Bitcoin लगभग $68,700 पर ट्रेड कर रहा है, जो कि इस साल की शुरुआत से करीब 22% नीचे है और 2018 के बाद अब तक का सबसे कमजोर पहला क्वार्टर दिखा रहा है। साल की शुरुआत Bitcoin लगभग $68,700 पर ट्रेड कर रहा है, जो कि इस साल की शुरुआत से करीब 22% नीचे है और 2018 के बाद अब तक का सबसे कमजोर पहला क्वार्टर दिखा रहा है। साल की शुरुआत

Bitcoin की रिकवरी थमी, Q1 में नुकसान बढ़े, नई प्राइस रिस्क फिर चर्चा में

2026/02/17 08:32
5 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Bitcoin लगभग $68,700 पर ट्रेड कर रहा है, जो कि इस साल की शुरुआत से करीब 22% नीचे है और 2018 के बाद अब तक का सबसे कमजोर पहला क्वार्टर दिखा रहा है। साल की शुरुआत में BTC लगभग $87,700 पर था, लेकिन कुछ ही हफ्तों में लगभग $20,000 नीचे गिर गया, जिससे पूरे क्रिप्टोकरेन्सी मार्केट पर दबाव बन गया है।

साल की शुरुआत में कमजोरी Bitcoin के लिए आम बात है, लेकिन इस बार की गिरावट की तीव्रता चिंता पैदा कर रही है कि शायद करेक्शन अभी खत्म नहीं हुआ है।

2026 में अब तक का Bitcoin प्राइस चार्ट2026 में अब तक का Bitcoin प्राइस चार्ट। स्रोत: CoinCodex

8 साल में सबसे खराब पहला क्वार्टर?

इतिहास में देखा गया है कि पिछले 13 सालों में से 7 बार Bitcoin ने पहले क्वार्टर में नेगेटिव रिटर्न्स दिये हैं।

हालांकि, 22% की गिरावट इसे 2018 के बियर मार्केट के बाद सबसे खराब Q1 बना देगी, क्योंकि तब साल की शुरुआत में BTC करीब 50% तक गिरा था।

Bitcoin तिमाही रिटर्न्सBitcoin तिमाही रिटर्न्स। स्रोत: CoinGlass

जनवरी और फरवरी दोनों ही रेड में बंद हुए, जिससे लगातार लगातार दो माह नेगेटिव शुरुआत और भी रेयर हो गई है।

अगर वास्तव में ट्रेंड बदलना है, तो Bitcoin को फिर से $80,000 के लेवल को पाना होगा, लेकिन मौजूदा मोमेंटम को देखते हुए यह अभी दूर लगता है।

फिर भी, इतिहास बताता है कि कमजोर पहला क्वार्टर पूरा साल तय नहीं करता। पिछले तेरह में से आठ बार Q2 में Q1 से उल्टा परफॉर्मेंस देखा गया है।

इससे मीडियम-टर्म आउटलुक हेडलाइंस से कहीं ज्यादा संतुलित नजर आती है।

9% बाउंस से डाउनसाइड रिस्क बढ़ा

12 फरवरी से 15 फरवरी के बीच, Bitcoin ने तेजी से 9% का रिबाउंड दिखाया। ऊपर से देखें तो यह रिबाउंड अच्छा लग रहा था, लेकिन लीवरेज डेटा कुछ अलग इंडीकेट करता है।

BTC फ्यूचर्स में ओपन इंटरेस्ट लगभग $19.6 बिलियन से बढ़कर $21.47 बिलियन पहुंच गया, यानी करीब $1.9 बिलियन का इजाफा हुआ।

फंडिंग रेट्स भी अब काफी पॉजिटिव हो गई हैं, जो यह इंडीकेट करती हैं कि ट्रेडर्स अब और अपवर्ड मूवमेंट के लिए आक्रामक तरीके से पोजीशन ले रहे हैं।

Santiment द्वारा बढ़ता BTC लीवरेजबढ़ता BTC लीवरेज: Santiment

हालांकि, व्यापक चार्ट स्ट्रक्चर अभी भी एक बियर फ्लैग जैसा लग रहा है। हालिया रैली डाउनवर्ड कंटीन्यूएशन पैटर्न में हुई थी, और अब प्राइस फिर से उस स्ट्रक्चर की लोअर बाउंड्री की ओर है।

मोमेंटम इंडिकेटर्स और भी सतर्कता बरतने को कहते हैं। 12-घंटे के चार्ट पर एक हिडन बियरिश डाइवर्जेंस बनी है, जिसमें प्राइस ने लोअर हाई बनाया है जबकि RSI ने हायर हाई दिखाया है। ये पैटर्न अक्सर तब बनता है जब बिकवाली का दबाव धीरे-धीरे वापिस आ रहा होता है।

साथ ही, Bitcoin का Net Unrealized Profit/Loss कुछ दिनों में लगभग 90% तक बढ़ गया, जो यह दिखाता है कि कई होल्डर्स ने जल्दी से फिर से पेपर प्रॉफिट ले लिया। 

फरवरी की शुरुआत में भी ऐसे ही प्रॉफिट स्पाइक्स के बाद 14% की गिरावट हुई थी। अगर ट्रेडर्स फिर से तेजी से मुनाफा बुक करने लगे, तो सेलिंग प्रेशर तेज हो सकता है।

Key Levels: $66K सपोर्ट, $58K डाउनसाइड टारगेट

टेक्निकल तौर पर, $66,270 का स्तर निकट भविष्य के लिए एक क्रिटिकल सपोर्ट है। अगर प्राइस इस जोन के नीचे कन्फर्म ब्रेकडाउन करता है, तो बियर फ्लैग कंटीन्यूएशन पैटर्न एक्टिवेट हो जाएगा।

