3 पर लाने के लिए USD 2 मिलियन जुटाए, Blueprint Founder Pass 2 घंटे में बिका

2,222 ब्लूप्रिंट, शून्य शेष: TOMO ऑरिजिन लेयर सिर्फ 2 घंटों में बिक गया। Tomoland, मोबाइल-फर्स्ट यूजर-जेनरेटेड कंटेंट (UGC) प्लेटफॉर्म, ने आज घोषणा की कि
शेयर करें
Thenewscrypto2026/05/19 10:30
यूके राजनीतिक उथल-पुथल और हॉकिश फेड दांव से सेंटिमेंट प्रभावित होने पर ब्रिटिश पाउंड में नरमी

यूके राजनीतिक उथल-पुथल और हॉकिश फेड दांव से सेंटिमेंट प्रभावित होने पर ब्रिटिश पाउंड में नरमी

BitcoinWorld ब्रिटिश पाउंड में गिरावट क्योंकि यूके की राजनीतिक उथल-पुथल और हॉकिश फेड बेट्स भावनाओं पर भारी पड़ रहे हैं ब्रिटिश पाउंड इस बार नए सिरे से बिकवाली के दबाव में आ गया है
शेयर करें
Bitcoin World2026/05/19 11:35

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

No Chart Skills? Still Profit

No Chart Skills? Still ProfitNo Chart Skills? Still Profit

Copy top traders in 3s with auto trading!