अगर ऐसा होता है, तो अगला मुख्य डाउनसाइड टारगेट $58,800 के आसपास आता है, जो 0.618 फिबोनाची रिट्रेसमेंट के साथ अलाइंड है और मौजूदा लेवल्स से लगभग 14% की गिरावट दिखाता है। 

अगर गिरावट और गहरी होती है, तो $55,600 का जोन एक्टिव हो सकता है।

अपसाइड में, BTC को शॉर्ट-टर्म में स्टेबल होने के लिए $70,840 को फिर से हासिल करना जरूरी है। अगर प्राइस $79,290 से ऊपर स्ट्रॉन्ग ब्रेकआउट करता है, तो बियरिश स्ट्रक्चर इनवैलिड हो जाएगा और ये इंडीकेट करेगा कि बायर्स का कंट्रोल वापिस आ गया है।

Bitcoin Dominance और Treasury Companies के मिले-जुले Signal

प्राइस एक्शन से आगे, ब्रॉडर मार्केट मेट्रिक्स जटिल पिक्चर दिखाते हैं। Bitcoin डॉमिनेंस अभी भी लगभग 58.5% के पास बनी हुई है, जो ये दिखाता है कि इस करेक्शन के दौरान भी कैपिटल BTC की तरफ ही जा रहा है, बाकी altcoins की तुलना में। ये रिलेटिव स्ट्रेंथ ज्यादातर डिफेंसिव मार्केट फेज में दिखती है।

वहीं, पब्लिक Bitcoin ट्रेजरी अभी भी अच्छे खासे Bitcoin रिज़र्व होल्ड किए हुए हैं। BitcoinTreasuries के डेटा के मुताबिक पब्लिक फर्म्स के पास मिलाकर 1.13 मिलियन BTC से भी ज्यादा हैं, जिसमें बड़े कॉरपोरेट होल्डर्स लीड कर रहे हैं। 

इन होल्डर्स में सबसे बड़ा Strategy है, जिसके पास Bitcoin की कुल सप्लाई का 3.27% है। हालांकि ये स्ट्रक्चरल डिमांड शॉर्ट-टर्म वोलैटिलिटी को नहीं रोकती, लेकिन ये Bitcoin की लॉन्ग-टर्म इंस्टीट्यूशनल प्रेजेंस को मजबूत करती है।

Bitcoin इस समय हिस्टोरिकल मजबूती और शॉर्ट-टर्म टेक्निकल कमजोरी के बीच फंसा हुआ है। 

पिछले महीने में Bitcoin डोमिनेंस बदलती रहीपिछले महीने में Bitcoin डोमिनेंस। स्रोत: CoinCodex

22% की साल दर साल गिरावट ने Q1 को अनचाहे रिकॉर्ड की ओर बढ़ा दिया है।

वहीं दूसरी ओर, लीवरेज, डिवर्जेंस सिग्नल्स और ऑन-चेन प्रॉफिट मैट्रिक्स यह इंडीकेट करते हैं कि $58,000 तक डाउनसाइड रिस्क को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

साथ ही, बढ़ी हुई डोमिनेंस और लगातार कॉरपोरेट अक्युमुलेशन से साफ है कि चौड़ा स्ट्रक्चर दबाव में है, लेकिन टूट नहीं गया है।

आगामी हफ्ते यह तय करेंगे कि यह एक बड़ी साइकल के अंदर सिर्फ रोटेशनल फेज है या फिर डीपर करेक्शन की शुरुआत।

The post Bitcoin की रिकवरी थमी, Q1 में नुकसान बढ़े, नई प्राइस रिस्क फिर चर्चा में appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Bitcoin लोगो
Bitcoin मूल्य(BTC)
$77,730.15
$77,730.15$77,730.15
-1.94%
USD
Bitcoin (BTC) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

पिछले हफ्ते 9% गिरावट के बाद फिर चली Ethereum प्राइस वॉर्निंग

पिछले हफ्ते 9% गिरावट के बाद फिर चली Ethereum प्राइस वॉर्निंग

Ethereum (ETH) प्राइस फिर से वही बियरिश वार्निंग दिखा रहा है, जिसने पिछले हफ्ते लगभग 9% की करेक्शन से पहले संकेत दिया था। यह सिग्नल 22 अप्रैल को फिर से नजर आया
शेयर करें
Beincrypto HI2026/04/23 15:22
GenZVerse ने Polygon पर लाइव Web3 इकोसिस्टम के साथ पूरी तरह से ऑन-चेन गवर्नेंस सिस्टम तैनात किया

GenZVerse ने Polygon पर लाइव Web3 इकोसिस्टम के साथ पूरी तरह से ऑन-चेन गवर्नेंस सिस्टम तैनात किया

लंदन, यूनाइटेड किंगडम — GenZVerse ने अपने पूरी तरह से ऑन-चेन गवर्नेंस फ्रेमवर्क की तैनाती की घोषणा की है, साथ ही अपने लाइव Web3 इकोसिस्टम को सक्रिय करने की भी,
शेयर करें
The Bit Times2026/04/23 15:13
न्यूयॉर्क, इलिनोइस ने राज्य कर्मचारियों पर प्रेडिक्शन मार्केट्स पर प्रतिबंध लगाया

न्यूयॉर्क, इलिनोइस ने राज्य कर्मचारियों पर प्रेडिक्शन मार्केट्स पर प्रतिबंध लगाया

न्यूयॉर्क और इलिनोइस ने राज्य कर्मचारियों पर प्रेडिक्शन मार्केट्स में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया, इनसाइडर ट्रेडिंग के जोखिम और नैतिकता संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए।
शेयर करें
Crypto.news2026/04/23 14:50

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!